How to Make Birth Certificate 2026

ध्यान दे : जन्म प्रमाण पत्र से सम्बंधित कोई भी काम ऑनलाइन करने के लिए पोर्टल में Login करना जरूरी है, इसीलिए अगर पहले से अकाउंट नहीं बना है तो सबसे पहले Sign UP करना होगा

जन्म प्रमाण पत्र रेजिट्रेशन

फॉर्म भरने से पहले नीचे दी गयी जानकारी जरुर पढ़े

Birth Certificate लॉगिन करे
Add Old Birth Even
Official Website

Birth Certificate Online Apply 2026

अगर आपने अभी तक अपने बच्चे का Birth Certificate (जन्म प्रमाण पत्र) नहीं बनवाया है, तो अब आप 2026 में घर-बैठे ही बिना अस्पतालों और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटे अपने मोबाइल फ़ोन से Online Birth Registration कर सकते है।क्योकि डिजिटल भारत में अब सरकार के Civil Registration System (CRS) पोर्टल पर जन्म प्रमाणपत्र registration और certificate services शरू कर दी गयी हैं। 

Birth Certificate क्या है और क्यों जरूरी है?

Birth Certificate बच्चे के जन्म का आधिकारिक रिकॉर्ड होता है, जिसमें जन्म की तारीख, जन्म स्थान और माता-पिता/बच्चे से जुड़ी जानकारी दर्ज होती है। यह स्कूल में दाखिले, पासपोर्ट, Aadhaar और कई सरकारी सेवाओं में काम आ सकता है। खास बात यह है कि 1 अक्टूबर 2023 या उसके बाद जन्मे व्यक्ति के लिए Birth Certificate को कानून के तहत Date और Place of Birth के प्रमाण के रूप में शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश, Passport, Aadhaar, Driving Licence और अन्य निर्धारित कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Birth Certificate Online Apply कैसे करें?

Birth Certificate Online Apply करने के लिए सबसे पहले अपने क्षेत्र के आधिकारिक Birth Registration Portal पर जाएं। ऑनलाइन प्रक्रिया portal और राज्य/स्थानीय Registrar के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है। सामान्य तौर पर आपको New Registration/Login से शुरुआत करनी होती है। इसके बाद बच्चे की नाम, जन्म तिथि, जन्म स्थान, लिंग, माता-पिता और पता जैसी जानकारी भरकर मांगे गए documents/details submit करने होते हैं। आवेदन जमा करने के बाद मिलने वाला Application/Registration Number सुरक्षित रखें। Registration पूरा होने के बाद Birth Certificate Online PDF Download कर सकते है।

ध्यान दें: 2 मिनट में Birth Certificate बन जाएगा। जैसी कोई गारंटी नहीं है। Official CRS के अनुसार registration पूरा होने के बाद Registrar को certificate electronic या अन्य तरीके से जल्द से जल्द और अधिकतम 7 दिनों के भीतर जारी करना होता है।

Birth Certificate के लिए कौन-कौन से Documents लगते हैं?

Birth Certificate बनवाते समय आपके पास Documents होना जरूरी है Registrar/Portal के नियमों के अनुसार कुछ कागजात अलग हो सकते है। फॉर्म भरने के लिए आपको बच्चे की Birth Details, माता-पिता का नाम आदि देने होते है। अगर बच्चे का जन्म Hospital में हुआ है तो Birth Record या रिपोर्ट भी मागी जा सकती है, जबकि घर पर जन्म होने पर जिम्मेदार व्यक्ति को बच्चे के जन्म की जानकारी देनी होती है। अगर जन्म का Registration समय पर नहीं हुआ है, तो Delayed Registration के लिए अतिरिक्त दस्तावेज या अनुमति की आवश्यकता हो सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले अपने संबंधित Portal पर मांगे गए Documents की लिस्ट जरुर देख लें।

Birth Certificate कितने दिन में बनता है और कितनी फीस लगती है?

बच्चे/बच्ची के जन्म की जानकारी  21 दिनों के अंदर देने पर सामान्य registration किया जाता है और इस समय के अन्दर registration fee नहीं लगती। लेकिन 21 दिन के बाद delayed registration के नियम लागू होते हैं। 21–30 दिन के बीच सूचना देने पर prescribed late fee लग सकती है। 30 दिन से 1 साल के बीच registration के लिए District Registrar या निर्धारित authority की लिखित अनुमति और prescribed fee/दस्तावेज जरूरी हो सकते हैं। 1 साल से ज्यादा पुराने जन्म के registration के लिए District Magistrate, Sub-Divisional Magistrate या अधिकृत Executive Magistrate के आदेश की आवश्यकता होती है और prescribed fee देनी होती है।

पुराना Birth Certificate / Old Birth Event कैसे Register करें?

अगर किसी बच्चे या व्यक्ति का जन्म पहले हो चुका है लेकिन उसका Birth Registration नहीं हुआ है, तो इसे सामान्य नया आवेदन मानकर नहीं करना चाहिए। यह Delayed Birth Registration की category में आता है। जन्म के 21 दिन बाद अलग नियम लागू होते हैं। 21–30 दिन के बीच prescribed late fee के साथ registration कराया जा सकता है। 30 दिन से 1 साल के बीच निर्धारित अधिकारी की अनुमति और जरूरी दस्तावेज लग सकते हैं। 1 साल से अधिक पुराने जन्म के लिए निर्धारित Magistrate/अधिकृत अधिकारी के आदेश की जरूरत होती है।

Birth Certificate Application Status कैसे Check करें?

Birth Certificate का आवेदन करने के बाद मिला Application Number, Acknowledgement Number या Registration Number सुरक्षित रखें। इसके जरिए संबंधित Birth Registration Portal पर उपलब्ध Status/Search/Report विकल्प से अपने आवेदन या Registration की स्थिति देखी जा सकती है। Registration पूरा होने के बाद Registrar द्वारा Birth Certificate electronic या अन्य तरीके से जारी किया जाता है

Telegram Join Karein