Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

PM Yashasvi Scholarship 2026: ₹1.25 लाख नहीं मिलेंगे जून से पहले ये 5 काम नहीं किए?

PM Yashasvi Scholarship 2025-26 Latest update
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

क्या आप जानते हैं कि हर साल हज़ारों छात्र PM Yashasvi Scholarship 2026 के लिए eligible होते हैं लेकिन सिर्फ इसलिए Scholarship नहीं मिलती क्योंकि उन्होंने जून से पहले ये ज़रूरी काम नहीं किए।

अगर आप 9वीं से 12वीं में पढ़ रहे हैं और OBC, EBC या DNT category से हैं तो सरकार आपको ₹75,000 से ₹1.25 लाख तक की आर्थिक सहायता दे सकती है, वो भी सीधे आपके bank account में। लेकिन इसके लिए जून 2026 में आवेदन शुरू होने से पहले कुछ ज़रूरी तैयारी करनी होगी।

Latest Update (मई 2026): PM Yashasvi Scholarship 2025-26 के आवेदन बंद हो चुके हैं। 2026-27 cycle के आवेदन जून 2026 में NSP Portal (scholarships.gov.in) पर शुरू होंगे। pm yashasvi scholarship 2026 last date to apply online 31 अगस्त 2026 रहने की संभावना है।

इस आर्टिकल में हम आपको आसान और सरल भाषा में बताएंगे कि Pradhan Mantri Yasasvi Scholarship 2026 के लिए आवेदन की डेडलाइन क्या है, सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के छात्रों के लिए नियम क्या हैं, आवश्यक दस्तावेज कौन-से हैं और NSP Portal से ऑनलाइन फॉर्म भरने के सही स्टेप्स क्या हैं।

PM Yashasvi Scholarship 2026: Overview

विवरण (Details)महत्वपूर्ण जानकारी (Information)
योजना का नामपीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना (PM YASASVI)
मंत्रालयसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (MSJE)
लाभार्थीOBC, EBC और DNT वर्ग के छात्र
कक्षा (Class)कक्षा 9 और कक्षा 11 के फ्रेश विद्यार्थी
वार्षिक पारिवारिक आय₹2.5 लाख रुपये से कम
स्कॉलरशिप राशि₹75,000 से ₹1,25,000 प्रति वर्ष
आवेदन का तरीका100% ऑनलाइन (NSP पोर्टल के माध्यम से)
अंतिम तिथि (Deadline)31 अगस्त 2026 (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइटscholarships.gov.in / myscheme.gov.in

पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप क्या है?

अब सबसे पहले मन में सवाल आता है की प्रधानमंत्री यसस्वी योजना क्या है इन्टरनेट पर इस योजना के कई नाम चल रहे है जैसे यशस्वी योजना, पीएम यासस्वी योजना 2026, पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप, यूपी में फ्री एजुकेशन स्कीम, प्रधानमंत्री यशस्वी शिष्यवृत्ती योजना आदि लेकिन ये सभी नाम एक ही स्कीम के हैं।

इस योजना की शुरुआत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (MSJE), भारत सरकार द्वारा की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC) और विमुक्त, घुमंतू व अर्ध-घुमंतू जनजाति (DNT) के मेधावी छात्रों की शिक्षा में आर्थिक सहायता करना है।

इस योजना के तहत पात्र छात्रों को ₹75 हजार से लेकर ₹1.25 लाख रुपये तक की वार्षिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है ताकि वे बिना किसी आर्थिक तंगी के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।

Pm Yashasvi Scholarship 2026 Eligibility Criteria क्या है?

PM Yashasvi Scholarship 2026 के लिए apply करने से पहले सबसे ज़रूरी है कि आप eligibility check करें क्योंकि अगर आप eligible नहीं हैं तो form भरना समय की बर्बादी होगी।

अगर आप Class 9 या 11 में हैं, OBC/EBC/DNT category से हैं और परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से कम है तो आप eligible हैं। लेकिन सरकार की official website के अनुसार पूरी eligibility इससे कहीं ज़्यादा है नीचे detail में समझें:-

CriteriaRequired
कक्षाClass 9 या Class 11 (entry point पर apply होता है)
CategoryOBC, EBC या DNT
पारिवारिक आयसालाना ₹2.5 लाख से कम
पिछली कक्षा में अंकMinimum 60%
नागरिकताभारतीय नागरिक
एक साथ दूसरी Scholarshipनहीं ले सकते

खुद check करें: myscheme.gov.in पर जाकर अपनी eligibility verify करें।

महत्वपूर्ण अपडेट: पहले PM Yashasvi के लिए NTA द्वारा YASASVI Entrance Test (YET) आयोजित होता था, लेकिन अब यह परीक्षा बंद कर दी गई है। अब चयन पूरी तरह merit-based है छात्र की पिछली कक्षा के final exam में मिले अंकों के आधार पर State-wise merit list बनाई जाती है।

  • आवेदन सिर्फ Class 9 और Class 11 में entry के समय होता है
  • Class 10 या 12 में direct apply नहीं होता
  • Scholarship हर साल renew करनी होती है
  • Renewal के लिए eligibility और academic performance बनाए रखना ज़रूरी है

जून से पहले ये 5 काम ज़रूर करें – वरना Scholarship मिलना मुश्किल होगा?

यही है वो section जिसके लिए आप यहाँ आए हैं। ये 5 काम जून में आवेदन शुरू होने से पहले करने हैं ताकि जब form खुले, आप एक दिन भी बर्बाद न करें।

काम 1: Eligibility Confirm करें (अभी, कल नहीं)

सबसे पहला काम है myscheme.gov.in पर जाकर अपनी eligibility खुद verify करना। बहुत से छात्र assume करते हैं कि वो eligible हैं और बाद में form reject होता है। 5 मिनट अभी लगाएं, बाद का पछतावा बचाएं।

Check करें: Category certificate है? Income ₹2.5 लाख से कम है? पिछली class में 60%+ अंक हैं?

काम 2: NSP Portal पर OTR Registration करें

2026 में NSP Portal पर किसी भी scholarship के लिए OTR (One Time Registration) अनिवार्य है। बिना OTR number के form नहीं भर सकते।

PM Yasasvi Scheme 2026 Mobile से OTR कैसे बनाएं:

  • scholarships.gov.in पर जाएं
  • “Apply for OTR” पर click करें  
  • Aadhaar number और OTP से registration करें  
  • OTR number नोट करके रखें

ध्यान दे: OTR बनाने के लिए Aadhaar से linked mobile number ज़रूरी है।

काम 3: ये Documents अभी से तैयार करें

NSP पोर्टल पर फॉर्म भरते समय आपको नीचे दिए गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। इन्हें अभी से तैयार कर लें:

  1. आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  2. जाति प्रमाण पत्र: OBC/EBC/DNT जिस भी जाति से आप आते है
  3. आय प्रमाण पत्र: सालाना ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिये
  4. पिछले वर्ष की मार्कशीट: जिसमे आपके कम से कम 60% अंक होने चाहिये
  5. School Bonafide Certificate: यह साबित करने के लिए कि आप उस स्कूल के छात्र हैं।
  6. Bank Account Details – आधार कार्ड से लिंक कोई भी भारतीय बैंक
  7. पासपोर्ट साइज फोटो: लगभग पिछले 6 महीने के अन्दर खिचाई हुई 2-3 फोटो

काम 4: Bank Account Aadhaar से Link करें

Scholarship राशि DBT से सीधे bank account में आती है। इसके लिए:

  • Bank account active होना चाहिए
  • Aadhaar bank account से linked होना चाहिए
  • Account छात्र के नाम पर होना चाहिए (minor के लिए guardian account भी चलेगा)

अगर Aadhaar bank से linked नहीं है तो अभी नज़दीकी bank branch जाएं यह process 2-3 दिन लेती है।

काम 5: अपने School की Eligibility Check करें

यही वो काम है जो 90% छात्र ignore करते हैं। PM Yashasvi Top Class School scheme में आपका school government recognized होना चाहिए। कुछ private schools NSP पर registered नहीं होतीं और अगर आपका school portal पर नहीं है तो आपका form submit ही नहीं होगा।

अभी आप scholarships.gov.in पर जाएं “Institute Search” में अपना school का नाम ढूंढें। अगर नहीं मिलता तो school administration से बात करें कि वो NSP पर registered हों।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप 2026 में आवदेन कहा और कैसे करे?

  • Step 1: सबसे पहले भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं। 
  • Step 2: होमपेज पर मौजूद ‘Students सेक्शन पर क्लिक करे। 
  • Step 3: अब “Apply For Scholarship” पर क्लिक करेगे। 
  • Step 4: अब नया पेज खुलेगा “New user? Register yourself” क्लिक करे।
pm scholarship 2026 new registration
  • Step 5: अब अपना “Register Mobile No” डाले OTP आएगा उसको डाल कर भरे।
  • Step 6: कैप्चर भर कर “Verify” पर क्लिक करे।
  • Step 7: अब ekyc करे अपना आधार नंबर डाले रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसको दर्ज करे।
  • Step 8:
PM Yasasvi scheme new user ekyc
  • मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मार्कशीट और बोनाफाइड सर्टिफिकेट सही फॉर्मेट में Upload करें। 
  • Step 6: अपने बैंक खाते का विवरण खाता संख्या और IFSC कोड बिल्कुल ध्यान से दर्ज करें। 
  • Step 7: सबमिट करने से पहले पूरे एप्लीकेशन फॉर्म को अच्छे से चेक कर ले। 
  • Step 8: सब कुछ सही होने पर फॉर्म को ‘Submit’ कर दें। 
  • Step 9: भविष्य में अपने फॉर्म का स्टेटस ट्रैक करने के लिए स्क्रीन पर जनरेट हुए एप्लीकेशन आईडी (Application ID) को नोट करके रख लें।

यशस्वी स्कॉलरशिप के लिए कौन-कौन पात्र नहीं है

जब पीएम की तरफ से योजना जारी की गयी तो लोगो के मन में कई तरह के सवाल है जिनका जवाब हमने इस पोस्ट में देने की पूरी कोशिस की है उनमे से एक सवाल ये भी आता है की कौन स्टूडेंट्स इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र नहीं है तो ऐसे बच्चे जो 9वी कक्षा से नीचे या 12वी कक्षा को पास कर चुके है

वो पात्र नहीं है साथ ही जिन स्कूल को उच्च परफॉरमेंस की केटेगरी से बहार रखा गया है ऐसे स्कूल/कॉलेज के छात्र भी पात्र नहीं है और जो स्टूडेंट OBC, EBC या DNT में नहीं आते है वो भी प्रधानमंत्री की यशस्वी स्कॉलरशिप के लिए पात्र नहीं है सबसे जरुरी जिन विद्यार्थियों के परिवार की सालाना आय 2.50 लाख से ज्यादा है और वो फिर किसी भी जाति से आते हो ऐसे विद्यार्थि भी अप्लाई नहीं कर सकते है

यशस्वी छात्रवृत्ति योजना में कितने पैसे मिलते है?

पीएम यासस्वी स्कीम में भारत सरकार की तरफ से पात्र छात्र 9वी से 10वी तक बच्चो को 75,000 तक की राशी मिलेगी वही 11th से 12th में पढने वाले योग्य छात्रों को 1.25 लाख तक की आथिक मदद मिलेगे जो सरकार का एक बड़ा कदम है क्योकि इससे 12वी के बाद बच्चो को अपनी पढाई जारी रखने के लिए पैसो की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा।

जिससे बच्चे अपने देश का नाम रोशन कर सकते है इस छात्रवृत्ति से माता-पिता को भी बड़ी राहत मिलेगी मैने देखा है जब बच्चे 12वी पास करते है तो आगे की पढाई जारी करने के लिए गरीब माता-पिता को बहुत संघर्ष करना पड़ता है लेकिन अब सरकार की इस सहायता से माता-पिता पर पड़ने वाले बोज में काफी राहत मिलेगी।

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपके सवालो के सरल भाषा में जवाब देने की पूरी कोशिस की है मुझे उम्मीद है की अब आप आसानी से पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना की पात्रता समझ सकते है और जब 2026-27 के आवेदन जून 2026 में शुरू हों, तब NSP Portal पर जाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

हमारे दुवार दिया गए डायरेक्ट लिकं से NSP (National Scholarship Portal) खुद को रजिस्टर करके ऑनलाइन ही घर बैठे-बैठे ही अप्लाई भी कर सकते है मुझे आशा ही आपको आर्टिकल जरुर पसंद आया होगा और आपको महत्वपूर्ण जानकरी मिली होगी फिर भी अगर आपके कुछ सवाल है तो मुझे कमेंट में जरुर पूछे हम आपकी पूरी मदत करगे यहाँ तक पढने के लिए धन्यवाद्।

अस्वीकरण (Disclaimer): यह वेबसाइट किसी भी सरकारी एजेंसी द्वारा संबद्ध (affiliated) या अनुमोदित (endorsed) नहीं है। हम एक स्वतंत्र तृतीय-पक्ष सूचना प्रदाता हैं। यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है।

FAQ

Q1. PM Yashasvi Scholarship 2026-27 के आवेदन कब शुरू होंगे?

Ans: जून 2026 में NSP Portal (scholarships.gov.in) पर आवेदन शुरू होने की संभावना है। Last Date 31 अगस्त 2026 रहेगी। Official notification के लिए portal check करते रहें।

Q2. क्या YET Entrance Test देना होगा?

Ans: नहीं। YASASVI Entrance Test (YET) अब पूरी तरह बंद हो चुका है। चयन merit-based है पिछली कक्षा में minimum 60% अंकों के आधार पर।

Q3. PM Scholarship 2026 में Renewal कैसे होती है?

Ans: हर साल NSP Portal पर renewal application भरनी होती है। Renewal के लिए eligibility criteria और academic performance बनाए रखना ज़रूरी है।

Q4. PM Yashasvi में कितनी राशि मिलती है?

Ans: Class 9-10 के छात्रों को ₹75,000 और Class 11-12 के छात्रों को ₹1,25,000 प्रति वर्ष सीधे bank account में।

Facebook
WhatsApp
Telegram
Telegram Join Karein