आज के डिजिटल भारत में आधार कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं रहा यह आपकी हर जरूरी सेवा की चाबी बन चुका है। बैंक खाता खुलवाना हो, सरकारी योजना का लाभ लेना हो, मोबाइल SIM लेनी हो या राशन कार्ड बनवाना हो हर जगह आधार अनिवार्य है।
लेकिन समस्या यह है कि UIDAI की अलग-अलग सेवाएं अलग-अलग जगहों पर बिखरी हुई हैं, जिससे सही लिंक ढूंढने में समय बर्बाद होता है।
महत्वपूर्ण: इसीलिए DigitalApply.in ने आपके लिए UIDAI की 7 सबसे जरूरी आधार सेवाओं को एक ही पेज पर एकत्रित किया है ताकि आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपना काम पूरा कर सकें। जिससे आप बिना किसी बिचौलिये के अपना काम स्वयं कर सकें।
मास्क आधार कार्ड वह आधार होता है जिसमें आपके 12 अंकों के आधार नंबर में से शुरुआती 8 अंक छिपे होते हैं और केवल आखिरी 4 अंक दिखाई देते हैं। जब आपको होटल, ऑफिस या किसी प्राइवेट संस्था में पहचान पत्र देना हो — तो मास्क आधार देना ज्यादा सुरक्षित होता है क्योंकि इससे आपका पूरा आधार नंबर किसी के हाथ नहीं लगता। यह UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से बिल्कुल मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है।