Bihar Board Scholarship Payment Status kaise check 2026

Bihar Board Scholarship Payment Status 2026 – 10th 12th पैसे कब आयेगे? Medhasoft पर ऐसी देखो

मार्च का महीना चल रहा है और बिहार के हजारों छात्र-छात्राएँ एक ही सवाल लेकर बैठे हैं की भाई, स्कॉलरशिप के पैसे कब आएंगे तो मैं आप लोगो को बता दू की जिन्होंने 10 मार्च 2026 से पहले Bihar Board 10th या 12th Scholarship के लिए Medhasoft पोर्टल पर आवेदन कर दिया था अब उनका इंतजार बस थोड़ा और बाकी है। इसीलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी बताएंगे कि पेमेंट स्टेटस कैसे देखें, लिस्ट में नाम है या नहीं कैसे खुद मोबाइल फ़ोन से ही चेक करे वो भी घर बैठे-बैठे और अगर आप 2026 में पास हुए हैं तो आपका फॉर्म कब से भरा जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Scholarship 2025 Batch — अभी क्या स्थिति है?

जिन छात्रों ने 2025 में 10वीं या 12वीं पास की और Medhasoft Portal पर ऑनलाइन आवेदन किया था, उनका आवेदन अब सरकारी जाँच के दौर में है। Aadhaar से बैंक खाता लिंक होने के बाद DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए पैसे सीधे खाते में आते हैं।

एक जरूरी बात अगर आपने बैंक खाता Aadhaar से सीड कराया है, तो कम से कम 15 दिन बाद ही आपका अकाउंट स्टेटस अपडेट होगा। इसलिए बार-बार चेक करने की जरूरत नहीं, थोड़ा इंतजार करें।

10वीं (Matric) Scholarship Payment Status कैसे चेक करें?

मैट्रिक पास छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना पेमेंट स्टेटस देख सकते हैं:-

  • Step 1: medhasoft.bihar.gov.in पर जाएं
  • Step 2: होमपेज पर “मुख्यमंत्री बालक/बालिका (10th Passed) प्रोत्साहन योजना” वाले लिंक पर क्लिक करें
how check 10th bihar scholarship payment status on medhasoft
  • Step 3: ऊपर “Reports” सेक्शन में जाएं और “Payment Done Information” चुनें
  • Step 4: अपना जिला और ब्लॉक सेलेक्ट करें
  • Step 5: लिस्ट खुलेगी उसमें अपना नाम और स्टेटस देखें
check bihar class1 class10 scholarship online
Image Credit Official | medhasoft.bihar.gov.in

अगर लिस्ट में नाम है और स्टेटस “Payment Done” है तो पैसे 2-3 दिन में खाते में आ जाएंगे या आ चुके होंगे।

ये भी पढ़े: अधिक जाने: Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2026: Payment Status कैसे चेक करें और अगली Apply Window कब खुलेगी?

12वीं (Inter) Scholarship Payment Status कैसे चेक करें?

12वीं पास छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (माध्यमिक +2) के तहत ₹25,000 मिलते हैं। यहाँ दो अलग-अलग काम होते हैं पहले Application Status देखो फिर Payment List में नाम खोजो।

पहला काम Application Status Check करें

यह जानने के लिए कि आपकी application Verified है या Rejected:

  • Step 1: Inter Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
bihar inter student application status check
  • Step 2: थोडा नीचे देखे जहा लिखा है “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना (माध्यमिक +2)” इस सेक्शन में “Year 2025 [Registration Closed]” क्लिक करे नया पेज ओपन होगा “https://medhasoft.bihar.gov.in/Inter_2425/(S(ff5pahhgy1lc3pav1cfmjay1))/Default.aspx”
  • Step 3: “Student” मेनू में जाकर “Application Status” पर क्लिक करें
student payment check
  • Step 4: अपना Registration Number और Date of Birth (10वीं के अनुसार) डालें
  • Step 5: “Get Status” पर क्लिक करें आपके registered mobile पर OTP आएगा
  • Step 6: OTP डालें आपकी application का पूरा status सामने आ जाएगा
bihar inter scholarship get status

दूसरा काम Payment List में अपना नाम देखें

  • Step 1: Bihar Inter Scholarship Payment अधिकारिक वेबसाइट पर जाए
  • Step 2: अपना जिला, कॉलेज और Gender (Female) सेलेक्ट करें
bihar inter scholarship payment status check
  • Step 3: List No.” में “Ready For Payment” चुनें और Search करें
  • Step 4: लिस्ट में अपना नाम और Registration Number मिलाएं
  • Step 5: लिस्ट में नाम है तो पैसे जल्द खाते में आ जाएंगे

पैसे खाते में क्यों नहीं आए? ये 4 वजह चेक करे

अगर आपका नाम लिस्ट में है फिर भी पैसे नहीं आए तो इनमें से कोई एक वजह हो सकती है:-

  1. Aadhaar-Bank Link नहीं: NPCI Mapper पर अपना स्टेटस जरूर चेक करें। बैंक जाकर Aadhaar seeding करवाएं।
  2. बैंक खाता बंद या गलत: अगर खाता बदला है तो Medhasoft पर लॉगिन करके अपडेट करें।
  3. Application Defected: कभी-कभी document mismatch की वजह से application defected हो जाती है। ऐसे में portal पर correction करना होता था अब window बंद है इस case में District Welfare Office से संपर्क करें।
  4. Verification pending: स्कूल/कॉलेज की तरफ से verification अभी बाकी है। School principal से मिलें और follow-up करें।

Bihar Board Scholarship 2026 Batch Form कब से भरेगा?

जो छात्र 2026 में 10वीं या 12वीं पास हुए हैं उनके लिए अच्छी खबर है। 2026 batch की scholarship के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल 2026 के आसपास से शुरू होने की उम्मीद है। Medhasoft पोर्टल पर नई apply window जल्द खुलेगी।

इसलिए अभी से अपने दस्तावेज तैयार रखें:

  • Bihar Board की Marksheet (10th/12th)
  • Aadhaar Card
  • Bank Passbook (जो Aadhaar से linked हो)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/BC/EBC के लिए)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Medhasoft Scholarship में कितना पैसा मिलता है?

योजनापात्रताराशि
मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन10th 1st Division₹10,000
मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन10th 2nd Division (SC/ST)₹8,000
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान (Inter)12th pass लड़कियाँ₹25,000
Medhavriti Yojana12th SC/ST 1st Div₹15,000
Medhavriti Yojana12th SC/ST 2nd Div₹10,000

Official Portal Links:

आखिरी बात

अगर आपने सही से आवेदन किया है, Aadhaar bank से linked है और document सही हैं तो पैसे जरूर आएंगे। बस थोड़ा इंतजार करें और ऊपर दिए तरीके से समय-समय पर status check करते रहें। और अगर 2026 में पास हुए हैं तो अप्रैल में form खुलते ही तुरंत apply करें देर मत करिएगा।

ये भी जरुर पढ़े:- Bihar NMMSS Scholarship 2026-27 8वीं के छात्रों को मिलेंगे ₹12,000 सालाना, यहाँ जानें आवेदन प्रक्रिया

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *