EWS Admission Delhi 2026-27 complete guide
EWS Admission Delhi 2026-27 complete guide

EWS Admission Delhi 2026-27: Online Form भरने की Last Date 16 March Eligibility, Age Limit और पूरा Process समझे?

EWS Admission Delhi 2026-27: हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा एक बेहतरीन स्कूल में पढ़े और ज़िंदगी में आगे बढ़े। लेकिन कई बार आर्थिक तंगी (Financial problems) की वजह से यह सपना अधूरा रह जाता है। अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं और चाहते हैं कि आपका बच्चा दिल्ली के किसी Top Private School में बिल्कुल मुफ़्त (Free) पढ़े, तो यह आर्टिकल आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Delhi Directorate of Education (DoE) ने EWS/DG/CWSN category के बच्चों के लिए 2026-27 session के ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म 21 फरवरी 2026 से शुरू कर दिए हैं। सबसे ज़रूरी बात Form भरने की Last Date 16 March 2026 है। यानी आपके पास अब बहुत कम समय बचा है।

इस आर्टिकल में हम आपको बिल्कुल आसान भाषा में बताएंगे कि EWS admission क्या है, आपके बच्चे की age कितनी होनी चाहिए, फॉर्म भरते समय कौन से documents (और उनका सही size) चाहिए, और घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कैसे करना है। आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़ें ताकि फॉर्म में कोई गलती न हो और आपके बच्चे का फॉर्म रिजेक्ट न हो।

EWS Admission Delhi 2026-27 Highlight

विवरणजानकारी
Admission का नामEWS/DG/CWSN Admission 2026-27
किसने जारी कियाDirectorate of Education, Delhi (DoE)
Form शुरू होने की तारीख21 February 2026
Last Date16 March 2026
किन Classes के लिएNursery, KG और Class 1 (Entry Level)
परिवार की आय सीमा₹5 लाख सालाना से कम
कितनी Seats ReservedPrivate Schools में 25% seats
Selection ProcessComputerised Lottery (Draw of Lots)
Official Portalewsadmissions.delhi.gov.in

EWS Admission क्या है? RTE Act के तहत मुफ़्त शिक्षा?

Right to Education (RTE) Act, 2009 के नियम के अनुसार, दिल्ली के सभी private unaided recognised schools (minority institutions को छोड़कर) को अपनी entry-level classes में 25% seats EWS, DG और CWSN category के बच्चों के लिए रिज़र्व रखना अनिवार्य है। इन 25% सीटों पर पढ़ने वाले बच्चों की पूरी फीस माफ़ होती है और उन्हें मुफ़्त शिक्षा दी जाती हो।

इन 3 Categories को ध्यान से समझें:

फॉर्म भरते समय आपको सही category चुननी होगी, इसलिए इसे अच्छे से समझ लें:

  1. EWS (Economically Weaker Section): आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार, जिनकी सभी स्रोतों (All sources) से सालाना आय (Annual Income) ₹5 लाख से कम है।
  2. DG (Disadvantaged Group): इस ग्रुप में SC, ST, OBC (Non-creamy layer), अनाथ बच्चे (Orphan), transgender बच्चे, और HIV affected बच्चे आते हैं।
  3. CWSN (Children with Special Needs): दिव्यांग (Specially abled) बच्चे इस केटेगरी में आते हैं।

Eligibility फॉर्म भरने के लिए कौन योग्य है?

  • EWS Category के लिए: परिवार की सालाना आय ₹5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही, बच्चे का दिल्ली का निवासी (Delhi Resident) होना ज़रूरी है। आप केवल Entry-level class (Nursery, KG या Class 1) में ही पहली बार एडमिशन ले सकते हैं।
  • DG Category के लिए: इस category में अप्लाई करने के लिए SC/ST/OBC (non-creamy layer) आदि का Certificate होना अनिवार्य है, जो GNCT of Delhi Government द्वारा जारी किया गया हो।

Important Note: DG category के आवेदकों (Applicants) को Income Certificate (आय प्रमाण पत्र) देने की ज़रूरतनहीं होती है।

Age Limit (आयु सीमा) 31 March 2026 तक?

फॉर्म भरने से पहले अपने बच्चे की उम्र चेक कर लें (उम्र की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर होगी):

  • Nursery के लिए: 3 से 5 साल
  • KG के लिए: 4 से 6 साल
  • Class 1 के लिए: 5 से 7 साल

नोट: CWSN यानी दिव्यांग बच्चों को उम्र में छूट मिलती है Nursery: 3 से 7 साल, KG: 4 से 8 साल, और Class 1: 5 से 9 साल।

EWS Admission Delhi Documents Required – फॉर्म भरने से पहले तैयार रखें?

अगर दस्तावेज़ सही नहीं हुए तो एडमिशन सीधे कैंसिल हो जाता है। इसलिए नीचे दी गई लिस्ट और Size Specs को ध्यान से देखें:

  1. जन्म प्रमाण पत्र (DOB Proof): Hospital Birth Certificate, ANM register record, या Anganwadi record, या नगर निगम का Birth Certificate — इनमें से कोई भी valid है।
  2. Address Proof (पते का प्रमाण): Aadhaar Card, Ration Card, Voter ID, या बिजली का बिल।
  3. Income Certificate (EWS के लिए): सालाना आय ₹5 लाख से कम का प्रमाण पत्र।
  4. Caste/Disability Certificate: DG और CWSN केटेगरी के लिए (अगर लागू हो)।
  5. अनाथ बच्चों के लिए (Legal Guardianship): अगर बच्चे के दोनों माता-पिता जीवित नहीं हैं, तो Legal Guardianship Order और दोनों माता-पिता का Death Certificate अपलोड करना अनिवार्य है।

अधिक जाने: HDFC Bank Parivartan Scholarship 2026: ₹75,000 तक स्कॉलरशिप कैसे मिलेगी?

Document Uploading Size Specs (यह गलती मत करना):

  • आपके सभी Scanned Documents .pdf format में होने चाहिए और उनका size 200 KB से ज़्यादा नहीं होना चाहिए।
  • बच्चे की Passport Size Photo .jpg, .jpeg, या .png format में होनी चाहिए और इसका size 20 KB से 50 KB के बीच होना चाहिए।

⚠️ Income Certificate Warning: EWS category के लिए Income certificate फॉर्म की अंतिम तारीख (16 March 2026) से पहले issue हुआ होना चाहिए। अगर आपका सर्टिफिकेट 16 मार्च के बाद issue होता है, तो वह valid नहीं माना जाएगा।

Delhi EWS Admission 2026-27 Online Form कैसे भरें? (Step-by-Step)

ऑनलाइन अप्लाई करने का प्रोसेस बहुत सीधा है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Official Portal पर जाएं: सबसे पहले DoE की आधिकारिक वेबसाइट https://ewsadmissions.delhi.gov.in पर जाएं।
  • Registration करें: Homepage पर “Register for New Applicant” या “EWS/DG/CWSN Admission 2026–27” लिंक पर क्लिक करें।
EWS Admission Delhi 2026-27 How to apply online step by step process
  • निर्देश पढ़ें: General instructions ध्यान से पढ़ें, declaration checkbox पर tick करें और “Proceed to Apply” पर क्लिक करें।
ews application registration
Image Credit | ewsadmissions.delhi.gov.in
  • Details भरें: बच्चे का नाम, Date of Birth और Gender बिल्कुल अपने documents के अनुसार भरें।
EWS Admission Delhi form kaise bhare
  • Baisc जानकारी भरे: बच्चे की क्लास, काटोगेरी चूजे EWS, DG, CWSN, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडीई, प्रूफ ऑफ़ डेट ऑफ़ बर्थ डॉक्यूमेंट और उसका नंबर डाले।
  • Address और Parents Detail: माता-पिता की जानकारी, आय (Income) और पूरा Address भरें।
  • School Select करें: आपके घर के आस-पास के available schools की लिस्ट दिखेगी। अपनी पसंद (Preference) के अनुसार स्कूल चुनें।
  • Documents Upload करें: डाक्यूमेंट्स का Size जैसे हमने ऊपर बताया है की 200kb से ज्यादा नहीं हो और Format (PDF/JPG) में सभी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • Preview & Edit (सबसे ज़रूरी स्टेप): OTP verify होने के बाद Preview section में सारी details एक बार ज़रूर check करें। अगर कोई स्पेलिंग या जानकारी गलत है तो “EDIT” option का यूज़ करें। (फाइनल सबमिट होने के बाद कोई सुधार नहीं होगा)।
  • Final Submit: सब कुछ सही होने पर form submit करें और Acknowledgement Number सेव या प्रिंट कर लें।

फॉर्म भरते समय ये गलतियां बिल्कुल मत करें:

  • Address बिल्कुल सही भरें: फॉर्म में अपना Locality, Sub-locality और Sub-sub-locality एकदम सही भरें। अगर पसंदीदा स्कूल पाने के चक्कर में गलत एड्रेस भरा गया, तो एडमिशन तुरंत कैंसिल हो जाएगा।
  • Category Change Not Allowed: एक बार फॉर्म सबमिट होने के बाद केटेगरी (EWS/DG/CWSN) नहीं बदली जा सकती, इसलिए इसे शुरुआत में ही ध्यान से चुनें।
  • Double Form न भरें: एक Mobile Number से सिर्फ एक ही Registration किया जा सकता है। एक से ज्यादा फॉर्म भरने पर एप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकती है।

EWS Admission Delhi Selection कैसे होगा?

DoE Delhi सभी applications को एक Computerized Random Lottery (Draw of Lots) के ज़रिए प्रोसेस करती है। यह ड्रा स्कूलों में उपलब्ध सीटों, आपकी चुनी गई केटेगरी और आपके द्वारा फॉर्म में दी गई School Preferences के आधार पर होता है।

  • CWSN Category के लिए पहला computerised lottery draw 19 March 2026 को दोपहर 2:30 बजे Directorate of Education (Old Secretariat) के Conference Hall में होगा।
  • EWS/DG lottery की तारीख पोर्टल पर अलग से घोषित की जाएगी।

लॉटरी में नाम आने के बाद क्या करें? जिन बच्चों का नाम लॉटरी में आ जाएगा, उनके माता-पिता को allotted school में तय समय के अंदर Original Documents और उनकी Photocopies लेकर जाना होगा। स्कूल डाक्यूमेंट्स वेरीफाई करके एडमिशन पूरा करेगा।

अगर आपको फॉर्म भरने में कोई Technical Problem आ रही है या कोई सवाल है, तो आप ऑफिशियल Helpline Number 9818154069 पर Monday से Friday, सुबह 10:00 AM से शाम 5:00 PM तक संपर्क कर सकते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों, Delhi EWS Admission 2026-27 उन सभी परिवारों के लिए एक ‘Golden Opportunity’ है जो अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त पढ़ाना चाहते हैं। याद रखें, Last Date 16 March 2026 है और आपके पास दिन बहुत कम बचे हैं। अपने सारे डाक्यूमेंट्स (Income Certificate, Birth Proof) सही साइज में स्कैन करवाएं, ewsadmissions.delhi.gov.in पर जाएं और आज ही सावधानी से अपना फॉर्म सबमिट करें।।

लॉटरी के Result और EWS एडमिशन से जुड़े हर नए अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहें या इस आर्टिकल को Bookmark कर लें, हम यहाँ सबसे पहले जानकारी अपडेट करेंगे। All the best!

Disclaimer: यह जानकारी Directorate of Education Delhi, RTE Act 2009 और DoE के official notifications पर आधारित है। कृपया फॉर्म भरने से पहले एक बार ऑफिशियल पोर्टल के दिशा-निर्देश ज़रूर पढ़ें।

ये भी पढ़े: PM Yashasvi Scholarship 2025-26 आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज और अंतिम तारीख?

FAQ

Q1. EWS Admission Delhi 2026-27 की Last Date क्या है?

Ans: Online form भरने की अंतिम तारीख 16 March 2026 है। इसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा।

Q2. EWS admission के लिए Income Limit क्या है?

Ans: EWS केटेगरी के लिए परिवार की सभी स्रोतों से सालाना आय ₹5 लाख से कम होनी चाहिए।

Q3. क्या DG category के लिए Income Certificate ज़रूरी है?

Ans: नहीं। DG category (SC/ST/OBC/अनाथ/Transgender) के लिए आय प्रमाण पत्र की ज़रूरत नहीं होती, उन्हें सिर्फ अपना Category Certificate देना होता है।

Q4. क्या प्राइवेट स्कूल एडमिशन के समय डोनेशन (Donation) मांग सकता है?

Ans: बिल्कुल नहीं! RTE Act के Section 13(1) के तहत कोई भी स्कूल EWS/DG एडमिशन के समय Capitation fee या Donation नहीं मांग सकता। ऐसा करने पर स्कूल पर भारी जुर्माना (Fine) लगता है।

Q5. क्या जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) न होने पर फॉर्म भर सकते हैं?

Ans: हाँ, अगर नगर निगम का जन्म प्रमाण पत्र नहीं है, तो आप Hospital का Birth Record, ANM रजिस्टर रिकॉर्ड या Anganwadi रिकॉर्ड भी लगा सकते हैं।

Q6. Apply करने के बाद क्या एडमिशन की Guarantee है?

Ans: नहीं। फॉर्म भरने का मतलब एडमिशन की गारंटी नहीं है। एडमिशन पूरी तरह से Computerized Lottery (Draw) पर निर्भर करता है।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *