HDFC Bank Parivartan Scholarship 2026
HDFC Bank Parivartan Scholarship 2026

HDFC Bank Parivartan Scholarship 2026: ₹75,000 तक स्कॉलरशिप कैसे मिलेगी? पूरी जानकारी, एलिजिबिलिटी और अप्लाई प्रोसेस

हेल्लो दोस्तों! क्या आप भी पढ़ाई के बीच आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं? परिवार की कम आय, अचानक कोई संकट जैसे नौकरी छूटना, मेडिकल इमरजेंसी या कमाने वाले सदस्य की मौत जैसी वजह से स्कूल/कॉलेज छोड़ने का डर सता रहा है? तो अब घबराने की कोई जरूरत नहीं क्योकि HDFC Bank Parivartan Scholarship जिसे Parivartan Educational Crisis Scholarship Support – ECSS Programme के नाम से भी जाना जाता है आपके साथ खड़ी है। यह स्कॉलरशिप मेधावी लेकिन आर्थिक रूप से जरूरतमंद छात्रों को ₹15,000 से लेकर ₹75,000 तक की वित्तीय मदद देती है ताकि पढ़ाई बीच में न छूटे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यह स्कॉलरशिप merit-cum-need based है यानी पिछले एग्जाम में कम से कम 55% मार्क्स और फैमिली इनकम ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए। अच्छी बात यह है कि यह सिर्फ HDFC Bank के कस्टमर्स के लिए नहीं, बल्कि सभी Indian students के लिए ओपन है HDFC स्कालरशिप मिलने वाले बच्चो से बात करने पर ,मुझे पता चल की ज्यादातर इस स्कालरशिप में ऐसी स्टूडेंट्स को लाभ मिलती है जो हाल के 3 सालों में किसी crisis से गुजरे हैं।

सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह scholarship renewable है! मतलब अगर आप इस साल select हो जाते हैं और अगले साल भी 55% marks maintain करते हैं तो फिर से apply कर सकते हैं यह multiple years तक ongoing support देती है। अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 2024-25 में कुल 6,262 छात्रों को इस scholarship से मदद मिली।

2025-26 की scholarship cycle अब पूरी हो चुकी है। इस cycle में applications तीन rounds में खुली थीं Round 1 Deadline 4 सितंबर 2025, Round 2 Deadline 30 अक्टूबर 2025, और Round 3 Deadline 31 दिसंबर 2025 थी अगली 2026-27 cycle के लिए applications की exact dates अभी announce नहीं हुई हैं। आमतौर पर HDFC Bank यह scholarship May-June 2026 से शुरू कर सकता है।

इससे पहले आपको बहुत सी बाते जाननी जरुरी है ताकि जब आवेदन सुरु हो तो आप तेयार रहे इसलिए आज के आर्टिकल में आप विस्तार से HDFC Bank Parivartan Scholarship 2026 के बारे में जानेगे जैसे स्कालरशिप क्या है कौन अप्लाई कर सकता है क्या पात्रता होनी चहिये आदि सभी सवालो के जवाब आपको इस पोस्ट में मिलेगे तो चलिए मैं विक्रांत कुमार प्रजापति आपको स्टेप स्टेप गाइड करता हु क्या आप तयार है हां बहुत बढ़िया चलो सुरु करते है

HDFC Bank Parivartan Scholarship क्या होती है?

सबसे पहले आपके दिमाग में एक ही सवाल होगा की HDFC Bank की Parivartan Scholarship होती क्या है क्योकि बहुत कम लोगो ने इस Scholarship के बारे में सुना होगा मैने भी जब सुरु में देखा तो मैं भी सोचने लगा की क्या सच में ऐसी कोई स्कॉलरशिप होती है क्योकि हमने अधिकतर पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप 2025-26, UP Scholarship 2025-26 और Bihar NMMSS Scholarship 2026-27 आदि जैसी छात्रवर्ती के बारे में सुना है इसीलिए मैने अच्छे से रिसर्च की और पाया की ये HDFC Bank का ऑफिशियल CSR इनिशिएटिव है, जिसे Parivartan Educational Crisis Scholarship Support (ECSS) Programme कहते हैं। यह merit-cum-need based छात्रवर्ती है, जो मेधावी लेकिन फाइनेंशियली कमजोर स्टूडेंट्स को मदद देती है खासकर उनको जो परिवार की आर्थिक तंगी, sudden crisis जैसे earning member की मौत, job loss, serious medical issue या अन्य प्रॉब्लम्स की वजह से पढ़ाई छोड़ने के कगार पर हैं।

इस प्रोग्राम का मकसद है कि deserving स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। यह स्कूल क्लास 1 से 12, डिप्लोमा, ITI, पॉलिटेक्निक, UG (जनरल और प्रोफेशनल) और PG कोर्सेज तक सभी लेवल के स्टूडेंट्स के लिए ओपन है चाहे आप किसी भी state से हों private या government school में पढ़ते हों। HDFC Bank Parivartan Scholarship पूरी तरह रियल और ट्रस्टेड है इसमे कोई शक नहीं है। यह Buddy4Study पोर्टल के थ्रू चलती है, और पैसा डायरेक्ट बैंक अकाउंट में आता है।

एचडीएफसी परिवर्तन स्कॉलरशिप Eligibility Criteria कौन अप्लाई कर सकता है?

अब आपके मन में अगला जो सवाल है वो यही है की HDFC Bank Parivartan Scholarship के लिए एलिजिबिलिटी क्या है? क्या मानदंड रखे गए है किस आधार पर छात्र को स्कालरशिप के लिए पात्र माना जाता है तो मैं आपको बता दू की जैसे मैने सुरु में ही बताया था की यह स्कॉलरशिप उन स्टूडेंट्स के लिए है जो अच्छे मार्क्स लाते हैं लेकिन परिवार की कम इनकम या sudden crisis की वजह से पढ़ाई जारी रखना मुश्किल हो रहा है। तो इसके लिए पात्रता में कई मानदंड है जिसको छात्र को पूरा करना अनिवार्य है चलिए समझते है:-

  1. नेशनलिटी: सिर्फ Indian nationals (भारतीय नागरिक) अप्लाई कर सकते हैं।
  2. पढ़ाई का स्तर: आप क्लास 1 से 12, डिप्लोमा, ITI, पॉलिटेक्निक, UG (जनरल जैसे BA, BCom, BSc या प्रोफेशनल जैसे BTech, MBBS, Nursing, LLB), या PG (जनरल जैसे MA, MCom या प्रोफेशनल जैसे MBA, MTech) में पढ़ रहे हों।
  3. मार्क्स: पिछले साल/एग्जाम में कम से कम 55% मार्क्स होने चाहिए।
  4. फैमिली इनकम: पूरे परिवार की सालाना इनकम ₹2.5 लाख से कम या बराबर होनी चाहिए (सभी sources से मिलाकर)।
  5. प्राथमिकता (Preference): अगर पिछले 3 सालों में आपके परिवार में कोई crisis हुआ है (जैसे earning member की मौत, job loss, serious medical issue, या कोई अन्य financial problem जिससे पढ़ाई छूटने का खतरा हो), तो आपको ज्यादा चांस मिलता है। Crisis proof documents (death certificate, medical bills, job loss letter आदि submit करना mandatory नहीं है, लेकिन strongly recommended है क्योंकि preference उन्हीं students को मिलती है जिन्होंने crisis face किया हो। Documents से आपकी application strong बनती है।

Diploma Students के लिए: Diploma courses के लिए केवल वे छात्र पात्र हैं जो Class 12 के बाद diploma कर रहे हैं। Class 10 के बाद diploma करने वाले छात्र School Students category में apply नहीं कर सकते।

Parivartan Scholarship में कितनी रूपये की मदद मिलेगी?

यहाँ पर कई छात्रों के मन में एक सवाल होता है की HDFC Bank Parivartan Scholarship में कितने पैसे मिलते है इसके लिए ऑफिसियल वेबसाइट के अनुसार ₹15,000 से ₹75,000 तक की धन राशी की मदद मिलती है मतलब आपके पढ़ाई के स्तर और कोर्स टाइप पर डिपेंड करता है की आपको कितने पैसे मिलेगे। यह अमाउंट एक बार में (per year) मिलता है, जो fees, books, online classes, exam expenses आदि में मदद करता है।

कैटेगरी (Category)स्कॉलरशिप अमाउंट (INR)
क्लास 1 से 6 (Class 1-6)₹15,000
क्लास 7 से 12, डिप्लोमा, ITI, पॉलिटेक्निक (Class 7-12, Diploma, ITI, Polytechnic)₹18,000
UG जनरल कोर्सेज (BA, BCom, BSc, BCA आदि)₹30,000
UG प्रोफेशनल कोर्सेज (BTech, MBBS, Nursing, LLB आदि)₹50,000
PG जनरल कोर्सेज (MA, MCom, MSc आदि)₹35,000
PG प्रोफेशनल कोर्सेज (MBA, MTech आदि)₹75,000

यह अमाउंट fixed है और डायरेक्ट आपके बैंक अकाउंट में आता है कोई fees कटौती नहीं। लेकिन याद रखें यह partial help है फुल फीस यह नहीं कवर करती है इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान करें।

HDFC Parivartan Scholarship Required Documents में क्या चाहिये?

HDFC Bank Parivartan Scholarship (ECSS Programme) के लिए अप्लाई करने से पहले सारे documents पहले से ही तैयार रखें। क्योकि जब आपके पास जरुरी दस्तावेज पहले से ही मौजूद होगे तो आप समय रहते जल्दी से आवेदन कर सकते है यही सबसे बड़ा कदम है इसीलिए इसको जितनी जल्दी आप समझ ले उतना अच्छा होगा अब किन-किन दस्तावेजो की जरुर होती है यहाँ पढ़े:-

  • Passport size photograph (हाल की फोटो, क्लियर फेस)
  • Previous year’s marksheet (2024-25 की मार्कशीट – कम से कम 55% मार्क्स दिखानी होगी)
  • Identity proof (Aadhaar Card / Voter ID / Driving License)
  • Current year admission proof (2025-26 के लिए: Fee Receipt / Admission Letter / Institution ID Card / Bonafide Certificate)
  • Applicant’s Bank Passbook या Cancelled Cheque (बैंक अकाउंट डिटेल्स के लिए – IFSC, Account No. आदि)
  • Income Proof (किसी एक): Income Certificate (Gram Panchayat / Ward Councillor / Sarpanch / Tehsildar / SDM से), या ITR / Salary Slip / Affidavit
  • Proof of family/personal crisis (अगर लागू हो – optional लेकिन फायदा देता है: Death Certificate, Medical Documents, Job Loss Proof आदि पिछले 3 सालों का)

मेरी सलाह: कई बच्चे गलती करते है की जब उनके डॉक्यूमेंट देखते है तो वो invalid होते है या Expire या डॉक्यूमेंट्स क्लियर नहीं होते है इसीलिए डॉक्यूमेंट blurry या गलत होने पर एप्लीकेशन reject हो सकती है। आप इन बात को ध्यान रखे कागजातों पर तारीख जाच ले और चेक कर ले क्लियर है तभी आवेदन करे अब हम आगे जानेगे की आवेदन करने का सही तारीख क्या है

Parivartan Scholarship के लिए आवेदन कैसे करे?

अब हमारा सबसे जरुरी हिस्सा आता है How to Apply Online for Parivartan Scholarship क्योकि जब आप आवेदन करते है तभी आपकी एप्लीकेशन अधिकारियो के पास जाती है वो चेक करते है उसको बाद अगर आप पात्रता पूरी करते है तो आप आगे बढ़ सकते है तो ये हिस्सा बहुत जरुरी है इसको ध्यान से समझ ले

  1. Buddy4Study पर रजिस्ट्रेशन करें (अगर नया यूजर हैं):
    • ऑफिशियल लिंक पर जाएं: parivartanecss.com या buddy4study.com/page/hdfc-bank-parivartans-ecss-programme
    • “Apply Now” बटन क्लिक करें।
    • Register पर क्लिक करें – Google से या Email/Mobile से साइन अप करें।
    • Mobile number पर OTP आएगा – verify करें।
HDFC Bank Parivartan Scholarship
  1. लॉगिन करें और अप्लिकेशन फॉर्म ओपन करें:
    • लॉगिन करने के बाद HDFC Parivartan ECSS Programme 2025-26 (या next cycle) पेज पर जाएं।
    • “Start Application” बटन क्लिक करें।
  2. फॉर्म भरें – Personal, Academic, Family Details:
    • Personal info: नाम, DOB, Address, Mobile, Email आदि भरें।
    • Academic details: क्लास/कोर्स, पिछले साल के मार्क्स, संस्थान नाम।
    • Family details: फैमिली इनकम, members, crisis explanation (अगर है तो describe करें)।
    • सब कुछ सही भरें – गलती होने पर edit option है।
  3. डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें:
    • Upload section में ऊपर बताए documents scan करके चुनें।
    • हर फाइल का नाम क्लियर रखें (जैसे “Aadhaar.jpg”, “Marksheet_2025.pdf”)।
    • Upload successful होने पर tick दिखेगा।
  4. Preview और Submit:
    • “Preview” बटन क्लिक करके सारी details चेक करें।
    • Terms & Conditions accept करें।
    • “Submit” क्लिक करें – confirmation message और application ID मिलेगा।
    • Email/SMS पर status आएगा।

टिप्स:

  • Mobile से अप्लाई कर रहे हैं तो अच्छी internet रखें।
  • Form save as draft option इस्तेमाल करें अगर बीच में रुकना हो।
  • Submit के बाद application number save करें – status check के लिए।

HDFC Parivartan Scholarship Real or Fake जाने सच क्या है?

बहुत से स्टूडेंट्स पूछते हैं HDFC Parivartan Scholarship real है या fake या कहीं scam तो नहीं ना तो मैं आपको बताना चाहुगा की ये सरकारी स्कालरशिप नहीं है लेकिन HDFC Bank Parivartan Scholarship पूरी तरह रियल और genuine है यह HDFC Bank की ऑफिशियल CSR (Corporate Social Responsibility) इनिशिएटिव है जिसे Parivartan Educational Crisis Scholarship Support (ECSS) Programme कहते हैं। जैसे मैने सुरु में आपको बताया था और एक बात ओर HDFC Bank covid-19 से मतलब पिछले 5-6 सालों से यह प्रोग्राम चला रहा है जो meritorious लेकिन financially needy स्टूडेंट्स को मदद देता है

HDFC Parivartan Scholarship 2023-2024 Students Selected

यह फेक नहीं है हजारो स्टूडेंट्स को पहले ही मदद मिल चुकी है जैसे parivartanecss अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 2023-24 7,684 छात्र-छात्राओ को लाभ मिला था और 2024-25 में 6262 scholars सेलेक्ट किये गए थे। इससे पता चलता है की बड़ी संख्या में काफी स्टूडेंट्स इसका लाभ उठा रहे है

HDFC Parivartan Scholarship 2025-2026 Students Selected

Parivartan Programme Selection Process – स्टूडेंट्स कैसे चुने जाते हैं?

HDFC Bank Parivartan Scholarship (ECSS Programme) में छात्रों को कैसे select किया जाता है? यह प्रक्रिया पूरी तरह fair और transparent है जो merit (मार्क्स), financial need (इनकम और crisis), और documents की सच्चाई पर आधारित है। Buddy4Study और HDFC Bank की टीम मिलकर manage करती है। मुख्य steps ये हैं:

  1. Shortlisting: सभी applications को eligibility के आधार पर चेक किया जाता है जैसे 55%+ मार्क्स, फैमिली इनकम ≤ ₹2.5 लाख, और crisis details अगर दिए हैं। Preference उन स्टूडेंट्स को मिलती है जिन्होंने पिछले 3 सालों में family/personal crisis (जैसे earning member की मौत, job loss, medical emergency का सामना किया हो।
  2. Document Verification (दस्तावेज़ जांच): Shortlisted applications के uploaded documents (मार्कशीट, इनकम सर्टिफिकेट, crisis proof आदि) को verify किया जाता है। सब कुछ सही होने पर आगे बढ़ते हैं।
  3. Personal Interview / Interaction (व्यक्तिगत साक्षात्कार): Shortlisted students को verification के लिए telephonic या video interaction के लिए contact किया जा सकता है। यह mandatory stage नहीं है, लेकिन कुछ cases में program team clarity के लिए बात कर सकती है।
  4. Final Selection और Announcement: सभी stages clear करने के बाद final list बनती है। Selected छात्रों को email/SMS या Buddy4Study portal पर notify किया जाता है। Merit list या selected list official site पर भी publish होती है।

यह प्रक्रिया multi-stage है ताकि सिर्फ सच्चे और needy स्टूडेंट्स को मदद मिले। 2025-26 cycle में भी यही process फॉलो हुआ था। इसके आधार पर भी बच्चे सेलेक्ट किये जाते है

Parivartan छात्रवृति के लिए कौन Apply न करें?

अब तक हमने जाना की Parivartan छात्रवृति क्या है कौन से दस्तावेज चाहिये कौन eligiible है कैसे अप्लाई करे अब हमे जानना है की कौन ऐसी स्टूडेंट्स है जो इस छात्रवृति के लिए आवेदन न करे क्योकि सीधे तोर पर वो पात्र ही नहीं है ऐसी में कई बच्चो के मन में ये सवाल होता है जिसका जवाब इन्टरनेट पर बहुत की कम मिलता है लेकिन अधिकारिक वेबसाइट साफ़ तोर पर अपनी शर्ते बताती है की किसको आवेदन करना चहिये और किसको नहीं अगर आप इन शर्तो को पूरा नहीं करते है तो आप आवेदन ना करे यहाँ नीचे पढ़े:-

  1. अगर पिछले exam में 55% से कम marks हैं
  2. अगर family income ₹2.5 lakh से ज्यादा है
  3. अगर आप foreign national हैं
  4. अगर आपको पहले से कोई बड़ी scholarship (full tuition coverage) मिल रही है
  5. अगर documents authentic नहीं हैं (fake documents criminal offense है)

आप आवेदन करने से पहले ये 6 चीजे अच्छे से जाच ले क्योकि इससे आपका समय बचेगा और आप हतास नहीं होगे की मेरा एप्लीकेशन रिजेक्ट हो गया इसीलिए देखे अगर आप दी गयी शर्तो को पूरा करते है तभी आवेदन करे अगर आप इन 6 चीजे में एक मैं भी पास नहीं हो तो मेरा आपसे निवेदन है आप अप्लाई ना करे भारत सरकार की तरफ से कई सरकारी योजनाये होती है स्टूडेंट्स के लिए राज्य स्तर पर भी आप अपने राज्य की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करे या भारत सरकार की myscheme.gov.in विजिट करे यहाँ आपको सभी तरह की योजनाये, स्कालरशिप और कई तरह की सरकारी मदद के बारे में जान सकते है आवेदन कर सकते है अपनी पात्रता जाच सकते है चाहे फिर आप किसी भी राज्य से क्यों ना हो

निष्कर्ष

तो दोस्तों आज का आर्टिकल आपको काफी पसंद आया होगा क्योकि HDFC Bank Parivartan Scholarship (ECSS Programme) उन हजारों स्टूडेंट्स के लिए एक सच्चा सहारा है जो अच्छे मार्क्स लाते हैं लेकिन फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स या family crisis की वजह से पढ़ाई छोड़ने के कगार पर हैं। ₹15,000 से ₹75,000 तक की मदद से fees, books, online classes और अन्य expenses आसानी से cover हो सकते हैं और सबसे अच्छी बात, यह पूरी तरह रियल, trusted और HDFC Bank की ऑफिशियल CSR इनिशिएटिव है।

अगर आप eligible हैं 55%+ मार्क्स, इनकम ≤ ₹2.5 लाख, और crisis faced तो इस मौके को हाथ से न जाने दें। 2025-26 cycle अब बंद हो चुकी है लेकिन 2026-27 के लिए जल्द ही applications खुल सकती हैं parivartanecss.com या buddy4study.com पर regularly चेक करें और documents तैयार रखें।

अपनी पढ़ाई जारी रखें, मेहनत करते रहें सफलता जरूर मिलेगी! All the best, dear students आपका भविष्य bright है!

Disclaimer: यह जानकारी HDFC Bank की official website parivartanecss.com और Buddy4Study portal से ली गई है। Latest updates के लिए कृपया official website check करें। हम scholarship provider नहीं हैं, केवल information share कर रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1: HDFC Parivartan Scholarship 2026-27 की applications कब खुलेंगी?

Ans: 2026-27 cycle के लिए applications की exact date अभी officially announce नहीं हुई है। आमतौर पर HDFC Bank यह scholarship May-June 2026 से शुरू करता है। Latest updates के लिए parivartanecss.com को regularly check करें।

Q2. HDFC Parivartan Scholarship में कितनी राशि मिलती है?

Ans: Class 1-6 को ₹15,000, Class 7-12 को ₹18,000, UG General को ₹30,000, UG Professional को ₹50,000, PG General को ₹35,000 और PG Professional students को ₹75,000 तक मिलते हैं।

Q3. क्या 50% या 54% marks वाले students apply कर सकते हैं?

Ans: नहीं। HDFC Parivartan Scholarship के लिए minimum 55% marks अनिवार्य हैं। यह hard requirement है।

Q4. Income proof के लिए कौन से documents accept होते हैं?

Ans: Income Certificate (Tehsildar/SDM से), ITR copy, Salary slips (last 3 months), या Income Affidavit (Notary से) – तीन में से कोई एक।

Q5. Application में कोई fees लगती है क्या?

Ans: बिल्कुल नहीं! यह 100% FREE है। अगर कोई पैसे मांगे तो वो fraud है। केवल official websites पर ही apply करें।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *