India Janganana 2026-27 — Census 2027 Online Self Enumeration
ध्यान दे : भारत सरकार की तरफ से अलग-अलग राज्यों में निर्धारित समय के अन्दर ही ऑनलाइन Self-Enumeration करना होगा Census 2027 Online Form भरना नहीं आता तो घबराये नहीं आपक घर आपने 2026-2027 जनगणना के लिए आसा आएगी आप उनके जरिये जनगणना कर सकते है
जनगणना 2026-27: India का पहला Digital Census, घर बैठे करें Online Self-Enumeration
जनगणना यानी Census हर 10 साल में एक बार भारत सरकार देश के हर घर की जानकारी इकट्ठा करती है। Census 2027 इस लिहाज से ऐतिहासिक है क्योंकि यह India का पहला पूरी तरह Digital Census है और पहली बार आपको खुद घर बैठे Online Self-Enumeration करने का मौका मिला है किसी सरकारी कर्मचारी के आने का इंतजार किए बिना।
अगर आपके राज्य में Self-Enumeration की window खुली है तो अभी se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार की जानकारी भर सकते हैं। इसमें सिर्फ 15-20 मिनट लगते हैं।
जनगणना (Census) क्या होती है?
जनगणना का मतलब पूरे देश की आबादी, घरों और सुविधाओं की आधिकारिक गिनती करना होता है। जैसे मैने आपको बताया की भारत में यह हर 10 साल में एक बार होती है और इसे Census Act 1948 के तहत कराना कानूनी रूप से जरूरी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार आखिरी जनगणना भारत में साल 2011 में हुई थी। जैसे की हमे पता है की Janganna 10 सालों में एक बार होती है तो इसको हालाकि साल 2021 में होनी थी लेकिन COVID-19 pandemic की वजह से इसे बार-बार टालना पड़ा। यह भारत के इतिहास में पहली बार था जब जनगणना postpone हुई।
अब यह Census 2027 के नाम से 2026-27 में हो रही है करीब 15 साल बाद। जिसको अब डिजिटली भी आम नागरिक अपने घर बैठे मोबाइल/टेबलेट/कंप्यूटर से करना चाहे तो कर सकता है या अधिकारी घर आकर उनका नाम जनगणना में शामिल करेगे
Census 2027 दो हिस्सों में होगी — Phase 1 और Phase 2
Census 2027 को दो अलग-अलग phases में पूरा किया जा रहा है। दोनों का काम अलग है, dates अलग हैं।
Phase 1 अभी चल रही है इसमें आपके घर की जानकारी ली जाती है। कितने कमरे हैं, पानी कहाँ से आता है, बिजली है या नहीं, LPG है, internet है, गाड़ी है आदि मिलकर कुल 33 सवाल पूछे जाते है यह सब Phase 1 में cover होता है।
Phase 2 अनुमान है की February 2027 में होगी इसमें हर व्यक्ति की जानकारी ली जाएगी। उम्र, शिक्षा, रोजगार, धर्म और सबसे बड़ी बात, जाति की गणना (Caste Enumeration) भी Phase 2 में ही होगी। यह 1931 के बाद पहली बार होगा जब भारत में जाति-आधारित जनगणना होगी।
Self Enumeration कैसे करें? घर बैठे मोबाइल से Census Form भरें
पहले जनगणना में आपको सरकारी Enumerator के आने का इंतजार करना पड़ता था। Census 2027 में पहली बार यह option मिला है कि आप खुद पहले se.census.gov.in पर जाकर अपने घर की जानकारी online भर सकते हैं इसे ही Self-Enumeration कहते हैं।
- Official Portal: se.census.gov.in
- समय: 15 से 20 मिनट
- भाषा: Hindi सहित 16 regional languages में उपलब्ध
Step 1: Portal खोलें se.census.gov.in पर जाएं → अपना State/UT select करें → Captcha भरें।
Step 2: घर के मुखिया का नाम डालें परिवार के Head of Household का नाम भरें। ध्यान दें: यह नाम बाद में बदला नहीं जा सकता सोच-समझकर भरें।
Step 3: Mobile Number से Register करें कोई भी एक family member का mobile number डालें। OTP से verify करें। एक number सिर्फ एक household के लिए use होगा।
Step 4: भाषा चुनें OTP verify होने के बाद अपनी पसंदीदा भाषा select करें Hindi, English या अपनी regional language। यह बाद में नहीं बदल सकते, इसलिए पहले ध्यान से चुनें।
Step 5: 33 सवालों का Form भरें घर की condition, rooms, पानी, बिजली, toilet, LPG, internet, assets जैसी जानकारी भरें। पूरी list Section 5 में दी गई है।
Step 6: Map पर Location Mark करें अपने घर की location map पर mark करें। Tip: यह step mobile से थोड़ा मुश्किल है laptop या desktop से करना ज्यादा आसान रहेगा।
Step 7: Final Submit करें सारी जानकारी एक बार check करें → Final Submit करें। Submit के बाद changes नहीं होंगे।
Step 8: SE ID संभाल कर रखें Submit होते ही एक unique Self-Enumeration ID (SE ID) मिलेगा यह mobile और email दोनों पर आएगा। जब Enumerator घर आए तो यही SE ID दिखानी होगी।
Census 2027 Form में क्या-क्या पूछा जाएगा? — 33 सवालों की पूरी जानकारी
Phase 1 के Self-Enumeration form में कुल 33 सवाल हैं जो January 2026 में officially notify किए गए। यह सवाल सिर्फ आपके घर और उसकी सुविधाओं के बारे में हैं। धर्म, जाति, नौकरी जैसी personal जानकारी Phase 2 में पूछी जाएगी।
1: घर की बनावट (Building Details)
- घर किस material का बना है फर्श, दीवारें, छत
- घर की condition कैसी है अच्छी, ठीक-ठाक, या जर्जर
- घर का use क्या है रहने के लिए, दुकान, या दोनों
2: घर के कमरे और परिवार (Household Details)
- सोने के लिए कितने rooms हैं
- कितने married couples रहते हैं
- घर का ownership status क्या है Owned, Rented, या अन्य
- परिवार के मुखिया का नाम, लिंग, और social category (SC/ST/Other)
3: बुनियादी सुविधाएं (Amenities)
- पीने का पानी कहाँ से आता है
- बिजली का source क्या है
- Toilet की सुविधा है या नहीं
- Drainage की व्यवस्था कैसी है
- Kitchen है या नहीं, LPG connection है या नहीं
- Banking की सुविधा है या नहीं
- Internet connection है या नहीं
4: घर की Assets
- Television है या नहीं
- Radio है Tip: Smartphone में FM radio हो तो “On Mobile/Smartphone” select करें
- Computer या Laptop है या नहीं
- कोई vehicle है जैसे cycle, bike, car
5: विशेष जानकारी
- घर के किसी सदस्य को कोई disability तो नहीं है
किस राज्य में कब है जनगणना? State-wise Self-Enumeration और House Listing Dates 2026-27
Census 2027 का Phase 1 पूरे देश में एक साथ नहीं हो रहा। हर State और Union Territory की dates अलग-अलग हैं। पहले 15 दिन Self-Enumeration का मौका मिलता है — फिर 30 दिन Enumerator घर-घर आता है।
अपना राज्य देखें और समय रहते Self-Enumeration करें:
| राज्य / UT | Self-Enumeration Window | House Listing (HLO) |
| Andaman & Nicobar, Goa, Karnataka, Mizoram, Odisha, Sikkim, Delhi (NDMC + Cantonment) | 1 April – 15 April 2026 | 16 April – 15 May 2026 (Completed) |
| MP, Andhra Pradesh, Arunachal Pradesh, Chandigarh, Chhattisgarh, Haryana | 16 April – 30 April 2026 | 1 May – 30 May 2026 (Completed) |
| Uttar Pradesh | 7 May – 21 May 2026 | 22 May – 20 June 2026 (Completed) |
| Punjab | 15 May – 29 May 2026 | 30 May – 28 June 2026 (Completed) |
| Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Gujarat | June 2026 (dates notify होंगी) | July 2026 |
| Maharashtra, Tamil Nadu, Kerala, Telangana | June–July 2026 | July–August 2026 |
| Ladakh, J&K, Himachal Pradesh, Uttarakhand | September 2026 | September 2026 (snow-bound areas) |
| West Bengal | अभी announce नहीं हुई | – |
SE ID खो जाए तो क्या करें?
अगर Submit के बाद SE ID भूल गए या delete हो गई तो se.census.gov.in पर अपने registered mobile number से वापस login करके SE ID retrieve कर सकते हैं।
क्या जनगणना भरना जरूरी है? जानें अपने अधिकार और जिम्मेदारी
यह सवाल सबसे ज्यादा लोग पूछते हैं तो सीधा जवाब यह है:-
Self-Enumeration Optional है।
se.census.gov.in पर खुद online form भरना पूरी तरह आपकी मर्जी पर है। अगर नहीं भरा तो कोई penalty नहीं।
Enumerator को जानकारी देना Mandatory है।
जब सरकारी Enumerator आपके घर आए तो उन्हें सही जानकारी देना Census Act 1948 के तहत कानूनी रूप से अनिवार्य है। जानकारी देने से मना करना या गलत जानकारी देना दंडनीय अपराध है।
FAQs
Q1. Census 2027 का Self-Enumeration form कहाँ भरें?
Ans: Official portal se.census.gov.in पर जाएं। अपना State select करें, mobile number से register करें, OTP verify करें और 33 सवालों का form भरें। Submit होने पर SE ID मिलेगा जो Enumerator को दिखाना होगा।
Q2. Self-Enumeration भरने में कितना समय लगता है?
Ans: पूरा form भरने में 15 से 20 मिनट लगते हैं। Map location step के लिए laptop या desktop use करना बेहतर रहता है।
Q3. क्या Self-Enumeration भरना जरूरी है?
Ans: नहीं, यह पूरी तरह optional है। लेकिन खुद भरने से आपकी जानकारी ज्यादा accurate रहती है और Enumerator की visit जल्दी complete होती है। अगर नहीं भरा तो Enumerator खुद घर आकर जानकारी लेगा।
Q4. SE ID क्या होती है और इसका क्या करें?
Ans: Self-Enumeration form submit करने के बाद एक unique 11-digit SE ID मिलती है। यह आपके mobile और email पर आती है। जब Enumerator घर आए तो यही SE ID दिखाएं इससे आपकी online भरी जानकारी confirm हो जाती है।