सालों से जिस पक्के घर का सपना देखते आए थे उसके लिए पैसा अब सीधे खाते में आ रहा है। जी हां, 16 मार्च 2026 को Uttar Pradesh के CM Yogi Adityanath ने Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2.0 के तहत 90,000 से अधिक लाभार्थियों के bank accounts में ₹900 करोड़ की पहली किस्त DBT के ज़रिए सीधे transfer कर दी।
यह पैसा उन परिवारों के लिए है जिनका नाम PMAY Urban 2.0 की beneficiary list में है और जिन्हें अब अपने पक्के घर का निर्माण शुरू करना है। अब मेरा आपसे एक ज़रूरी सवाल है की क्या आपके खाते में भी पैसा आया? और अगर नहीं आया तो क्यों?
16 मार्च 2026 क्या हुआ Lucknow में?
यह कार्यक्रम 16 मार्च 2026 को शाम 4:30 बजे Lucknow के Indira Gandhi Pratishthan में आयोजित हुआ। CM Yogi ने बटन दबाकर 90,000 लाभार्थियों के खातों में पैसा transfer किया साथ ही Lucknow और Ayodhya division के 1,500 लाभार्थियों को housing approval certificates भी दिए।
'अपने घर का सपना' प्रत्येक मनुष्य के जीवन की शीर्ष प्राथमिकता होती है और उस प्राथमिकता को पूरा करने का कार्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने अपने हाथों में लिया है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 16, 2026
आज लखनऊ में प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी 2.0 के अंतर्गत 90,000 लाभार्थियों के बैंक खातों में… pic.twitter.com/AGDsmkQVFv
Saharanpur में 10,214, Pratapgarh में 7,991, Shahjahanpur में 4,325, Firozabad में 4,266, Prayagraj में 3,331, Gorakhpur में 3,063, Bareilly में 3,017 इस तरह UP के दर्जनों ज़िलों के परिवारों को यह पैसा मिला। CM Yogi ने कहा “Double engine government के तहत UP के 25 करोड़ नागरिक हमारा परिवार हैं — हर ज़रूरतमंद तक योजना का लाभ पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।”
₹900 करोड़ किसे मिले और कितना मिला?
90,000 से अधिक लाभार्थियों में से हर एक को पहली किस्त के रूप में ₹1 लाख मिला यह राशि घर की नींव और निर्माण शुरू करने के लिए दी गई है। यह सिर्फ पहली किस्त है PMAY Urban 2.0 के तहत कुल ₹2.50 लाख तक की central assistance मिलती है जो निर्माण की progress के हिसाब से किस्तों में दी जाती है।
UP में PMAY का बड़ा record
2014 से अब तक UP में PMAY Urban के तहत 21.35 लाख घर approve हो चुके हैं। इसके अलावा mafia से मुक्त कराई गई ज़मीन पर भी 62 lakh गरीब परिवारों को आवास सहायता दी गई है।
क्या आपके खाते में पैसा आया? Status अभी Check करें
अगर आपने PMAY Urban 2.0 के लिए apply किया था तो अभी status check करें।
- Step 1: pmaymis.gov.in पर जाएं।
- Step 2: “Track Your Assessment Status” पर click करें।
- Step 3: अपना Application Number या Aadhaar Number डालें।
- Step 4: Submit करें screen पर payment status दिखेगा।
पैसा नहीं आया तो अपने नज़दीकी ULB (Urban Local Body) office या नगर निगम में जाएं। Documents verify करवाएं Aadhaar bank से link है या नहीं check करें।



