PM Kisan 22th installment 2026 check expected date, payment status & ekyc

PM Kisan 22th installment 2026: कब आएगी इंतज़ार हुआ ख़त्म – 09.32 करोड़ किसानों के खाते में ₹2,000 यहाँ Status अभी Check करें

PM Kisan 22th installment: नमस्ते मेरे किसान भाइयो! अगर आप PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लाभार्थी हैं और 22वीं किस्त का इंतज़ार कर रहे हैं तो ये पोस्ट आपके लिए बहुत सबसे जरुरी है। क्योकि प्रधानमंत्री किसान 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी हुई थी और अब देशभर के करोड़ों किसान भाइयो को 22वी क़िस्त ₹2000 का काफी बेसब्री से इंतज़ार हैं। मार्च माह सुरु हो चूका है और होली भी चली गई है शुरुआत में उम्मीद थी कि किस्त होली से पहले आएगी लेकिन किस्त होली से पहले नहीं आ सकी साथ ही बैंक अवकाश के कारण किस्त की timing को लेकर कंफ्यूजन भी था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इसीलिए आज हम इस आर्टिकल में आपको मिलने वाली 22वीं किस्त की जानकारी, Beneficiary List और Status check करने का step-by-step तरीका, eKYC कैसे पूरी करें, और किस्त क्यों रुकती है जैसे सभी सवालो के जवाब देगे ताकि आप पहले से ही तेयार रहे क्योकि मुझे बहुत से किसान भाइयो ने बताया है की कई बार ekyc की वजह से क़िस्त रुक जाती है और कुछ किसान भाइयो को क़िस्त मिलने के बाद खुद से ऑनलाइन चेक करने में भी समस्या आती है।

जिससे उन्हें बैंक के चक्कर लगाने पड़ते है और बैंक में भीड़ होने की वजह से इस छोटे से काम के लिए उनका पूरा दिन चल जाता है लेकिन आज के बाद ऐसी नहीं होगा। क्योकि आज के डिजिटल युग में सरकार हर क्षेत्र में टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ रही है अब आप घर बैठे ही अपनी क़िस्त चेक कर सकते है जी हां आज की पोस्ट में PM Kisan 22nd Installment Date Today Update हम पूरी जानकारी आपके साथ साझा करेगे बस आपसे एक निवेदन है पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़े।

पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी – इंतजार हुआ ख़तम?

कई किसान भाइयो के मन में सवाल है था और लोग सोच रहे थे की PM Kisan 22nd Installment Update होली से पहले आएगी परन्तु ये सिर्फ अनुमान था फिर लोगो ने अनुमान लगाया की होली के बाद आ सकती है और सब बस अपनी तरफ से सोच ही रहे थे साथ ही कई न्यूज़पोर्टल Dainik Jagran और Times Now के अनुसार आसपास कई राज्यों में बैंक अवकाश होता है इसीलिए मुझे होली के बाद किस्त आने की संभावना अधिक लगती थी। क्योकि पिछली किस्तों का pattern देखें तो तस्वीर साफ होती है। 21वीं किस्त नवंबर 2025 में आई थी। आमतौर पर हर किस्त 4 महीने के अंतराल पर आती है।

ताजा जानकारी ये है की मेरा अनुमान सही निकला क्योकि PM Modi ने 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी असम के ज्योति-बिष्णु इंटरनेशनल कल्चरल सेंटर, खानापारा (Jyoti–Bishnu International Cultural Centre, Khanapara) में आयोजित कार्यक्रम में PM Kisan 22वीं किस्त अधिकारिक रूप से जारी कर दी है जिसमे 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ रूपये रूपये ज़रिये किया गए है जिसमे हर एक किसान को ₹2,000 DBT के ज़रिए सीधे बैंक अकाउंट में transfer हो रहे हैं। अगर आपके खाते में अभी तक पैसा नहीं आया तो घबराएं नहीं transfer होने में 24-48 घंटे लग सकते हैं। नीचे status check करने का पूरा तरीका दिया है।

मैने पूरा कार्यक्रम देखा जिसमे प्रधानमन्त्री देश के किसान भाइयो, माताओ से कहते है की आप हमारा गौरव है और इस इवेंट को देखने बहुत से लोग आये मोदी जी मंच से कहते है की ये आपका प्यार मेरे लिए कर्ज के समान है जिसको मैं आपकी सेवा करके उतारने का प्रयास करता हु जिससे वहा बैठी जनता कभी भावुक हो गयी।

किसानों को सलाह: Official date केवल pmkisan.gov.in और PM Kisan mobile app पर announce होती है। इसीलिए किसी भी unofficial source या WhatsApp message पर भरोसा न करें।

ये भी पढ़े: Bharat-VISTAAR AI Tool किसानों के लिए नई AI स्कीम, जानिए Registration और Benefits की पूरी जानकारी?

PM Kisan 22th installment Status कैसे Check करें?

किस्त का इंतज़ार करने से पहले यह ज़रूरी है कि आप अपना status खुद confirm करें। यह काम घर बैठे mobile से 2 मिनट में हो जाता है। पहले Beneficiary List में अपना नाम Check करें Status check करने से भी पहले यह confirm करें कि आपका नाम beneficiary list में है या नहीं। नीचे स्टेप्स को फॉलो करे:-

  • Step 1: अपने मोबाइल फ़ोन में Chrome ब्राउज़र खोले फिर सर्च बार में टाइप करे pmkisan.gov.in.
  • Step 2: Homepage पर थोडा नीचे स्क्रॉल करे फिर “Farmers Corner” में जाएं और “Beneficiary List” पर click करें।
PM Kisan 22th installment Beneficiary List check
PM Kisan 22th installment Beneficiary List check
  • Step 3: अपना State, District, Tehsil, Block और Village select करें।
  • Step 4: “Get Report” पर click करें।
  • Step 5: Screen पर आई list में अपना नाम ढूंढें।
PM Kisan 22 kist check in mobile payment status
Image Credit | official pmkisan.gov.in

अगर आपका नाम इस list में है तभी किस्त मिलेगी। नाम नहीं है तो नज़दीकी CSC center या कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क करें।

अपनी पिछली किस्त का Status Check करें?

  • Step 1: pmkisan.gov.in पर जाएं। या डायरेक्ट इस लिंक पर जाए “https://pmkisan.gov.in/BeneficiaryStatus_New.aspx”
  • Step 2: “Farmers Corner” में “Know Your Status” पर click करें।
pradhanmantri kisan old payment check online
  • Step 3: अपना Registration Number दर्ज करें। फिर कैप्चर कोड डाले Get OTP पर क्लिक करे।
  • Step 4: OTP रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आयेगे उसको दर्ज करे।
  • Step 5: Screen पर आपकी सभी किस्तों की payment history, date और amount दिख जाएगी।
how to check farmer pm payment status in mobile

ध्यान दे: Status check करते वक्त दो चीज़ें ज़रूर देखें पहली Land Seeding Status और दूसरी Aadhaar Bank Seeding Status दोनों “YES” होने चाहिए। कोई एक भी “NO” है तो 22वीं किस्त रुक सकती है।

अगर आपको registration no याद नहीं है तो पहले ऊपर नील रंग वाले सेक्शन “Know Your Registration No” पर क्लिक करे या डायरेक्ट इस लिंक पर जाये “https://pmkisan.gov.in/KnowYour_Registration.aspx” फिर अपना मोबाइल नंबर या आधार नंबर में से किसी एक को दर्ज करे कैप्चर कोड डाले Get Mobile OTP पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पता कर सकते है

how to know farmer Registration No

Status में आने वाले शब्दों का मतलब:

  • FTO is Generated: पैसा process हो रहा है, जल्द खाते में आएगा
  • Payment Success: ₹2000 आपके bank account में transfer हो चुके हैं
  • Returned/Rejected: किसी technical गड़बड़ी के कारण payment वापस हुई, bank details update करें

eKYC और Farmer ID बिना इनके किस्त नहीं मिलेगी?

इस बार सरकार ने दो चीज़ें अनिवार्य की हैं eKYC और Farmer ID दोनों में से एक भी अधूरी रही तो ₹2000 खाते में नहीं आएंगे। Farmer ID क्या है? यह किसानों की एक digital पहचान है जो Aadhaar से linked होती है और राज्य के भूमि record से जुड़ी रहती है। अगर आपके पास Farmer ID नहीं है तो भले ही eKYC पूरी हो, 22वीं किस्त नहीं मिलेगी। Farmer ID pmkisan.gov.in पर बनाई जा सकती है।

OTP से eKYC घर बैठे कैसे करें?

अगर आपका mobile number Aadhaar से linked है तो यह सबसे आसान तरीका है।

pmkisan.gov.in – Farmers Corner – “eKYC” – 12 digit Aadhaar number डालें – registered mobile पर OTP आएगा – OTP डालें – “Success” message आते ही eKYC पूरी।

Biometric eKYC CSC Center से कैसे करें?

अगर OTP नहीं आ रहा या Aadhaar से mobile link नहीं है तो नज़दीकी Common Service Centre (CSC) जाएं। वहां fingerprint से biometric eKYC होती है और यह बिल्कुल मुफ़्त है।

ज़रूरी बात: eKYC किस्त की expected date से कम से कम 15 दिन पहले complete करें ताकि processing में कोई delay न हो।

अगर आपको कोई समस्या आती है तो आप सरकार के दुवारा दिए गया नंबर, ईमेल पर संपर्क कर सकते है:-

माध्यमजानकारी
Toll-Free Number1800-115-5526
Helpline Number155261
Direct Number011-24300606
Email[email protected]

किस्त क्यों रुकती है? 4 कारण और समाधान

अगर पिछली किस्त नहीं आई थी या आपको 22वीं किस्त को लेकर चिंता है तो यह 4 कारण ज़रूर check करें।

  1. eKYC नहीं हुई: सबसे आम कारण। ऊपर बताए तरीके से तुरंत eKYC complete करें।
  2. Farmer ID नहीं है: pmkisan.gov.in पर जाकर Farmer ID बनाएं। बिना इसके किस्त blocked हो सकती है।
  3. Aadhaar-Bank Account Linking नहीं: आपका bank account NPCI से Aadhaar से linked होना ज़रूरी है। अपने bank branch में जाकर यह linking तुरंत करवाएं।
  4. Land Record में गड़बड़ी: खसरा/खतौनी में नाम या ज़मीन की जानकारी गलत है तो किस्त रुकती है। अपने patwari से land record verify करवाएं।

PM Kisan Portal सभी ज़रूरी Links एक जगह

नीचे दिए गए links सीधे PM Kisan के official portal pmkisan.gov.in से लिए गए हैं। किसी भी काम के लिए सीधे यहाँ से जाएं।

कामDirect Link
नया Registration करेंRegistration करें
Edit/Update Self Registered FarmersUpdate करें
Self Registered / CSC Farmer StatusStatus देखें
किस्त Payment Status देखेंPayment Status
Beneficiary List में नाम देखेंBeneficiary List
Missing Information Update करेंUpdate करें
Mobile Number Update करेंMobile Update
eKYC Process करेंeKYC करें
योजना से नाम हटाएं (Surrender)Surrender करें
Surrender Revocation (वापस लें)Revocation करें
State Nodal Officer से संपर्क करेंSNO Details
शिकायत दर्ज करेंGrievance दर्ज करें
KCC (Kisan Credit Card) FormKCC Form Download
PM Kisan Official App DownloadGoogle Play Store
Official FAQ PDFFAQ पढ़ें

निष्कर्ष

PM Kisan 22वीं किस्त मार्च 2026 में होली के बाद आने की संभावना थी जो की सही साबित हुई क्योकि प्रधानमन्त्री जी ने kisan 22vi kist 13 मार्च 2026 को लगभग शाम 5-6 बजे जारी कर दी है। अगर आपकी क़िस्त नहीं आई तो 24-48 घंटो का इंतजार करे और अभी सबसे ज़रूरी काम हैं क्या Farmer ID आपके पास है, eKYC complete, Aadhaar-Bank linking verify और Beneficiary List में अपना नाम confirm करे। यह सबसे पहले चेक कर ले ताकि किस्त आने पर कोई दिक्कत न हो।

जैसे ही सरकार ने अधिकारिक रूप से क़िस्त रिलीज़ की हमने अपने वादे के अनुसार आपको तुरंत update किया है। इसीलिए आप हमपर भरोशा कर सकते है और हमे bookmark करें ताकि ऐसे ही आपको सभी अपडेट सबसे पहले मिलते रहे और pmkisan.gov.in पर हमेशा नज़र रखें।

यह जानकारी pmkisan.gov.in के आधिकारिक portal, कृषि मंत्रालय की घोषणाओं, Dainik Jagran और Amar Ujala जैसे विश्वसनीय sources पर आधारित है।

अधिक जाने: PM Muft Bijli Yojana में ₹78,000 सब्सिडी कैसे लें? Eligibility, Process और Benefits आसन भाषा में पूरी जानकारी पढ़?

Kisan Credit Card (KCC) 2026: ₹5 लाख लिमिट, पात्रता, ब्याज दर और स्टेटस चेक यहाँ पढ़े पूरी जानकारी?

FAQ

Q1. PM Kisan 22वीं किस्त कब आएगी 2026 में?

Ans: आज 13 मार्च 2026 में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी जी के द्वारा गुवाहाटी असम के ज्योति-बिष्णु इंटरनेशनल कल्चरल सेंटर, खानापारा में आयोजित कार्यक्रम में 9.32 करोड़ किसान भाइयो के खाते में 18,640 करोड़ रूपये की राशी 22वी क़िस्त के रूप में दी गयी है।

Q2. PM Kisan 22वीं किस्त में कितने रुपये मिलेंगे?

Ans: प्रधानमंत्री किसान 22वी क़िस्त में ₹2000 की राशी मिलेगी यह राशि हर किस्त में समान रहती है। साल में तीन किस्तों में कुल ₹6000 मिलते हैं।

Q3. अगर 21वीं किस्त नहीं आई थी तो क्या 22वीं के साथ ₹4000 मिलेंगे?

Ans: हां, अगर 21वीं किस्त किसी technical गड़बड़ी जैसे Aadhaar mismatch की वजह से रुकी थी और अब वह ठीक हो गई है, तो बकाया राशि जोड़कर ₹4000 एक साथ transfer हो सकते हैं।

Q4. मैं Farmer ID कैसे बना सकता हु?

Ans: pmkisan.gov.in पर जाएं → Farmers Corner → Farmer ID registration → Aadhaar और land details भरें → submit करें।

Q5. PM Kisan Helpline number क्या है?

Ans: Toll-free number 1800-115-526 या 155261 पर call करें। Email के लिए [email protected] पर संपर्क करें।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *