UP Scholarship 2nd installment status check

UP Scholarship 2026: पैसा कब आएगा? Status Check करें — अभी तक नहीं आया तो यह 5 वजहें हैं?

गाँव हो या शहर UP के लाखों students का इन दिनों एक ही सवाल है की UP scholarship 2026 की दूसरी क़िस्त का पैसा कब आएगा जैसे ही 18 मार्च 2026 को CM Yogi जी ने UP Scholarship 2025-26 की दूसरी किस्त officially जारी की थी उसके बाद से लगातार विद्यार्थि अपने बैंक अकाउंट चेक कर रहे है की उनका पैसा आया या नहीं बहुत से स्टूडेंट्स को मेसेज मिल गया और उनका छात्रवृत्ति का पैसा भी लेकिन हर बार जब सरकार पैसा भेजती है तो कुछ students के खाते में पहुँचता है कुछ का status “Pending” दिखता है तो कुछ का “Rejected” और कुछ को यह भी नहीं पता कि उनकी scholarship मिली या नहीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सबसे बड़ी परेशानी यह है कि किस वजह से उत्तर प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति का पैसा नहीं और उसे कैसे ठीक करें यह बहुत से छात्रों को नहीं पता होता है मीडिया रिपोर्ट और Social Welfare Department, UP के आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस बार लगभग 50 लाख से अधिक पात्र students के खातो में स्कॉलरशिप भेजी है तो चलिए जानते है की अगर आपको भी अभी तक दूसरी क़िस्त नहीं मिली तो क्यों नहीं मिली, कैसे मिलेगा पैसा, कब तक आएगा, status कैसे check करें, नहीं आया तो क्यों और तुरंत क्या करें।

UP Scholarship 2025-26 एक नज़र में

विवरणजानकारी
योजनाUP Scholarship 2025-26
किसने जारी कीCM Yogi — UP Social Welfare Dept
दूसरी किस्त जारी18 मार्च 2026
पैसा कब आएगा?Status “Verified” है तो 24-48 घंटे में
अगला Batchअप्रैल 2026 (Pending students के लिए)
Correction Datescholarship.up.gov.in पर check करें
2026-27 Start Dateजुलाई-अगस्त 2026 (Expected)
Eligible Students50 लाख से अधिक
CategoriesPre-Matric + Post-Matric
Payment MethodDBT — Aadhaar-linked Bank Account
Status Checkscholarship.up.gov.in
PFMS Checkpfms.nic.in
Helpline18001805131 (Toll Free)

UP Scholarship 2026 पहले Status Check करें बस 2 मिनट में?

पैसा आया या नहीं यह जानने के लिए पहले status check करें। इससे पता चलेगा कि आपका पैसा किस stage पर है।

सबसे पहले ऊपर दिए गए अधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर क्लिक करे फिर Status option पर click करें इसके बाद Academic Year 2025-26 select करें फिर Registration Number और Date of Birth डालें कर Submit करें। बस यहाँ आपको अपना स्टेटस देख जायेगा अब यहाँ 4 तरह के स्टेटस देखने को मिल सकते है जिनका मतलब समझना जरुरी है

Status का मतलब समझें

  1. Disbursed / Payment Success: पैसा आपके account में आ गया अपना बैंक अकाउंट चेक करे
  2. Verified: approved है मतलब 24-48 घंटे में आएगा इसीलिए इंतजार करे
  3. Pending at District Level: verification बाकी इस batch में नहीं आएगा
  4. Rejected application reject: वजह check करें

ज़रूरी बात: अगर PFMS पर “Payment Success” दिख रहा है लेकिन खाते में नहीं आया तो बैंक ब्जारांच विजिट करे Aadhaar seeding confirm करवाएं।

अगर आपने अभी तक UP Scholarship 2026-27 के लिए OTR registration नहीं किया या पिछले साल की last date miss कर दी, तो अगले session के लिए पूरी जानकारी, eligibility और documents की list यहाँ से पढ़ें: UP Scholarship 2025-26: अंतिम तिथि निकल गई? अभी Status कैसे चेक करें और क्या करें?

यूपी छात्रवृत्ति का पैसा क्यों नहीं आया? 5 असली वजहें और तुरंत ठीक करे?

1. Bank Account Dormant या Aadhaar Seeding Active चेक करे?

Bank Account Dormant है या Aadhaar Seeding Active नहीं यह सबसे बड़ी और सबसे common वजह है जो बहुत कम लोग जानते हैं। अगर आपने 2-3 साल पहले account खुलवाया था और ज़्यादा use नहीं किया तो account dormant हो सकता है। या Aadhaar seeding inactive हो गई हो। दोनों cases में government का system payment sent mark कर देता है लेकिन पैसा आपके खाते में नहीं पहुँचता।

अगर ऐसी कोई समस्या है तब इसको तुरंत ठीक करने के लिए ये काम काम करे सबसे पहले इस हफ्ते खुद बैंक की ब्रांच में जाएं और बैंक ऑफिसर को बताएं कि मेरी छात्रवृत्ति सरकार की तरफ से DBT के माध्यम से आने वाली है वो confirm करेंगे कि आपका बैंक अकाउंट और Aadhaar seeding एक्टिव है या नहीं और NPCI mapping live है। यह काम 10 मिनट में हो जाता है।

2. Status Pending at District Level

जिन छात्रों का एप्लीकेशन District Scholarship Committee (DSC) level पर 10 March 2026 से पहले verify नहीं हुआ उन्हें 18 March के batch में payment नहीं मिली।

इसको ठीक करने के लिए आप अपने कॉलेज या स्कूल प्रिंसिपल से बात करे वो District Welfare Office में follow-up करवायेगे। जैसे ही ये क्लियर होगा अगला payment batch पेमेंट जैसे ही आएगा तो verified होते ही पैसा आपके बैंक अकाउंट में मिल जायेगा।

3. Bank Account Details में गलती?

Form भरते समय account number या IFSC code में एक भी digit गलत हो तो payment fail हो जाती है। PFMS system payment “transferred” mark करता है लेकिन wrong account में चली जाती है हालाकि ऐसा बहुत कम ही होता है। लेकिन आप एक बार अपना फॉर्म चेक करे ले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर मैने इस आर्टिकल में विस्तार से बताया है यहाँ पढ़े

इसको तुरंत ठीक करना बहुत जरुरी है इसीलिए scholarship.up.gov.in पर login करें → Correction window खुला हो तो अपनी बैंक डिटेल्स की अपडेट करें। अगर Correction window बंद हो तो हेल्पलाइन नंबर 18001805131 पर संपर्क करें।

4. Management Quota Admission

2025-26 से एक नया rule लागू हुआ। जो students Management Quota, Spot Admission या बिना transparent merit/counseling process के admitted हुए हैं वे UP Scholarship के लिए eligible नहीं हैं। इस case में scholarship नहीं मिलेगी इसीलिए अपने कॉलेज एडमिशन प्रोसेस को वेरीफाई करे। अगर regular merit/counseling से admission हुआ है तो helpline पर complaint करें।

5. Application Rejected डाक्यूमेंट्स की कमी?

अगर आपके डाक्यूमेंट्स अधूरे है, गलत जानकारी, या college/institute वेरिफिकेशन फ़ैल होने पर एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाती है इसीलिए अधिकारिक वेबसाइट पर अपनी एप्लीकेशन का रिजेक्शन कारण देखें। जो है वो दस्तावेज पुरे नहीं है उन्हें फिर से दुबारा सही जानकारी के साथ सबमिट करे। अगले session 2026-27 के लिए अभी से OTR registration करें।

ये भी जरुर पढ़े: PM Yashasvi Scholarship 2025-26 कैसे करे आवेदन पूरा प्रोसेस जाने?

UP Scholarship में कितना पैसा मिलता है?

बहुत से छात्रों के मन में सवाल होता है की यूपी सरकार छात्रवृत्ति मेंकितना पैसा देती है तो आयेगे समझते है:-

  • Pre-Matric (Class 9-10): लगभग ₹3,000 सालाना।
  • Post-Matric (Class 11-12): ₹3,000 से ₹5,000 सालाना।
  • Graduation/Post-Graduation (Dashmottar): ₹12,000 से ₹50,000 तक course और category के हिसाब से।
  • Professional Courses (B.Tech/Medical): fee reimbursement सहित ₹50,000 तक।

निष्कर्ष

UP Scholarship 2025-26 की दूसरी किस्त 18 मार्च 2026 को जारी हो गई है। अगर आपका status “Verified” है तो यह क़िस्त 24-48 घंटे में खाते में आ गयी होगी मेरे कई दोस्तों के खाते में पैसा मिल चूका है। लेकिन अगर स्टेटस “Pending” है तो college से follow-up करवाएं। अगर “Rejected” है ऊपर दी गई वजहें check करें और helpline पर contact करें। मुझे उम्मीद है हमारी जानकारी आपके लिए मददगार साबित होगी अंत में बस एक निवेदन है केवल अधिकारिक वेबसाइट पर ही अपनी जानकारी भरे किसी अन्य पर भरोसा ना करे

अधिक जाने: Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2026: Payment Status कैसे चेक करें और अगली Apply Window कब खुलेगी?

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *