🚨 बड़ी खबर: भारत की पहली डिजिटल जनगणना शुरू! अब आपको सरकारी अधिकारियों का इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं, घर बैठे मोबाइल से भरें अपना फॉर्म।

1: (सबसे ज़रूरी जानकारी)

16-अंकों की 'SE ID' ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करते ही आपको 16 अंकों की एक SE ID मिलेगी। जब अधिकारी घर आएं, तो बस उन्हें यही ID दिखा दें। आपका काम खत्म!

(डॉक्यूमेंट का डर दूर करना)

क्या कोई दस्तावेज़ अपलोड करना होगा? बिल्कुल नहीं! कोई कागज़ अपलोड नहीं करना है। बस नाम की स्पेलिंग सही लिखने के लिए अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड पास रखें।

(पहला चरण)

पहला चरण (मकान सूचीकरण): अप्रैल से सितम्बर 2026 तक चलने वाले इस चरण में केवल घरों की गिनती और सुविधाओं (जैसे पानी, बिजली, पक्का मकान) की जानकारी ली जा रही है।

(कितने सवाल?)

फॉर्म में क्या-क्या पूछा जाएगा? ऑनलाइन फॉर्म में कुल 31 से 33 आसान सवाल होंगे। जैसे- घर में टीवी, इंटरनेट, स्मार्टफोन, या गाड़ी है या नहीं?

(कन्फ्यूजन दूर करना)

क्या खुद ऑनलाइन फॉर्म भरना अनिवार्य है? नहीं, यह पूरी तरह स्वैच्छिक (Optional) है! अगर आप ऑनलाइन नहीं भरते हैं, तो अधिकारी घर आकर अपने टैबलेट में आपका फॉर्म भरेंगे।

(दूसरा चरण)

दूसरा चरण (फरवरी 2027): असली 'जनसंख्या गिनती', लोगों की उम्र, शिक्षा, पेशा और 'जाति' (Caste) से जुड़ी जानकारी अगले साल दूसरे चरण में पूछी जाएगी।

(सावधानी / अलर्ट)

फ्रॉड से सावधान रहें! जनगणना पूरी तरह मुफ्त है। फॉर्म भरते समय किसी को भी अपना बैंक खाता नंबर या OTP बिल्कुल न दें।

मुझे उम्मीद है की ये जानकारी जरुर पसंद आई होगी ऐसी ही valuable अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहे