उत्तर प्रदेश की मेधावी छात्राओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने बजट 2026 में रानी लक्ष्मीबाई फ्री स्कूटी योजना के लिए ₹400 करोड़ की भारी-भरकम राशि आवंटित की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही बेटियों को कॉलेज आने-जाने की सुविधा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
अक्सर देखा गया है कि आर्थिक तंगी या परिवहन के साधनों की कमी के कारण कई मेधावी छात्राएं अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देती हैं। इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन कर रही छात्राओं को मुफ्त स्कूटी प्रदान कर रही है।
यदि आप भी यूपी की छात्रा हैं और 2026 में इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज हम आपको इस लेख में विस्तार से बताएंगे कि UP Free Scooty Yojana 2026 के लिए पात्रता (Eligibility) क्या है, कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए और आप इसके लिए आवेदन कैसे कर सकती हैं।
UP Free Scooty Yojana 2026: एक नज़र में (Quick Info)
| योजना का नाम | रानी लक्ष्मीबाई फ्री स्कूटी योजना (UP Free Scooty Yojana) |
|---|---|
| राज्य का नाम | उत्तर प्रदेश सरकार (UP Govt) |
| बजट 2026 आवंटन | ₹400 करोड़ |
| मुख्य लाभार्थी | मेधावी छात्राएं (Graduation/Post-Graduation) |
| योजना का लाभ | कॉलेज जाने के लिए मुफ्त स्कूटी (इलेक्ट्रिक/पेट्रोल) |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन (आधिकारिक पोर्टल के जरिए) |
| आधिकारिक वेबसाइट | uphed.gov.in |
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना क्या है?
उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई फ्री स्कूटी योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है। अगर हम इस योजना की शुरुआत की बात करें, तो उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे अपने संकल्प पत्र के जरिए बेटियों को सशक्त बनाने के एक वादे के रूप में पेश किया था। रानी लक्ष्मीबाई फ्री स्कूटी योजना का मुख्य उद्देश्य उन मेधावी छात्राओं की मदद करना है, जो पढ़ाई में तो अव्वल हैं, लेकिन कॉलेज दूर होने या घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण पढ़ाई जारी रखने में मुश्किल महसूस करती हैं।
मेधा को सम्मान, शिक्षा को विस्तार!
— Government of UP (@UPGovt) February 11, 2026
वित्तीय वर्ष 2026–27 में मेधावी छात्राओं के प्रोत्साहन, शिक्षुता संवर्धन और नए विश्वविद्यालयों की स्थापना के माध्यम से उच्च शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने हेतु महत्वपूर्ण बजटीय प्रावधान…#नवनिर्माण_के_नौ_वर्ष pic.twitter.com/bXl99YlApW
मैने देखा है अक्सर ग्रामीण और कस्बाई इलाकों की छात्राएं कॉलेज साइकिल से आती है कॉलेज दूर होने और सुरक्षित परिवहन (Transport) की कमी के कारण उनको अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ देना पढता है। इसी समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए योगी सरकार ने बजट 2026 में इस योजना के लिए ₹400 करोड़ का भारी-भरकम फंड जारी किया है। जिससे इस साल करीब ₹400 करोड़ के बजट को देखते हुए मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि हज़ारों मेधावी छात्राओं को लाभ मिल सकता है। सटीक संख्या ऑफिशियल गाइडलाइन में ही साफ होगी।
आज के दौर में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और सुरक्षा को देखते हुए, सरकार इस बार इलेक्ट्रिक स्कूटी (Electric Scooty) देने पर ज्यादा फोकस कर रही है। इससे छात्राओं को न केवल आने-जाने में आसानी होगी बल्कि उन्हें पेट्रोल के खर्च की चिंता भी नहीं रहेगी। यह योजना अब केवल एक ‘इनाम’ नहीं, बल्कि यूपी की बेटियों के लिए ‘सपनों की उड़ान‘ बन चुकी है।
अगर मैं आसन शब्दो में कहू तो, यूपी सरकार चाहती है कि उत्तर प्रदेश की हर काबिल बेटी बिना किसी रुकावट के अपनी उच्च शिक्षा (Graduation/PG) पूरी करे और देश का नाम रोशन करे। क्या आप जानते हैं? इस योजना का लाभ लेने के लिए आपका मेधावी होना ही काफी नहीं है, बल्कि आपके पास कुछ खास दस्तावेज होना भी जरूरी है, जिसकी जानकारी हम नीचे दे रहे हैं।
यूपी में फ्री स्कूटी के लिए कौन पात्र है? जाने किसको मिलेगी फ्री स्कूटी? (Eligibility Criteria – 2026)

अगर आप उत्तर प्रदेश की छात्रा हैं, तो आपके मन में सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि क्या मैं इस फ्री स्कूटी योजना के लिए पात्र हूँ? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की इस योजना में कौन-कौन भागीदार हो सकता है तो ये सवाल जायज है आपक अकेली नहीं है आपकी तरह UP की स्टूडेंट्स के मन में भी ऐसी ही सवाल है जिसका जवाब यूपी सरकार ने बजट 2026 के अनुसार पात्रता के नियमों को काफी स्पष्ट कर दिया है। योजना का लाभ केवल उन्हीं छात्राओं को मिलेगा जो नीचे दिए गए मानदंडों (Criteria) को पूरा करेंगी:
1. शैक्षणिक योग्यता और मेरिट (Education & Merit)
यह योजना मुख्य रूप से “मेधावी” छात्राओं के लिए है, इसलिए आपके अंकों (Marks) का बहुत महत्व है:
- 12वीं कक्षा के अंक: स्कूटी पाने के लिए छात्राओं का 12वीं कक्षा में कम से कम उम्मीद की जा रही है कि केवल मेधावी (high scoring) छात्राओं को ही स्कूटी मिलेगी। कई रिपोर्ट्स में 12वीं में कम से कम 75% या उससे अधिक अंकों की बात कही गई है लेकिन सही प्रतिशत और कैटेगरी‑वाइज़ कट‑ऑफ ऑफिशियल गाइडलाइन में ही साफ होंगे।
- वर्तमान शिक्षा: छात्रा का उत्तर प्रदेश के किसी भी सरकारी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन (BA, BSc, BCom, आदि) या पोस्ट-ग्रेजुएशन (MA, MSc, MCom, आदि) में नामांकित (Enrolled) होना जरूरी है।
- प्राइवेट छात्राएं: फिलहाल यह योजना मुख्य रूप से सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों की नियमित (Regular) छात्राओं के लिए ही प्रभावी है।
2. आय सीमा (Income Limit)
सरकार चाहती है कि योजना का लाभ उन परिवारों को मिले जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है:
- वार्षिक आय: आय सीमा और आरक्षण से जुड़ी शर्तें अभी सरकार की विस्तृत गाइडलाइन के बाद ही कन्फर्म होंगी। कई पोर्टल्स में अनुमान के तौर पर 5 लाख तक सालाना आय जैसी लिमिट की चर्चा हो रही है, लेकिन इसे अंतिम न माना जाए।
- जिन छात्राओं के पास BPL कार्ड है, उन्हें चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता (Priority) दी जाएगी।
3. अन्य महत्वपूर्ण पात्रता शर्तें (Other Conditions)
- यूपी का निवासी: छात्रा का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी (Domicile) होना अनिवार्य है।
- एक ही लाभ: यदि किसी छात्रा ने पहले किसी अन्य सरकारी योजना के तहत लैपटॉप या टैबलेट का लाभ लिया है, तो भी वह इसके लिए पात्र हो सकती है, लेकिन एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को ही प्राथमिकता दी जाती है।
- वाहन चलाने का लाइसेंस: हालाँकि आवेदन के समय यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन स्कूटी मिलने के बाद छात्रा के पास लर्निंग या परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी हो सकता है।
यूपी फ्री स्कूटी योजना 2026 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स (Documents List) क्या है?

किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कदम होता है सही दस्तावेजों का होना। यदि आपके कागजात अधूरे हैं तो आपका आवेदन रद्द (Reject) किया जा सकता है। रानी लक्ष्मीबाई फ्री स्कूटी योजना 2026 का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार रखनी होगी:
- आधार कार्ड (Aadhaar Card): आपका आधार कार्ड आपके चालू मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए (OTP वेरिफिकेशन के लिए)।
- निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate): यह साबित करने के लिए कि आप उत्तर प्रदेश की स्थाई निवासी हैं।
- पासपोर्ट साइज फोटो: फॉर्म अपलोड करने के लिए हाल ही में खिंचवाई गई रंगीन फोटो।
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट: जन्मतिथि और अंकों (Merit) के वेरिफिकेशन के लिए।
- कॉलेज आईडी कार्ड/प्रवेश रसीद: यह प्रमाण कि आप वर्तमान में किसी सरकारी कॉलेज में ग्रेजुएशन या पीजी (MA, MSc, B.Tech आदि) की छात्रा हैं।
- बोनाफाइड सर्टिफिकेट (Bonafide Certificate): कॉलेज द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र (यदि माँगा जाए)।
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate): परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से ₹5 लाख के बीच होने का आधिकारिक प्रमाण।
- बैंक पासबुक (Bank Passbook): छात्रा के नाम पर बैंक खाता होना अनिवार्य है। बैंक अकाउंट DBT (Direct Benefit Transfer) के लिए इनेबल्ड होना चाहिए।
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate): यदि आप OBC, SC, या ST श्रेणी से आती हैं, तो आरक्षण और प्राथमिकता के लिए इसकी आवश्यकता होगी।
नोट: सभी दस्तावेजों पर आपका नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि बिल्कुल वैसी ही होनी चाहिए जैसी आपकी 10वीं की मार्कशीट में है। यदि आधार कार्ड में कोई गलती है, तो आवेदन शुरू होने से पहले उसे जरूर सुधरवा लें।
दस्तावेजों की यह सूची पिछले सत्रों और सरकारी घोषणाओं पर आधारित है। आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होते ही हम यहाँ ‘Direct Link’ अपडेट कर देंगे।
UP Free Scooty Selection Process: जानें कैसे बनेगी मेरिट लिस्ट?
बहुत सी छात्राओं के मन में यह सवाल होता है कि क्या फॉर्म भरने वाली हर छात्रा को स्कूटी मिलेगी? तो मेरा जवाब है नहीं। चूंकि सरकार ने इस योजना के लिए एक निश्चित बजट (₹400 करोड़) तय किया है इसलिए लाभार्थियों का चयन एक पारदर्शी मेरिट प्रक्रिया (Merit-Based Selection) के जरिए किया जाएगा। यहाँ स्टेप-बाय-स्टेप समझें कि चयन प्रक्रिया कैसे काम करेगी:
- ऑनलाइन डेटा वेरिफिकेशन (Online Verification): सबसे पहले, आपके द्वारा जमा किए गए आवेदन फॉर्म और दस्तावेजों की जांच उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) द्वारा की जाएगी। इसमें आपकी पात्रता, आय सीमा और शैक्षणिक दस्तावेजों का मिलान किया जाएगा।
- जिलेवार मेरिट लिस्ट (District-Wise Merit List): यूपी सरकार इस योजना को पूरे प्रदेश में समान रूप से लागू करने के लिए जिलेवार (District-wise) सीटें आवंटित कर सकती है। हर जिले की छात्राओं की एक अलग मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
- अंकों का निर्धारण (Academic Weightage): चयन का सबसे मुख्य आधार आपके 12वीं कक्षा (Inter) के अंक और वर्तमान में आपके कॉलेज का प्रदर्शन होगा। मुझे लगता है की जिन छात्राओं के अंक 80% से ऊपर हैं, उन्हें सूची में सबसे ऊपर रखा जा सकता है।
- समान अंक की स्थिति: यदि दो छात्राओं के अंक समान होते हैं, तो कम पारिवारिक आय (Income) वाली छात्रा को प्राथमिकता दी जा सकती है।
- कॉलेज/यूनिवर्सिटी से सत्यापन: मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद, संबंधित कॉलेज या विश्वविद्यालय से यह कन्फर्म किया जाएगा कि छात्रा वहां नियमित (Regular) रूप से पढ़ाई कर रही है या नहीं।
- अंतिम चयन और वितरण (Final Selection): एक बार मेरिट लिस्ट फाइनल होने के बाद, चयनित छात्राओं के नाम आधिकारिक पोर्टल पर जारी किए जाएंगे। इसके बाद उन्हें जिले के नोडल केंद्र या विशेष कार्यक्रमों में स्कूटी के टोकन या चाबियाँ वितरित की जाएंगी।
💡 एक्सपर्ट टिप्स (Selection Chance बढ़ाने के लिए):
चयन की संभावना कैसे बढ़ाएं?
- अगर आपके पास BPL कार्ड या आप किसी विशेष आरक्षित श्रेणी से हैं, तो उसका प्रमाण पत्र जरूर लगाएं, क्योंकि इन्हें चयन में वरीयता (Preference) मिल सकती है।
- अपना फॉर्म भरते समय आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) नवीनतम (Latest) ही अपलोड करें।
क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार [UP Scholarship 2026] के जरिए भी छात्राओं की मदद कर रही है? पूरी लिस्ट यहाँ देखें।
रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

UP Free Scooty Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है ताकि पारदर्शिता बनी रहे। हालांकि अभी आधिकारिक पोर्टल पूरी तरह सक्रिय (Active) होने की प्रक्रिया में है लेकिन मुझे लगता है की संभावित चरण (Steps) इस प्रकार होंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट uphed.gov.in पर जाएं।
- New Registration: होमपेज पर “Rani Laxmi Bai Scooty Yojana 2026 Registration” के लिंक पर क्लिक करें।
- विवरण भरें: अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, और 12वीं के अंकों का विवरण ध्यानपूर्वक भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें: ऊपर बताए गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स (आधार, आय, निवास, मार्कशीट) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- कॉलेज का चयन: अपनी वर्तमान यूनिवर्सिटी और कॉलेज का नाम चुनें।
- सबमिट और प्रिंट: फॉर्म को एक बार री-चेक करें और ‘Submit’ बटन दबाएं। भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का Printout जरूर निकाल लें।
लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत कितनी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी मिलेगी?
अगर आप भी इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि आखिर यूपी सरकार कुल कितनी बेटियों को फ्री स्कूटी देने वाली है तो चलिए इसे आसान भाषा में समझते हैं। जैसे ही मैने आपको सुरुवात में ही जानकरी दी की उत्तर प्रदेश सरकार ने बजट 2026 में इस योजना के लिए ₹400 करोड़ का फंड अलग से रखा है। इस भारी-भरकम बजट को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल पूरे प्रदेश की लगभग 45,000 से 50,000 मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी का तोहफा मिलेगा।
सरकार ने साफ किया है कि यह स्कूटी उन छात्राओं को मिलेगी जो पढ़ाई में अव्वल हैं और ग्रेजुएशन या पीजी (MA, MSc, B.Tech आदि) कर रही हैं। स्कूटियों की संख्या को पूरे यूपी के 75 जिलों में मेरिट के हिसाब से बांटा गया है। इसका मतलब है कि हर जिले की टॉपर बेटियों को उनकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
पिछले सालों के मुकाबले इस बार सरकार ने लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा बेटियां बिना किसी रुकावट के अपने कॉलेज और यूनिवर्सिटी पहुंच सकें। जैसे ही विभाग द्वारा इसकी Final Beneficiary List जारी की जाएगी, हम आपको यहाँ सबसे पहले सूचित करेंगे।
अगर आप जानना चाहते हैं कि यूपी की [Kanya Sumangala Yojana] में सरकार अब कितनी राशि दे रही है, तो हमारा यह लेख जरूर पढ़ें।
मेरी आपके लिए जरुरी सलाह?
आजकल इंटरनेट और सोशल मीडिया (WhatsApp/Telegram) पर UP Free Scooty Yojana के नाम पर कई फर्जी खबरें और वेबसाइटें फैलाई जा रही हैं। ऐसी कई वेबसाइटें छात्राओं से रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे की मांग करती हैं या उनका निजी डेटा (जैसे ओटीपी या बैंक डिटेल्स) चुराने की कोशिश करती हैं। इसीलिए
- आधिकारिक पोर्टल ही चुनें: उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना के लिए आवेदन केवल सरकारी वेबसाइटों के माध्यम से ही स्वीकार किए जाते हैं। किसी भी थर्ड-पार्टी लिंक पर अपनी निजी जानकारी न भरें।
- पैसे की मांग: ध्यान रहे कि रानी लक्ष्मीबाई फ्री स्कूटी योजना पूरी तरह से नि:शुल्क (Free) है। यदि कोई आपसे फॉर्म भरने के बदले पैसे मांगता है तो वह धोखाधड़ी हो सकती है।
- नजदीगी CSC केंद्र: की सहायता ले यहाँ आपसे केवल न मात्र का छोटा-सा चार्ज लिए जा सकता है फॉर्म भरने के लिए
- लिंक की जांच करें: हमेशा सुनिश्चित करें कि वेबसाइट के अंत में .gov.in या .up.gov.in जैसे सरकारी एक्सटेंशन हों।
आधिकारिक सरकारी लिंक (Official Links)
अपनी पात्रता जांचने और भविष्य में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए केवल इन आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें:
- उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग (UP Higher Education): uphed.gov.in, abacus.upsdc.gov.in
- उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक पोर्टल: up.gov.in
- रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष पोर्टल: msk.upsdc.gov.in
निष्कर्ष
यूपी रानी लक्ष्मीबाई फ्री स्कूटी योजना 2026 उत्तर प्रदेश सरकार की एक ऐसी पहल है जो न केवल छात्राओं को आर्थिक सहायता देगी बल्कि उनके सपनों को एक नई रफ़्तार भी प्रदान करेगी। ₹400 करोड़ के भारी-भरकम बजट के साथ, इस बार हज़ारों मेधावी बेटियों को कॉलेज जाने के लिए अपनी खुद की स्कूटी मिलने वाली है।
यदि आप एक मेधावी छात्रा हैं और पात्रता की सभी शर्तों को पूरा करती हैं तो यह आपके लिए अपनी उच्च शिक्षा को आसान बनाने का एक सुनहरा मौका है। हमारी सलाह है कि आप आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज (Documents) जैसे आय और निवास प्रमाण पत्र को अपडेट करवा लें ताकि अंतिम समय में कोई तकनीकी समस्या न आए।
जैसे ही उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन (Registration Link) शुरू किया जाएगा, हम सबसे पहले इस पेज पर अपडेट देंगे। तब तक आप इस आर्टिकल को अपनी सहेलियों और व्हाट्सएप ग्रुप्स में शेयर करें ताकि वे भी अपनी तैयारी समय पर कर सकें।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। योजना की पात्रता, दस्तावेज़ और तिथियाँ सरकार द्वारा बदली जा सकती हैं। यह आधिकारिक सरकारी वेबसाइट नहीं है, इसलिए किसी भी आवेदन से पहले हमेशा संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या नोटिफिकेशन से जानकारी ज़रूर सत्यापित करें।
आपके सवाल हमारे जवाब (FAQs 2026)
Q1. स्कूटी का फॉर्म कब भरा जाएगा 2026? (Application Date)
Ans: उत्तर प्रदेश बजट 2026 में ₹400 करोड़ की मंजूरी मिलने के बाद उम्मीद है कि आवेदन प्रक्रिया मार्च या अप्रैल 2026 के प्रथम सप्ताह से शुरू हो सकती है। सरकार जल्द ही इसके लिए विस्तृत विज्ञापन (Notification) जारी करेगी।
Q2. स्कूटी फॉर्म 2026 की लास्ट डेट क्या है? (Last Date)
Ans: फिलहाल आधिकारिक लास्ट डेट की घोषणा नहीं हुई है। सामान्यतः पोर्टल खुलने के बाद छात्राओं को 30 से 45 दिनों का समय दिया जाता है। ताज़ा अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट को चेक करते रहें।
Q3. रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना कब शुरू होगी?
Ans: बजट पेश होने के बाद उम्मीद है अभी तक सरकार ने आधिकारिक रूप से आवेदन की तिथि घोषित नहीं की है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में मार्च‑अप्रैल 2026 के आस‑पास शुरू होने की संभावना जताई गई है, लेकिन जब तक विज्ञापन न आए, इसे केवल अनुमान ही माना जाए।
Q4. क्या इसके लिए कोई आवेदन शुल्क (Fees) देना होगा?
Ans: नहीं, यह योजना पूरी तरह से नि:शुल्क (Free) है। किसी भी व्यक्ति या अनधिकृत वेबसाइट को आवेदन के नाम पर पैसे न दें।



