UP Board 12th Result 2026 जारी होने के बाद अब छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि उन्हें UP Free Tablet Yojana का लाभ कैसे मिलेगा। योगी सरकार ने हाल ही में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 25 लाख नए टैबलेट बांटने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
लेकिन क्या 12वीं पास सभी छात्रों को यह टैबलेट मिलेगा? कई जगह स्मार्टफोन तो कई जगह टैबलेट की खबरें चल रही हैं, जिससे छात्र भ्रमित हैं। आज के इस लेख में हम आपको Digi Shakti Portal और आधिकारिक सूत्रों के आधार पर सटीक जानकारी देंगे कि 12वीं के बाद आपको इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा, पात्रता (Eligibility) क्या है और नई लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करना है। पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
UP Free Tablet Yojana 2026: Quick Overview
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
| योजना का नाम | स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| किसने शुरू की | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ |
| ताज़ा अपडेट | 25 लाख नए टैबलेट वितरण को मंजूरी |
| लाभार्थी | 12वीं के बाद स्नातक (UG), PG, डिप्लोमा छात्र |
| रजिस्ट्रेशन | कॉलेजों के माध्यम से (DigiShakti Portal) |
| आवेदन शुल्क | बिल्कुल मुफ्त (Free) |
| आधिकारिक वेबसाइट | digishakti.up.gov.in |
Swami Vivekanand Yuva Sashaktikaran Tablet Yojana क्या है?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शुरू की गई स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। अक्सर इंटरनेट पर इस योजना को लेकर अलग-अलग जानकारियां मिलती हैं लेकिन इसकी सटीक जानकारी निम्नलिखित है:
- शुरुआत: इस योजना का आगाज़ 25 दिसंबर 2021 को लखनऊ के इकाना स्टेडियम से हुआ था।
- संचालन: इसे ‘उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (UPDESCO) द्वारा संचालित किया जाता है।
ताज़ा अपडेट (2026): बीच में कुछ समय के अंतराल के बाद, योगी सरकार ने बजट 2026 में इस योजना को फिर से प्राथमिकता दी है और 25 लाख नए टैबलेट बांटने का लक्ष्य रखा है।
स्मार्टफोन की जगह टैबलेट क्यों?
शुरुआत में सरकार ने स्मार्टफोन दिए थे, लेकिन अब सरकार का पूरा फोकस टैबलेट पर है। इसके पीछे के मुख्य कारण ये हैं:
- बेहतर पढ़ाई: टैबलेट की स्क्रीन बड़ी होती है, जिससे ऑनलाइन क्लास और PDF नोट्स पढ़ने में आसानी होती है।
- सीमित दुरुपयोग: टैबलेट को फोन की तरह हर जगह ले जाना आसान नहीं होता, जिससे छात्र इसका उपयोग मुख्य रूप से पढ़ाई के लिए ही करते हैं।
- डिजिटल कनेक्टिविटी: इसके जरिए छात्र सरकारी योजनाओं, करियर काउंसलिंग और अपनी यूनिवर्सिटी के अपडेट्स से सीधे जुड़े रहते हैं।
क्या यूपी सरकार ने स्मार्टफोन की जगह 25 लाख टैबलेट बांटने का फैसला किया है?
Pariksha Sarthi यूट्यूब चैनल के अनुसार हां योगी सरकार ने स्मार्टफोन नहीं देने का फैसला किया है और इसके बदले में टैबलेट देना का निर्णय लिए है मोबाइल का की जगह टेबलेट देने से दूरउपयोग कम होगा क्योकि बच्चे स्मार्ट फ़ोन को पढाई के अलावा भी कई जगह इस्तमाल करते है लेकिन टैबलेट जैसे हमने आपको बताया है की सभी जगह लेकर जाना मुमकिन नहीं है
इसीलिए बच्चे इसका उपयोग अपने घर पर कर पायेगे और अधिकतर पढाई के लिए ही उपयोग हो सकता है मेरा भी यही माना है और सरकार के इस फैसले से मुझे लगता है की बच्चो का ध्यान पढाई पर ज्यादा होगा क्योकि मैं भी एक स्टूडेंट हु साथ ही जो काम मोबाइल फ़ोन पर होते है वो भी टेबलेट में अच्छे से हो सकता है बल्कि उससे ज्यादा बेहतर तरीके है आपका क्या विचार है मोबाइल फ़ोन सही है टेबलेट मुझे कमेंट में जरुर बताये
Swami Vivekanand Yuva Sashaktikaran Yojana: कौन है पात्र? (Eligibility)
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आने के बाद अब छात्र UP Free Tablet Yojana की पात्रता को लेकर उत्साहित हैं। Digi Shakti Portal (digishakti.up.gov.in) के आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार, केवल वही छात्र इस योजना का लाभ उठा सकते हैं जो निम्नलिखित मापदंडों को पूरा करते हैं:
- शैक्षिक योग्यता: छात्र वर्तमान में ग्रेजुएशन (BA, BSc, BCom), पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, आईटीआई (ITI), या किसी तकनीकी संस्थान (Engineering/Medical) में पढ़ाई कर रहा हो।
- संस्थान का प्रकार: छात्र उत्तर प्रदेश के किसी भी सरकारी या निजी विश्वविद्यालय/कॉलेज में नामांकित होना चाहिए।
- निवास स्थान: अगर आप दूसरे राज्य के निवासी हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में पढ़ाई कर रहे हैं, तो आप इस योजना के लिए पात्र हैं।
- कौन पात्र नहीं: अगर आप उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं और दूसरे राज्य में पढ़ाई कर रहे हैं, तो आप इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
- कौशल विकास: यूपी सरकार के कौशल विकास मिशन (Skill Development) के तहत ट्रेनिंग लेने वाले युवा भी इसके पात्र हैं।
इन्हे भी पढ़े:- यूपी बेरोजगारों के लिए सरकार ने लगाया मेला जाने कैसे करे आवेदन
यूपी सरकार फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

पात्रता जाने के बाद अगला सवाल जो आपके मन में आता है की मुझे फ्री में टेबलेट कहां मिल सकती है? मैं कैसे UP Free Tablet Yojana के लिए आवेदन कर सकता हु ऑनलाइन या ऑफलाइन आदि ऐसे बहुत से सवाल आपके मन में होगे लेकिन आपके इन सभी सवालो का एक ही जवाब है की आप उत्तर प्रदेश निशुल्क टैबलेट योजना के लिए खुद (Self) अप्लाई नहीं कर सकते है
इसके लिए आपका कॉलेज, संस्थान, यूनिवर्सिटी ही एक लिस्ट बनाती है जो वो खुद से सरकार को सबमिट करती है आसन शब्दो में समझाऊ तो सरकार की तरह से ऑनलाइन या ऑफलाइन पोर्टल नहीं है केवल आपकी लिस्ट कॉलेज की तरफ से आगे भेजी जाती है और जो लोग सेलेक्ट किये जाते है उनको SMS या कॉलेज में नोटिस लगाकर उनकी जानकरी दे दी जाती है और फिर टेबलेट उनको तय तारीख में स्टूडेंट्स को दे दिए जाते है

लेकिन abp के आर्टिकल के अनुसार आप उत्तर प्रदेश सरकार की अधिकारिक वेबसाइट yuvasathi.in पर जानकर आवेदन कर सकते है लेकिन जब मैने पोर्टल पर जाकर देखा तो और पंजीकरण करने की कोशिस की तो OTP नहीं आया है ऐसा हो सकता है अभी कोई समस्या हो लेकिन भविष्य में ऐसी सुविधा सुरु हो जाये की जो स्टूडेंट टेबलेट योजना के लिए आवेदन करना चाहता है

वो इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सके लेकिन जब मैने खुद विजिट किया तो आखिरी अपडेट 27/08/2024 का है इसके बाद कोई जानकरी इस पोर्टल पर जारी नहीं हुई है मेरा आपसे अनुरोध है एक बार विजिट जरुर करे अगर आपका आवेदन हो जाता है
तो मुझे स्क्रीन शोर्ट जरुर शेयर करे लेकिन अभी अपने कॉलेज, संस्थान आदि में बात करे की आप भी इस योजना का हिस्सा बनना चाहते है जिससे आपका नाम भी लिस्ट में हो जायेगा और जब पोर्टल पर सुविधा सुरु होती है तो हम आपको यहाँ जरुर अपडेट करेगे
UP Free Tablet कौन-सी कंपनी का मिलता है और क्या हैं इसके फीचर्स?
बच्चो को ये भी जानने की इच्छा होती है की जब यूपी सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तरफ से टेबलेट बाटे जायेगे तो कौन-सी कम्पनी के टेबलेट होगे क्या रेम और स्टोरेज मिलेगे तो इसका जवाब है की ये फिक्स नहीं है की सरकार कौन सी कंपनी के टेबलेट बाटेगी क्योकि पिछले सालो में जितने बच्चो को टेबलेट मिला है उनसे बात करने पता चल की हर बार अलग-अलग कंपनियों का टेबलेट सरकार ने स्टूडेंट को बाटे है किसी एक कम्पनी के नहीं है जैसे Lava, Samsung, Acer आदि
मुझे लगता है सरकार ऐसा इसीलिए करती है क्योकि किसी एक कम्पनी की मोनोपोली न बने ऐसा करने से सभी कम्पनी में बराबर बिज़नेस जाता है सरकार की तरफ से और बच्चो को भी अलग-अलग कंपनी का टेबलेट यूज़ करने का मोका मिलता है साथ ही एक बात और बता दू की टेबलेट की मेमोरी 32GB और RAM 3GB तक हो सकती है और 5,100mAh की बैटरी हो सकती है
निष्कर्ष
तो दोस्तों मैने इस आर्टिकल में पूरी कोशिस की है की मै यहाँ आपको सही जानकारी शेयर कर सकू क्योकि यूट्यूब, और कई वेबसाइट पर कई तरह की जानकरी चल रही है की सरकार ने टेबलेट योजना सुरु की है लेकिन अभी अधिकारिक रूप से कोई नोटिफिकेशन सामने नहीं आया है
परन्तु मैने कुछ वीडियोस देखी है जिसमे बच्चो को कॉलेज में टेबलेट सरकार की तरफ से दिए जा रहे है इसकी अधिक जानकरी के लिए आपको अपने कॉलेज, संस्थानों, यूनिवर्सिटी आदि से संपर्क करना होगा और अपना नाम शामिल करने की रिक्वेस्ट करनी होगी
मुझे उम्मीद है इस आर्टिकल में आपको सही और सटीक जानकरी मिलेगी है अगर अभी भी कोई सवाल है आपके तो कमेट बॉक्स में टाइप करके सवाल जरुर पूछे मैं पूरी कोशिस करुगा आपकी सहयता करने के लिए और अधिकारिक पोर्टल https://yuvasathi.in/, https://digishakti.up.gov.in/ पर भी जरुर विजिट करते रहे और बाकी अनअधिकारिक वेबसाइट से बचे मैं फिर जल्दी मिलती हु आपसे next टॉपिक के साथ यहाँ तक पोस्ट पढने के लिए धन्यवाद्
यहाँ भी पढ़े:- उत्तर प्रदेश सरकार ने बेटियों के लिए सुरु की 25 हजार रूपये की योजना यहाँ जाने
FAQ
Q1. सरकारी टेबलेट मॉडल का नाम क्या है?
Ans: विकिपीडिया के अनुसार आकाश नाम का मॉडल जिसे यूबिसलेट 7+ के नाम से भी जाना जाता है एक कम लागत वाला एंड्रॉइड-आधारित टैबलेट कंप्यूटर है
Q2. क्या यूपी सरकार टेबलेट बांट रही है?
Ans: हालाकि 2026 में अधिकारिक रूप से कोई जानकरी सामने नहीं आई है इसके लिए आपको अपने कॉलेज, संस्थानों, यूनिवर्सिटी आदि से संपर्क करना होगा और समय समय पर अधिकारिक पोर्टल yuvasathi और digishakti.up.gov.in विजिट करते रहे
Q3. कौन-कौन सी क्लास को मिलेगा टैबलेट?
Ans: उच्च शिक्षा करने वाले स्टूडेंट्स को टेबलेट योगी सरकार की तरफ से दिया जा सकता है 12th के बाद वाले बच्चे ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, कोशल विकास, तकनीकी संस्थान, आईटीआई, उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय, कॉलेज आदि में पढाई करने वाले छात्रों को सरकार की तरफ से निशुल्क टेबलेट दिया जाता है
