Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

Janani Suraksha Yojana 2026: सरकारी अस्पताल में बच्चा हुआ तो मिलेंगे ₹1,400 क्या आपको यह पैसा मिला?

Janani Suraksha Yojana 1400 dbt
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

Janani Suraksha Yojana 2026: गाँवों में आज भी कई परिवार पैसों की कमी के कारण अस्पताल के बजाय घर पर ही डिलीवरी करवाते हैं, जिससे जच्चा-बच्चा दोनों की जान को खतरा रहता है। आर्थिक तंगी के कारण किसी भी गर्भवती महिला को यह जोखिम न उठाना पड़े, इसी के लिए भारत सरकार ‘जननी सुरक्षा योजना’ (Janani Suraksha Yojana – JSY) चला रही है।

National Health Mission (NHM) के तहत, सरकारी अस्पताल में सुरक्षित डिलीवरी कराने पर गर्भवती महिलाओं को ₹1,400 की नकद आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। इतना ही नहीं, JSSK के जुड़ने से अब डिलीवरी पूरी तरह Cashless हो गई है, जिसमें दवाइयाँ, एंबुलेंस (Transport) और खाना बिल्कुल फ्री मिलता है।

जागरूकता की कमी के कारण आज भी लाखों महिलाएं इस सरकारी योजना से वंचित रह जाती हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि Janani Suraksha Yojana क्या है, इस ‘गर्भवती महिला योजना’ में कितने पैसे मिलते हैं, और इसका फॉर्म कैसे भरा जाता है? तो इस आर्टिकल में आपको A to Z पूरी जानकारी मिलेगी, ताकि आप इसका पूरा लाभ उठा सकें।

Janani Suraksha Yojana 2026: Quick Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामजननी सुरक्षा योजना (JSY)
किसने शुरू कीPM Dr. Manmohan Singh
कब शुरू हुई12 अप्रैल 2005
किसके अंतर्गतNational Health Mission (NHM)
LPS — Rural₹1,400
LPS — Urban₹1,000
HPS — Rural₹700
HPS — Urban₹600
घर पर Delivery₹500 (सिर्फ BPL)
Payment MethodDBT — Bank Account में
Official Websitenhm.gov.in
जननी सुरक्षा योजना फॉर्म pdfDownload करे
Janani Suraksha Yojana Guidelineयहाँ Download करे
Helpline1800-180-1104 (Toll Free)

जननी सुरक्षा योजना 2005 में शुरू हुई NHM के तहत गरीब गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल में delivery पर ₹700 से ₹1,400 cash assistance DBT से मिलती है। 2011 में JSSK जुड़ने के बाद delivery पूरी तरह cashless हो गई।

जननी सुरक्षा योजना क्या है और क्यों सुरु की गई?

जननी सुरक्षा योजना कोई नई scheme नहीं है यह पिछले 20 सालों से चल रही है। लेकिन आज भी बहुत कम लोग इसकी पूरी कहानी जानते हैं। 2005 से पहले देश में हालात बहुत अलग थे। 2005-06 में rural India में institutional delivery की दर सिर्फ 28.9% थी यानी 10 में से 7 बच्चे घर पर ही पैदा होते थे। न proper देखभाल, न trained doctors और इसी वजह से माँ और बच्चे दोनों को स्वस्थ सम्बंधित कई समस्या होने का डर बना रहता था।

इसी समस्या को देखते हुए तत्कालीन प्रधानमन्त्री Dr. Manmohan Singh जी ने 12 April 2005 को NHM के तहत Janani Suraksha Yojana की आधिकारिक रूप से लांच की थी। (मैने देखा की कुछ portals पर 2025 लिखा है जो गलत है आधिकारिक रिकॉर्ड में 12 अप्रैल 2005 ही सही है) जिसका मकशद एक ही था की गरीब गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल में delivery के लिए प्रोत्साहित करना और पैसों की कमी को इसमें रुकावट न बनने देना।

लेकिन 2011 में सरकार ने महसूस किया कि सिर्फ कैश देने से काम नहीं चलेगा। बल्कि Hospital तक पहुँचने का किराया, दवाइयाँ और खाना यह सब भी बड़ी रुकावट थी। इसीलिए 2011 में Janani Shishu Suraksha Karyakram (JSSK) इसमे जोड़ा गया और इसके बाद से सरकारी hospital में delivery पूरी तरह cashless हो गई।

Cash assistance के साथ-साथ दवाइयाँ, transport, diagnostic tests और खाना सब free इसका असर साफ दिखा 2005 से 2016 के बीच India में institutional delivery की दर लगभग तीन गुना हो गई। आज 2026 में यह scheme देश के हर ज़िले में active है और अब तक करोड़ों महिलाएं इसका लाभ उठा चुकी हैं।

जननी सुरक्षा योजना में ₹6,000 प्रति माह मिलते हैं सच या झूठ?

अगर आपने कहीं पढ़ा है कि जननी सुरक्षा योजना में ₹6,000 प्रति माह मिलते हैं तो यह जानकारी बिल्कुल गलत है। यह सबसे बड़ी गलतफेमी है जो दो अलग-अलग schemes को मिलाने से होती है। JSY में ₹6,000 प्रति माह नहीं मिलते। ₹6,000 का फायदा Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana (PMMVY) से मिलता है जो एक बिल्कुल अलग scheme है। दोनों में फर्क समझें:-

SchemeAmountकब मिलता है
जननी सुरक्षा योजना (JSY)₹700 से ₹1,400Delivery के समय — एक बार
PMMVY₹5,000Pregnancy के दौरान installments में

दोनों schemes का target same है गर्भवती महिलाएं। लेकिन काम और amount अलग है। अच्छी बात यह है अगर आप दोनों के लिए eligible हैं तो दोनों का लाभ एक साथ ले सकती हैं।

जननी सुरक्षा योजना के कितने पैसे मिलते हैं?

JSY में मिलने वाली राशि इस बात पर depend करती है कि आप किस राज्य में हैं और rural area में रहती हैं या urban area में क्योकि सरकार ने देश के states को दो categories में बांटा है। जिसमे Low Performing States (LPS) वो राज्य हैं जहाँ पहले hospital delivery की दर बहुत कम थी

इनमें UP, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, MP, Chhattisgarh, Assam, Rajasthan, Odisha और Jammu & Kashmir शामिल हैं। इन राज्यों में ज़्यादा cash assistance मिलती है क्योंकि यहाँ महिलाओं को hospital तक लाने के लिए ज़्यादा प्रोत्साहन की ज़रूरत थी।

बाकी सभी states जैसे Karnataka, Maharashtra, Delhi, Punjab, Tamil Nadu आदि High Performing States (HPS) कहलाते हैं। यहाँ देखे Rural और urban में महिलाओ को कितने पैसे मिलते है:-

राज्यRuralUrban
UP, Bihar, MP, Rajasthan, Jharkhand, CG, Assam, Odisha, Uttarakhand, J&K (LPS)₹1,400₹1,000
Karnataka, Maharashtra, Delhi और बाकी states (HPS)₹700₹600
घर पर Delivery सिर्फ BPL परिवार₹500₹500

इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओ के साथ ASHA Worker को भी सरकार की तरफ से incentive मिलता है जिसमे LPS rural area में 600 रूपये का incentive जो ₹300 ANC (Antenatal Care) component के लिए और ₹300 institutional delivery के लिए दिए जाते है। क्योकि सरकार ने देखा की ASHA घर-घर जाकर महिलाओ को जागरूक करती है उन्हें सही गाइड करती है।

जननी सुरक्षा योजना का लाभ कौन ले सकता है?

JSY की eligibility राज्य के हिसाब से थोड़ी अलग है लेकिन एक बात common है की delivery सरकारी या government-accredited hospital में होनी चाहिए। साथ ही LPS राज्यों में UP, Bihar, MP, Rajasthan जैसे states में सभी गर्भवती महिलाएं eligible हैं चाहे income कुछ भी हो। यहाँ कोई income limit नहीं है।

HPS राज्यों में Karnataka, Maharashtra, Delhi जैसे states में BPL परिवार की महिलाएं जिनकी age 19 साल या उससे अधिक हो, और SC/ST महिलाएं चाहे income कुछ भी हो eligible हैं।

क्या Private hospital में भी मिल सकता है लाभ

अगर hospital government-accredited है तो private hospital में delivery पर भी JSY का पैसा मिल सकता है। लेकिन ऐसी महिला को BPL या SC/ST certificate दिखाना ज़रूरी है। एक ज़रूरी बात जो बहुत कम लोग जानते हैं JSY योजना में हर beneficiary को MCH (Mother and Child Health) Card दिया जाता है जो ASHA worker तैयार करती है। यह card antenatal check-up और post-delivery care दोनों track करता है।

JSY के साथ यह सब भी मिलता है जो बहुत कम लोग जानते हैं

यहाँ एक बात जो ज़्यादातर लोग नहीं जानते JSY सिर्फ cash assistance नहीं है। 2011 में JSSK आने के बाद तस्वीर पूरी तरह बदल गई। JSSK के तहत सरकारी hospital में delivery करने वाली महिला को normal और Caesarean दोनों delivery free, सभी दवाइयाँ free, diagnostic tests free, blood free, hospital में hot cooked meals free, और घर से hospital और वापस घर तक transport free सब कुछ मिलता है।

मतलब साफ है अगर आप सरकारी hospital में delivery करती हैं तो जेब से एक रुपया नहीं लगना चाहिए। ऊपर से ₹1,400 cash अलग से मिलेगा। अगर hospital में कोई पैसे माँगे तो यह JSSK का सीधा उल्लंघन है। तुरंत NHM Helpline 1800-180-1104 पर call करें यह Toll Free है।

ध्यान दे: डॉक्टरों की कमी वाले अस्पतालों में JSY guideline के तहत C‑section या जटिल डिलीवरी के लिए specialist doctor बुलाने का खर्च भी सरकार दे सकती है (लगभग ₹1,500 प्रति केस तक), ताकि मरीज से extra पैसे न लिए जाएँ।

जननी सुरक्षा योजना के लिए कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं?

बहुत से लोग सोचते हैं कि सरकारी scheme के लिए documents का बड़ा बोझ होगा लेकिन JSY में ऐसा नहीं है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको चाहिए Mother and Child Protection (MCP) Card, BPL Ration Card या SC/ST Certificate (HPS states के लिए), Aadhaar-linked Bank Account, और एक passport size photo बस इतना। कोई property document, income certificate और कोई guarantor नहीं चाहिये।

अगर bank account नहीं है तो ASHA worker Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana के तहत zero balance account खुलवाने में मदद करेंगी। इसलिए घबराएं नहीं पहले ASHA से मिलें।

जननी सुरक्षा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अब समझते है की घर बैठे हुए मोबाइल से Janani Suraksha Yojana के लिए अप्लाई कैसे करे इससे पहले एक ज़रूरी बात समझ ले JSY का कोई एक centralized online portal नहीं है। हर राज्य का process थोड़ा अलग है। इसलिए सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है

अपने गाँव या मोहल्ले की ASHA worker से मिलें। वो JSY registration में पूरी मदद करेंगी साथ ही Mother and Child Card भी वही भरेंगी बिल्कुल free होता है यह सबसे भरोसेमंद तरीका है। अगर आप खुद online apply करना चाहती हैं तो अपने राज्य का portal use करें

राज्यOfficial Portal
Uttar Pradeshnhm.up.gov.in
Madhya Pradeshmpedistrict.gov.in
Karnatakasevasindhu.karnataka.gov.in
Chhattisgarhcghealth.nic.in
Assamnhm.assam.gov.in
सभी राज्यUMANG App (Play Store पर available)

निष्कर्ष

JSY launch होने के बाद institutional deliveries में 42.6% की बढ़ोतरी हुई। यह सिर्फ एक number नहीं है यह उन लाखों माँओं की कहानी है जो समय पर hospital पहुँचीं और सही देख-रेख में शिशु को जन्म दिया साथ ही जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ। लेकिन आज भी काम बाकी है। आज भी ऐसी माँएं हैं

जिन्हें पता नहीं कि यह Janani Suraksha Yojana माँ और बच्चे दोनों के लिए कितनी एहम है। अगर आपके घर में, मोहल्ले में, या गाँव में कोई गर्भवती महिला है तो उन्हें आज ही यह जानकारी दें। अपनी नज़दीकी ASHA worker से मिलें registration free है आज ही सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का हिस्से बने

मुझे उम्मीद है आज की पोस्ट जननी सुरक्षा योजना आपको जरुर पसंद आई होगी ऐसी ही जरुरी सरकारी योजनाओ की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे Whatsapp पर जल्दी जानकारी पाने के लिए ज्वाइन करे यहाँ तक पढने के लिए धन्यवाद् अगर कोई सवाल है तो हमे कमेंट में जरुर पूछे हम आपकी सहायता की पूरी कोशिस करेगे

Disclaimer: यह जानकारी National Health Mission (nhm.gov.in), National Health Portal (nhp.gov.in), PIB India और Ministry of Health & Family Welfare के official sources पर आधारित है।

FAQ

Q1. जननी सुरक्षा योजना का टोल फ्री नंबर क्या है?

Ans: NHM Helpline 1800-180-1104 Toll Free पर शिकायत, जानकारी, या किसी भी सवाल के लिए Monday से Saturday, सुबह 9 AM से शाम 6 PM तक संपर्क कर सकते है।

Q2. क्या यह सच है या नहीं की Janani Suraksha Yojana में ₹6,000 प्रति माह मिलते हैं?

Ans: यह जानकारी गलत है क्योकि nhm.gov.in के अनुसार JSY में delivery पर एक बार ₹700 से ₹1,400 मिलते हैं। ₹6,000 PMMVY scheme से मिलते हैं जो एक अलग scheme है।

Q3. क्या तीसरे बच्चे पर भी JSY का पैसा मिलेगा? नहीं

Ans: अधिकारिक जानकारी के अनुसार JSY का लाभ सिर्फ पहले 2 जीवत बच्चो के जन्म तक मिलता है।

Q4. ASHA worker नहीं है तो क्या करें?

Ans: ज़दीकी PHC (Primary Health Centre) या ANM से directly contact करें वो registration में पूरी मदद करेंगी।

Facebook
WhatsApp
Telegram

Related Posts