...

Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

Bihar Ration Card Online Apply 2026 – नया राशन कार्ड कैसे बनाएं, e-KYC Last Date और नाम कैसे जोड़ें | epds.bihar.gov.in

Bihar Ration Card Online Apply status check
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

Bihar Ration Card Online Apply: बिहार के एक छोटे से गाँव में रहने वाले रामलखन जी हर महीने की पहली तारीख को सुबह जल्दी उठकर राशन की दुकान पर पहुँचते थे। लेकिन इस बार डीलर ने मशीन लगाई, अँगूठा लगवाया और बोला इस बार आपको राशन नहीं मिलेगा क्योकि “आपका नाम राशन की लिस्ट” में नहीं है। यह बात सुनकर मानो रामलखन जी के पैरो से जमीन ही खिसक गयी हो क्योकि परिवार अब कहा से खायेगा उनके पास राशन कार्ड तो था, पर e-KYC नहीं हुई थी और बिना उसके अब राशन नहीं मिलेगा।

अगर आपके घर में भी राशन कार्ड है और e-KYC अभी तक नहीं हुई तो 31 मार्च 2026 से पहले यह काम ज़रूर कर लें। नहीं तो आपका भी राशन रुक सकता है अब बहुत से लोगो के मन में सवाल होगा ई-केवाईसी कैसे कर सकते है तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे e-KYC कैसे करें से लेकर नया राशन कार्ड कैसे बनाएं और कार्ड में नाम कैसे जोड़ें।

Bihar Ration Card क्या है और इससे क्या-क्या फ़ायदा मिलता है?

राशन कार्ड सिर्फ एक सरकारी दस्तावेज़ नहीं है। बिहार में यह उन लाखों परिवारों की रसोई का सहारा है जिनके लिए हर महीने का राशन घर चलाने का सबसे बड़ा ज़रिया है। बिहार सरकार और केंद्र सरकार मिलकर National Food Security Act यानी NFSA के तहत राशन कार्ड धारकों को सब्सिडी पर या बिल्कुल मुफ़्त अनाज देती हैं।

अभी जो सबसे बड़ी राहत चल रही है PIB के अनुसार वह है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना यानी PMGKAY। इसके तहत पात्र परिवारों को दिसंबर 2028 तक हर महीने बिल्कुल मुफ़्त राशन मिल रहा है। PHH कार्ड धारकों को प्रति सदस्य 5 किलो अनाज और AAY कार्ड धारकों को पूरे परिवार को 35 किलो अनाज हर महीने मिलता है।

ये भी जरुरी जाने: Bihar Board Scholarship Payment Status 2026 – 10th 12th पैसे कब आयेगे? यहाँ पढ़े

बिहार में तीन प्रकार के राशन कार्ड होते हैं जो परिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर बनते हैं।

कार्ड का प्रकारकिसके लिएमासिक राशन
AAY (अंत्योदय)सबसे गरीब परिवार35 किलो प्रति परिवार
PHH (प्राथमिकता)BPL परिवार5 किलो प्रति सदस्य
APL (उपरी गरीबी रेखा)सीमित सब्सिडीस्थानीय दर पर

एक और बड़ा फ़ायदा जो बहुत कम लोग जानते हैं वह है One Nation One Ration Card यानी ONORC। अगर आपका Bihar का राशन कार्ड है और आप काम के लिए दिल्ली, मुंबई या किसी भी दूसरे राज्य में रहते हैं तो वहाँ की किसी भी FPS दुकान से अपना राशन ले सकते हैं। बिहार से पलायन करने वाले मज़दूर परिवारों के लिए यह सुविधा किसी वरदान से कम नहीं है।

Bihar Ration Card के लिए कौन पात्र है?

राशन कार्ड बनवाने से पहले यह जानना ज़रूरी है कि आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं। बिहार में राशन कार्ड उन्हीं परिवारों को मिलता है जो बिहार के स्थायी निवासी हों और जिनके पास पहले से कोई राशन कार्ड न हो। परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए और परिवार की सालाना आय सरकार द्वारा तय सीमा के अंदर होनी चाहिए।

PHH और AAY कार्ड के लिए वही परिवार पात्र होते हैं जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं। दिहाड़ी मज़दूर, छोटे किसान, असंगठित क्षेत्र के कामगार और बेघर परिवार इस श्रेणी में आते हैं।

लेकिन कुछ परिवार ऐसे भी हैं जो राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं माने जाते। अगर परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी है, कोई आयकर भरता है, घर में चार पहिया वाहन है या पक्का बड़ा मकान है तो ऐसे परिवारों को PHH या AAY कार्ड नहीं मिलता। वे APL श्रेणी में आ सकते हैं लेकिन मुफ़्त राशन का लाभ नहीं मिलेगा।

एक ज़रूरी बात: अगर नए सदस्य का नाम किसी और के राशन कार्ड में पहले से जुड़ा है तो वहाँ से पहले नाम कटवाना होगा। एक व्यक्ति का नाम एक साथ दो राशन कार्डों में नहीं हो सकता।

Bihar Ration Card 2026 में मोबाइल से ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे?

अगर आप पहली बार राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन है और आप घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से आवेदन कर सकते हैं। बिहार सरकार ने इसके लिए epds.bihar.gov.in पोर्टल बनाया है जो Food and Consumer Protection Department द्वारा संचालित है। आवेदन से पहले एक ज़रूरी काम है जो बहुत लोग नहीं जानते आपको पहले “Meri Pehchaan” यानी JanParichay पोर्टल पर अपना account बनाना होगा। इसी से RCMS portal पर login होता है।

  • Step 1: epds.bihar.gov.in खोलें और “Apply for Online RC” पर क्लिक करें।
  • Step 2: अगर पहले से account है तो “Meri Pehchaan” से login करें। नए user हैं तो “Sign up for Meri Pehchaan” पर क्लिक करके अपना Aadhaar और mobile number से account बनाएं।
  • Step 3: Login के बाद “Apply” पर जाएं और “New Apply” चुनें। यहाँ Rural या Urban में से अपनी category चुनें अगर आप गाँव में रहते हैं तो Rural और शहर में रहते हैं तो Urban चुने।
bihar ration card online apply urban or rural
Image Credit | epds.bihar.gov.in
  • Step 4: परिवार के मुखिया की पूरी जानकारी भरें। बाकी सदस्यों को जोड़ने के लिए “Add Member” का option चुनें। हर सदस्य का Aadhaar number सही-सही भरें और एक भी गलती से आवेदन रद्द हो सकता है।
  • Step 5: सभी ज़रूरी दस्तावेज़ upload करें और याद रखे 100kb से ज्यादा साइज़ नहीं होना चाहिये।
  • Step 6: Go For Final Submission पर click करके एक बार सब कुछ review करें फिर Final Submit करें। Submit होते ही एक Application ID मिलेगी इसे संभालकर रखें इसी से बाद में आप status track कर पायेगे।
step by step bihar rasan card online form file

एक ज़रूरी बात: अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार आवेदन शुरू करने के 30 दिन के अंदर Final Submit करना ज़रूरी है। अगर 30 दिन में submit नहीं हुआ तो family details दोबारा भरनी होगी।

राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें? नवजात शिशु, नई बहू या कोई भी नया सदस्य

मैने देखा है की बहुत से लोगो के तब अधिक समस्या आती है जब घर में नया बच्चा आया, बेटे की शादी हुई या परिवार का कोई सदस्य जो पहले कहीं और registered था उसका नाम राशन कार्ड में जुडवाना होता है कभी-कभी लोगो को कई हफ्ते बीत जाते है नाम जुडवाने के लिए लेकिन नाम नहीं जुड़ पाता है ऐसी स्थिति में राशन कार्ड में नाम जुड़वाना ज़रूरी हो जाता है। वरना उस सदस्य को राशन का हक़ नहीं मिलेगा। यह पूरी प्रक्रिया RCMS portal पर “Apply for Correction” option से होती है और इसे SDO यानी Sub-Divisional Officer की final approval मिलने के बाद ही नाम जुड़ता है।

राशन कार्ड में नाम जोड़ने का आसन तरीका

  • Step 1: अधिकारिक वेबसाइट पर जाये epds.bihar.gov.in फिर Left side में RCMS portal पर Meri Pehchaan से login करें
  • Step 2: “Apply” section में जाएं और “Apply for Correction” चुनें
bihar rasan card naam jodne traika online
  • Step 3: अपना Ration Card Number डालकर Search करें
  • Step 4: Application form खुलेगा फिर ज़रूरी जानकारी भरें और Add Member Button पर क्लिक करें
  • Step 5: नए सदस्य की पूरी details भरें और दोबारा “Add Member” दबाएं
  • Step 6: Details screen पर confirm करें और “Submit and Go For Documents Upload” पर जाएं
  • Step 7: ज़रूरी documents upload करें और “Upload Document and Final Submission” पर क्लिक करके submit करें

नवजात शिशु या नई शादी के बाद घर आई बहू का नाम जोड़ने के लिए उनका Aadhaar card और एक नई पारिवारिक फोटो upload करनी होगी। अगर बच्चा बहुत छोटा है और Aadhaar नहीं बना तो पहले Aadhaar बनवाएं उसके बाद ही नाम जुड़ेगा।

अधिक जाने: Mukhayamantri Mahila Rojgar Yojana 2026: ₹10,000 की नई किस्त जारी Payment Status चेक करें

Bihar Ration Card Status और List में नाम कैसे चेक करें?

राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद अधिकतर लोगो के मन में सबसे पहला सवाल यही होता है कि हमने आवेदन कर दिया है लेकिन हमे कैसे पता चलेगा कि कार्ड बना या नहीं। बिहार में यह दो अलग तरीकों से होता है। एक है आवेदन की स्थिति जाँचना जिसके लिए वह RTPS आवेदन संख्या चाहिए जो आवेदन करते वक्त मिली थी। दूसरा है लिस्ट में नाम देखना जो कोई भी बिना किसी नंबर के कर सकता है।

आवेदन की स्थिति देखना बिल्कुल सीधा है। आधिकारिक पोर्टल epds.bihar.gov.in खोलें, “Application Status” लिंक पर क्लिक करें फिर अपना जिला और अनुमंडल चुनें फिर RTPS आवेदन संख्या डालें और Show बटन दबाएं अब आपकी मौजूदा स्थिति स्क्रीन पर आ जाएगी।

बिहार राशन कार्ड की लिस्ट में नाम चेक करे?

पहला तरीका: RCMS Report (जब पूरे गाँव या इलाके की लिस्ट देखनी हो):

लिस्ट में नाम देखना थोड़ा अलग लेकिन उतना ही आसान है। epds.bihar.gov.in खोलें, होमपेज पर “RCMS Report” पर क्लिक करें, अपना जिला चुनें और Show दबाएं, फिर ग्रामीण या शहरी चुनें, उसके बाद प्रखंड, पंचायत और अपना गाँव चुनें। लिस्ट में राशन कार्ड नंबर के साथ कार्ड धारक का नाम, परिवार के सदस्यों की संख्या और FPS डीलर की पूरी जानकारी दिखेगी।

दूसरा तरीका: RC Details (जब अपने specific कार्ड की जानकारी सीधे देखनी हो):

होमपेज पर “RC Details” पर क्लिक करें, Rural या Urban चुनें, जिला चुनें, राशन कार्ड नंबर डालें और Search करें। यहाँ आपको अपना राशन कार्ड की लिस्ट दिख जाएगी। शहरी क्षेत्र के कार्ड धारकों के लिए जरुरी जानकारी क्योकि शहरी राशन कार्ड 21 अंकों का होता है लेकिन सर्च करते समय केवल 20 अंक डालें और 9वाँ अंक छोड़ दें। यह portal पर लाल रंग में लिखा भी है।

राशन कार्ड की List में नाम नहीं है क्या करें?

अगर आपका नाम जिले की लाभार्थी सूची में नहीं दिख रहा तो आवेदन या तो अभी भी in progress है या अस्वीकाररिजेक्ट हो चुका है। सही कारण जानने के लिए अपने RTPS नंबर से स्थिति जाँचें। आवेदन अस्वीकार होने की सबसे आम वजह दस्तावेज़ों में गड़बड़ी होती है। बैंक पासबुक का पहला पन्ना, निवास प्रमाण पत्र और सभी सदस्यों के आधार कार्ड को स्कैन करके एक ही PDF में बनाकर अपलोड करना होता है।

अगर दस्तावेज़ सही हैं फिर भी नाम नहीं है तो अपने प्रखंड आपूर्ति अधिकारी से मिलें या टोल फ्री नंबर 1800-3456-194 पर कॉल करें।

EPDS और AePDS Bihar दोनों Portal का फर्क जानें

मैने कई बार लोगो को देखा है की बिहार में बहुत से लोग राशन कार्ड से जुड़े दोनों पोर्टल को एक ही समझ लेते हैं और गलत जगह चले जाते हैं। जबकि दोनों का काम बिल्कुल अलग है।

EPDS यानी epds.bihar.gov.in यह वह पोर्टल है जहाँ नया राशन कार्ड बनाया जाता है, नाम जुड़वाया जाता है, सुधार किया जाता है और लाभार्थी सूची देखी जाती है। AePDS यानी epos.bihar.gov.in यह आधार आधारित प्रणाली है जहाँ राशन वितरण की निगरानी होती है e-KYC की स्थिति देखी जाती है और FPS डीलर का लेनदेन इतिहास जाँचा जा सकता है।

मैं आसन शब्दों में कहू तो नया कार्ड बनाना है नाम जुड़वाना है या सुधार करना है तो EPDS पर जाएं। राशन मिला या नहीं, e-KYC हुई या नहीं यह देखना है तो AePDS पर जाएं।

e-KYC के लिए नज़दीकी RTPS केंद्र या अपने FPS डीलर के पास जाएं आधार नंबर और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद e-KYC पूरी हो जाएगी।

निष्कर्ष

राशन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज़ है जो सिर्फ अनाज नहीं देता बल्कि सरकार की कई योजनाओं का दरवाज़ा खोलता है। अगर आपके घर में राशन कार्ड है और e-KYC अभी तक नहीं हुई तो आज ही अपने FPS डीलर या नज़दीकी RTPS केंद्र पर जाएं। अगर नया कार्ड बनवाना है तो epds.bihar.gov.in पर जाकर Meri Pehchaan से login करें और आवेदन करें। घर में नया सदस्य आया है तो RCMS पोर्टल पर Correction Apply करें। किसी भी समस्या में टोल फ्री नंबर 1800-3456-194 पर कॉल करें यह सेवा बिल्कुल मुफ़्त है। मुझे उम्मीद है की आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा अगर कोई सवाल है तो मुझे कमेंट में जरुर पूछे यहाँ तक पढने के लिए आपका धन्यवाद्

ये भी पढ़े:- जानिये 2026 में Bihar Mukhyamantri Mahila Udyami Yojana के लिए पात्रता और रजिस्ट्रेशन करने का पूरी प्रोसेस?

FAQ

Q1. बिहार राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

Ans: बिहार राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट epds.bihar.gov.in है जो Food and Consumer Protection Department Bihar द्वारा संचालित है। e-KYC और राशन वितरण की जानकारी के लिए epos.bihar.gov.in यानी AePDS पोर्टल देखें।

Q2. बिहार में राशन कार्ड बनाने के लिए कैंप कब लगेगा?

Ans: अभी कोई आधिकारिक camp date घोषित नहीं हुई है। ऑफलाइन आवेदन के लिए नज़दीकी RTPS केंद्र या प्रखंड कार्यालय पर जाएं वहाँ form मिलेगा और जमा भी होगा। किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री 1800-3456-194 पर कॉल करें।

Q3. बिहार में मुफ़्त राशन कब तक मिलेगा?

Ans: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना यानी PMGKAY को दिसंबर 2028 तक बढ़ा दिया है। इस दौरान PHH कार्ड धारकों को प्रति सदस्य 5 किलो और AAY कार्ड धारकों को 35 किलो अनाज प्रति माह बिल्कुल मुफ़्त मिलता रहेगा।

Facebook
WhatsApp
Telegram
function add_floating_social_buttons() { echo '
WhatsApp Join Karein Telegram Join Karein
'; } add_action('wp_footer', 'add_floating_social_buttons');