Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

Namo Dron Didi Yojana 2026: UP की महिला ने ड्रोन उड़ाकर कमाए लाखों, आप भी जुड़ सकती हैं

Namo Dron Didi Yojana online apply kaise kare
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

बरेली की सुनीता देवी पहले खेतों में दूसरों की मजदूरी करती थीं। हर महीने मुश्किल से तीन-चार हजार रुपये मिलते थे। लेकिन आज वो ड्रोन उड़ाती हैं, खुद अपनी मालकिन हैं, और महीने में ₹20,000 से ज्यादा कमाती हैं। यह बदलाव आया जी हां केंद्र सरकार की Namo Dron Didi Yojana आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आई है।

अब आपको सिलाई-कढ़ाई तक सीमित रहने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि सरकार आपको ‘ड्रोन पायलट’ बनने की ट्रेनिंग और आर्थिक मदद दे रही है। उत्तर प्रदेश में सुनीता जैसी सैकड़ों महिलाएं अब “Drone Didi” बन चुकी हैं। और अगर आप भी किसी स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी हैं तो यह मौका आपके लिए भी है।

Namo Drone Didi Yojana 2026: Quick Overview

विवरण (Details)आधिकारिक जानकारी
योजना का नामनमो ड्रोन दीदी योजना (NDDY)
लाभार्थीमहिला स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्य
ड्रोन पर सब्सिडीलागत का 80% (अधिकतम ₹8 लाख)
फ्री ट्रेनिंग15 दिन (5 दिन पायलट + 10 दिन कृषि उपयोग)
शैक्षणिक योग्यतान्यूनतम 10वीं पास
आधिकारिक वेबसाइटnamodronedidi.da.gov.in

क्या है नमो ड्रोन दीदी योजना?

15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “नमो ड्रोन दीदी” योजना की घोषणा की थी। इसके बाद 30 नवंबर 2023 को इस योजना को औपचारिक रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लॉन्च किया गया।

Namo Dron Didi Yojana kya hai

namodronedidi.da.gov.in के अनुसार, यह केंद्र सरकार की एक योजना है जो Deendayal Antyodaya Yojana – National Rural Livelihoods Mission (DAY-NRLM) के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और उनके Cluster Level Federations (CLF) को कृषि ड्रोन देकर सशक्त बनाती है।

इस योजना के तहत सरकार देश की 15,000 महिला स्वयं सहायता समूहों को कृषि ड्रोन देगी। इन ड्रोन से महिलाएं किसानों के खेतों में खाद और कीटनाशक का छिड़काव करके पैसे कमाएंगी।

इस योजना के लिए सरकार ने ₹1,261 करोड़ का बजट रखा है। यह पूरी तरह से केंद्र सरकार की योजना है जो कृषि मंत्रालय चलाती है।

UP में कितनी महिलाएं बन चुकी हैं Drone Didi?

2026 की शुरुआत तक पूरे देश में 1,094 से ज्यादा महिलाओं को ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग मिल चुकी है। इसमें UP दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर कर्नाटक है।

UPSRLM यानी उत्तर प्रदेश स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन इस योजना को उत्तर प्रदेश में लागू कर रहा है। कानपुर देहात जैसे जिलों में पहले से Drone Didi का चयन हो चुका है और नई भर्तियां भी निकल रही हैं।

UP की कौन सी महिला इस योजना के लिए पात्र (Eligibility) है?

Namo Dron Didi Yojana up

योजना का लाभ हर किसी को नहीं मिलता। नीचे दी गई शर्तें पूरी होनी चाहिए:

  • आवेदक महिला उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला DAY-NRLM के तहत किसी स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्य होनी चाहिए
  • आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला कम से कम 10वीं कक्षा पास होनी चाहिए ताकि वह तकनीकी निर्देशों को समझ सके।
  • शारीरिक और मानसिक रूप से ड्रोन उड़ाने में सक्षम हो

ड्रोन के लिए कितनी सब्सिडी मिलेगी?

सरकार ड्रोन की कुल कीमत का 80% खुद देती है। यह सब्सिडी अधिकतम ₹8 लाख तक होती है। बाकी 20% के लिए Agriculture Infrastructure Fund (AIF) से सिर्फ 3% ब्याज दर पर लोन भी मिलता है। यानी एक महिला SHG को खुद बहुत कम पैसे लगाने पड़ते हैं और पूरा ड्रोन उनका हो जाता है।

15 दिन की ट्रेनिंग में क्या सिखाते हैं?

ड्रोन मिलने से पहले SHG की एक सदस्य को 15 दिन की ट्रेनिंग दी जाती है। इसमें दो हिस्से होते हैं:

  • 5 दिन: ड्रोन उड़ाना सीखना DGCA के नियमों के अनुसार mandatory pilot training
  • 10 दिन: खेती में ड्रोन का उपयोग नैनो यूरिया, कीटनाशक और खाद का सही छिड़काव

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद ही ड्रोन और सब्सिडी दी जाती है। साथ में SHG की एक और सदस्य को ड्रोन की मरम्मत और रखरखाव की ट्रेनिंग भी मिलती है।

Drone Didi से असल में कितनी कमाई होती है?

एक Drone Didi टीम रोज 50 से 75 एकड़ खेत में सेवा दे सकती है। पीक सीजन में एक दिन में ₹8,000 से ₹12,000 तक की कमाई होती है।

साल में लगभग 200 काम के दिन मानें तो एक SHG की सालाना आमदनी ₹1 लाख से ₹1.5 लाख तक हो सकती है। यह पैसा सीधे SHG के खाते में आता है और सदस्यों में बंटता है।

UP की महिलाएं ड्रोन दीदी योजना में आवेदन कैसे करें?

नमो ड्रोन दीदी योजना के लिए कोई सीधा पब्लिक ऑनलाइन पोर्टल नहीं है। इसका चयन ब्लॉक स्तर पर होता है:

  1. पहले अपने गांव के स्वयं सहायता समूह (SHG) से बात करें और सुनिश्चित करें कि वह DAY-NRLM के तहत रजिस्टर्ड है
  2. अपने नजदीकी Gram Panchayat Office या PM Kisan Samriddhi Kendra जाएं और Drone Didi योजना के बारे में जानकारी लें
  3. UPSRLM के जिला कार्यालय से संपर्क करें वे बताएंगे कि आपके क्षेत्र में चयन प्रक्रिया कब शुरू होगी
  4. आवेदन के साथ ये दस्तावेज रखें: 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, SHG की सदस्यता का प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो
  5. Official portal पर भी नजर रखें

नमो दीदी स्कीम (Important Links)

लिंक का नामडायरेक्ट लिंक
Namo Drone Didi Official PortalClick Here
UPSRLM (UP SHG Portal)Click Here
Lakhpati Didi PortalClick Here
UP Yuva Udyami Yojana से 5 लाख तक लोन और Project List देखें[यहाँ पढ़े]

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। योजना की सटीक और अद्यतन जानकारी के लिए हमेशा namodronedidi.da.gov.in या अपने नजदीकी सरकारी कार्यालय से संपर्क करें। लेखक या वेबसाइट किसी भी आवेदन परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं है।

FAQs

Q1. नमो ड्रोन दीदी योजना का लाभ कैसे लें?

Ans: DAY-NRLM के तहत registered SHG की मेम्बर बनाओ, ग्राम पंचायत या पीएम किसान Samriddhi Kendra जाओ, और namodronedidi.da.gov.in पर डिटेल देखो।

Q2. ड्रोन दीदी की ट्रेनिंग कितने दिनों की होती है?

Ans: ड्रोन दीदी की ट्रेनिंग कुल 15 दिनों की होती है, जिसमें 5 दिन ड्रोन उड़ाना और 10 दिन कृषि में इसके उपयोग के बारे में सिखाया जाता है।

Q3. क्या यूपी में ड्रोन दीदी की भर्ती निकली है?

Ans: हाँ, यूपी के कई जिलों (जैसे कानपुर देहात) में समय-समय पर UPSRLM के माध्यम से आवेदन मांगे जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने ब्लॉक ऑफिस से संपर्क करें।

Facebook
WhatsApp
Telegram

Related Posts