Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

Dr Rajendra Prasad Scholarship 2026-27: ₹30,000 तक स्कॉलरशिप, Eligibility, Last Date

dr-rajendra-prasad-scholarship-eligibility-last-date
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27: अगर आपने 10वीं या 12वीं कक्षा पास कर ली है और आगे की पढ़ाई के लिए पैसों की तंगी है तो आपके लिए Rajendra Prasad Scholarship Program एक अच्छा अवसर हो सकता है। क्योंकि राजेन्द्र प्रसाद स्कॉलरशिप प्रोग्राम में eligible विद्यार्थियों को उनकी फीस और पढ़ाई से जुड़े खर्चों के लिए अधिकतम ₹30,000 तक की एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जा रही है।

अगर आप Rajendra Prasad Scholarship में आवेदन करना चाहते है तो जानकारी के अनुसार आपको रिजल्ट में स्कोर कम-से-कम 65% होना चाहिए और परिवार की सालाना कमाई ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आज इस आर्टिकल में dr rajendra prasad scholarship online apply, Eligibility, Documents आदि के बारे में विस्तार से बतायेगे। इसीलिए आपसे निवेदन है की पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़े।

Rajendra Prasad Scholarship 2026: Overview

Scholarship Name Dr. Rajendra Prasad Scholarship Program 2026–27
Organization Buddy4Study
Academic Session 2026–27
Eligible Students Class 10th and 12th Passed Students
Scholarship Amount Up to ₹30,000
Application Mode Online
Eligible Region All India
Official Website Buddy4Study

Rajendra Prasad Scholarship Important Dates & Fees

  • Application Start Date: Not Confirmed
  • Last Date to Apply: 30 November 2026
  • Application Fees: 0/-

Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27 क्या है?

Rajendra Prasad एक Merit-cum-Means आधारित स्कॉलरशिप प्रोग्राम है, जिसे Buddy4Study की तरफ से चलाया जाता है। इस कार्यक्रम का नाम भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी के सम्मान में रखा गया है। इस स्कॉलरशिप के जरिये ऐसे मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जो अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें शिक्षा से जुड़े खर्चों को पूरा करने में परेशानी होती है।
इस स्कालरशिप में 10th-12th पास विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए अलग-अलग आप्शन होते है । जो छात्र पात्र होता है उनकी योग्यता के अनुसार अधिकतम ₹12,000-₹30,000 तक की एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जा सकती है।
ध्यान दें: Dr. Rajendra Prasad Scholarship को Buddy4Study द्वारा चलाया गया है। इसे केंद्र सरकार या राज्य सरकार की सरकारी छात्रवृत्ति योजना नहीं मानना चाहिए। 

Rajendra Prasad Scholarship 2026-27: Eligibility Criteria

चलिए समझते है की राजेंद्र प्रसाद स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए Eligibility Criteria क्या रखा गया है:-

1. Class 10th Eligibility Requirement

  • विद्यार्थी ने वर्ष 2026 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा पास की हो।
  • पिछली कक्षा में कम-से-कम 65% अंक प्राप्त किए हों।
  • विद्यार्थी के माता-पिता की कुल वार्षिक पारिवारिक आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी भारत का निवासी होना चाहिए।

2. Class 12th Pass Eligibility Requirement

  • विद्यार्थी ने वर्ष 2025 या 2026 में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास की हो।
  • पिछली कक्षा में कम-से-कम 65% अंक प्राप्त किए हों।
  • विद्यार्थी के माता-पिता की सालाना आमदनी ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी भारत का निवासी होना चाहिए।
ध्यान दे: buddy4study के अनुसार इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम में government schools students, PwD, North-East region और aspirational districts वालो को सबसे पहले लाभ दिया जायेगा।

Rajendra Prasad में कितनी Scholarship मिलती है? 

इस स्कालरशिप में विद्यार्थियों को उनके पढाई के खर्चो के अनुसार स्कालरशिप का पैसा मिलता है विभिन्न जानकारी के अनुसार 12 हजार से अधिकतम 30 हजार तक की सहायता मिल सकती है हालाकि पोर्टल पर ₹30,000 की जानकारी दी गयी है जो एक ही बार दिया जाता है मतलब इसमे आपको प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ती है इस स्कॉलरशिप के जरिये मिली आर्थिक सहायता का उपयोग Tuition Fees, किताबें और स्टडी मटेरियल आदि खरीदने में कर सकते है और एल बात और ध्यान रखे सभी विद्यार्थियों को ₹30,000 नहीं मिलेगे जैसे मैने आपको शुरु में ही बताया था

Rajendra Prasad Scholarship 2026-27: Documents Required

  1. पासपोर्ट साइज फोटो।
  2. Class 10th की मार्कशीट
  3. Class 12th की मार्कशीट
  4. पहचान प्रमाण (Photo Identity Proof)
  5. स्कूल/कॉलेज का ID Card या Admission Letter
  6. फीस रसीद या Fee Structure
  7. Annual parental income certificate
  8. विद्यार्थी के बैंक खाते की पासबुक या Cancelled Cheque

How to Rajendra Prasad Scholarship Online Apply

चलिए अब तक आपने सभी कागजात तैयार करके रख लिए होगे अब  समझते है की online registration कैसे करना है:-
  • सबसे पहले Buddy4Study की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Dr. Rajendra Prasad Scholarship Program 2026-27 का पेज खोलें। (Direct Link नीचे दिया है)
  • अब 10th-12th Apply Now पर क्लिक करे।
Rajendra-Prasad-Scholarship-2026-27-Online-Apply
  • नया अकाउंट बनाने के लिए Email, Mobile Number या Google Account का उपयोग करके Registration करें।
  • Buddy4Study पर पहले से अकाउंट है, तो अपनी Registered ID से Login करें।
  • स्कॉलरशिप के आवेदन पेज पर जाएं और ‘Start Application’ बटन पर क्लिक करें।
  • अपना Aadhar Card OTP भरकर वेरीफाई करे।
rajendra-prasad-scholarship-registration
  • अपनी जानकारी नाम, पता, पिता, स्कूल आदि की जानकारी भरे।
  • जरुरी कागजात school/college ID आदि upload करे।
  • बैंक की जानकारी अकाउंट नंबर, IFSC Code भरकर आगे बढे।
  • आवेदन में भरी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचें और Terms and Conditions स्वीकार करें।
  • Preview बटन पर क्लिक करके आवेदन की सभी जानकारियां दोबारा चेक करें।
  • सभी जानकारी सही होने पर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • Application Confirmation या Reference Details अपने पास सुरक्षित रखें।

Some Important Links

Class 10th-12th Rajendra Prasad Scholarship Apply Now | Apply Now
Buddy4Study SignUP Click Here
UP Scholarship Registration Click Here
Rajendra Prasad Scholarship Eligibility Check Here
Official Portal Visit
Facebook
WhatsApp
Telegram
Telegram Join Karein