Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana: पहली नौकरी पर युवाओ को ₹15,000 कैसे मिलेगे यहाँ जाने New

pm viksit bharat rozgar yojana
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

क्या आप अपनी पहली नौकरी (First Job) की तलाश में हैं? अगर हाँ, तो भारत सरकार आपके बैंक खाते में सीधे ₹15,000 भेजने सकती है! PM Viksit Bharat Rozgar Yojana (PMVBRY) एक नई सरकारी पहल है, जो पहली बार फॉर्मल नौकरी (EPFO रजिस्टर्ड) पाने वाले युवाओं और उन्हें काम देने वाली कंपनियों, दोनों को सीधा आर्थिक फायदा (Financial Incentive) दे रही है।

आखिर यह ₹15,000 आपके खाते में कैसे आएंगे, इसके लिए क्या पात्रता (Eligibility Criteria) है, और बिना किसी झंझट के इसका लाभ कैसे लिया जाए? आइए इस पूरी योजना को एकदम आसान भाषा में स्टेप-बाय-स्टेप समझते हैं।

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026: Overview

Scheme Name PM Viksit Bharat Rozgar Yojana (PMVBRY) / ELI Scheme
Launched By Government of India (Ministry of Labour & Employment)
Scheme Duration August 1, 2025 – July 31, 2027
Beneficiaries First-time formal employees (Youth) & EPFO-registered Companies
Employee Benefit (Youth) Up to ₹15,000 in 2 installments (Direct Bank Transfer – DBT)
Employer Benefit (Company) Up to ₹3,000 per month per new employee (For 2 to 4 years)
Salary Limit (Eligibility) Gross salary must be less than ₹1,00,000 per month
Official Portal india.gov

PM Viksit Bharat Rozgar Scheme क्या है?

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में पहली नौकरी पाने वाले व्यक्ति की Salary+15,000 EPFO में saving मिलती है वही जिस कंपनी ने उसको नौकरी दी है उसको 3000 तक की फाइनेंशियल सपोर्ट प्रदान की जाती है। जिससे कंपनिया ज्यादा से ज्यादा युवाओ को रोजगार देती है और युवाओं को फॉर्मल सेक्टर में पहली नौकरी मिलने में काफी मदद मिलती है। हालाकि आम आदमी को ये फायदा शुरु में दिखाई नहीं देता है लेकिन थोड़ी दूर की सोचे तो सरकार ने जो काम किया है वो सच में कमाल है नौकरी पाने वाले की भी मौज और नौकरी देने वाली की भी मौज।

Viksit Bharat Rozgar Eligibility Criteria

योजना का पूरा लाभ उठाने के लिए सरकार ने कुछ जरूरी Eligibility Criteria तय की हैं। यह जानना बेहद जरूरी है कि प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के लिए कौन पात्र है। चूंकि यह स्कीम नौकरी पाने वाले (Employee) और नौकरी देने वाली कंपनी (Employer) दोनों को फायदा पहुँचाती है, इसलिए हमने इसे आसानी से समझने के लिए दो हिस्सों में बाँटा है। ध्यान रहे, इस योजना का लाभ केवल उन नौकरियों पर मिलेगा जो 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच शुरू की गई हैं।

Employee Eligibility Criteria

अगर आप अपनी पहली फॉर्मल नौकरी (First Formal Job) शुरू कर रहे हैं, तो आपको ये शर्तें पूरी करनी होंगी:
Condition Details
पहली बार EPFO रजिस्ट्रेशन आपकी 1 अगस्त 2025 से पहले कभी भी EPFO या किसी Exempted PF ट्रस्ट में कोई मेंबरशिप नहीं होनी चाहिए (यानी यह आपका पहला पीएफ अकाउंट होना चाहिए)।
जॉइनिंग की तारीख (Timeline) आपने किसी EPFO रजिस्टर्ड कंपनी में 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच नौकरी जॉइन की हो।
सैलरी लिमिट (Salary Cap) नौकरी जॉइन करते समय आपकी ग्रॉस सैलरी (Gross Salary) ₹1 लाख प्रति माह से कम होनी चाहिए।
UAN और आधार लिंकिंग आपका UAN (Universal Account Number) एक्टिव होना चाहिए और आपके आधार कार्ड व बैंक अकाउंट से लिंक होना अनिवार्य है।
निरंतर सर्विस (Continuous Service) लाभ की किश्तें (Installments) पाने के लिए कम से कम 6 से 12 महीने तक आपका लगातार EPFO कंट्रीब्यूशन जमा होना चाहिए।

Employer Eligibility Criteria

Condition Details
EPFO रजिस्टर्ड कंपनी कंपनी का EPFO के अंतर्गत रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है (चाहे कंपनी पुरानी हो या बिल्कुल नई)।
नई हायरिंग (New Hires) कंपनी ने अपने बेसलाइन हेडकाउंट (31 जुलाई 2025 तक के कुल कर्मचारियों का औसत) से ज्यादा नए कर्मचारियों को नौकरी पर रखा हो।
कर्मचारी की सैलरी कंपनी जिन नए कर्मचारियों पर लाभ लेना चाहती है, उनकी ग्रॉस सैलरी ₹1 लाख प्रति माह से कम होनी चाहिए।
ECR फाइलिंग (Compliance) कंपनी को हर महीने समय पर अपना ECR (Electronic Challan cum Return) फाइल करना अनिवार्य है।
सेक्टर स्पेशल (Sector Focus) यह योजना सभी सेक्टर्स के लिए है, लेकिन मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर (Manufacturing Sector) की कंपनियों को इसका लाभ ज्यादा अवधि (4 साल तक) के लिए मिलेगा।

PM Viksit Bharat Rozgar Documents

  1. Aadhaar Card
  2. PAN Card
  3. UAN
  4. Bank Account
ध्यान दे: कंपनी ज्वाइन करते समय मागे गए जरुरी दस्तावेज भी चेक किये जाते है इसीलिए अपने बाकी कागजात सही जमा करे

Pradhan Mantri Viksit Rozgar Registration कैसे करे?

अब हम आ गए है अंतिम चरण पर जिसका आपको इतंजार था की How to apply for Pradhan Mantri Viksit Bharat Yojana में आवेदन कैसे करे। तो इस सवाल का जवाब है की जब आप कंपनी ज्वाइन करते है तो कंपनी खुद से आपका New EPFO Account Open करती है। और फिर आपको इस योजना का लाभ मिलने लगता है मतलब आपको Online Registration नहीं करना है लेकिन आपको इसके बाद कुछ जरुरी steps जरुर करने होगे:-
  • EPFO रजिस्टर्ड कंपनी में नई जॉब जॉइन करें (1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच)।
  • कंपनी आपको EPFO में रजिस्टर करेगी और UAN (Universal Account Number) जनरेट होगा।
  • अपना UAN सक्रिय करें 2025-26 में UMANG ऐप या EPFO पोर्टल पर फेसियल ऑथेंटिकेशन से।
  • आधार को UAN और बैंक अकाउंट से लिंक करवाएं।
  • कम से कम 6 महीने निरंतर जॉब करें पहली किस्त ऑटोमैटिक आएगी।
  • 12 महीने पूरे करें + फाइनेंशियल लिटरेसी कोर्स (ऑनलाइन) पूरा करें दूसरी किस्त सीधे बैंक अकाउंट में आएगी।
ध्यान दे: जब मैने EPFO पोर्टल इस्तमाल किया तो वहा पर यूजर मैनुअल, वीडियो गाइड और FAQ उपलब्ध हैं। जो आपके लिए काफी फायदेमंद होगे इसीलिए थोडा समय निकलकर एक बार गाइड जरुर देखे साथ ही स्टेटस चेक करने के लिए पोर्टल पर लॉगिन करें या अगर कोई जानकरी समझ नहीं आ रही है तो EPFO हेल्पडेस्क/हेल्पलाइन 14480/1800-180-1850 पर संपर्क करें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी विभिन अधिकारिक सोर्स पर आधारित है। समय-समय पर जानकारी में बदलाव हो सकता है इसीलिए सटीक जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट जरुर चेक करे।

Some Important Links

PMVBRY Official Portal Click Here
PF UAN Number पता करे  Click Here
PF Passbook बैलेंस Check Here
Employee Login  Click Here
PIB Notification Click Here
Facebook
WhatsApp
Telegram
Telegram Join Karein