Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

₹3000 या ₹1500? UP Rojgaar Sangam Yojana भत्ते का असली सरकारी नियम हुआ जारी, गलत फॉर्म भरा तो एक रुपया नहीं मिलेगा

up Rojgaar Sangam Yojana mela kaise apply kare
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

UP Rojgar Sangam Yojana 2026: क्या आप भी यूपी रोजगार संगम (Sewayojan) पोर्टल पर ₹3000 महीने के बेरोजगारी भत्ते का फॉर्म भरने जा रहे हैं? तो ज़रा रुकिए! सोशल मीडिया पर फैली आधी-अधूरी जानकारी की वजह से अगर आपने गलत तरीके से फॉर्म भर दिया, तो आपका रजिस्ट्रेशन सीधा रिजेक्ट हो सकता है और आपको एक रुपया भी नहीं मिलेगा।

आज के इस ताज़ा अपडेट में हम इस भ्रामक खबर की पूरी पोल खोलने वाले हैं। इस छोटे से लेख में जानिए कि भत्ते का असली सरकारी नियम क्या है (₹1500 मिलेंगे या ₹3000?), आपकी पात्रता (Eligibility) क्या होनी चाहिए, और बिना किसी गलती के मोबाइल से सटीक रजिस्ट्रेशन कैसे करें ताकि आपका पैसा न रुके।

Rojgaar Sangam Yojana 2026: Quick Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामरोजगार संगम भत्ता योजना (Sewayojan UP)
शुरुआत3 दिसंबर 2020
किसके लिएउत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवा
उम्र सीमा18 से 40 साल
योग्यता10वीं पास से Post Graduate तक
भत्ता राशि₹1,000 (12वीं पास) – ₹1,500 (Graduate+) (₹3000 नहीं)
भत्ता कैसे मिलेगाDBT सीधे बैंक खाते में
आधिकारिक वेबसाइटsewayojan.up.nic.in
Registration Feeबिल्कुल Free
Rojgar Melaहर बुधवार सभी 75 जिलों में

रोजगार संगम योजना क्या है?

रोजगार संगम योजना (Mukhymantri Rojgaar Sangam Yojana) उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन विभाग (Department of Training & Employment) द्वारा 3 दिसम्बर 2020 को शुरू की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यूपी के बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार प्राइवेट और सरकारी नौकरियां दिलाना है।

जब तक आपकी नौकरी नहीं लग जाती, तब तक सरकार आर्थिक मदद के रूप में ₹1000 से ₹1500 तक का मासिक बेरोजगारी भत्ता देती है। इसके लिए सरकार ने ‘सेवायोजन पोर्टल’ (sewayojan.up.nic.in) बनाया है और हर साल यूपी के 75 जिलों में रोजगार मेले (Rojgar Mela) भी लगाए जाते हैं।

Read More: महिलाओं के लिए 2500 रुपये की योजना क्या है? जाने Mukhyamantri Mahila Samman Yojana  पात्रता, दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया?

रोजगार संगम योजना से 3000 रुपये कैसे प्राप्त करें?

न्यूज़पोर्टल के अनुसार उत्तर प्रदेश की Rojgar Sangam Yojana बेरोजगार युवाओं को वर्तमान में बेरोजगारी भत्ता की राशि शैक्षिक योग्यता के आधार पर 1000 से 1500 रुपये प्रति माह तक ही मिलती है। 12वीं पास युवाओं को आमतौर पर 1000 रुपये और ग्रेजुएट/पोस्ट-ग्रेजुएट को 1500 रुपये तक मिलते हैं। 3000 रुपये का राशी के लिए कोई आधिकारिक जानकरी नहीं है

भत्ता कब तक मिलता है?

  • यह भत्ता नौकरी मिलने तक ही दिया जाता है।
  • जैसे ही आपको सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में नौकरी मिलती है और आप पोर्टल पर अपडेट करते हैं, भत्ता बंद हो जाता है।
  • भत्ता सीधे आपके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर होता है।

3000 रुपये (या वर्तमान भत्ता) प्राप्त करने के टिप्स:

यदि आप पात्र हैं, तो भत्ता प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद अलग से बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करना जरूरी है। केवल रजिस्ट्रेशन से भत्ता नहीं मिलता। यहां स्टेप्स हैं:

  1. पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और प्रोफाइल 100% पूरा करें (जैसा पिछले सेक्शन में बताया गया)।
  2. लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड में “बेरोजगारी भत्ता” या “Unemployment Allowance” सेक्शन ढूंढें।
  3. फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
  4. आवेदन की जांच के बाद अप्रूवल मिलने पर भत्ता शुरू हो जाता है।
  5. प्रोफाइल रेगुलर अपडेट रखें और जॉब अलर्ट चेक करते रहें ताकि जल्दी नौकरी मिले।

याद रखें, यह योजना मुख्य रूप से रोजगार प्रदान करने के लिए है भत्ता केवल अस्थायी सहायता है। फेक वेबसाइट्स या एजेंट्स से बचें केवल आधिकारिक पोर्टल का इस्तेमाल करें। यदि आपको 3000 रुपये का कोई मैसेज या न्यूज मिले तो उसे इग्नोर करें और सरकारी स्रोत से कन्फर्म करें।

Rojgaar Sangam Yojana के लिए पात्रता (Eligibility Criteria) क्या है?

up rojgar saagam yojana eligibility criteria

अगर आप चाहते हैं कि आपका रजिस्ट्रेशन पहली बार में ही पास हो जाए और भत्ते का पैसा न रुके, तो आपको ये शर्तें पूरी करनी होंगी:

  1. स्थायी निवासी: योजना केवल उत्तर प्रदेश राज्य के लोगो के लिए है तो अनिवार्य है आप उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले होने चहिये
  2. आयु सीमा: आपकी उम्र 18-40 के बीच होनी चाहिये
  3. शैक्षिक योग्यता: कम से कम 10वी /12वी पास होने जरुरी है साथ ही ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन और इनसे अधिक डिग्री वाले भी आवेदन कर सकते है
  4. रोजगार की स्थिति: आप प्राइवेट या गवर्नमेंट किसी भी तरह की नौकरी पहले से नहीं करते हो
  5. डबल फायदा नहीं: पहले से सरकार की तरफ से कोई भत्ता और पेंशन नहीं मिल रही हो

मुख्यमंत्री संगम योजना में किन डाक्यूमेंट्स की जरुरत होती है?

जब आप ऑनलाइन आवेदन करते है या कंपनी में जॉब करने के लिए जाते है तो आपसे जरुरी कागजात मागे जाते है ये दस्तावेज आपकी पहचान, निवास, शिक्षा और बैंकिंग जानकारी को सत्यापित करने के लिए आवश्यक होते है यहाँ जानिये कौन-कौन से कागज होना आपके पास जरुरी है ताकि आवेदन करते समय आपको को परेशनी न हो:-

  1. आधार कार्ड/पहचान पत्र
  2. पैन कार्ड
  3. उत्तर प्रदेश राज्य का निवास प्रमाण पत्र
  4. आपकी मार्कशीट/डिग्री/या डिप्लोमा
  5. बैंक खाते की जानकरी
  6. पासपोर्ट साइज़ फोटो
  7. रिज्यूमे (CV)
  8. आधार, बैंक से लिंक्ड मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी
  9. जाति प्रमाण पत्र (अगर कही जरूरत पड़े तो पहले से ही रख लो)
  10. आय प्रमाण पत्र

ध्यान दे: कंपनियों की पालिसी अलग हो सकती है जिसमे आपकी वेरिफिकेशन करने के लिए के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स पहले से तेयार होने जरुरी है ऐसे कागजों को बनने में थोडा समय ज्यादा लगता है अगर आप पहले से ही सभी डाक्यूमेंट्स बनवाकर रखते है तो आप बेफिकर हो जाते है अगर कही किसी कागज की जरुरत पड़ती है तो आप आसानी से जमा कर सकते है

ये भी पढ़े: PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026: पात्रता, लाभ, डाक्यूमेंट्स और कैसे अप्लाई करें यहाँ जाने पूरी जानकारी?

यूपी रोजगार संगम में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

rojgar sangam yojana up online registration

rojgar sangam yojana up online registration 2026 में खुद घर बैठे हुए मोबाइल या लैपटॉप से कर सकते है रोजगार संगम योजना में आवेदन करने के लिए रोजगार ऑनलाइन फॉर्म (Rojgar Online Form) भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

  1. वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाएं।
  2. New Account चुनें: होमपेज पर डैशबोर्ड में ‘New Account’ पर क्लिक करें। यहाँ आपको दो विकल्प मिलेंगे Job Seeker और Employer। आपको ‘Job Seeker’ चुनना है।
  3. डिटेल्स भरें: अपना नाम, आधार नंबर और मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. ID और पासवर्ड बनाएं: एक यूजर आईडी और मजबूत पासवर्ड बनाएं (जैसे: Karan@2026 और पासवर्ड Gsktmh92!45@78). फिर कैप्चर कोड के साथ सभी डिटेल्स भर कर वेरीफाई आधार नंबर पर क्लिक करे
  5. OTP वेरीफाई करें: आपके मोबाइल पर OTP आएगा, उसे भरकर सबमिट करें।
  6. लॉगिन करें और प्रोफाइल पूरा करें: अब अपनी नई आईडी से लॉगिन करें। यहाँ आपको अपनी प्रोफाइल के 9 स्टेप्स (शिक्षा, कौशल, अनुभव आदि) पूरे भरने होंगे।
  7. Final Submit: जो जानकारी आपने rojgar sangam.up.gov.in registration करते समय भरी है वो सही है या नहीं अगर सही तो प्रोफाइल सबमिट कर दें।

अब सरकार की तरफ से समय-समय पर आपकी प्रोफाइल के अनुसार जॉब से जुडी नोटिफिकेशन मिलती रहेगी यही से आप सरकारी, प्राइवेट जॉब के लिए आवेदन कर सकते है अगर रोजगार मेला सुरु है तो उसके लिए भी अप्लाई करे

महत्वपूर्ण टिप्स और सावधानियां (Important Tips and Precautions)

रोजगार संगम योजना का लाभ उठाने के लिए सही जानकारी और सतर्कता बहुत जरूरी है। कई बार फेक वेबसाइट्स, एजेंट्स या गलत अफवाहें युवाओं को धोखा देती हैं जिससे आपका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो सकता है। नीचे कुछ महत्वपूर्ण टिप्स और सावधानियां दी गई हैं जिनका पालन करके आप इस योजना का पूरा फायदा उठा सकते हैं और किसी भी धोखाधड़ी से बच सकते हैं। इनका ध्यान रखें तो आपका रजिस्ट्रेशन आसानी से हो जायेगा और योजना का जल्दी लाभ भी मिलेगा।

महत्वपूर्ण टिप्स:

  • प्रोफाइल रेगुलर अपडेट करें: रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी प्रोफाइल को 100% पूरा करें और हर 3-6 महीने में अपडेट करें। नई स्किल्स, एजुकेशन या एक्सपीरियंस जोड़ें। इससे जॉब मैचिंग बेहतर होती है और भत्ता जारी रहता है।
  • रोजगार मेले की सूचना नियमित चेक करें: पोर्टल के डैशबोर्ड या नोटिफिकेशन सेक्शन में रोजगार मेलों की लिस्ट देखते रहें। ये मेले जिला स्तर पर होते हैं और यहां सीधे जॉब मिलने की संभावना ज्यादा होती है। समय पर रजिस्टर करें और जरूरी दस्तावेज लेकर जाएं।
  • जॉब अलर्ट ऑन रखें: ईमेल और एसएमएस नोटिफिकेशन चालू करें ताकि नई वैकेंसी की सूचना तुरंत मिले। हर दिन पोर्टल पर लॉगिन करके नई जॉब्स अप्लाई करें।
  • भत्ता के लिए सक्रिय रहें: अगर भत्ता अप्रूव हो गया है तो बैंक अकाउंट डिटेल्स सही रखें। नौकरी मिलते ही पोर्टल पर अपडेट करें वरना भत्ता बंद हो सकता है या बाद में समस्या आ सकती है।
  • अगर ऑनलाइन आवेदन में दिक्कत आए, तो आप अपने जिले के रोजगार कार्यालय (Rojgar Karyalay) में जाकर भी संपर्क कर सकते हैं।

सावधानियां:

  • फेक वेबसाइट्स और एजेंट्स से बचें: केवल आधिकारिक वेबसाइटhttps://sewayojan.up.nic.in/ या https://rojgaarsangam.up.gov.in/ का इस्तेमाल करें। कोई भी फेक साइट (जैसे sewayojan-up.in या अन्य) या एजेंट जो आपसे पैसे मांगें उनसे दूर रहें। रजिस्ट्रेशन पूरी तरह फ्री है।
  • गलत जानकारी पर भरोसा न करें: सोशल मीडिया पर 3000 रुपये भत्ता या तुरंत जॉब की अफवाहें आम हैं। हमेशा सरकारी पोर्टल या विभाग से कन्फर्म करें।
  • पर्सनल जानकारी सावधानी से शेयर करें: ओटीपी, पासवर्ड या बैंक डिटेल्स किसी को न बताएं। साइबर फ्रॉड से बचने के लिए मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करें।
  • भत्ता नहीं मिल रहा तो हेल्पलाइन पर संपर्क करें: अगर आवेदन के बाद भी भत्ता नहीं आ रहा या कोई समस्या है, तो पोर्टल पर दिए हेल्पलाइन नंबर (0522-2630690) पर कॉल करें या ईमेल ([email protected]) करें। जिला सेवायोजन कार्यालय भी विजिट कर सकते हैं।

इन टिप्स और सावधानियों का पालन करके आप न केवल योजना का सही लाभ उठाएंगे बल्कि किसी धोखे से भी बच जाएंगे। याद रखें यह योजना आपकी मदद के लिए है इसीलिए सक्रिय रहें और जल्दी रोजगार प्राप्त करें।

निष्कर्ष

उत्तर प्रदेश की रोजगार संगम योजना 2026 राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण और प्रभावी पहल है जो न केवल मासिक बेरोजगारी भत्ता प्रदान करती है बल्कि रोजगार मेले, कौशल विकास ट्रेनिंग और सरकारी-निजी नौकरियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का काम करती है। यह योजना बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे लाखों शिक्षित युवाओं को आर्थिक सहायता के साथ-साथ सम्मानजनक रोजगार का अवसर देती है

अस्वीकरण (Disclaimer): यह वेबसाइट किसी भी सरकारी एजेंसी द्वारा संबद्ध (affiliated) या अनुमोदित (endorsed) नहीं है। हम एक स्वतंत्र तृतीय-पक्ष सूचना प्रदाता हैं। यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है।

इन्हे भी जाने:- योगी सरकार की Kanya Sumangala Yojana से बेटियों को कैसे मिलेगे ₹25000 रूपये से लेकर पात्रता, डाक्यूमेंट्स और आवेदन तक पूरी जानकरी

PM Muft Bijli Yojana में ₹78,000 सब्सिडी कैसे लें? Eligibility, Process और Benefits यहा पढ़े

FAQ

Q1. क्या रोजगार संगम सिर्फ यूपी के लिए है?

Ans: हां, रोजगार संगम योजना केवल यूपी के लोगो के लिए है क्योकि ये केवल उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य योजना है इसीलिए इसमे हरियाणा, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और बाकी राज्यों के लोग हिस्सा नहीं ले सकते है

Q2. रोजगार संगम योजना से 3000 रुपये कैसे प्राप्त करें?

Ans: उत्तर प्रदेश की बेरोजगारी भत्ता योजना में 12वी पास के लोगो को 1000 और ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए 1,500 रूपये है 3,000 रूपये अफवाह है

Q3. रोजगार संगम वेबसाइट क्या है?

Ans: मुख्यमंत्री योगी सरकार ने रोजगार संगम स्कीम के लिए 2 वेबसाइट चालू की है sewayojan.up.nic.in, rojgaarsangam.up.gov.in इसमे sewayojan.up.nic.in अधिक जरुरी है जिसपर आप पंजीकरण कर सकते है

Q4. रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Ans: आप पहले sign up करना जरुरी है उसके बाद ही आप रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन कर सकते है इसीलिए पहले sewayojan.up.nic.in पर जाकर खुद को रजिस्टर करके अपने प्रोफाइल को पूरा करे 9 स्टेप होते है उसके बाद आप रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन कर सकते है

Facebook
WhatsApp
Telegram

Related Posts