Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

UP Scholarship Registration 2025-26: Last Date निकली, स्टेटस कैसे चेक करें और 2026-27 में क्या करें?

UP Scholarship 2025-26 last date status check step by step guide
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

UP Scholarship 2025-26 के आवेदन बंद होने के बाद 2026-27 के लिए नए आवेदन शुरु किये गए थे जिनमे से कक्षा 9 से 12 का रजिस्ट्रेशन 11 अगस्त 2026 से शुरू हुआ था और इसकी ऑनलाइन तिथियाँ समाप्त हो चुकी हैं। दशमोत्तर का रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर 2026 से चल रहा है, जिसमें रिन्यूअल की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर और फ्रेश की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है।

इस आर्टिकल में हम आपको 2026-27 की तिथियाँ, आवेदन की स्थिति, तिथि निकल जाने पर क्या करें, स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया, OTR रजिस्ट्रेशन, पात्रता, दस्तावेज और फ्रेश व रिन्यूअल आवेदन की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे। सारी जानकारी आधिकारिक पोर्टल और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर दी गई है, इसलिए पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

UP Scholarship Latest Update 2026-27

यूपी समाज कल्याण विभाग ने 2026-27 स्कॉलरशिप का शेड्यूल जारी कर दिया है। फॉर्म scholarship.up.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। कक्षा 9 से 12 और कॉलेज के छात्रों के लिए फॉर्म भरने की तारीखें अलग-अलग हैं। इसके अलावा, पहली बार भरे जा रहे नए फॉर्म (Fresh) और पुराने फॉर्म को रिन्यू (Renewal) करने की लास्ट डेट भी अलग रखी गई है।
Category Application Type Start Date Online Last Date Current Status
कक्षा 9 से 12 (प्री-मैट्रिक / पोस्ट-मैट्रिक इंटर) फ्रेश 11 अगस्त 2026 21 सितंबर 2026 Closed
कक्षा 9 से 12 (प्री-मैट्रिक / पोस्ट-मैट्रिक इंटर) रिन्यूअल 11 अगस्त 2026 25 अगस्त 2026 Closed
दशमोत्तर (UG, PG, डिप्लोमा, ITI आदि) रिन्यूअल 15 सितंबर 2026 15 अक्टूबर 2026 Closing Soon
दशमोत्तर फ्रेश 15 सितंबर 2026 31 अक्टूबर 2026 Open
ध्यान दे: हार्ड कॉपी जमा करने की तिथि श्रेणी और आवेदन के प्रकार के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। इसकी सही तारीख के लिए पोर्टल पर समाज कल्याण विभाग की अधिसूचना देखें या अपने संस्थान से पूछ लें। आवेदन तभी पूरा माना जाता है जब ऑनलाइन फॉर्म के साथ संस्थान में हार्ड कॉपी भी जमा हो जाए।

UP Scholarship Registration Date निकल गयी अब क्या करें?

यह आपकी Category पर निर्भर करता है। कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए फ्रेश आवेदन की ऑनलाइन अंतिम तिथि 21 सितंबर और रिन्यूअल की 25 अगस्त 2026 थी, जो निकल चुकी है। दशमोत्तर के छात्रों के लिए अभी समय है, पर रिन्यूअल की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 है, इसलिए रिन्यूअल वाले छात्र बिना देर किए आवेदन पूरा करें। दशमोत्तर के फ्रेश आवेदन 31 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकते हैं।
अगर आपकी श्रेणी की तिथि निकल चुकी है, तो घबराएं नहीं और सबसे पहले अपने स्कूल/कॉलेज/संस्थान के छात्रवृत्ति प्रभारी से संपर्क करें। उन्हें अपनी स्थिति बताएं और पूछें कि पोर्टल पर आपके लिए कोई विकल्प खुला है या नहीं। कई बार संस्थान स्तर पर या विभाग द्वारा नई अधिसूचना जारी होने पर आवेदन का मौका मिल जाता है, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं होती। इसलिए पोर्टल scholarship.up.gov.in पर समय-समय पर नई सूचना देखते रहें और बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें।
अगर इस बार का आवेदन छूट गया है, तो अभी से OTR रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज तैयार रखें ताकि अगले सत्र में आवेदन शुरू होते ही आप अप्लाई कर सकें।

UP Scholarship Online स्टेटस कैसे चेक करें?

आवेदन करने के बाद सबसे जरूरी काम अपना स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करना है। इससे पता चलता है कि आपका आवेदन संस्थान स्तर पर वेरीफाई हुआ या नहीं, जिले को फॉरवर्ड हुआ या नहीं और अंत में स्वीकृत हुआ या अस्वीकृत। स्टेटस दो तरीकों से चेक किया जा सकता है। पहला आधिकारिक पोर्टल से और दूसरा भुगतान की स्थिति के लिए PFMS पोर्टल से। चलिए steps समझते है:-
  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Student” सेक्शन में “Status” या “स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. सेशन चुनें (2026-27) और अपनी श्रेणी (प्री-मैट्रिक/पोस्ट-मैट्रिक इंटर/पोस्ट-मैट्रिक अन्य) चुनें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, OTR और जन्मतिथि दर्ज करें।
  5. कैप्चा कोड भरें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  6. आपका स्टेटस Verified by Institute, Forwarded to District, Approved या Rejected स्क्रीन पर दिख जाएगा।
UP Scholarship 2025-26 Status Check

2. PFMS पोर्टल से पेमेंट स्टेटस चेक करना

  1. वेबसाइट https://pfms.nic.in/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Know Your Payments” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. “Bank Account Number” या “Account Holder Name” चुनें।
  4. अपना बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड और कैप्चा भरें।
  5. “Search” पर क्लिक करें।
  6. यदि पेमेंट प्रोसेस हो रहा है या क्रेडिट हो चुका है, तो डिटेल्स दिख जाएंगी।
ध्यान दे: यदि स्टेटस में कोई समस्या दिख रही है तो हेल्पलाइन नंबर समाज कल्याण विभाग 0522-2237498 पर संपर्क कर सकते है।

UP Scholarship Online OTR Registration कैसे करे?

चलिए अब सीखते है ऑनलाइन घर-बैठे मोबाइल/लैपटॉप की मदद से One Time Registration कैसे करते है ताकि जब आवेदन शुरु हो, तो आप आसानी से फॉर्म भर सके:-
  1. आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “OTR पंजीकरण करें” या “One Time Registration” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपना वर्ग/जाति समूह चुनें (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, सामान्य आदि)।
  4. अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और “Generate OTP” पर क्लिक करें।
  5. मोबाइल पर आए OTP को भरें।
  6. अब आधार नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स (नाम, जन्मतिथि आदि) भरें।
  7. कैप्चा कोड डालें और “Submit” करें।
  8. सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक OTR नंबर मिलेगा इसे सुरक्षित नोट कर लें या स्क्रीनशॉट ले लें क्योंकि अगले आवेदन में इसी की जरूरत पड़ेगी।
UP Scholarship otr registration

Some Important Links

UP Scholarship Portal Click Here
Scholarship Student Login/Status Click Here
OTR Registartion Click Here
PFMS Check Status
Aadhar Seeding Check Here
WhatsApp Channel Fast Update Join Now
Facebook
WhatsApp
Telegram
Telegram Join Karein