हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना क्या है तो मैं आपको बता दू की 2025 चुनाव से पहले लडकियों के लिए एक एहम योजना का सुभारम किया था जिसका नाम दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना रखा गया था लेकिन हरियाणा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना एक अलग योजना है, जबकि बाकी राज्यों में लाडली लक्ष्मी या अन्य नामों से अलग‑अलग स्कीमें चलती हैं। जैसे हरियाणा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना, जबकि अन्य राज्यों में लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना आदि अलग योजनाएँ चल रही हैं।
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की सुरुवात 25 सितम्बर 2025 को की गयी थी इसकी पहली क़िस्त 2,100 रूपये 1 नवम्बर 2025 को मुख्यमंत्री नायब सैनी की तरफ से 7 लाख से ज्यादा महिलो के खातो में भेजे गए थे अब लोगो को इंतजार था की Lado Laxmi Yojna की दूसरी क़िस्त कब तक जारी होगी लेकिन 03 दिसम्बर 2025 को ही हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने दूसरी क़िस्त जारी करके महिलो को बड़ी खुशखबरी दी है। इसके साथ ही दिसंबर 2025 से हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना की किस्त भुगतान व्यवस्था में बदलाव भी किया है अब लाभार्थियों को 2,100 रुपये हर महीने की बजाय 6,300 रुपये की राशि हर तीन महीने में एक साथ दी जाती है।
क्योकि लाखो महिलो को लक्ष्मी योजना की दूसरी क़िस्त का बेसब्री से इंतजार था जो अब ख़तम हो गया है हरियाणा सरकार की अधिकारिक वेबसाइट socialjusticehry.gov.in के अनुसार हरियाणा मुख्यमंत्री लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत 2,100 रुपये प्रति माह का लाभ तय किया गया है, जिसे सरकार अब 3 महीने के अंतराल पर 6,300 रुपये की एकमुश्त किस्त के रूप में पात्र महिलाओं के खाते में भेजती है। सरकार ने अपने जहा उन्होंने योजना सुरु करने से लेकर पात्रता, ऑनलाइन आवेदन, सरकारी पोर्टल, पैसे कैसे चेक करे सब जानकरी बताई है जो हम भी यहाँ आपको आसन भाषा में बतायेगे जिससे आप को सही जानकरी मिल सके आपसे निवेदन है पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़े।
हरियाणा में 2100 रुपये की लाडो लक्ष्मी योजना क्या है?
हरियाणा सरकार की तरफ से दीनदयाल नाम से महिलाओ को आर्थिक मदत करने के उदेश्य से इस योजना की सुरुवात की गयी थी जिसमे 23+ उम्र से ऊपर की महिलाओ को लाभ के रूप में प्रति माह 2100 रुपये की राशी की मदत की जाएगी ये राशी पात्र महिला के सीधे बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी साथ ही 03 दिसंबर 2025 को जारी ऑफिशियल डेटा के अनुसार दूसरी किस्त 7 लाख से ज्यादा पात्र महिलाओं के खातों में कुल लगभग 148 करोड़ रुपये के रूप में भेजी गई थी। हरियाणा के सीएम नायब सैनी भारतीय जानती पार्टी के सदस्य है जिन्होंने पहली क़िस्त 1 नवम्बर को जारी की थी लाडो लक्ष्मी स्कीम के माध्यम से महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने में मदद करना है ताकि वो किसी के आगे हाथ ना पहला सके
सरकार की आधिकारिक गज़ट नोटिफिकेशन के अनुसार इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2,100 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से दी जाती है। बाद में संशोधन के तहत यह तय किया गया कि दूसरी किस्त से आगे भुगतान 3 महीने के अंतराल पर 6,300 रुपये की एकमुश्त राशि के रूप में किया जाएगा, ताकि महिलाओं के लिए बचत और फाइनेंशियल प्लानिंग आसान हो सके।
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए कौन पात्रता (Eligiblty) क्या है?
हालाकि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लांच हुए 3 माह हो चुके है लेकिन अभी भी ऐसी महिलाए है जो इस योजना से वंचित है क्योकि उन्होंने मालूम ही नहीं है की लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ कौन-कौन उठा सकता है इसके लिए हमे जब अधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ा तो बात ज्यादा साफ़ हुई सरकार के आधिकारिक दिशा‑निर्देशों के अनुसार लाडो लक्ष्मी योजना की मुख्य पात्रता शर्तें इस प्रकार हैं:
- महिला की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदिका या उसका पति (यदि महिला किसी अन्य राज्य से हरियाणा में विवाह के बाद आयी है) कम से कम पिछले 15 वर्ष से हरियाणा का निवासी होना चाहिए।
- परिवार की वेरीफाइड सालाना आय Family ID (FIDR) के अनुसार 1,00,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला पहले से सरकार की कुछ अन्य पेंशन या भत्ता योजनाओं का लाभ नहीं ले रही हो (नीचे “कौन लाभ नहीं उठा सकता” सेक्शन में विस्तार से दिया है)।
अधिक जानकरी के लिए यहाँ लाडो लक्ष्मी योजना के लिए नोटिफिकेशन पढ़े
बस यही कुछ शर्ते है जिनको आप अगर फॉलो करती है आप आसानी से इस योजना का लाभ ले सकती है लेकिन अभी भी कुछ चीजे बाकी है जो है दस्तावेज यानी अगर डॉक्यूमेंट आपके पास पुरे होने चाहिये चलिए आगे जानते है।
लाडो योजना के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

अब तक आपने lado yojana haryana क्या होती है और इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए अच्छे से समझ लिया होगा अब अगला सबसे महत्वपूर्ण चरण है आवशक डॉक्यूमेंट पुरे होना क्योकि अगर आप पात्र है तो उनको साबित करने के लिए आपके पास डॉक्यूमेंट होना बहुत जरुरी है अब आपको जो दस्तावेज चाहिए वो है आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक अकाउंट, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि जरुरी कागज चाहिए जब ये आपके पास होगे तो आप ऑनलाइन अपने मोबाइल फ़ोन /लैपटॉप/कंप्यूटर आदि के माध्यम से आवेदन कर सकते है चलिए अब अंतिम चरण के बारे में भी जानते है
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 2026 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

जिस अंतिम चरण से आपको हरियाणा सरकार की तरफ से लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलेगे वो है ऑनलाइन अप्लाई करना जो बेहद ही आसन है आप अपने मोबाइल फ़ोन से आसानी से फॉर्म कैसे भरे सकते है इसके लिए आपको प्ले स्टोर से हरियाणा सरकार के दुवारा बनाया गया ऐप Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana को डाउनलोड करना है और अपनी जरुरी जानकरी भरनी है इसके लिए नीचे स्टेप-बाय-स्टेप गाइड दी गयी है आप इसको फॉलो करो:-
- मोबाइल में ऐप Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana इनस्टॉल करे।
- अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर डाले और फिर OTP को भरे।
- अब अपना नाम, जन्म तिथि, आदि पूरा विवरण भरे।
- इसके बात अपना एड्रेस भरे पिन कोड के साथ।
- अब अपने परिवार का आय, निवास आदि जरुरी जानकरी भरे।
- इसके बाद अपना बैंक अकाउंट की जानकरी भरे IFSC Code के साथ।
- फिर अंत में आपसे सेल्फी के लिए पूछा जायेगे कैमरे से सेल्फी ले और सबमिट कर दे।
बस इन आसन स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से आवेदन कर सकते है मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साफ़ साफ़ जानकरी दी है की आपको Laado Yojna Online Apply करने के लिए किसी CSC केंद्र जाने की आवश्कता नहीं है बस अपने मोबाइल में एप्लीकेशन डाउनलोड करिए और बस आवेदन कर दीजिये।
लाडो लक्ष्मी मोबाइल ऐप में क्या-क्या कर सकते है?
आज के डिजिटल दुनिया में जहा हर काम ऑनलाइन अप्लाई करते ही पूरा हो जाता है ऐसे में सरकार भी सीधा लाभ ऑनलाइन ही उपलब्ध करवा रही है। जहा ऑनलाइन फॉर्म भरने से लेकर दस्तावेज जमा करने तक और सरकारी योजना की क़िस्त बैंक खाते में पहुची या नहीं सब आप चुटकियो में पता कर सकते है ना बैंक जाने की झंझट ना ही कही लाइन में घंटो खड़े होने की जरूरत सब अब आपके मोबाइल फ़ोन पर ही काम हो जाता है अब आप लड़ो योजना से जुड़े क्या क्या काम कर सकते है यहाँ पढ़े:-
- जैसे की हमने बताया आप हरियाणा लक्ष्मी स्कीम के लिए आवेदन कर सकते है।
- अपने जरुरी दस्तावेज सबमिट कर सकते है।
- फॉर्म भरने के बाद स्टेटस चेक।
- क़िस्त आपको मिली या नहीं।
- फॉर्म में कोई बदलाव करना है तो वो भी हो सकता है।
हरियाणा मुख्यमंत्री लाडो योजना की दूसरी क़िस्त कहा और कैसे चेक करे?
03 दिसम्बर को हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सेनी ने LAADU Yojana की दूसरी क़िस्त जारी कर दी है साथ ही सरकार ने दिसंबर 2025 से यह व्यवस्था कर दी है कि अब लाडो लक्ष्मी योजना की राशि हर महीने छोटी किस्तों में नहीं, बल्कि 3 महीने के बाद 6,300 रुपये एक साथ भेजी जाती है। इसलिए लाभार्थी महिलाएं मोबाइल ऐप में लॉगिन करके “Payment” या “Installment Status” सेक्शन में जाकर ताज़ा क्वार्टर की 6,300 रुपये की किस्त का स्टेटस भी देख सकती हैं।
ध्यान दे: विभिन सोर्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी 2026 की कैबिनेट बैठक में लिए गए नए फैसले में अब 2,100 रुपये में से 1,100 रुपये सीधे महिला के खाते में आएंगे और 1,000 रुपये सरकार उनकी एफडी/आरडी में भविष्य के लिए जमा करेगी, जो बाद में ब्याज के साथ मिलेंगे।
आ गई Lado Laxmi Yojana की दूसरी किस्त, महिलाएं हुई मालामाल !#ladolaxmiyojana #ytshorts #cmsaini #indianewsharyana #indianews #ladolaxmiyojananews #haryanabjp pic.twitter.com/H1JyHcU8ZJ
— India News Haryana (@indianews_hr) December 3, 2025
लाडो स्कीम का कौन लाभ नहीं उठा सकता?
हरियाणा सरकार ने अपने नोटिफिकेशन में बताता की जो महिलाए पहले से किसी योजना का लाभ ले रही है ऐसी महिलाए लाडो योजना का लाभ नहीं उठा सकती है नीचे table में देखे:-
- ओल्ड ऐज सम्मना भत्ता योजना
- लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता
- हरियाणा बोना भत्ता
- विधवा महिलाओ की वितीय सहायता योजना
- हरियाणा गोरव सम्मान योजना
- हरियाणा दिव्यांग वितीय सहायता स्कीम
- या सरकार के दुवारा अन्य अधिसूचित योजना
सरकारी गज़ट नोटिफिकेशन के अनुसार जिन महिलाओ की फैमिली आय 1,00,000 रुपये से अधिक है, जो आयकर (Income Tax) देती हैं या जिन्हें पहले से अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन/भत्ता मिल रहा है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं मानी जातीं।
निष्कर्ष
दोस्तों आज के आर्टिकल में हमने लाडो योजना क्या है कौन कौन पात्र है, किन कागजो की जरुरत होगी, कैसे ऑनलाइन मोबाइल फ़ोन से आवेदन कर सकते है और दूसरी क़िस्त का स्टेटस कैसे चेक करे आदि के बारे में विस्तार से बताया है मुझे आशा है की आपके सभी सवालो के जवाब इस पोस्ट के माध्यम से मिल गए होगे अगर फिर भी कोई सवाल है आपके तो हमे नीचे कमेंट करके जरुर पूछे हम जल्द से जल्द पूरी कोशिस करेगे आपके सवालो के जवाब देने की अगर आपको पोस्ट पसंद आई है और महत्वपूर्ण लगी है तो अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ शेयर जरुर करे यहाँ तक पोस्ट पढने के लिए आपका धन्यवाद्!
अस्वीकरण (Disclaimer): यह वेबसाइट किसी भी सरकारी एजेंसी द्वारा संबद्ध (affiliated) या अनुमोदित (endorsed) नहीं है। हम एक स्वतंत्र तृतीय-पक्ष सूचना प्रदाता हैं। यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है।
महत्वपूर्ण स्रोत:
- दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना आधिकारिक पेज – socialjusticehry.gov.in
- हरियाणा सरकार गज़ट नोटिफिकेशन – 15 सितम्बर 2025
- दूसरी किस्त जारी होने की खबर (₹148 करोड़, 7 लाख+ महिलाएं)
- योजना पर 2025–2026 की ताज़ा जानकारी और संशोधन
FAQ
Q1. लाडो लक्ष्मी योजना की क्या स्कीम है?
Ans: हरियाणा राज्य सरकार की तरफ से महिलाओ को आर्थिक रूप से मजबूती देने के लिए इस योजना को सुरु किया गया है मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 2,100 प्रति महिना पात्र महिलाओ को देने का वादा किया है जिसकी 2 क़िस्त 1 नवम्बरऔर 3 दिसम्बर को जारी हो चुकी है।
Q2. लाडो लक्ष्मी योजना के लिए फैमिली आईडी में कितनी इनकम होनी चाहिए?
Ans: अगर आप भी लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेना चाहते है तो तो सरकार के मानदंडो के अनुसार परिवार की सालाना आय 1,00,000 लाख रूपये से अधिक नही होनी चाहिए।
Q3. लाडो लक्ष्मी योजना के पैसे कैसे चेक करें?
Ans: दीनदयाल लड़ो योजना में दूसरी क़िस्त के लिए सरकार का अधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन में जाकर track application सेक्शन पर जाकर चेक करे की क़िस्त आपके बैंक अकाउंट में जमा हो गयी है।
Q4. 2025 में लाडली बहनों को कितने पैसे मिलेंगे?
Ans: इस योजना के तहत पात्र महिलाओ को प्रति माह 2,100 की आर्थिक सहायता दी जाती है जो सरकार ने 2 बार क़िस्त जारी करके प्रूफ भी कर दिया है। आगे से यह राशि सरकार के ताज़ा फैसले के अनुसार हर तीन महीने में 6,300 रुपये की किस्त के रूप में जारी की जाएगी।
Q5. लाडो लक्ष्मी योजना में महिला की उम्र कितनी होनी चाहिए?
Ans: 15 सितम्बर 2025 के गज़ट नोटिफिकेशन के अनुसार लाडो लक्ष्मी योजना के लिए महिला की न्यूनतम आयु 23 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा के बारे में कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं दिया गया है।



