Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

Lado Lakshmi Yojana: 3 दिसम्बर 2025 को जारी हुई दूसरी क़िस्त कैसे चेक करें Online Apply, Eligibility और Document List?

लाडो लक्ष्मी योजना क्या है
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

Lado Lakshmi Yojana 2026: हरियाणा सरकार की दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत 25 सितम्बर 2025 को हुई थी और मई 2026 तक इस योजना की 6 किस्तें जारी हो चुकी हैं। कुल ₹1,038 करोड़ से ज़्यादा की राशि 8.63 लाख+ पात्र महिलाओं के खातों में पहुँच चुकी है।

जनवरी 2026 cabinet decision के बाद payment system बदल गया है। अब ₹2,100 में से ₹1,100 सीधे बैंक खाते में और ₹1,000 सरकारी RD/FD में जमा होते हैं जो 5 साल बाद ब्याज सहित वापस मिलेंगे।

हरियाणा में 2100 रुपये की लाडो लक्ष्मी योजना क्या है?

हरियाणा सरकार की तरफ से दीनदयाल नाम से महिलाओ को आर्थिक मदत करने के उदेश्य से इस योजना की सुरुवात की गयी है जिसमे 23 साल की उम्र से ऊपर वाली महिलाओ को लाभ के रूप में प्रति माह 2100 रुपये की राशी की मदत की जाएगी ये राशी पात्र महिला के सीधे बैंक अकाउंट DBT के जरिये भेजी जाएगी।

Lado Lakshmi Yojana की दूसरी क़िस्त कैसे चेक करे?

03 दिसम्बर 2025 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सेनी जी के दुवारा Lado Lakshmi Yojana 2nd Kist जारी कर दी गयी है अगर आप यह चेक करना चाहते हैं कि आपकी किस्त का पैसा आपके खाते में आया है या नहीं, तो आप नीचे दिए गए आसान तरीके से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं:

तरीका 1: ऑफिशियल मोबाइल ऐप के जरिए (सबसे आसान तरीका)

सरकार द्वारा जारी की गई आधिकारिक मोबाइल ऐप से आप घर बैठे अपनी किस्त का लाइव स्टेटस देख सकते हैं:

  • अपने मोबाइल में लाडो लक्ष्मी योजना की ऑफिशियल ऐप ओपन करें।
  • होमपेज पर दिए गए “Payment Status” के आप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (LY ID), परिवार पहचान पत्र (PPP ID) या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड डालकर ‘View Details’ पर क्लिक करें।
  • आपके सामने आपकी सभी किस्तों की जानकारी आ जाएगी जैसे पैसा किस तारीख को भेजा गया, किस बैंक खाते में गया और पेमेंट ‘Successful’ है या ‘Pending’

हरियाणा में 2100 रुपये योजना के लिए कौन पात्र है?

अभी भी बहुत-सी माताए-बहने है जिनको मालूम ही नहीं है की लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ कौन-कौन उठा सकता है इसके लिए हमे अधिकारिक नोटिफिकेशन देखा तो बात ज्यादा साफ़ हुई सरकार के आधिकारिक दिशा‑निर्देशों के अनुसार लाडो लक्ष्मी योजना की मुख्य पात्रता शर्तें इस प्रकार हैं:

  • महिला की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदिका या उसका पति (यदि महिला किसी अन्य राज्य से हरियाणा में विवाह के बाद आयी है) कम से कम पिछले 15 वर्ष से हरियाणा का निवासी होना चाहिए।
  • परिवार की वेरीफाइड सालाना आय Family ID (FIDR) के अनुसार 1,00,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला पहले से सरकार की कुछ अन्य पेंशन या भत्ता योजनाओं का लाभ नहीं ले रही हो (नीचे “कौन लाभ नहीं उठा सकता” सेक्शन में विस्तार से दिया है)।

अधिक जानकरी के लिए यहाँ लाडो लक्ष्मी योजना नोटिफिकेशन पढ़े

बस यही कुछ शर्ते है जिनको आप अगर फॉलो करती है आप आसानी से इस योजना का लाभ ले सकती है लेकिन अभी भी कुछ चीजे बाकी है जो है दस्तावेज यानी अगर डॉक्यूमेंट आपके पास पुरे होने चाहिये चलिए आगे जानते है।

लाडो योजना के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLY) का लाभ उठाने और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों का होना अनिवार्य है। सरकार द्वारा आवेदन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए परिवार पहचान पत्र (PPP) के माध्यम से डेटा का सत्यापन (Verification) किया जाता है।

lado protsahan yojana required documents

1. प्राथमिक और सबसे जरूरी दस्तावेज

  1. परिवार पहचान पत्र (PPP ID): हरियाणा में किसी भी सरकारी योजना के लिए फैमिली आईडी सबसे जरूरी है। आपकी पारिवारिक आय और सदस्यों की जानकारी इसी से ऑटोमैटिक फेच (Fetch) की जाती है।
  2. आवेदक महिला का आधार कार्ड (Aadhaar Card): पहचान और ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी करने के लिए।
  3. हरियाणा निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate): यह साबित करने के लिए कि महिला हरियाणा की स्थायी निवासी है। (यदि महिला दूसरे राज्य से है और उसकी शादी हरियाणा में हुई है, तो पिछले 15 वर्षों से राज्य में रहने का प्रमाण)।
  4. आय प्रमाण पत्र (Income Certificate): हालांकि आय का सत्यापन फैमिली आईडी (PPP) से हो जाता है, फिर भी निर्धारित वार्षिक आय सीमा के प्रमाण के रूप में इसे अपडेटेड रखना जरूरी है।

2. बैंक और संपर्क संबंधी जानकारी

  1. बैंक खाता पासबुक (Bank Account Details): महिला के नाम पर एक सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए।
  2. आधार-सीडेड बैंक खाता (DBT Enabled): ध्यान रहे कि ₹2,100 की राशि सीधे डीबीटी के जरिए आती है, इसलिए बैंक खाते का NPCI (आधार) से लिंक होना बेहद जरूरी है।
  3. आधार से लिंक मोबाइल नंबर: ऑनलाइन आवेदन करते समय और ‘लाडो लक्ष्मी ऐप’ पर लॉगिन करने के लिए आधार से जुड़े नंबर पर ही ओटीपी (OTP) भेजा जाता है।

3. अन्य आवश्यक विवरण (पारिवारिक स्थिति के अनुसार)

  1. परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड
  2. विवाहित महिलाओं के लिए: पति और ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों के आधार विवरण।
  3. अविवाहित महिलाओं के लिए: माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के आधार विवरण।
  4. बिजली कनेक्शन/मीटर नंबर: घर के बिजली बिल या मीटर का खाता नंबर (फॉर्म में जानकारी दर्ज करने के लिए)।
  5. वाहन पंजीकरण संख्या (Vehicle RC): यदि परिवार के किसी सदस्य के नाम पर कोई चार पहिया या अन्य वाहन पंजीकृत है, तो उसकी जानकारी।HKRN आईडी (यदि लागू हो): यदि परिवार का कोई सदस्य हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) से जुड़ा है, तो उसका रजिस्ट्रेशन नंबर।

ध्यान दे: आवेदन शुरू करने से पहले अपनी फैमिली आईडी (PPP) में अपनी आय, उम्र और बैंक खाते की जानकारी जरूर अपडेट करवा लें। यदि फैमिली आईडी और आधार कार्ड के नाम या जन्मतिथि में कोई अंतर (Mismatch) होगा, तो फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

How to Online Apply Lado Lakshmi Yojana

ladli laxmi yojana online apply kaise kare

आप अपने मोबाइल फ़ोन से आसानी से फॉर्म कैसे भरे सकते है आइये समझते है स्टेप-बाय-स्टेप:-

  1. मोबाइल में ऐप Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana इनस्टॉल करे।
  2. अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर डाले और फिर OTP को भरे।
  3. अब अपना नाम, जन्म तिथि, आदि पूरा विवरण भरे।
  4. इसके बात अपना एड्रेस भरे पिन कोड के साथ।
  5. अब अपने परिवार का आय, निवास आदि जरुरी जानकरी भरे।
  6. इसके बाद अपना बैंक अकाउंट की जानकरी भरे IFSC Code के साथ।
  7. फिर अंत में आपसे सेल्फी के लिए पूछा जायेगे कैमरे से सेल्फी ले और सबमिट कर दे।

लाडो स्कीम का कौन लाभ नहीं उठा सकता?

हरियाणा सरकार ने अपने नोटिफिकेशन में बताता की जो महिलाए पहले से किसी योजना का लाभ ले रही है ऐसी महिलाए लाडो योजना का लाभ नहीं उठा सकती है नीचे table में देखे:-

  • ओल्ड ऐज सम्मना भत्ता योजना
  • लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता
  • हरियाणा बोना भत्ता
  • विधवा महिलाओ की वितीय सहायता योजना
  • हरियाणा गोरव सम्मान योजना
  • हरियाणा दिव्यांग वितीय सहायता स्कीम
  • या सरकार के दुवारा अन्य अधिसूचित योजना

सरकारी गज़ट नोटिफिकेशन के अनुसार जिन महिलाओ की फैमिली आय 1,00,000 रुपये से अधिक है, जो आयकर (Income Tax) देती हैं या जिन्हें पहले से अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन/भत्ता मिल रहा है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं मानी जातीं।

अस्वीकरण (Disclaimer): यह वेबसाइट किसी भी सरकारी एजेंसी द्वारा संबद्ध (affiliated) या अनुमोदित (endorsed) नहीं है। हम एक स्वतंत्र तृतीय-पक्ष सूचना प्रदाता हैं। यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है।

FAQ

Q1. लाडो लक्ष्मी योजना की क्या स्कीम है?

Ans: हरियाणा राज्य सरकार की तरफ से महिलाओ को आर्थिक रूप से मजबूती देने के लिए इस योजना को सुरु किया गया है मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 2,100 प्रति महिना पात्र महिलाओ को देने का वादा किया है जिसकी 2 क़िस्त 1 नवम्बरऔर 3 दिसम्बर को जारी हो चुकी है।

Q2. लाडो लक्ष्मी योजना के लिए फैमिली आईडी में कितनी इनकम होनी चाहिए?

Ans: अगर आप भी लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेना चाहते है तो तो सरकार के मानदंडो के अनुसार परिवार की सालाना आय 1,00,000 लाख रूपये से अधिक नही होनी चाहिए।

Q3. लाडो लक्ष्मी योजना के पैसे कैसे चेक करें?

Ans: दीनदयाल लड़ो योजना में दूसरी क़िस्त के लिए सरकार का अधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन में जाकर track application सेक्शन पर जाकर चेक करे की क़िस्त आपके बैंक अकाउंट में जमा हो गयी है।

Q4. 2025 में लाडली बहनों को कितने पैसे मिलेंगे?

Ans: इस योजना के तहत पात्र महिलाओ को प्रति माह 2,100 की आर्थिक सहायता दी जाती है जो सरकार ने 2 बार क़िस्त जारी करके प्रूफ भी कर दिया है। आगे से यह राशि सरकार के ताज़ा फैसले के अनुसार हर तीन महीने में 6,300 रुपये की किस्त के रूप में जारी की जाएगी।

Q5. लाडो लक्ष्मी योजना में महिला की उम्र कितनी होनी चाहिए?

Ans: 15 सितम्बर 2025 के गज़ट नोटिफिकेशन के अनुसार लाडो लक्ष्मी योजना के लिए महिला की न्यूनतम आयु 23 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा के बारे में कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं दिया गया है।

Facebook
WhatsApp
Telegram
Telegram Join Karein