क्या आप जानते हैं कि अब आपकी खेती का डॉक्टर आपके हाथों में होगा? जी हां, सरकार ने एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की है जो आपको खेती की हर जानकारी देगा। क्योकि बदलते समय के साथ साथ अगर टेक्नोलॉजी के का साथ नहीं लिया गया तो हम पीछे रह सकते है और किसान तो पूरी दुनिया की ताकत है अगर वही पीछे रह गए तो दुनिया ही पीछे रह जाएगी
लेकिन अब आपकी इन सभी समस्याओं का समाधान सरकार ने Union Budget 2026 में announce किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026 को “Bharat-VISTAAR” (Virtually Integrated System to Access Agricultural Resources) नाम के एक क्रांतिकारी AI-powered Digital Platform की घोषणा की है। जो भारत के करोड़ों किसानों को उनकी अपनी स्थानीय भाषा (जैसे हिंदी, English, मराठी, तमिल) में खेती से जुड़ी सटीक सलाह देगा।
चाहे वो मिट्टी की जांच (Soil Health) हो, मौसम का पूर्वानुमान या फिर कीटों से बचाव (Pest Management), Bharat-VISTAAR AI आपको घर बैठे हर जानकारी देगा।
Bharat-VISTAAR Scheme क्या है? (What is Bharat-VISTAAR?)
मैं आसान शब्दों में कहूं तो Bharat-VISTAAR भारत सरकार द्वारा बजट 2026 में घोषित की गई एक क्रांतिकारी डिजिटल पहल है। इसका पूरा नाम “Virtually Integrated System to Access Agricultural Resources” है।
यह केवल एक mobile app नहीं है, बल्कि एक complete Digital Public Infrastructure (DPI) है जो विभिन्न माध्यमों से किसानों तक पहुंचेगा जैसे web portal, mobile applications, IVR (Interactive Voice Response), chatbots और Kisan Call Centers के माध्यम से।
- AgriStack: जहाँ देश के हर किसान की डिजिटल पहचान (Farmer ID) और जमीन का रिकॉर्ड मौजूद है।
- ICAR (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद): जहाँ देश के सबसे बड़े कृषि वैज्ञानिक फसल सुधार और नई तकनीकों पर रिसर्च करते हैं।
बजट 2026 की ताज़ा जानकारी: 1 फरवरी 2026 को बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस योजना के लिए ₹150 करोड़ का फंड आवंटित किया है। इस सिस्टम का मुख्य उद्देश्य आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए किसानों तक वैज्ञानिकों की सलाह पहुँचाना है, ताकि हर किसान एक ‘स्मार्ट किसान’ बन सके और अपनी फसल को आर्गेनिक कई गुना बढ़ा सके
इन्हे भी पढ़े:- PM Muft Bijli Yojana में ₹78,000 सब्सिडी कैसे लें? Eligibility, Process और Benefits
Bharat-VISTAAR मोबाइल App से किसानो को 5 बड़े फायदे?
Bharat-VISTAAR सिर्फ़ एक तकनीक नहीं है, बल्कि यह किसानों की आय बढ़ाने और खेती की लागत कम करने का एक सटीक जरिया है। आइए जानते हैं कि इस योजना से आपको क्या-क्या बड़े फायदे होने वाले हैं:
- अपनी भाषा में जानकारी (Local Language Support)
- खेत के हिसाब से खास सलाह (Personalized Advice)
- फसल के रोगों का तुरंत समाधान (Pest Attack Solution)
- गाँव के मौसम का सटीक पूर्वानुमान (Real-time Weather Alert)
- सरकारी योजनाओं से सीधा जुड़ाव (Direct Link to Schemes)
Bharat-VISTAAR काम कैसे करता है?
Bharat-VISTAAR का वर्किंग मॉडल दुनिया के सबसे आधुनिक कृषि सिस्टम्स में से एक है। इसे समझने के लिए एक उदाहरण लेते हैं: “जैसे एक डॉक्टर मरीज़ की पुरानी मेडिकल रिपोर्ट देखकर सही दवा देता है, ठीक वैसे ही यह AI आपके खेत के पिछले रिकॉर्ड्स को देखकर सटीक सलाह देता है।
यह 3 चरणों में काम करता है:-
- AgriStack डेटा का उपयोग: यह सिस्टम आपकी Digital Farmer ID (AgriStack) से जुड़ता है। यहाँ से इसे पता चलता है कि आपकी जमीन का आकार क्या है, वहाँ की मिट्टी (Soil Health) कैसी है और आपने पिछले साल कौन सी फसल उगाई थी।
- AI-based Advisory System: Bharat-VISTAAR में AI का उपयोग करके farmers को personalized advisory मिलेगी। जानकारी के अनुसार किसान बोलकर ही इसको अपनी समस्या बता सकते है
- Kisan Call Center Integration: अगर AI आपके किसी मुश्किल सवाल का जवाब नहीं दे पाता है तो यह आपकी कॉल को तुरंत एक Expert के पास ट्रांसफर कर देता है।
- Real-time Data Processing: यह सिस्टम मौसम विभाग के data और AgriStack के साथ integrate होगा। यह real-time weather updates और soil health data provide करेगा ताकि आपको accurate जानकारी मिल सके।
Kisan Bharat-VISTAAR कैसे इस्तमाल करे?
बजट 2026 की घोषणा के बाद Bharat-VISTAAR platform को develop किया जा रहा है। सरकार ने बताया है कि इसका पहला version जल्द ही Hindi और English में launch होगा। वर्तमान में platform का technical integration और testing चल रहा है। आप अभी क्या कर सकते हैं?
Step 1: अपनी Digital Farmer ID तैयार रखें?
Bharat-VISTAAR का लाभ लेने के लिए **AgriStack पर Digital Farmer ID** होना आवश्यक होगा। अगर आपकी ID अभी तक नहीं बनी है, तो आप इसे अभी बना सकते हैं:
- अपने आधार कार्ड को तैयार रखें (मोबाइल नंबर से linked)
- जमीन के दस्तावेज (Khasra/Khatauni Number) की copy रखें
- अपने राज्य के agriculture department की website पर जाएं या निकटतम CSC (Common Service Center) पर visit करें

Step 2: Official Portal को Monitor करें?
सरकार का आधिकारिक portal [vistaar.da.gov.in] है। वर्तमान में यह portal information provide कर रहा है। जैसे ही registration या farmer login की सुविधा active होगी, इसी portal पर update आएगा। आप इन अधिकारिक sources को भी check कर सकते हैं जैसे india.gov.in, agricoop.nic.in, या अपने राज्य के agriculture department की website को विजिट करे
Step 3: जरूरी दस्तावेज तैयार रखें
जब platform active हो, तब आपको ये documents की जरूरत पड़ सकती है:
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- जमीन के दस्तावेज (Land Records)
- बैंक अकाउंट पासबुक (Bank Account Passbook)
- पासपोर्ट साइज फोटो (Digital Photo)
- एक चालू मोबाइल नंबर जो आपके आधार और बैंक खाते से जुड़ा हो।
वर्तमान में उपलब्ध सुविधाएं:
अभी आप vistaar.da.gov.in पर जाकर Platform के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं Contact form fill करके अपनी रुचि दर्ज करा सकते हैं WhatsApp channel join कर सकते हैं official updates के लिए
ध्यान दें: अभी तक कोई mobile app Google Play Store या Apple App Store पर officially launch नहीं हुआ है। अगर आपको कोई “Bharat-VISTAAR” नाम का app दिखे, तो पहले verify करें कि वह government का official app है या नहीं। नकली apps से सावधान रहें।
Bharat-VISTAAR के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents You’ll Need)
जब Bharat-VISTAAR platform fully operational हो जाएगा, तब इन documents की जरूरत पड़ सकती है:
- आधार कार्ड: मोबाइल नंबर से linked होना चाहिए
- जमीन के दस्तावेज: Khasra/Khatauni Number
- बैंक अकाउंट: भविष्य में किसी benefit के direct transfer के लिए
- मोबाइल नंबर: Active और आधार से linked
सलाह: इन documents की digital copy (scan या photo) अभी से अपने phone में save करके रखें, ताकि जब platform launch हो, तब आप तुरंत register कर सकें।
निष्कर्ष
आज के इस डिजिटल दौर में खेती को स्मार्ट बनाना समय की मांग है। Bharat-VISTAAR Digital Platform 2026 किसानो के लिए काफी महत्वपूर्ण पहल है जो न केवल किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ेगी, बल्कि उन्हें scientific farming practices अपनाने में भी मदद करेगी। ₹150 करोड़ का यह बजट आवंटन साफ इशारा करता है कि सरकार ‘डिजिटल एग्रीकल्चर’ के जरिए किसानों की आय बढ़ाने के लिए गंभीर है।
मुझे विश्वास है कि यह पहल न सिर्फ किसानों की आय बढ़ाने में मदद करेगी, बल्कि ग्रामीण भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाएगी।
महत्वपूर्ण अपडेट: जैसे ही सरकार की तरफ से Bharat-VISTAAR platform का registration link, mobile app का download link, या कोई भी नई सुविधा active होगी, हम इस आर्टिकल को तुरंत update करेंगे। आप हमारे blog को bookmark कर सकते हैं ताकि latest जानकारी से अपडेट रहें।
FAQs
Q1: Bharat-VISTAAR में Registration कैसे करें? क्या अभी Registration शुरू हो गया है?
Ans: नहीं, अभी तक Bharat-VISTAAR में farmer registration की सुविधा officially active नहीं हुई है। Platform अभी development stage में है।
Q2. Bharat-VISTAAR किन-किन भाषाओं में उपलब्ध होगा?
Ans: सरकार ने announce किया है कि Bharat-VISTAAR एक multilingual AI platform होगा। पहला Version Hindi और English में launch होगा जल्द ही देखने को मिल सकता है बाद में धीरे-धीरे अन्य भारतीय भाषाओं में भी available होगा, जैसे मराठी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, पंजाबी, गुजराती, और अन्य regional languages आदि
Q3. क्या Bharat-VISTAAR Free है या इसके लिए कोई Charges हैं?
Ans: हाँ, Bharat-VISTAAR बिल्कुल मुफ्त (Free) होगा। यह भारत सरकार की एक Digital Public Infrastructure (DPI) initiative है जिसका उद्देश्य किसानों को free में AI-based agricultural advisory services प्रदान करना है।
Q4. Bharat-VISTAAR से किसानों को क्या-क्या Features और Facilities मिलेंगी?
Ans: Bharat-VISTAAR platform के माध्यम से किसानों कई फीचर और Facilities मिलेगी जैसे Farming Advisory, Weather & Climate, Digital Services, AI Features जो किसानो को खेती से लेकर सरकारी स्कीम तक जुड़ने में मदद करगे




