Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

Punjab Ashirwad Sagun Scheme 2026: बेटी की शादी ₹51,000 मिलेंगे? यहाँ देखे Registration, Eligibility, Online Status Check

Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

Punjab Ashirwad Scheme 2026: पंजाब सरकार (Department of Social Justice, Empowerment and Minorities) द्वारा राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर, अनुसूचित जाति (SC), पिछड़ा वर्ग (BC) और बीपीएल परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए आशीर्वाद योजना (Ashirwad Scheme) चलाई जा रही है। पहले इस योजना को “शगुन योजना” (Shagun Scheme) के नाम से जाना जाता था। इस कल्याणकारी योजना के तहत पात्र परिवार की बेटी की शादी पर सरकार की तरफ से एकमुश्त ₹51,000 की नकद वित्तीय सहायता सीधे दुल्हन के बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।

यदि आपने या आपके परिवार में से किसी ने भी punjab ashirwad scheme form भरा है और आप ashirwad scheme status check online check करना चाहते है साथ ही आप ashirwad yojana payment का इंतजार कर रहे हैं, या ashirwad scheme new registration करना चाहते हैं, तो आज की पोस्ट में e-District Punjab Portal से कैसे आवेदन करना है आदि सभी जानकारी दी गयी है।

Punjab Ashirwad Scheme 2026 : Quick Overview

Scheme Name Punjab Ashirwad Yojana 2026 (Old Shagun Scheme Punjab)
Department Social Security, Women and Child Development Punjab
Benefit Amount Rs. 51,000/-
Payment Mode DBT (Direct Bank Transfer)
Eligible SC, BC, EWS व अल्पसंख्यक परिवारों की अधिकतम 2 बेटियां
Application Window शादी से पहले या शादी की तारीख के 30 दिन बाद तक
Helpline No 1076/1100
Official Portal edistrict.punjabgovt.gov.in/esewa.punjabgov.in

पंजाब आशीर्वाद योजना (शगुन स्कीम) में कितने पैसे मिलते हैं?

रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाब सरकार द्वारा समय-समय पर इस योजना की राशि में बढ़ोतरी की गई है चलिए जाने है:-
  • अभी पात्र बेटी की शादी पर सरकार कुल ₹51,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है।
  • एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों (2 Daughters) को इस योजना का लाभ दिया जाता है।
  • यह पैसा सीधे आवेदक/दुल्हन के आधार लिंक बैंक खाते (DBT Account) में ट्रांसफर किया जाता है।

Punjab Ashirwad Scheme Eligibility Criteria

अगर आप योजना में आवेदन करना चाहते है तो पंजाब आशीर्वाद योजना का लाभ सभी को नहीं मिलता बल्की केवल पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ मिलता है जिसके लिए सरकार के द्वारा तय की गयी जरुरी शर्तें पूरी करना अनिवार्य है:-
  • आवेदक परिवार और बेटी पंजाब राज्य के मूल निवासी होने अनिवार्य हैं।
  • विवाह की तिथि के दिन दुल्हन की आयु न्यूनतम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • अनुसूचित जाति (SC), पिछड़ा वर्ग (BC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के परिवार।
  • आवेदक परिवार की सभी स्रोतों से कुल सालाना income गरीबी रेखा / बीपीएल या ₹32,790/- प्रति वर्ष तक के भीतर होनी चाहिए।

Punjab Ashirwad Scheme Required Documents

ऑनलाइन फॉर्म भरने या सेवा केंद्र पर जाने से पहले ये दस्तावेज अपने पास जरूर तैयार रखें:
  • दुल्हन (Bride) और दूल्हे (Groom) का आधार कार्ड
  • दुल्हन का आयु प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट)
  • पंजाब का निवास प्रमाण पत्र (Punjab Domicile / Residence Certificate)
  • सक्षम अधिकारी (तहसीलदार/SDM) द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC / BC Certificate यदि लागू हो)
  • शादी का प्रमाण पत्र (Marriage Certificate) या शादी का कार्ड (Wedding Invitation Card)
  • दुल्हन की बैंक पासबुक की कॉपी (बैंक खाता आधार व NPCI से लिंक होना अनिवार्य है)
  • माता-पिता/अभिभावक का स्व-घोषणा पत्र (Self Declaration)
  • दुल्हन व दूल्हे की पासपोर्ट साइज फोटो

Punjab Ashirwad Scheme 2026 Online Apply कैसे करें?

अधिकारिक पोर्टल ashirwad.punjab.gov.in के अनुसार 26 जनवरी 2026 से आप पंजाब की आशीर्वाद योजना में घर-बैठे मोबाइल की मदद से आवेदन खुद से नहीं कर सकते है इसके लिए आपको नजदीगी जन सेवा केंद्र पर जाना होगा:-
punjab-shagun-scheme-apply-online
जब आप जन सेवा केंद्र जाओगे तो ऊपर बताये गए सभी जरुरी कागजात लेकर जाना होगा ताकि जन सेवा केंद्र punjab shagun scheme apply online करते समय सभी दस्तावेज दिए जा सके हालकि 26 January 2026 से पहले तक आप घर बैठे खुद से आवेदन कर सकते थे ये steps follow करे:-
  • आधिकारिक पोर्टल edistrict.punjabgovt.gov.in visit करके। (अभी पोर्टल बंद है)
  • नए यूजर हैं, तो “Citizen Registration” पर क्लिक करे।
  • अपना मोबाइल नंबर और बाकी सभी जानकारी भर करके आईडी-पासवर्ड बनाएं।
  • फिर उसकी ID,Password का use करके लॉगिन करने के बाद “Services” सेक्शन में जाएं।
  • यहाँ आपको पहले Ashirwad Scheme (Financial Assistance for Marriage) आप्शन दिया जाता था जिसपर क्लिक करके फॉर्म भरना होता था।

Punjab Ashirwad Shagun Scheme Status Online Check 2026 कैसे करे?

यदि आपने पहले से आवेदन कर रखा है और आपके पास सगुन योजना में आवेदन का registration number है और आप How to check shagun scheme status जरुर देखना चाहते होगे और जानना चाहते होगे की योजना की राशी ₹51,000 कब तक मिलेगा, तो नीचे दिए गए स्टेप्स से स्टेटस चेक करें:
  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल digi.punjab.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ऊपर दिए गए “Track Application Status” लिंक पर क्लिक करें।
punjab-ashriwad-sagun-yojana-status-check
  • अब अपने आवेदन की Application ID दर्ज करें।
  • फिर यहाँ Get OTP पर क्लिक करे रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसको दर्ज करे।
  • अब Verify and View Status पर क्लिक करे।
  • आपकी स्क्रीन पर आपके आवेदन status खुलकर आ जायेगा।
ध्यान दे: अगर लिखा है Under Scrutiny / Pending मतलब की आपका फॉर्म जिला समाज कल्याण कार्यालय में जांच के अधीन है। या Approved लिखा है तो आपका फॉर्म पास हो चुका है और राशि ट्रांसफर के लिए तैयार है। और Payment Processed / DBT Sent मतलब की ₹51,000 की राशि सीधे दुल्हन के बैंक खाते में भेज दी गई है।

Some Important Links

Punjab e-District Portal Click Here
Track Ashirwad Scheme Status Click Here
Ashirwad Shagun Scheme PDF Click Here
Toll Free Citizen Helpline 1076
Doorstep Service Booking 1100
WhatsApp Channel Fast Update Join Now

FAQs

Q1. What is Shagun Scheme 51000 in Punjab

Ans: पंजाब सरकार के सामाजिक न्याय विभाग द्वारा चलाई जा रही इस योजना का आधिकारिक नाम “आशीर्वाद योजना” (Ashirwad Scheme) है। इसके तहत राज्य के अनुसूचित जाति (SC), पिछड़ा वर्ग (BC) और बीपीएल/गरीब परिवार की बेटियों के विवाह पर सरकार की तरफ से ₹51,000 की नकद वित्तीय सहायता सीधे दुल्हन के बैंक खाते में DBT के माध्यम से दी जाती है।

Q2. Can I apply for the Punjab Shagun Scheme online

Ans: नही, अधिकारिक पोर्टल के अनुसार 26 January 2026 के बाद से आप खुद से ऑनलाइन आशीर्वाद सगुन योजना में आवेदन नहीं कर सकते है बल्की आप जन सेवा केंद्र की साहयता से आवेदन कर सकते है।

Q3. क्या पंजाब आशीर्वाद योजना का पैसा शादी से पहले मिल जाता है?

Ans: यदि आप विवाह की तारीख से कुछ समय पहले आवेदन कर देते हैं और आपकी application approve हो जाती हैं, तो सरकार शादी के समय या शादी के कुछ हफ्तों के भीतर DBT द्वारा राशि खाते में जमा कर देती है।

Q4. आशीर्वाद योजना का लाभ एक परिवार की कितनी बेटियों को मिलता है?

Ans: पंजाब सरकार के नियमानुसार इस योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों (2 Daughters) के विवाह के लिए ही दिया जाता है।

Disclaimer: यहाँ दी गयी सभी जानकारी अधिकारिक पोर्टल से प्राप्त करके साझा की गयी है योजना के नियम, राशी आदि में समय-समय पर बदलाव हो सकते है इसलिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक पोर्टल ashirwad.punjab.gov.in जरुर देखे।

Facebook
WhatsApp
Telegram
Telegram Join Karein