UP 60 Sala Pension Yojana 2026: UP वृद्धा पेंशन 2026 की अप्रैल-मई-जून तिमाही किस्त ₹4,500 का इंतजार लाखों बुजुर्गों को है। समाज कल्याण विभाग का वेरिफिकेशन काम जून के दूसरे सप्ताह तक पूरा होगा और उम्मीद है जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में पैसा खाते में आएगा।
अगर आपकी पिछली किस्त नहीं आई, नई लिस्ट में नाम है या नहीं जानना है, या e-KYC कैसे करें समझना है तीनों का जवाब नीचे है।
👇 सीधे लिस्ट चेक करनी है? नीचे “नाम कैसे चेक करें” वाले section पर जाएं।
UP Vridha Pension Yojana 2026: Overview
| योजना का नाम | UP वृद्धा पेंशन योजना 2026-27 |
|---|---|
| किस्त का महीना | अप्रैल-मई-जून 2026 |
| पुरानी राशि | ₹1,000/माह (₹3,000 तिमाही) |
| नई घोषित राशि | ₹1,500/माह (₹4,500 तिमाही) |
| लिस्ट चेक करने का तरीका | रजिस्ट्रेशन नंबर या जिले वार |
| Expected Date | जुलाई 2026 का पहला सप्ताह (Expected) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | sspy-up.gov.in |
UP 60 Sala Pension Yojana क्या है?

उत्तर प्रदेश की 60 साल पेंशन योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जाती है जो 60 साल से अधिक उम्र के गरीब बुजुर्गों को हर महीने आर्थिक मदद देती है। इसका मुख्य उद्देश्य उन बुजुर्गों को सहारा देना है जो गरीबी रेखा से नीचे (BPL) से नीचे जीवन जी रहे हैं उनके पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है और वे दूसरों पर निर्भर हैं।
kalyansaathi.in के अनुसार इस योजना को सुरु हुए लगभग 31 साल हो गए है 2026 में 32वा साल सुरु हो गया है क्योकि यह योजना साल 1995 से चली आ रही है सुरु में इस योजना का को NOAPS नेशनल ओल्ड ऐज पेंशन स्कीम के नाम से जानना जाता है लेकिन 19 नवम्बर 2007 से इस योजना का नाम बदलकर IGNOAPS मतलब इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना कर दिया गया।
इस योजना के तहत पात्र बुजुर्गों को प्रति माह सरकार द्वारा निर्धारित पेंशन राशि आमतौर पर 500 से 1000 रुपये के बीच दी जाती है जो सीधे उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से आती है। सटीक राशि समय‑समय पर जारी होने वाले शासनादेश और बजट के अनुसार तय होती है।
अधिक जाने: UP Abhyuday Yojana 2026: फ्री कोचिंग रजिस्ट्रेशन और सिलेक्शन लिस्ट कैसे चेक करें?
UP Vridha Pension New List 2026 कब जारी होगी?

उत्तर प्रदेश की वृद्धावस्था पेंशन योजना की 2026 की नई लाभार्थी लिस्ट अब जारी हो चुकी है। समाज कल्याण विभाग ने जनवरी 2026 की शुरुआत में sspy-up.gov.in पोर्टल पर संशोधित पेंशनर सूची (वित्तीय वर्ष 2025‑26) अपलोड कर दी है इसी को 2026 की पहली UP 60 Sala Pension Yojana List माना जा रहा है।
जिसमें पुराने नामों की जांच‑परख के साथ कई नए पात्र बुजुर्गों को भी जोड़ा गया है। अब लाभार्थी अपने जिले, ब्लॉक और ग्राम पंचायत चुनकर ऑनलाइन देख सकते हैं कि उनका नाम नई लिस्ट में है या नहीं।
समाज कल्याण विभाग ने पेंशन के लिए आधार को बैंक खाते से लिंक करना (आधार सीडिंग) और NPCI मैपिंग को अनिवार्य रखा है। जिससे आपका पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में पहुच सके और एक बात ओर जिन बुजुर्गों का बैंक खाता NPCI से लिंक नहीं है या आधार सीडिंग नहीं हुई है उनका पेंशन पैसा रुक सकता है।
कई जिलों में ऐसे लाभार्थियों की सूची जारी की जाती है। इसीलिए ताकि आपका पैसा ना रुके तो जल्दी बैंक जाकर यह काम करवा लें ताकि पेंशन बिना रुके मिले।
महत्वपूर्ण नोट: सोशल मीडिया पर पेंशन ₹4,500 तिमाही या ₹3,000 तिमाही की खबरें चल रही हैं। कृपया ध्यान दें कि योगी सरकारी ने बजट में घोषणा की थी और 1 अप्रैल 2026 से सभी लाभार्थियों को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन लागु कर दिया गया है इसीलिए अप्रैल-मई-जून की क़िस्त ₹4,500 मिलेगी
2026 में पहली पेंशन किस्त कब मिलनी सुरु हुई थी?
अक्टूबर–नवंबर–दिसंबर 2025 (Q3) की तिमाही पेंशन अधिकांश लाभार्थियों के खाते में जनवरी 2026 के बीच आ चुकी थी। साथ ही जनवरी–फरवरी–मार्च 2026 (Q4) की तिमाही किस्त ₹3000 सरकार ने 28 फरवरी 2026 से DBT के माध्यम से भेजा था
April-May-June 2026 की किस्त कब आएगी? Payment Date
समाज कल्याण विभाग की वर्तमान स्थिति (May Update) के अनुसार:
- सत्यापन कार्य चालू (Verification): मई महीने में विभाग द्वारा लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) किया जा रहा है ताकि मृतकों या अपात्र लोगों को लिस्ट से हटाया जा सके।
- पेमेंट डेट (Expected Date): वेरिफिकेशन का काम जून के दूसरे सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। उम्मीद है कि मई-जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी DBT के माध्यम से सभी खातों में पैसा ट्रांसफर कर देंगे।
जिन लाभार्थियों का e-KYC, आधार सीडिंग और NPCI मैपिंग पूरी है, उनके खाते में लगभग 72 घंटे के भीतर पैसा मिल जाता है। अगर अभी तक नहीं आया तो तुरंत PFMS पोर्टल pfms.nic.in पर स्टेटस चेक करें।
आपके काम की बात: UP रोजगार मेला 2026 – 98,000+ पदों पर भर्ती, यहाँ जाने अपने जिले की तारीख और लोकेशन?
UP Vridha Pension Eligibility 2026 में वृद्धा पेंशन के लिए कौन पात्र है?
उत्तर प्रदेश की 60 sal ki pension yojana में 2026 में भी पात्रता के कुछ जरुरी नियम है जो पहले से ही चलते आ रहे है इसीलिए फिलहाल आधिकारिक नियमों में कोई खास बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है।
- आयु सीमा (Age Limit): आधार कार्ड में आवेदक की उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- निवासी (Resident): उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी (Permanent Resident) होना चाहिए।
- आय सीमा (Income Limit): ग्रामीण क्षेत्र Rural Area/Urban Area के परिवार की सालाना आय ₹46,080/₹56,460 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- अन्य पेंशन का लाभ न हो: पहले से किसी अन्य सरकारी योजना जैसे विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, या कर्मचारी पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा हो।
- BPL सूची: आवेदक का नाम 2002 की BPL सूची में हो या वे एस.ई.सी.सी. (SECC) डेटा के अंतर्गत पात्र हों। हालांकि, अब आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) को मुख्य आधार माना जाता है।
Pro Tip: अगर आपके आधार कार्ड और बैंक पासबुक में आपकी उम्र अलग-अलग है तो आपका फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा। आवेदन करने से पहले आधार कार्ड में अपनी जन्मतिथि सही करवाएं।
Important Documents for 60 Sala Pension Yojana 2026?
अब किन किन डाक्यूमेंट्स की जरुरत पड़ती है यूपी old age pension का लाभ लेने के लिए:-
- आधार कार्ड (Aadhaar Card): आज के समय में यह सबसे ज़रूरी है। क्योकि अधिकतर आपके काम डिजिटली करने के लिए आधार जरुरी है साथ ही इसमें आपका मोबाइल नंबर लिंक होना भी उतना ही जरुरी है।
- बैंक पासबुक (Bank Passbook): केवल राष्ट्रीयकृत (Nationalized) बैंक का खाता। बैंक खाता आधार से लिंक (DBT Enabled) होना चाहिए।
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate): तहसील द्वारा जारी किया गया नया आय प्रमाण पत्र ग्रामीण के लिए ₹46,080 और शहरी के लिए ₹56,460 से कम।
- पासपोर्ट साइज फोटो: हाल ही में खींची गई आपकी वाइट बैकग्राउंड पर साफ़ सुथरी फोटो।
- मोबाइल नंबर: जो हमेशा चालू रहे ताकि अपडेट, OTP आ सके।
- जन्म प्रमाण पत्र: आप जन्म प्रमाण पत्र भी लगा सकते है
UP Vridha Pension New List 2026 में अपना नाम कैसे चेक करें?
वृद्धधा पेंशन की लिस्ट में नाम देखने के लिए आपको काफी आसन तरीका है आप अपने मोबाइल/लैपटॉप से घर बैठे चेक कर सकते है:-
- Step 1: sspy-up.gov.in खोलें “वृद्धावस्था पेंशन” पर क्लिक करें
- Step 2: पेंशनर सूची 2026-27 लिंक पर क्लिक करें (जल्द जारी होगा)
- Step 3: अपना जिला चुनें गाँव वाले Block, शहर वाले नगर निकाय चुनें
- Step 4: अपनी ग्राम पंचायत फिर गाँव का नाम चुनें

- Step 5: गाँव के आगे नीले नंबर पर क्लिक करें पूरी list खुल जाएगी
महत्वपूर्ण: अगर लिस्ट में आपके नाम के आगे “Transaction Failed” या “Aadhaar Not Linked” लिखा है, तो इसका मतलब है कि आपका पैसा बैंक खाते की दिक्कत की वजह से रुका है। ऐसे में तुरंत अपनी बैंक शाखा (Branch) में संपर्क करें और KYC अपडेट कराएं।
UP 60 Sala Pension Yojana स्टेटस और पेमेंट कैसे चेक करें
अगर आपने UP वृद्धावस्था पेंशन योजना में आवेदन किया है या पेंशन ले रहे हैं, तो आधिकारिक पोर्टल sspy-up.gov.in पर जाकर घर बैठे अपना स्टेटस और पेमेंट दोनों चेक कर सकते हैं।
- sspy-up.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर “वृद्धावस्था पेंशन” सेक्शन में जाएं
- अपनी Login ID और Password से लॉगिन करें

- साइडबार में “Application Status” ऑप्शन पर क्लिक करें
- आपका स्टेटस दिख जाएगा: Approved पेंशन मिल रही है, Pending जांच चल रही है, Rejected कारण देखें और दोबारा आवेदन करें
महत्वपूर्ण: अगर आप Vridha Pension List PDF Download करना चाहते है तो आपको पहले पोर्टल पर लॉग इन होना होगा तभी इसको डाउनलोड कर सकते है
निष्कर्ष
दोस्तों, 2026 में यूपी वृद्धा पेंशन का लाभ बिना रुकावट पाने के लिए सबसे ज़रूरी है कि आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक NPCI Seeded हो। अगर लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो घबराएं नहीं बल्कि अपनी ग्राम पंचायत या समाज कल्याण विभाग में जाकर संपर्क करें। सरकार समय-समय पर लिस्ट अपडेट करती रहती है
इसलिए हमारी सलाह है कि आप हर 3 महीने में एक बार अपना स्टेटस ज़रूर चेक करते रहें। अगर आपको अपना नाम चेक करने में कोई दिक्कत आ रही है तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपना ज़िला और समस्या लिखें
हम आपकी पूरी मदद करेंगे। मुझे उम्मीद है आपको हमारी ये पोस्ट काफी पसंद आई होगी अगर जानकरी अच्छी लगी है तो कृपया अपने दोस्तों के साथ साझा जरुर करे यहाँ तक पढने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद्!
इन्हे भी पढ़े:-
जानिये 2026 में Rojgaar Sangam Yojana के लिए पात्रता और रजिस्ट्रेशन करने का पूरी प्रोसेस?
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
Q1. UP 60 Sala Pension Yojana कितनी मिल रही है?
Ans: योगी सरकारी बुजुर्गों को पहले ₹1000 प्रति माह (₹3000 तिमाही) पेंशन दे रही रही थी। लेकिन यह राशि अब 4,500 रूपये कर दी गयी है जो आपको हर 3 महीने में एक बार दी जाती है जल्द ही अप्रैल-मई-जून 2026 की क़िस्त भी भेजी जाएगी।
Q2. वृद्धा पेंशन लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
Ans: आप आधिकारिक वेबसाइट sspy-up.gov.in पर जाकर, अपना जिला और ब्लॉक चुनकर ग्राम पंचायत वार लिस्ट देख सकते हैं।
Q3. पेंशन का पैसा न आने पर क्या करें?
Ans: सबसे पहले अपना e-KYC स्टेटस चेक करें और बैंक में जाकर आधार लिंक करवाएं। आप 1076 (CM हेल्पलाइन) पर भी शिकायत कर सकते हैं।



