Mukhayamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 10k know payment status

Mukhayamantri Mahila Rojgar Yojana 2026: ₹10,000 की नई किस्त जारी – आवेदन, पात्रता और Payment Status चेक करें

Mukhayamantri Mahila Rojgar Yojana: 16 फरवरी 2026 का दिन बिहार की लाखों बहनों के लिए खुशी का दिन था। अब तक के ताज़ा अपडेट के मुताबिक उस दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बटन दबाया और पूरे बिहार की 25 लाख महिलाओं के bank account में सीधे ₹10,000 आ गए। यह पैसा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओ के खाते में भेजे गए है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अगर आपने भी इस योजना में आवेदन किया था, तो यह लेख आपके लिए बहुत जरूरी है। यहाँ हम आपको बताएंगे Bihar Mahila Rojgar योजना क्या है, किसे मिलेगा पैसा, दूसरी किस्त कब आएगी, और घर बैठे online status कैसे देखें।

Table of Contents

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क्या है?

यह बिहार सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसे 26 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लॉन्च किया था। उस समय 75 लाख महिलाओं के खाते में ₹10,000 की पहली किस्त (कुल ₹7,500 करोड़) सीधे DBT से भेजी गई थी। इसे जमीन पर लागू करने की जिम्मेदारी जीविका (BRLPS) को दी गई है। इस योजना का मुख्य मकसद है कि बिहार के हर परिवार की एक महिला को अपना छोटा व्यवसाय या रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद और प्रशिक्षण दिया जाए।

प्रारंभिक सहायता ₹10,000 है, जिसके बाद व्यवसाय के प्रदर्शन पर चरणबद्ध तरीके से पात्र महिलाओ को कुल ₹2 लाख तक की अतिरिक्त मदद मिल सकती है। यह राशि कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प, सिलाई, बुनाई या अन्य छोटे उद्यमों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। अब तक 1.81 करोड़ से ज्यादा महिलाएं इससे जुड़ चुकी हैं।

Mukhayamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 में क्या नया हुआ?

25 लाख महिलाओं को ₹10,000 की पहली किस्त मिली

16 फरवरी 2026 को सरकार ने DBT के जरिए सीधे 25 लाख महिलाओं के bank account में ₹10,000-₹10,000 भेजे। इसमें कुल करीब ₹2,500 करोड़ एक साथ transfer हुए। अब तक इस योजना से 1.81 करोड़ से ज्यादा महिलाएं जुड़ चुकी हैं।

Budget 2026-27 में ₹9,000 करोड़ का प्रावधान

बिहार विधानसभा ने 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए ₹9,000 करोड़ रखे हैं। यह इस बात का साफ संकेत है कि सरकार इस योजना को और आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

दूसरी किस्त कब मिलेगी?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि जिन महिलाओं ने ₹10,000 की पहली किस्त से अपना रोजगार शुरू कर दिया है, उन्हें आगे की किस्त जल्द दी जाएगी। यह राशि कई चरणों में मिलेगी।

इस योजना में कितना पैसा मिलता है?

इस योजना में कुल ₹2 लाख तक की आर्थिक सहायता चरणबद्ध तरीके से मिलती है। ध्यान दें, यह राशि grant के रूप में है लेकिन आगे चरणों में महिला को भी अपना निवेश (self-contribution) करना पड़ता है। विस्तृत शर्तें BRLPS पोर्टल पर चेक करें।

  • पहला चरण — ₹10,000 (पहले से जारी हो चुका है)
  • दूसरा चरण — ₹20,000 (व्यवसाय शुरू होने के बाद) शर्त ये है की (महिला अपनी तरफ से 5 हजार का खुद निवेश करे)
  • तीसरा चरण शमता वृधि — ₹30,000 (जब काम आगे बढ़ता दिखे) शर्त ये है की (महिला अपनी तरफ से 10 हजार का खुद निवेश करे)
  • चौथा चरण — ₹80,000 (काम स्थायी हो और आय बढ़े) शर्त ये है की (महिला अपनी तरफ से 20 हजार का खुद निवेश करे)
  • पाँचवाँ अंतिम चरण — ₹60,000 (पूरी तरह चलता हुआ व्यवसाय हो)

नोट: अमाउंट और शर्तें performance/review पर निर्भर करती हैं। लेटेस्ट डिटेल्स के लिए mmry.brlps.in देखें।

अधिक जाने: जानिये 2026 में Bihar Mukhyamantri Mahila Udyami Yojana के लिए पात्रता और रजिस्ट्रेशन करने का पूरी प्रोसेस?

कौन इस योजना का फायदा उठा सकती हैं?

अगर आप नीचे दी गई शर्तें पूरी करती हैं, तो आप पात्र हैं:

  • बिहार की स्थायी निवासी हों
  • उम्र 18 से 60 साल के बीच हो
  • आप या आपके पति — कोई भी income tax न भरता हो
  • आप या आपके पति — कोई भी सरकारी नौकरी में न हो
  • SHG (जीविका समूह) से जुड़ी हों या जुड़ने के लिए तैयार हों
  • पहले से Bihar Laghu Udyami Yojana का लाभ न लिया हो

आवेदन के लिए कौन-कौन से कागज चाहिए?

  • आधार कार्ड
  • Bank Passbook — नाम, खाता नंबर और IFSC code साफ दिखे
  • आधार से bank account linked हो (यह बहुत जरूरी है)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • SHG membership का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • Mobile number

Mukhayamantri Mahila Rojgar योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

ग्रामीण महिलाओं के लिए

अपने नजदीकी जीविका ग्राम संगठन के पास जाएं। वहाँ की दीदी पूरी मदद करेंगी। अगर आप अभी SHG में नहीं हैं, तो पहले जुड़ें — उसके बाद आवेदन होगा।

शहरी महिलाओं के लिए (Online)

  • mmryurban.brlps.in पर जाएं
  • Register/Login पर click करें
  • आधार नंबर, mobile number और अपना व्यवसाय चुनें
  • सभी documents upload करें और Submit करें
  • Application number सुरक्षित रख लें

लेकिन अभी की जानकारी के आधार पर ऑफिसियल वेबसाइट के अनुसार जब मैने अधिकारिक शहरी पोर्टल mmryurban.brlps.in विजिट किया तो यहाँ साफ़-साफ़ लिखा हुआ है की “अगर आप शहरी स्वंय सहायता समूह (SHG) की सदस्य हैं , तो आपको यहाँ फार्म भरने की आवश्यकता नहीं है, आप अपने क्षेत्र स्‍तरीय संगठन (ALO)/CRP से सम्पर्क करें | ALO/CRP के द्वारा आपके स्वयं सहायता समूह की बैठक बुलायी जायेगी एवं आपके समूह से जुडे सभी सदस्यों का आवेदन समेकित रूप से प्राप्त किया जायेगा”

Mukhayamantri Mahila Rojgar Yojana sehri online application

मुझे लगता है अभी के लिए शहरी महिलाए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकती है इस पोर्टल के अनुसार उनको ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन करने की जरुरत नहीं है बल्कि जैसे इसमे लिखा है (ALO)/CRP से बात करे फिर आपके आवेदन को सहायता समूह की बैठक के माध्यम से आपके आवेदन प्राप्त किये जायेगे

Payment Status कैसे चेक करें?

यह सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल है। घर बैठे सिर्फ आधार नंबर से जान सकती हैं कि account में पैसा आया या नहीं:

  • अपने mobile में browser खोलें और mmry.brlps.in टाइप करें
  • होम पेज पर ‘भुगतान स्थिति’ पर click करें
  • अपना आधार नंबर डालें और Submit करें
  • स्क्रीन पर आपकी payment status दिख जाएगी

पैसा नहीं आया? यह करें

  • सबसे पहले bank passbook update करवाएं क्योकि कई बार पैसा आ चुका होता है पर दिखता नहीं
  • चेक करें कि bank account आधार से linked है या नहीं। नहीं है तो bank जाकर तुरंत link करवाएं
  • eKYC पूरा हुआ है या नहीं यह भी जांचें
  • Bank का IFSC code और account number सही है या नहीं एक बार जरुर verify करें
  • इन सबके बाद भी नहीं आया तो नजदीकी जीविका कार्यालय में शिकायत करें या अधिकारिक वेबसाइट https://mmry.brlps.in/contactus विजिट करे
bihar mahila rojgar yojana  complaint kaise kare
Image Credit | BRLPS

₹10,000 से कौन सा काम शुरू कर सकती हैं?

यह पैसा उस काम में लगा सकती हैं जो आप करना चाहती हैं। कुछ आसान और अच्छे विकल्प:

  • सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर
  • किराना या छोटी दुकान
  • मुर्गी पालन या बकरी पालन
  • अगरबत्ती, मोमबत्ती बनाना
  • दाल-चावल processing
  • हस्तशिल्प का काम
  • दीदी की रसोई, सुधा बिक्री केंद्र

सरकार ने विभागों को निर्देश दिया है कि इन महिलाओं के बनाए उत्पादों की marketing की व्यवस्था की जाए और उन्हें सरकारी कामों से भी जोड़ा जाए।

निष्कर्ष

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार की हर उस महिला के लिए एक बड़ा मौका है जो अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती है। ₹10,000 की पहली किस्त 25 लाख महिलाओं को मिल चुकी है, दूसरी किस्त की तैयारी शुरू हो चुकी है और 2026-27 के बजट में ₹9,000 करोड़ रखे गए हैं।

अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है देर मत करिए। नजदीकी जीविका कार्यालय जाइए या mmry.brlps.in पर online आवेदन कीजिए।

जरूरी Links ध्यान दे अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से आती है तो आप इस अधिकारिक वेबसाइट mmry.brlps.in को विजिट करे और अगर आप शहरी क्षेत्र में रहती है तो आप mmryurban.brlps.in, पर विजिट करे और Payment Status चेक करने के लिए mmry.brlps.in को विजिट करे यहाँ आप अपनी भुगतान स्थिति को चेक कर सकते है

FAQ

Q1. क्या मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बंद हो रही है?

Ans: नहीं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बंद होने की यह बिल्कुल गलत खबर है। 2026-27 के बजट में ₹9,000 करोड़ दिए गए हैं योजना पूरी तरह चालू है।

Q2. बिहार मुख्यमंत्री नितीश कुमार महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त कब मिलेगी?

Ans: जिन महिलाओं ने पहले ₹10,000 से काम शुरू कर दिया है उनकी दूसरी किस्त (₹20,000) जल्द आएगी। दूसरी क़िस्त के लिए महिला को खुद 5 हजार रूपये की राशी अपनी तरफ से निवेश करनी होगी साथ ही Business plan की जांच के बाद किस्त जारी होगी।

Q3. क्या शहरी महिलाएं भी बिहार महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं?

हाँ। शहरी महिलाओं के लिए अलग portal है mmryurban.brlps.in है जिसपर महिलाए आवेदन कर सकती है लेकिन लेटेस्ट अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार शहरी महिलाएं अपने क्षेत्र स्‍तरीय संगठन (ALO)/CRP से सम्पर्क करें | ALO/CRP के द्वारा आपके स्वयं सहायता समूह की बैठक बुलायी जायेगी एवं आपके समूह से जुडे सभी सदस्यों का आवेदन समेकित रूप से प्राप्त किया जायेगा ।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *