नमस्ते दोस्तों! अगर आपकी बेटी दिल्ली लाड़ली योजना की लाभार्थी रही है और उसका maturity का पैसा कई सालों से अटका पड़ा है तो यह article आपके लिए बहुत ज़रूरी है। 2 मार्च 2026 को Sashakt Nari-Samriddh Delhi कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी की उपस्थिति में दिल्ली सरकार ने ‘Meri Punji Mera Adhikar’ योजना के तहत 40,642 बेटियों के खातों में सीधे ₹100.25 करोड़ DBT से transfer किए। इस article में जानेंगे यह योजना क्या है, किन बेटियों को पैसा मिला, अपना payment status कैसे check करें, और अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें।
मेरी पूंजी मेरा अधिकार योजना क्या है?
मेरी पूंजी, मेरा अधिकार’ दिल्ली सरकार की एक विशेष पहल है जिसके तहत पुरानी लाड़ली योजना की वह maturity राशि जो वर्षों से सरकारी खातों में अटकी पड़ी थी, उसे अब सीधे पात्र बेटियों के Aadhaar-linked bank accounts में DBT के ज़रिए transfer किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि जांच में पता चला कि 1.75 लाख बेटियों का लाड़ली योजना का पैसा सरकारी account में पड़ा था। पहले चरण में लगभग 30,000 बेटियों को ₹90 करोड़ DBT किए गए। अब दूसरे चरण में 2 मार्च 2026 को राष्ट्रपति जी की उपस्थिति में 40,642 बेटियों को ₹100.25 करोड़ की राशि अर्जित ब्याज सहित सीधे खातों में भेजी गई।
CM रेखा गुप्ता के अनुसार पुरानी व्यवस्था में लाभार्थियों को अपने बकाया का पता ही नहीं चलता था। इसी समस्या को दूर करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया।
Meri Punji Mera Adhikar योजना का पैसा किन बेटियों को मिला?

यह पैसा उन बेटियों को मिला है जो इन तीन शर्तों पर खरी उतरती हैं।
- पहली शर्त – लाड़ली योजना की लाभार्थी हों: वर्ष 2008 में शुरू हुई दिल्ली लाड़ली योजना के तहत registered बेटियाँ जिनकी maturity राशि pending थी।
- दूसरी शर्त – Maturity age पूरी हो चुकी हो: जिन बेटियों का school milestone या graduation complete हो चुका हो लेकिन पैसा अभी तक नहीं आया था।
- तीसरी शर्त – Aadhaar-linked bank account हो: DBT के लिए Aadhaar से linked active bank account होना अनिवार्य था।
ज़रूरी बात: यह पैसा नई लखपति बिटिया योजना का नहीं है बल्कि यह पुरानी लाड़ली योजना का वह बकाया है जो अब तक नहीं मिला था। नई लखपति बिटिया योजना 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।
अपना Payment Status कैसे Check करें?
अगर आपकी बेटी लाड़ली योजना की लाभार्थी थी तो payment status check करने के लिए यह steps follow करें।
Method 1: Bank Statement (सबसे आसान)
- Net banking या passbook में recent transactions चेक करें।
- DBT credit “PFMS”, “Delhi Govt Ladli”, या “Social Welfare DBT” नाम से आएगा (~₹24-25k avg)।
Method 2: SBI Life Ladli Portal (Maturity Enquiry)
- smartcare.sbilife.co.in/GroupCare पर जाएं (Ladli SBI account linked)।
- Registered mobile से OTP login।

- Policy/Member ID डालें – Fund value, maturity status दिखेगा।
- Acknowledgement/SBI letter download करें।
Method 3: e-District General Track
- edistrict.delhigovt.nic.in > Login (Aadhaar/mobile)।
- “Services” > “Track Application Status” या Ladli scheme search।
- Application No/Aadhaar डालें। (अगर registered था तो दिखेगा)।

Method 4: Helpline/Office
- Delhi Social Welfare Helpline: 23392149 / 23392246 (9:30 AM-6 PM)।
- या नजदीकी District Social Welfare Office / Anganwadi।
ध्यान दें: हाल ही में हुए DBT transfer के बाद बैंक स्टेटमेंट में राशि 2-3 कार्य दिवस (working days) में reflect हो सकती है। अगर अभी नहीं दिख रही तो 5 मार्च 2026 तक प्रतीक्षा करें, उसके बाद bank branch या helpline contact करें।
पैसा नहीं आया तो क्या करें?
अगर आपकी बेटी लाड़ली योजना की registered लाभार्थी है और अभी तक कोई payment नहीं आई तो यह 3 कारण हो सकते हैं और इनके solutions भी हैं।
- कारण 1 — Aadhaar bank से link नहीं: अपने bank branch में जाकर Aadhaar seeding करवाएं। यह सबसे आम कारण है।
- कारण 2 — Bank account inactive है: अगर account 2 साल से ज़्यादा समय से dormant है तो branch जाकर reactivate करवाएं।
- कारण 3 — Application details में गड़बड़ी: नाम या date of birth में mismatch है तो Delhi Social Welfare Department में जाकर correction करवाएं।
Helpline पर contact करें: Social Welfare Dept: 23392149 / 23392246 (working days 9:30 AM-6 PM) या local District Social Welfare Office जाएं।
लखपति बिटिया योजना से क्या connection है?
‘मेरी पूंजी, मेरा अधिकार’ और ‘लखपति बिटिया योजना’ दोनों एक ही दिन 2 मार्च 2026 को launch हुईं लेकिन दोनों अलग-अलग हैं। ‘मेरी पूंजी, मेरा अधिकार’ पुरानी लाड़ली योजना का बकाया पैसा देने की scheme है यह एक बार का payment है।
लखपति बिटिया योजना नई scheme है जो 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी इसमें नई बेटियों को जन्म से graduation तक ₹61,000 चरणबद्ध मिलेंगे जो ब्याज सहित लगभग ₹1.25 लाख बनेंगे।
लखपति बिटिया योजना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़े
निष्कर्ष
मेरी पूंजी, मेरा अधिकार दिल्ली सरकार का एक सराहनीय कदम है वर्षों से अटकी हुई 40,642 बेटियों की maturity राशि अब उनके खातों में पहुँच रही है। अगर आपकी बेटी लाड़ली योजना की लाभार्थी रही है तो आज ही अपना status check करें और bank account update रखें।
CM रेखा गुप्ता ने संकेत दिया है कि बाकी बची हुई 1.75 लाख बेटियों की pending राशि भी अगले चरणों में दी जाएगी इसलिए इस article को bookmark करें, हम update करते रहेंगे।
यह जानकारी Amar Ujala, Uttam Hindu, CM रेखा गुप्ता के official statements और Delhi Social Welfare Department के आधिकारिक sources पर आधारित है।
FAQ
Q1. मेरी पूंजी मेरा अधिकार में कितना पैसा मिला?
Ans: 40,642 बेटियों को कुल ₹100.25 करोड़ मिले यानी औसतन प्रति बेटी लगभग ₹24,000 से ₹25,000 अर्जित ब्याज सहित। असल राशि हर बेटी की registration date और milestone के हिसाब से अलग-अलग होगी।
Q2. क्या यह पैसा सभी दिल्ली की बेटियों को मिलेगा?
Ans: नहीं, केवल उन्हें मिला है जो पुरानी लाड़ली योजना में registered थीं और जिनकी maturity राशि pending थी।
Q3. अगर मेरी बेटी अभी school में है तो क्या उसे भी मिलेगा?
Ans: नहीं, यह पुरानी pending maturity का पैसा है। नई बेटियों के लिए लखपति बिटिया योजना 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।
Q4. Status check करने की official website कौन सी है?
Ans: official website edistrict.delhigovt.nic.in यहाँ application status track कर सकते हैं।



