Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Payment Status Kaise kare

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2026 -₹50,000 के लिए कौन पात्र है, Payment Status कैसे चेक करें और अगली Apply Window कब खुलेगी?

मुज़फ्फरपुर की रहने वाली सपना ने जब B.R.A. Bihar University से Graduation pass किया तो उसके पिता ने पड़ोसियों को मिठाई बाँटी। कारण सिर्फ डिग्री नहीं थी सबको पता था कि बेटी के खाते में अब बिहार सरकार की Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के तहत 50,000 रूपये की एकमुश्त की आर्थिक मदद मिलेगे जिससे बेटिया आगे की पढाई को जारी रख सकेगे। बस फिर क्या था सपना ने भी लाखो बेटियों की तरह Medhasoft पोर्टल पर फॉर्म भरा, दस्तावेज़ अपलोड किए, Application Finalize की और इंतज़ार करने लगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

हफ्ते बीते फिर महीने बीते  लेकिन एप्लीकेशन का स्टेटस था कि Payment In Process पर ही अटका रहा जिससे वह काफी परेशान थी जब घर वाले पूछते की पैसा कब आएगा? वह पोर्टल खोलती, वही स्क्रीन देखती और चुप हो जाती। अगर आपकी कहानी भी कुछ ऐसी ही है या आपने अभी Graduation pass किया है और जानना चाहती हैं कि Apply कब और कैसे करें तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

क्योकि यहाँ हम बताएंगे बिहार स्नातक छात्रवृत्ति 50000 के लिए कौन पात्र है और ज़रूरी दस्तावेज़ क्या हैं, Medhasoft पर Application Status सही तरीके से कैसे चेक करें, Payment In Process” में अटका है तो क्या करें, Inter Result 2026 आ चुका है तो 12वीं वालों के लिए Apply Window अब कब खुलेगी और Graduation 2026 Batch के लिए आगे क्या करना है

Table of Contents

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 क्या है?

बिहार में आज भी कई परिवार ऐसे हैं जहाँ बेटी की पढ़ाई पर खर्च करना ज़रूरत नहीं बल्कि बोझ समझा जाता है। इसी सोच को बदलने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने 2018 में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना शुरू की। इस योजना का सीधा मकसद है बिहार की हर बेटी को जन्म से लेकर स्नातक तक आर्थिक सहारा देना,बेटी को पढ़ाई में आगे बढ़ाना और उसे आत्मनिर्भर बनाना है। ताकि पैसे की तंगी कभी भी बेटियों के भविष्य और पढ़ाई के बीच न आए।

इस योजना का संचालन बिहार शिक्षा विभाग द्वारा Medhasoft Portal के माध्यम से किया जाता है। साथ ही इस योजना के तहत बच्ची को जन्म से स्नातक तक अलग-अलग चरणों में लगभग कुल ₹94,100 तक की सहायता मिलती है। (यह राशि सभी चरणों को मिलाकर है actual amount सरकारी अधिसूचना के अनुसार बदल सकती है) यह रकम DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में आती है जिससे ना तो दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते और नहीं कोई बिचौलिया होता है जो बेटियों का पैसा खा जाये। मतलब सीधा पैसा छात्राओ के बैंक खातो में डाला जाता है

किस चरण में कितना पैसा मिलता है?

चरणराशि
बच्ची के जन्म पर₹2,000
1 वर्ष पूरा होने पर (टीकाकरण के बाद)₹1,000
2 वर्ष पूरा होने पर₹2,000
कक्षा 1 से 2 (सैनिटरी नैपकिन हेतु)₹300
कक्षा 3 से 5₹600
कक्षा 6 से 8₹700
कक्षा 9 से 12₹1,000
12वीं पास (अविवाहित छात्राएं)₹25,000
स्नातक (Graduation) पास₹50,000
कुल अनुमानित राशि₹94,100 तक

अगर आप 12वीं पास हैं तो ₹25,000 और स्नातक पास हैं तो ₹50,000 मिलते हैं। और एक परिवार की अधिकतम केवल दो बेटियों को ही इस योजना का लाभ मिलता है।

अधिक जाने:- Bihar NMMSS Scholarship 2026-27: 8वीं के छात्रों को मिलेंगे ₹12,000 सालाना, यहाँ जानें आवेदन प्रक्रिया

कन्या उत्थान योजना 50,000 स्कॉलरशिप के लिए कौन पात्र है?

स्नातक (Graduation) पास ₹50,000 के लिए पात्रता:

  • बिहार की स्थायी निवासी होनी चाहिए
  • बिहार के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या डिग्री कॉलेज से स्नातक पास होना जरूरी है
  • विवाहित और अविवाहित दोनों छात्राएं आवेदन कर सकती हैं (स्नातक योजना में शादीशुदा महिलाओं को भी लाभ मिलता है)
  • जिन्होंने 1 अप्रैल 2021 के बाद स्नातक उत्तीर्ण किया है वे इस योजना के लिए पात्र हैं

12वीं पास ₹25,000 के लिए पात्रता:

  • बिहार बोर्ड (BSEB) से 12वीं पास होना जरूरी है
  • केवल अविवाहित छात्राएं ही इस लाभ के लिए पात्र हैं
  • 1st, 2nd या 3rd Division किसी भी division से पास छात्राएं आवेदन कर सकती हैं

क्या शादीशुदा महिला को भी कन्या उत्थान योजना का लाभ मिलेगा?

हाँ लेकिन यह सिर्फ स्नातक (Graduation) वाली योजना के लिए है। 12वीं वाली योजना में केवल अविवाहित छात्राओं को ही लाभ मिलता है। स्नातक योजना में वैवाहिक स्थिति मायने नहीं रखती।

कन्या उत्थान योजना के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए?

आवेदन से पहले ये दस्तावेज़ तैयार रखें:

  1. आधार कार्ड (अनिवार्य बैंक खाते से लिंक होना जरूरी)
  2. स्नातक / 12वीं की मार्कशीट और उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
  3. बिहार का निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  4. बैंक पासबुक (खाता आधार से seeded होना जरूरी)
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. मोबाइल नंबर और ईमेल ID

क्या आधार कार्ड आवश्यक है? हाँ, बिल्कुल। आधार कार्ड के बिना न तो रजिस्ट्रेशन होगा और न ही DBT से पैसा आएगा। आधार का बैंक खाते से linked होना भी जरूरी है।

प्रत्येक दस्तावेज़ की PDF फाइल 400KB से कम होनी चाहिए।

ये भी जरुर पढ़े:- Bihar Board Scholarship 2026 – 10th 12th पेमेंट Medhasoft पर ऐसी देखो?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अब आपके मन में सवाल होगा की क्या घर बैठे हुआ मोबाइल फ़ोन, लैपटॉप, कंप्यूटर की मदद से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है या नहीं तो मैं आपको बता दू की आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और आप अधिकारिक वेबसाइट medhasoft.bihar.gov.in पर अपना आवेदन सबमिट कर सकते है लेकिन ध्यान रहे विंडो खुला होगा तभी आप आवेदन कर सकते है जिसकी जानकारी हम आगे सेक्शन में बतायेगे

स्नातक (₹50,000) के लिए आवेदन प्रक्रिया:

  • Step 1: सबसे पहले जाँचें कि आपका नाम MedhaSoft पोर्टल पर है या नहीं। इसके लिए अधिकारिक वेबसाइट https://medhasoft.bihar.gov.in/MKUYSNATAK_2025/pms/MainDefault.aspx पर जाएं
  • Step 2: फिर Student section में जाएं और Search Your Record in University Provided List पर क्लिक करें।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana name list check
  • Step 3: फिर अपनी University सेलेक्ट करे और अपना Registration Number फिर मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसको भर करे सर्च पर क्लिक करे नाम दिखे तो आगे बढ़ें, नहीं दिखे तो नीचे पढ़ें
  • Step 4: अगर नाम है, तो अपना Registration Number और Roll Number डालकर User ID और Password बनाएं।
  • Step 5: Login करके सभी details भरें, documents upload करें और Application Finalize करें
  • Step 6: सभी दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • Step 7: Declaration से सहमत हों और आवेदन Submit करें।

नाम लिस्ट में नहीं है? अगर आपका रिजल्ट जारी हो चुका है लेकिन नाम पोर्टल पर नहीं दिख रहा तो अपने विश्वविद्यालय के Registrar को आवेदन दें कि वे आपकी Marksheet Details MedhaSoft पोर्टल पर अपलोड करें।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना स्टेटस कैसे चेक करें?

जिन छात्राओं ने apply कर दिया है और अब payment का इंतजार है उनके लिए status check करने का सही तरीका यह है:-

  • Step 1: अब जहा आपने अपना लिस्ट में नाम चेक किया था वही वापस आये
  • Step 2: Check Application Status सेक्शन देखे इसपर click करें
  • Step 3: अपना University चुने फिर Registration Number डालें फिर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जायेगा। इसको भर कर Get Status पर क्लिक करे
  • Step 4: Screen पर आपकी application का पूरा status दिखेगा

Status में तीन चीजें दिख सकती हैं Verified मतलब आगे बढ़ रही है Pending मतलब University की approval बाकी है और Rejected मतलब कोई document mismatch है।

Payment In Process में महीनों से अटका है क्या करें?

यह सबसे frustrating situation है। Payment In Process दिख रहा है लेकिन पैसे नहीं आए इसकी 4 असली वजहें हो सकती हैं:-

समस्याक्या करें
Aadhaar DBT के लिए Seeded नहींबैंक जाएं, specifically “Aadhaar seeding for DBT” करवाएं
Application Finalize नहीं कीPortal पर login करें और Finalize Application पर click करें
University ने approve नहीं कियाCollege Principal से मिलें और follow-up करें
Payment Failed हो गईअगर payment fail हुई है तो bank details दोबारा check करें और Aadhaar seeding करवाएं ताकि दोबारा payment हो सके

एक जरूरी बात: अगर आपकी application Payment In Process दिखा रही है तो अभी अपना bank account बिल्कुल मत बदलें इससे payment और ज्यादा अटक सकती है।

अगर इन सब steps के बाद भी समस्या है तो Portal के Grievance Section में जाकर complaint दर्ज करें।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का फॉर्म कब तक भरा जाएगा?

यह सवाल उन छात्राओं का है जिन्होंने 2025 या 2026 में graduation किया है और अभी तक apply नहीं कर पाईं। सच बात यह है 2025 batch के लिए new registrations अभी बंद हो चुकी हैं। विभाग अभी bank accounts verify कर रहा है। जो apply कर चुकी हैं उनका payment process चल रहा है।

2026 में graduation करने वाली छात्राओं के लिए अगली apply window कब आएगी इसकी अभी कोई official date announce नहीं हुई है। पिछले वर्षों के pattern के आधार पर यह window अगस्त-सितंबर 2026 के आसपास खुलने की संभावना है। लेकिन अभी कुछ दिनों से कई यूट्यूब चैनल पर नोटिफिकेशन की बात हो रही है लेकिन अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार अभी कोई नई लेटेस्ट अपडेट नहीं आई है इसीलिए किसी की बातो में नहीं आये खुद ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करते रहे

निष्कर्ष

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक) के ₹50,000 पाने के लिए तीन काम सबसे जरूरी हैं Aadhaar DBT seeding, Application Finalize और नाम list में check करना। अगर नाम नहीं है तो University Registrar से मिलें। Payment अटकी है तो Grievance Section में जाएं। और 2026 बैच वाली छात्राएं अभी से दस्तावेज तैयार रखें जैसे ही window खुले एक पल की देरी ना करे तुरत अप्लाई कर दे। मुझे उम्मीद है ये पोस्ट आपके लिए महत्वपूर्ण होगी अगर आपके कोई सवाल है तो हमे कमेंट करे हम आपकी पूरी मदद करेगे यहाँ तक पढ़े के लिए आपका धन्यवाद

ये भी जाने: PM Yashasvi Scholarship 2025-26 यहाँ जाने आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज और अंतिम तारीख?

FAQ

Q1. क्या स्नातक पास शादीशुदा महिला को भी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ मिलेगा?

Ans: हाँ, स्नातक (₹50,000) वाली योजना में विवाहित और अविवाहित दोनों महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। सिर्फ 12वीं वाली योजना में अविवाहित होना अनिवार्य है।

Q2. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना स्नातक में कितना पैसा मिलता है?

Ans: बिहार के किसी मान्यता प्राप्त University से Graduation pass करने वाली पात्र छात्राओं को ₹50,000 की एकमुश्त राशि DBT के ज़रिए सीधे बैंक खाते में मिलती है।

Q3. 2026 में Graduation की है Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana में Apply कब कर सकते है?

Ans: भी कोई official date नहीं है। पिछले pattern के अनुसार अगस्त-सितंबर 2026 में window खुलने की संभावना है। अभी से documents तैयार रखें और digitalapply.in पर update देखते रहें।

Q4.क्या कन्या उत्थान योजना के लिए आधार कार्ड आवश्यक है?

Ans: हाँ, बिल्कुल अनिवार्य है। आधार कार्ड के बिना न तो Registration होगा और न ही DBT से पैसा आएगा। ध्यान रखें आधार का बैंक से linked होना और आधार का DBT के लिए Seeded होना दो अलग-अलग चीज़ें हैं। Payment के लिए Seeding ज़रूरी है सिर्फ link काफी नहीं है।

Q5. कन्या उत्थान योजना का पैसा कैसे चेक करें और कब तक आएगा?

Ans: Official portal medhasoft.bihar.gov.in पर जाएं फिर लिंक 1, 2, 3 किसी एक पर क्लिक करे फिर Student टैब पर क्लिक करे यहाँ आपको Check Application Status दिखाई देगा फिर अपना Registration Number + University select करें आपके मोबाइल नंबर पर OTP मिलेगा इसको डालें और अंत में Get Status देखें। अगर “Payment In Process” दिख रहा है तो पहले बैंक जाकर Aadhaar DBT Seeding confirm करें और Application Finalize करें। Seeding सही है तो 15-30 दिन में पैसे आ जाने चाहिए।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *