Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

[e-KYC 2026] UP Vridha Pension का पैसा क्यों रुका? बिना दफ्तर जाए मोबाइल से 2 मिनट में ऐसे चालू करें ₹3000 की किस्त

Pension Yojana

Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

UP Vridha Pension 2026 रुक गई है? जानें पेंशन बंद होने के 5 मुख्य कारण और घर बैठे e-KYC करने का पूरा तरीका। sspy-up.gov.in पर मोबाइल नंबर अपडेट और Aadhaar Seeding की पूरी जानकारी।

फतेहपुर की 68 साल की सावित्री देवी को पिछले 6 महीने से एक भी पेंशन की किस्त नहीं मिली थी। उनके बेटे ने बैंक में पूछा सर उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन क़िस्त का पैसा क्यों नहीं आ रहा है तब बैंक वाले बोले हमारी तरफ से सब ठीक है। फिर उन्होंने जिला कार्यालय का चक्कर लगाया। वहां भी कोई साफ जवाब नहीं मिला। दो महीने से लगातार दफ्तरों के चक्कर लगाकर थक गए

फिर एक दिन पड़ोस के लड़के ने मोबाइल पर sspy-up.gov.in पोर्टल खोला और बस 5 मिनट में पता चल गया की पैसा e-KYC की वजह से अटका हुआ था क्योकि इनकी ई-केवाईसी नहीं हुई थी। बस इतनी सी बात थी। और वही e-KYC उसने वहीं घर बैठे OTP से कर दी।

इसके बाद जब अगली तिमाही की क़िस्त जारी हुई तो पूरे ₹3000 उनके खाते में आ गए। अगर आपके घर के बुजुर्ग की पेंशन भी रुकी है और आप समझ नहीं पा रहे कि क्यों तो ये पोस्ट आपके लिए ही है। क्योकि कारण भी यहां हैं और घर बैठे समाधान भी। इसीलिए अंत तक पोस्ट को जरुर पढ़े मेरा विश्वास है की इसके बाद आपको कही ओर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपके बुजुर्ग पेंशन का पैसा आने लगेगा

Quick Info Box

विवरणजानकारी
e-KYC पोर्टलsspy-up.gov.in
मोबाइल नंबर अपडेट लिंकsspy-up.gov.in/oap/public_new/UserUpdateMobileNo.aspx
e-KYC AppAadhaar Face RD (Face Auth)
या Jeevan Pramaan (Fingerprint)
हेल्पलाइन14568 / WhatsApp: 6391114568
e-KYC के लिए जरूरीRegistration No. + Aadhaar + Mobile

UP Vridha Pension 2026 में क्यों रुकी? ये हैं 5 असली कारण

यह जानना और समझना बहुत जरुरी है क्योकि ये बात आपको कोई नहीं बताता है ज़्यादातर लोग बैंक और विभाग के चक्कर काटते रहते हैं जबकि कारण इन्हीं पांच में से एक होता है।

कारण 1: e-KYC नहीं हुई सबसे बड़ा कारण

योगी सरकार ने सभी पेंशनभोगियों के लिए सालाना e-KYC अनिवार्य कर दी है। यह एक तरह का जीवित प्रमाण है जिससे सरकार यह confirm करती है कि पेंशन पाने वाला व्यक्ति अभी जीवित है और उसी को पैसा मिल रहा है।

अगर तय समय पर e-KYC नहीं होती है तो ऐसे में सिस्टम पेंशन अपने आप रोक देता है। कोई नोटिस नहीं आता, कोई SMS नहीं पैसा बस आना बंद हो जाता है। यही सबसे आम कारण है और इसका समाधान सबसे आसान भी है जो नीचे विस्तार से बताया गया है।

कारण 2: Aadhaar Bank Account से Link नहीं है

सरकार पेंशन का पैसा DBT यानी Direct Benefit Transfer के ज़रिए सीधे आपके बैंक खाते में भेजती है। इसके लिए दो चीजें जरूरी हैं बैंक खाते का आधार से लिंक होना, और NPCI Mapping का चालू होना।

अगर इनमें से कोई भी नहीं है, तो सरकार पैसा भेजती है लेकिन वह खाते में नहीं आता, वापस लौट जाता है या सिस्टम में अटक जाता है। बैंक में बैलेंस नहीं दिखता और लगता है पेंशन आई ही नहीं।

कारण 3: मोबाइल नंबर पुराना या बंद है

पेंशन पोर्टल पर login करने के लिए, e-KYC के लिए, और हर जरूरी अपडेट के लिए OTP उसी मोबाइल नंबर पर आता है जो registration के समय दर्ज हुआ था।

अगर वह नंबर बंद हो गया, खो गया, या बदल गया तो portal पर login ही नहीं होगा। और बिना login के e-KYC भी नहीं होगी। यह एक chain है एक चीज रुकती है तो सब रुक जाता है।

कारण 4: PFMS में “Rejected” Status

कभी-कभी पेंशन का पैसा PFMS (Public Financial Management System) में जाता है लेकिन वहीं अटक जाता है। Portal पर status “Rejected” दिखता है।

इसका सबसे आम कारण होता है Aadhaar Number already exists की error, यानी एक ही Aadhaar से दो अलग-अलग पेंशन रजिस्टर हो गई हैं। यह समस्या घर बैठे नहीं सुलझती इसके लिए जिला समाज कल्याण कार्यालय जाना पड़ता है।

कारण 5: नाम में Spelling Mismatch

यह कारण छोटा लगता है लेकिन बहुत लोगों की पेंशन इसी वजह से रुकी है। अगर Aadhaar card में नाम “रामदेई” है और pension record में “रामदेवी” तो e-KYC authentication fail हो जाती है। दोनों जगह नाम बिल्कुल एक जैसा होना चाहिए अगर एक भी अक्षर का फर्क हो तो system के लिए reject करना काफी है।

Vridha Pensen e-KYC घर बैठे कैसे करें जाने 3 तरीके?

अब जब कारण पता चल गया तो समाधान की बारी है। नीचे तीन तरीके दिए गए हैं जो आपको आसान लगे, वह करें।

तरीका 1: OTP से Online (सबसे तेज़, सबसे आसान)

यह तरीका उन सभी के लिए है जिनका mobile number Aadhaar से linked है और नंबर अभी चालू है।

  • Step 1: अपने मोबाइल या computer पर sspy-up.gov.in खोलें और “वृद्धावस्था पेंशन” पर क्लिक करें।
  • Step 2: OldAge Pension चुने फिर अपना Registration ID, Registration Mobile Number दर्ज करे
  • Step 3: OTP डाले कैप्चर भरकर Login करें।
Vridha Pensene KYC online guide
  • Step 3: Dashboard पर “e-KYC करें” का option दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  • Step 4: अपना Aadhaar Number दर्ज करें। Aadhaar से linked mobile पर तुरंत OTP आएगा।
  • Step 5: OTP enter करें फिर Screen पर “Authentication Successful” दिखे मतलब e-KYC पूरी हो गयी।

पूरी प्रक्रिया में 5 मिनट से ज़्यादा नहीं लगते। OTP 10 मिनट के लिए valid रहता है इसलिए बिना रुके सारे steps एक साथ करें।

तरीका 2: Face Authentication App से (बुजुर्गों के लिए सबसे बेहतर)

बहुत से बुजुर्गों की उंगलियों के निशान उम्र के साथ धुंधले हो जाते हैं fingerprint scanner काम नहीं करता। ऐसे में Face Authentication सबसे आसान और reliable तरीका है।

  • Step 1: Play Store से “Aadhaar Face RD” app download करें। (Jeevan Pramaan app भी काम करता है।)
  • Step 2: App खोलें और सबसे पहले Device Registration करे नीचे इमेज़ में 4 स्टेप्स को फॉलो करे
  • Step 3: आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और फिर OTP भरे साथ ही आधार में जैसा नाम है वो भरे
  • Step 4: अपना चेहरा स्कैन करे
Vridha Pension Face Authentication e kyc Device registration
  • Step 5: अब oldage pension ekyc के लिए Central Govt पर क्लिक करे।
  • Step 6: फिर Nsap पर क्लिक करे।
  • Step 7: इसके बाद 2 आप्शन आयेगे इसमे beneficiary verification को खोले
  • Step 8: जिनकी पेंशन की केवाईसी करनी है उनका आधार, मोबाइल, ईमेल डाले चेक करके सबमिट करे दे
  • Step 9: अच्छी रोशनी वाली जगह पर बैठें जैसे खिड़की के पास या बाहर धूप में फिर कैमरे के सामने सीधे देखें।
  • Step 10: App face scan करेगा 2-3 seconds में।
  • Step 11: Authentication successful होते ही portal पर status update हो जाएगा।

एक जरूरी बात scan के वक्त चश्मा उतार लें और चेहरे पर कोई कपड़ा न हो। इससे scan पहली बार में ही सफल हो जाता है।

तरीका 3: Offline (CSC या Bank जाकर)

अगर ऊपर के दोनों तरीके किसी कारण से नहीं हो पा रहे नेट नहीं है, मोबाइल नहीं चलता या technical problem है तो नजदीकी Jan Suvidha Kendra (CSC) या बैंक शाखा में आधार कार्ड की ओरिजिनल और फोटोकॉपी, Pension Registration Number, और बैंक पासबुक साथ लेकर जाएं वहां biometric device से KYC हो जाएगी। पोर्टल पर update होने में 2-3 कार्य दिवस का समय लग सकता हैं।

Registered Mobile Number बंद हो गया? ऐसे करें Update

अगर registered mobile number बंद हो गया है, तो पहले उसे update करना जरूरी है उसके बाद ही e-KYC होगी।

  • Step 1: अपने मोबाइल में ब्राउज़र खोले
  • Step 2: इस Direct Link: sspy-up.gov.in/oap/public_new/UserUpdateMobileNo.aspx पर जाये
  • Step 3: यहाँ 3 आप्शन होगे Divyang Pension, OldAge Pension, Widow Pension आप अपनी पेंशन OldAge Pension सेलेक्ट करे।
Registered Mobile Number up virdha yojana
  • Step 4: अपना Bank Account Number डालें।
  • Step 5: नया mobile number enter करें जो अभी चालू हो और आपके पास हो।
  • Step 6: उस नए नंबर पर आए OTP से डाले करें।
  • Step 7: कैप्चर कोड सही भरे फिर सबमिट कर दे बस हो गया

पेंशन खाते में नहीं आ रही? Aadhaar Seeding ऐसे करवाएं

अब e-KYC तो हो गई लेकिन पैसा फिर भी नहीं आ रहा तो बैंक में आधार सीडिंग की जांच करें। अपनी बैंक शाखा में जाएं और Aadhaar Seeding Form मांगें साथ में अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी और बैंक पासबुक लेकर जाएं। Form भरकर बैंक में जमा करें।

बैंक आपका अकाउंट आधार से जोड़ कर देगा और NPCI Mapping activate कर देगी। यह process 2-3 working days में पूरी होती है जिसके बाद DBT के ज़रिए पेंशन सीधे खाते में आने लगती है।

अगर आप online confirm करना चाहते हैं कि NPCI Mapping हुई या नहीं, तो NPCI की official website पर “Aadhaar Mapper” tool से check कर सकते हैं।

e-KYC के बाद पेंशन कब आएगी?

यह सबसे ज़्यादा पूछा जाने वाला सवाल है और जवाब बिल्कुल सीधा है। UP वृद्धा पेंशन तिमाही (quarterly) आधार पर दी जाती है। इसका मतलब है कि साल में चार बार हर तीन महीने पर ₹3000 की किस्त सीधे बैंक खाते में आती है।

e-KYC सफलतापूर्वक complete होने के बाद अगली तिमाही की किस्त आपके खाते में आएगी। अगर आपकी e-KYC किसी तिमाही के बीच में हुई है तो उस तिमाही की किस्त नहीं मिलेगी, अगली तिमाही से पेंशन दोबारा शुरू हो जाएगी।

Payment Status कैसे चेक करें?

वृद्धा पेंशन क़िस्त को खुद से चेक करने के दो आसन तरीके हैं जिनसे कोई भी अपनी क़िस्त को चेक कर सकता है की बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई है या नहीं

तरीका 1: SSPY Portal

sspy-up.gov.in पर राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन पर क्लिक करे फिर login करें और “Payment Status” देखें। यहाँ दिखेगा कि किस्त approved है, process में है या pending है।

तरीका 2: PFMS Portal (सबसे reliable)

pfms.nic.in पर जाएं और Know Your Payment आप्शन में अपना bank account number डालें। यहाँ real-time में पता चलता है कि सरकार ने पैसा भेजा या नहीं। अगर PFMS पर “Payment Sent” दिख रहा है लेकिन बैंक में नहीं आया तो 48-72 घंटे और इंतज़ार करें।

Pro Tip: e-KYC के बाद कम से कम 7-10 दिन इंतज़ार करें फिर status check करें। तुरंत portal refresh करने से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि सरकारी system को update होने में थोड़ा समय लगता है।

अंत में एक जरूरी बात

सावित्री देवी की तरह हजारों बुजुर्ग हर साल सिर्फ इसलिए परेशान होते हैं क्योंकि जानकारी नहीं होती। e-KYC एक छोटी सी प्रक्रिया है लेकिन अगर समय पर न हो, तो महीनों की पेंशन रुक जाती है। अगर यह लेख पढ़कर आपकी या आपके किसी परिचित की पेंशन चालू हुई तो इसे उन तक जरूर शेयर करें जिन्हें इसकी जरूरत है।

Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। पेंशन से जुड़े किसी भी विवाद या technical समस्या के लिए sspy-up.gov.in के official portal या जिला समाज कल्याण कार्यालय से संपर्क करें। पेंशन की राशि और नियम सरकार द्वारा समय-समय पर बदले जा सकते हैं।

UP Vridha Pension e kyc online kaise kare
Facebook
WhatsApp
Telegram

Digital Apply

For Latest Updates Subscribe Us On YouTube

Recent Posts