क्या आप भी 10वीं, 12वीं, आईटीआई या ग्रेजुएट पास हैं और नौकरी या एक अच्छी इंटर्नशिप की तलाश कर रहे हैं? अगर हाँ, तो भारत सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए PM Internship Yojana 2026 एक बहुत ही शानदार योजना लेकर आई है।
इस योजना के तहत देश के युवाओं को भारत की टॉप 500 दिग्गज कंपनियों जैसे- TCS, Reliance, HDFC में पूरे 1 साल तक काम सीखने का मौका दिया जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि ट्रेनिंग के दौरान सरकार और कंपनी की तरफ से युवाओं को हर महीने ₹9,000 का स्टाइपेंड (Stipend) सीधे उनके बैंक खाते में दिया जाएगा। इसके अलावा जॉइन करते ही ₹6,000 का जॉइनिंग बोनस भी मिलेगा।
इस आर्टिकल में हम आपको पीएम इंटर्नशिप योजना 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, कौन-कौन इसके लिए पात्र (Eligible) है, और इसके क्या-क्या फायदे हैं, इसकी पूरी A to Z जानकारी देने वाले हैं।
PM Internship Yojana 2026 : Quick Overview
| विशेषता | विवरण |
| योजना का नाम | पीएम इंटर्नशिप योजना 2026 (PM Internship Program 2026) |
| मासिक स्टाइपेंड | ₹9000 (₹8100 सरकार + ₹900 कंपनी) |
| जॉइनिंग ग्रांट | ₹6000 (एक बार) |
| अवधि | 12 महीने |
| कंपनियां | भारत की टॉप 500 कंपनियां |
| सर्टिफिकेट | कंपनी द्वारा जारी |
| बीमा कवर | PMJJBY + PMSBY |
| आवेदन शुल्क | पूरी तरह फ्री |
पीएम इंटर्नशिप योजना में कितने पैसे मिलेंगे? (Financial Benefits)
इस योजना की सबसे बड़ी खासियत इसका वित्तीय लाभ है, जो सीधा युवाओं के बैंक खाते में आएगा:
- हर महीने ₹9000: इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को हर महीने कुल ₹9,000 का स्टाइपेंड मिलेगा।
- पैसा कहाँ से आएगा? इस ₹9000 में से ₹8100 सीधे भारत सरकार द्वारा (DBT के माध्यम से) आपके बैंक खाते में भेजे जाएंगे। बाकी के ₹900 वह कंपनी देगी जहां आप इंटर्नशिप करेंगे (कंपनी के CSR फंड से)।
- जॉइनिंग ग्रांट (बोनस): इसके अलावा, जैसे ही आप इंटर्नशिप शुरू करेंगे, आपको ₹6000 की एकमुश्त सहायता राशि अलग से दी जाएगी।
PM Internship Scheme Eligibility – कौन कर सकता है आवेदन?
पीएम इंटरशिप स्कीम का लाभ उठाने के लिए सरकार ने कुछ नियम और शर्तें तय की हैं:
- आयु सीमा (Age Limit): आवेदन करने वाले युवा की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification): 10वीं /12वीं,आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, ग्रेजुएट छात्र (BA, BCom, BSc, BCA, BBA, B Pharma) पोस्ट ग्रेजुएट छात्र (MA, MCom, MSc) आदि छात्र इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कौन आवेदन नहीं कर सकता? (Ineligibility)
अगर आप नीचे दी गई किसी भी श्रेणी में आते हैं, तो आप इस योजना का फॉर्म नहीं भर सकते:
- जिनके परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से अधिक है।
- जिनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी (Government Job) में है।
- जो छात्र IIT, IIM, IISc, या IISER जैसे उच्च संस्थानों से ग्रेजुएट हैं।
- जिनके पास CA, CMA, CS, MBBS, या PhD जैसी डिग्रियां हैं।
PM Internship Scheme 2026 Online Apply कैसे करें?
योजना का फॉर्म भरने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है:
- पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले ‘पीएम इंटर्नशिप योजना’ के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन करें: अपने आधार कार्ड और चालू मोबाइल नंबर का उपयोग करके पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

- प्रोफाइल और e-KYC: अपनी शैक्षणिक योग्यता दर्ज करके अपनी प्रोफाइल तैयार करें और ऑनलाइन ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी करें।
- 5 कंपनियां चुनें: अपनी लोकेशन (निकटतम क्षेत्र) और पसंद के अनुसार कोई भी 5 कंपनियां चुनें।
- ऑफर लेटर: अगर आपकी चुनी गई कंपनी आपको शॉर्टलिस्ट करती है, तो आपको एक ऑफर लेटर मिलेगा जिसे स्वीकार करके आप ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं।
Intership योजना में क्या-क्या कागजात चाहिए?
- आधार कार्ड
- 10वीं/12वीं या ग्रेजुएशन का सर्टिफिकेट
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर (OTP वेरिफिकेशन के लिए)
पीएम इंटरशिप में किन कंपनियों और सेक्टर्स में मिलेगा काम
इस योजना के तहत आपको सामान्य कंपनियों में नहीं, बल्कि भारत की टॉप 500 दिग्गज कंपनियों में काम करने का मौका मिलेगा।
- टॉप कंपनियां: Reliance Industries, TCS, HDFC Bank, SBI, Maruti Suzuki, Mahindra, Infosys, और Wipro आदि।
- प्रमुख सेक्टर्स: आपको IT (सॉफ्टवेयर और AI), ऑटोमोबाइल (EV कार्स), बैंकिंग और फाइनेंस, फार्मा (दवाइयां) और हेल्थकेयर सहित 20 से अधिक औद्योगिक क्षेत्रों में काम सीखने का मौका मिलेगा।
सामान्य इंटर्नशिप Vs पीएम इंटर्नशिप योजना
| विशेषताएं | सामान्य इंटर्नशिप | पीएम इंटर्नशिप योजना 2026 |
| स्टाइपेंड (सैलरी) | फ्री में काम या सिर्फ ₹2000-₹5000 | फिक्स ₹9,000 प्रति माह |
| कंपनी का लेवल | कोई भी छोटी या सामान्य कंपनी | भारत की टॉप 500 दिग्गज कंपनियां |
| अवधि (Time) | केवल 1 से 3 महीने | पूरे 12 महीने (1 साल) |
| जॉइनिंग बोनस | कुछ नहीं मिलता | ₹6,000 की एकमुश्त सहायता |
प्रधानमंत्री इंटरशिप योजना के अन्य शानदार फायदे (Extra Benefits)
पैसे के अलावा भी इस योजना से जुड़ने वाले युवाओं को कई बड़े फायदे मिलेंगे:
- मुफ्त बीमा कवर: इंटर्नशिप करने वाले छात्रों को ‘पीएम जीवन ज्योति योजना’ और ‘पीएम बीमा सुरक्षा योजना’ का लाभ मिलेगा।
- फ्री ट्रेनिंग: ट्रेनिंग का सारा खर्चा कंपनी उठाएगी, छात्रों को अपनी जेब से ₹1 भी नहीं देना होगा।
- अनुभव प्रमाण पत्र: 1 साल की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद संबंधित कंपनी द्वारा आपको एक ‘Certificate’ दिया जाएगा, जो भविष्य में नौकरी पाने में बहुत काम आएगा।
PM Internship Scheme 2026 – Important Links
| लिंक | क्लिक करें |
| Apply Online (Registration / Login) | Click Here |
| Official Portal | pminternship.mca.gov.in |
| Check Internship Opportunities (Companies List) | Click Here |
| Join WhatsApp Channel (Fast Updates) | Join Now |
| Join Telegram Channel | Join Now |
