...

Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

Link Activated

Google & YouTube 15000 Free AI Scholarship 2026: भारत सरकार दे रही है फ्री ट्रेनिंग, ऐसे करें आवेदन

Free AI Scholarship 15000 certificate google youtube
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

Free AI Scholarship 2026: अगर आप डिजिटल दुनिया, एनिमेशन (Animation) या गेमिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो भारत सरकार आपके लिए एक बहुत बड़ा मौका लेकर आई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने Google और YouTube के साथ मिलकर पूरे देश के युवाओं के लिए 15,000 Free AI Scholarships का ऐलान किया है।

इस प्रोग्राम को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज (IICT) के जरिए चलाया जाएगा। इसके तहत युवाओं को गूगल के एडवांस्ड AI टूल्स और यूट्यूब के बेस्ट मॉड्यूल्स की बिल्कुल फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी और Google Career Certificate भी मिलेगा। इस स्कॉलरशिप से में शामिल होने के लिए कैसे अप्लाई करना है क्या eligibility होनी चाहिये सब कुछ बताया गया है Direct Link से लेकर registration और ट्रेनिंग तक।

Table of Contents

Google & YouTube AI Scholarship 2026 : Overview

विवरण (Details)जानकारी (Information)
योजना का नाम15000 Free AI Scholarships Program
संस्था (Organized By)MIB (भारत सरकार), Google, YouTube & IICT
कुल स्कॉलरशिप15,000 (पंद्रह हजार)
आवेदन शुल्क (Fees)बिल्कुल फ्री (₹0/-)
सर्टिफिकेटGoogle Career Certificate मिलेगा
आवेदन का माध्यमOnline (IICT पोर्टल पर)
आवेदन की स्थिति6 मई 2026 सुरु

Free AI Scholarship में कौन कर सकता है अप्लाई? (Eligibility Criteria)

यह स्कॉलरशिप विशेष रूप से उन युवाओं के लिए डिज़ाइन की गई है जो AVGC सेक्टर (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स) में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

google Free AI Scholarship 2026
  • जो छात्र या प्रोफेशनल्स एनिमेशन, गेमिंग, या डिजिटल मीडिया सेक्टर में काम कर रहे हैं या करना चाहते हैं।
  • डिजिटल स्टोरीटेलिंग (Digital Storytelling) और टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले युवा।
  • इसके लिए कोई भी विशेष टेक्निकल डिग्री अनिवार्य नहीं की गई है, क्रिएटिविटी वाले छात्र इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

ट्रेनिंग प्रोग्राम कैसे काम करेगा? (2 Phases of Training)

IICT द्वारा संचालित यह पूरा ट्रेनिंग प्रोग्राम दो मुख्य चरणों (Phases) में पूरा होगा:

Phase 1: AI Literacy (एआई साक्षरता)

  • इस पहले चरण में छात्रों को Google Cloud के ‘Gen AI Learning’ रास्तों पर काम करना सिखाया जाएगा।
  • छात्रों को एडवांस्ड एआई टूल्स की बेसिक जानकारी मिलेगी।
  • इस चरण को पूरा करने वालों को Google Career Certificate दिया जाएगा, जो बड़ी कंपनियों में जॉब के लिए बहुत काम आएगा।

Phase 2: Art of Storytelling (डिजिटल स्टोरीटेलिंग)

  • जो छात्र पहला चरण पास करेंगे, वे दूसरे चरण में जाएंगे।
  • इसमें Google के एडवांस्ड AI टूल्स और YouTube के बेस्ट मॉड्यूल्स का इस्तेमाल करके प्रोफेशनल लेवल की चीजें (प्रोडक्शन) सिखाई जाएंगी।
  • इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को सीधे इंडस्ट्री (नौकरी) के लिए तैयार करना है।

How To Apply for 15000 AI Scholarships 2026?

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही IICT (Indian Institute of Creative Technologies) की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होने वाली है।

  • सबसे पहले नीचे दिए गए Important Links सेक्शन से IICT की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “15,000 AI Scholarships Program 2026″ का लिंक खोजें।
iict official website Free AI Scholarship 2026 certificate tranning
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी (नाम, ईमेल, एजुकेशन) भरें।
  • Google Skills Public Profile Link डाले
  • अपना अकाउंट बनाएं और जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
enroll AI Skills House Application Form 2026 for Phase 1
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करते ही आपको registration number मिलेगा उसका स्क्रीनशॉट ले कर रख ले।
iict free ai scholarship regestration succesful

How to Create Google Skills Public Profile Link?

  • अधिकारिक वेबसाइट “https://www.skills.google/” पर जाए।
  • Email ID से SignUp करे।
  • अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करे setting सेक्शन में जाये।
  • Make profile public को चेक करे अपडेट पर क्लिक करे दे
  • फिर Make profile public सेक्शन के ऊपर के बड़ा Url मिलेगा https://www.skills.google/public_profiles/odjdue889994djdjued7d

SOME USEFUL IMPORTANT LINKS

जरूरी लिंक्स (Important Links)क्लिक करें (Click Here)
Apply Online (Registration)[Apply Now]
Official Website (IICT)[Click Here]
Google Scholarship[Click Here]
MIB Offical Website[Click Here]
Join Our WhatsApp Group (ताज़ा अपडेट्स के लिए)[Join Now]
Join Our Telegram Channel[Join Now]

Google AI Scholarship 2026: Important FAQs

Q1. गूगल और यूट्यूब की इस फ्री AI स्कॉलरशिप के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उत्तर: इस प्रोग्राम के लिए कोई विशेष टेक्निकल डिग्री (जैसे B.Tech या BCA) अनिवार्य नहीं है। 12वीं पास छात्र, कॉलेज स्टूडेंट्स, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स जो एनिमेशन, गेमिंग या डिजिटल मीडिया (AVGC सेक्टर) में रुचि रखते हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q2. क्या मैं इस AI ट्रेनिंग प्रोग्राम को अपने मोबाइल फोन से पूरा कर सकता हूँ?

उत्तर: हाँ, ‘AI Literacy’ (फेज 1) की बेसिक थ्योरी और लर्निंग आप अपने स्मार्टफोन से पूरी कर सकते हैं। लेकिन ‘Art of Storytelling’ और एडवांस्ड एआई टूल्स के प्रैक्टिकल (फेज 2) के लिए आपको लैपटॉप या कंप्यूटर (PC) की आवश्यकता होगी।

Q3. 15,000 छात्रों का अंतिम चयन (Selection Process) किस आधार पर होगा?

उत्तर: इन 15,000 स्कॉलरशिप्स के लिए चयन IICT पोर्टल पर किए गए रजिस्ट्रेशन के आधार पर होगा। यह चयन आमतौर पर ‘First Come First Serve’ (पहले आओ, पहले पाओ) या एक बेसिक ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, इसलिए तुरंत फॉर्म भरें।

Q4. क्या इस स्कॉलरशिप में छात्रों को कोई नकद राशि (Cash Money) या पैसा मिलेगा?

उत्तर: नहीं, इसमें कोई नकद राशि सीधे बैंक खाते में नहीं मिलेगी। यह एक ‘स्किल स्कॉलरशिप (Skill Scholarship)’ है। इसका मतलब है कि Google Cloud और YouTube के जो प्रीमियम कोर्सेज हजारों रुपये के होते हैं, वो आपको बिल्कुल फ्री में सिखाए जाएंगे और ‘Google Career Certificate’ दिया जाएगा।

Q5. इस पूरी AI ट्रेनिंग की भाषा (Language) क्या होगी? क्या यह हिंदी में उपलब्ध होगी?

उत्तर: चूँकि यह भारत सरकार (MIB) की पहल है और इसे देश भर के युवाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है, इसलिए पूरी संभावना है कि यह ट्रेनिंग अंग्रेजी (English) के साथ-साथ हिंदी (Hindi) और अन्य प्रमुख भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Facebook
WhatsApp
Telegram