Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

UP Super TET Syllabus 2026 (Official): नया Exam Pattern, 120 Questions & Negative Marking Out

UP SUPER TET Syllabus 2026 OUT
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

Short Info: भाई-बहनों, अगर आप UP Super TET 2026 की तैयारी कर रहे हो तो एक बात साफ बता दूँ, पुराने पैटर्न के भरोसे बिल्कुल मत बैठना। UP Super TET Syllabus और एग्जाम पैटर्न को लेकर बहुत बड़ा बदलाव आ चुका है। अब चाहे आप Primary की तैयारी कर रहे हों या Junior की, नया स्ट्रक्चर समझना बहुत जरूरी है। सबसे बड़ा बदलाव Question No, Marking और Negative Marking में हुआ है। चलिए इस पोस्ट में जानते है “UP Super TET 2026 New Pattern” और UP Super TET New Syllabus 2026 के बारे में ताकि आप अपनी तैयारी आसानी से कर पाए

UP Super TET Exam New Pattern 2026

Questions 120
Duration 120 Minutes
Question Type MCQ
Correct Answer 3 Marks
Wrong Answer 1 Mark Negative (-1)
Maximum Marks 360
Paper Language Hindi + English
अब आप सोच रहे होंगे कि अगर प्रश्न सिर्फ 120 हैं, तो पेपर 360 नंबर का कैसे हो गया? इसका सीधा सा कारण यह है कि अब प्रत्येक सही उत्तर के लिए आपको 3 मार्क्स मिलेंगे। लेकिन इसके साथ ही एक बड़ा खतरा भी है, क्योंकि एक गलत जवाब आपका 1 नंबर काट भी लेगा।

UP Super TET Primary Syllabus 2026 (Class 1 to 5)

अगर आप यूपी में कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनना चाहते हैं, तो आपको प्राइमरी लेवल का नया सिलेबस अच्छे से समझना होगा। प्राइमरी लेवल के सिलेबस में language, teaching-related subjects, GK/current affairs, maths और science आदि नए सेक्शन जोड़े गए हैं। आइए देखते हैं:
Subject/Section Questions/Weightage
Language 30
GK & Current Affairs 25
Teaching Skill 8
Child Psychology 8
Life Skill 8
Information Technology 4
Mathematics 16
Science 8
EVS/Social-related section 8
Reasoning 5

Primary Teacher के लिया लेवल कैसा रहेगा?

  • Hindi/English/Sanskrit: इन भाषाओं का कठिनाई स्तर कक्षा 12 तक का बताया गया है।
  • Teaching Skill, Child Psychology, Life Skill और IT: ये सभी प्रोफेशनल विषय आपके D.El.Ed लेवल के पूछे जाएंगे।

Primary में सबसे ज्यादा Weightage किसकी है?

एग्जाम पास करने के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि कौन सा विषय ज्यादा नंबर दिलाएगा। अगर हम UP Super TET New Pattern को समझे, तो:-
  1. Language: यह सबसे ज्यादा वेटेज वाला सेक्शन है (30 प्रश्न = 90 मार्क्स)।
  2. Child Development/Pedagogy-related sections: (टीचिंग स्किल, लाइफ स्किल आदि मिलाकर 84 मार्क्स)।
  3. GK & Current Affairs: (25 प्रश्न = 75 मार्क्स)।
  4. Mathematics: (16 प्रश्न = 48 मार्क्स)।
ज्यादा मार्क्स वाले सेक्शन को इग्नोर करना रिस्की है, लेकिन नेगेटिव मार्किंग के कारण केवल ज्यादा प्रश्न अटेम्प्ट करना अब कोई स्ट्रेटेजी नहीं हो सकती। आपकी एक्यूरेसी (Accuracy) सबसे ज्यादा इम्पोर्टेन्ट होगी।

UP Super TET Junior Syllabus 2026 (Class 6 to 8)

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) के नए नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर लेवल (कक्षा 6 से 8) का भी नया एग्जाम पैटर्न और सिलेबस बिल्कुल साफ कर दिया गया है। जूनियर की परीक्षा में भी कुल 150 नहीं बल्की120 Questions होंगे, जिनके लिए 2 घंटे (120 minutes) का समय दिए जायेगा।
UP Super TET Junior 2 Parts में बाटा गया है
Part/Subjects Questions/Marks
Part 1 (Compulsory)/General Knowledge & Current Affairs 30/90
Subject Specific/आपका चुना हुआ विषय (Main Subject) 90/270
Total 120/360

 

UP Super TET Junior में क्या-क्या पढ़ना होगा?

UPESSC ने हर विषय के अंदर के टॉपिक्स की पूरी लिस्ट दी है। आइए विषयों का सिलेबस देखते हैं:-

Part 1: General Knowledge, Current Affairs & Reasoning (30 Questions – Compulsory)

  • Current Affairs: राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय लेवल की ताज़ा घटनाएं (National and International events)
  • General Knowledge (GK): भारत का इतिहास, भूगोल, भारतीय राजनीति (Polity), पंचायती राज और अर्थव्यवस्था।
  • Environment & Science: पर्यावरण (Environment), जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और बेसिक सामान्य विज्ञान (General Science)
  • Reasoning: Analogies, coding-decoding, clocks and calendars, classification आदि।

Part 2: Subject-Specific Section (90 Questions – Choose Any One)

इस सेक्शन में आपको अपने ग्रेजुएशन बैकग्राउंड के आधार पर किसी एक विषय (Subject) का चुनाव करना होगा:-
  • Option A (Language Teacher): अगर आप भाषा शिक्षक (Language Teacher) बनना चाहते हैं, तो आपको Hindi, English या Sanskrit में से कोई एक भाषा चुननी होगी। इसमें लिटरेचर का इतिहास (History of Literature), ग्रामर (Grammar), अनसीन पैसेज (Unseen Passage) और प्रमुख लेखकों/कवियों की जानकारी पढ़नी होगी।
  • Option B (Social Studies / SST): अगर आप सामाजिक अध्ययन (SST) के शिक्षक बनना चाहते हैं, तो इसमें हिस्ट्री (प्राचीन से लेकर आधुनिक भारत का इतिहास), ज्योग्राफी (भारत और विश्व का भूगोल, सौरमंडल, उत्तर प्रदेश का भूगोल), सिविक्स (भारतीय संविधान, लोकतंत्र, लोकल स्वशासन) और इकॉनमी (अर्थव्यवस्था और पर्यावरण) के टॉपिक्स कवर करने होंगे।
  • Option C (Science and Maths): विज्ञान और गणित शिक्षक के लिए साइंस (Biology, Physics, Chemistry के बेसिक कांसेप्ट, जैसे- मानव शरीर, बल, प्रकाश, ध्वनि, अम्ल-क्षार, आवर्त सारिणी) और मैथ्स (नंबर सिस्टम, बीजगणित/Algebra, ज्योमेट्री, प्रॉफिट-लॉस, ब्याज, सांख्यिकी/Statistics, क्षेत्रमिति/Mensuration और त्रिकोणमिति/Trigonometry) की तैयारी करनी होगी।

Negative Marking के बाद तैयारी कैसे बदलें?

पहले क्या होता था लोग ज्यादा से ज्यादा प्रश्न अटेम्प्ट करने पर फोकस करते थे। लेकिन अब रणनीति बदलनी होगी क्योंकि अब आपका फोकस सही प्रश्न अटेम्प्ट करने पर होना चाहिए। अगर 3 marks के एक question का answer गलत होता है और 1 mark कटता है, तो केवल guess करके या तुक्के मारकर questions बढ़ाना बहुत भारी नुकसान दे सकता है। इसके लिए आपको ये काम करने चाहिए:-
  • Concept clarity पर ध्यान दें।
  • बार-बार Revision करें।
  • Mock tests की खूब प्रैक्टिस करें।
  • Previous questions को एनालाइज करें।
  • Accuracy बढ़ाने की प्रैक्टिस करें।

Some Important Links

UP Super TET New Syllabus Primary  Click Here
UP TET New Syllabus Junior Click Here
Telegram Fast Update Click Here
UP Rojgar Mela 2026 District List Click Here
Official Website Visit

Facebook
WhatsApp
Telegram
Telegram Join Karein