Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

SSC CPO Vacancy Notification Out 2026: 1871 पदों पर Online Form, Age Criteria & Exam Pattern यहाँ देखे? New

ssc cpo vacancy notification out eligibility apply process
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

Short Info: नमस्ते दोस्तों! SSC CPO 2026 Notification जिसे आप SSC CAPF SI Vacancy भी कहते हो। इस बार Staff Selection Commission ने दिल्ली पुलिस और CAPFs में Sub-Inspector भर्ती का नोटिफिकेशन 10 September 2026 जारी कर दिया है। जिसमे कुल 1871 वैकेंसी निकली हैं, जिसमें दिल्ली पुलिस SI 317 Posts, CAPF SI (GD) में 1320 Posts और नई CISF SI (Fire) में 234 Posts शामिल है।

अगर आपने अभी तक SSC CPO 2026 Vacancy Form नहीं भरा है तो आपको बता दू की नोटिफिकेशन के साथ ही ssc cpo application form 10 सितंबर 2026 से ही शुरू हो चुका है और इस वैकेंसी की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। जानकारी के अनुसार  पहले यह नोटिफिकेशन मई में आने वाला था, लेकिन काफी देरी से आया। सबसे बड़ा बदलाव परीक्षा पैटर्न में हुआ है Paper-1 अब सिर्फ 100 मार्क्स का 1 घंटे का हो गया है और फाइनल मेरिट सिर्फ Paper-2 से बनेगी।

RPF SI की बड़ी उम्मीद थी, लेकिन इस साल वो नहीं आई। फॉर्म 10 से 30 सितंबर तक भरने हैं, बस सिर्फ 20 दिन का है इसलिए जल्दी कर लो। आज के आर्टिकल में Age Criteria, Exam Pattern, Details, Qualification, सब डिटेल से समझाऊँगा। इसीलिए आपसे निवेदन है पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़े!

SSC CPO 2026 Vacancy: Overview

Exam Name SSC CPO SI (CAPF) Examination 2026
Conducting Body Staff Selection Commission (SSC)
Total Vacancy 1871 Posts
Post Name Sub-Inspector (Delhi Police + CAPFs + CISF Fire)
Qualification Graduation (Fire: PCM / Diploma / B.Tech)
Application Mode Online
Job Location All India
Official Website ssc.gov.in

SSC CPO SI (CAPF) Important Dates

  • Notification Out Date : 10 September 2026
  • Registration Form Start Date : 10 September 2026
  • Registration Form Last Date : 30 September 2026 (11PM)
  • Fee Payment Last Date: 01 October 2026
  • Correction Window: 08 to 10 October 2026
  • Exam Date: To be notified later
  • General / OBC / EWS (Male): ₹ 100/-
  • SC / ST / Ex-Servicemen (ESM): ₹ 0/- (Nil)
  • All Category Female: ₹ 0/- (Nil)
  • Payment Mode (Online): You can make the payment using the following methods:
  • Debit Card
  • Credit Card
  • Internet Banking
  • IMPS
  • Cash Card / Mobile Wallet

SSC Post-wise & Force-wise Vacancy Details

Posts/Force Male Female Total
Delhi Police SI (Exe) 205 112 317
CAPF SI (GD) 1173 147 1320
CISF SI (Fire) 234 – 234
Total 1612 259 1871
ध्यान दे: CAPF में लगभग 10% पद Ex-Servicemen के लिए रिजर्व हैं। पिछले सालों से वैकेंसी थोड़ी कम है, लेकिन CISF Fire वाली नई पोस्ट ने 200+ सीटें जोड़ दी हैं। ध्यान रखना कि Female candidates की कट-ऑफ अक्सर male से ऊंची जाती है।

Age Limit & Educational Qualification

SSC CPO 2026 में आयु सीमा 01 अगस्त 2026 को तय की गई है। ज्यादातर पदों (दिल्ली पुलिस SI और CAPF SI GD) के लिए उम्र 20 से 25 साल रखी गई है। वहीं नई CISF SI (Fire) पोस्ट में बड़ी राहत दी गई है यहाँ उम्र 18 से 30 साल तक है। इससे जो उम्मीदवार पहले ओवरएज हो चुके थे, वे भी फॉर्म भर सकते हैं। ओबीसी को 3 साल और एससी/एसटी को 5 साल की छूट मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता में दिल्ली पुलिस और CAPF SI (GD) के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन काफी है। CISF SI (Fire) के लिए B.Sc (PCM), B.Tech या मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल जैसे फील्ड में 3 साल का डिप्लोमा जरूरी है। दिल्ली पुलिस के पुरुष उम्मीदवारों को Physical के समय LMV Driving Licence दिखाना होगा।
टिप: OBC/EWS सर्टिफिकेट चालू फाइनेंशियल ईयर का और सेंट्रल गवर्नमेंट का होना चाहिए।

SSC CPO Bharti Salary

Posts Pay Scale Classification
Sub-Inspector (GD) in CAPFs Level-6 (₹35,400-₹1,12,400) ग्रुप ‘B’ (Non-Gazetted)
Sub-Inspector (Executive) Delhi Police Level-6 (₹35,400-₹1,12,400) ग्रुप ‘C’
Sub-Inspector (Fire) in CISF Level-6 (₹35,400-₹1,12,400) ग्रुप ‘B’ (Non-Gazetted), केवल पुरुष

SSC CPO 2026 New Exam Pattern

एसएससी सीपीओ 2026 में परीक्षा पैटर्न को लगभग पूरी तरह बदल दिया गया है। Notification के अनुसार Paper-1 यानी Prelims सिर्फ 100 मार्क्स का रह गया है, जबकि पहले यह 200 मार्क्स का होता था। इसमें Math, Reasoning, GK और English से 25-25 सवाल पूछे जायेगे, और पूरा पेपर सिर्फ 1 घंटे में करना होगा। हर सेक्शन के लिए अलग से 15 मिनट की सेक्शनल टाइमिंग तय है।
नेगेटिव मार्किंग जैसे पहले से चली आ रही है वो लागू रहेगी। वहीं Paper-2 यानी Mains अब 320 मार्क्स का हो गया है English से 200, और Math, Reasoning, GS से 40-40 मार्क्स नए जोड़े गए हैं। यह पेपर 2 घंटे का होगा, जिसमें भी सेक्शनल टाइमिंग रहेगी। सबसे बड़ी बात यह है कि फाइनल मेरिट अब सिर्फ Paper-2 के नंबरों से बनेगी, Paper-1 सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर का रहेगा।

SSC CPO 2026 Physical Standards & PET

Category Male Height/Chest Female Height
General 170 cm/80-85 cm 157 cm
ST 162.5 cm/- 154 cm
Gorkha/Gadwall 165 cm/- –
CISF SI Fire (General) 170 cm/81-86 cm –

Physical Efficiency Test (PET)

Physical Efficiency Test (PET) सभी पोस्ट्स के लिए एक जैसा ही रखा गया है, चाहे वह Delhi Police हो, CAPF हो या Fire वाली पोस्ट।
Event Male Female
दौड़ (Running) 100m-16 सेकंड में 100m-18 सेकंड में
लंबी दौड़ 1600m-6.5 मिनट में 800m-4 मिनट में
लॉन्ग जंप 3.65 मीटर (3 चांस) 2.7 मीटर (3 चांस)
हाई जंप 1.2 मीटर (3 चांस) 0.9 मीटर (3 चांस)
शॉट पुट 4.5 मीटर फेंकना (3 चांस) लागू नहीं
ध्यान दे: लॉन्ग जंप और हाई जंप में आपको तीन-तीन मौके मिलेंगे, और अगर आप किसी भी एक चांस में स्टैंडर्ड क्रॉस कर लेते हैं तो बाकी चांस की ज़रूरत नहीं पड़ती। ध्यान रहे कि Delhi Police में पुरुष कैंडिडेट्स के पास फिजिकल टेस्ट के समय एक वैध LMV ड्राइविंग लाइसेंस भी होना अनिवार्य है।

SSC CPO SI Recruitment Online Apply

एसएससी सीपीओ एसआई का फॉर्म भरना कोई मुश्किल काम नहीं है, आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन घर-बैठे कर सकते है आइये समझते है ऐसे आवेदन करे।
  • सबसे पहले मोबाइल/लैपटॉप/कंप्यूटर में ब्राउज़र में ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • Homepage पर आकर Apply आप्शन पर क्लिक करें।
  • अब “Sub-Inspector in Delhi Police and Central Armed Police Forces Examination, 2026 Apply Online” पर क्लिक करे।
ssc cpo vacancy registration 2026
  • New Candidate सबसे पहले 4 Steps में SSC CPO OTR Registration करे।
  • Aadhaar card, Mobile No, Email ID, Password आदि बनाए।
ssc cpo si otr 4 steps
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले रजिस्ट्रेशन नंबर/पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • फॉर्म में एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, कैटेगरी, एड्रेस जैसी पूरी डिटेल भरें।
  • पोस्ट का चुनाव करें (Delhi Police SI / CAPF SI GD / CISF SI Fire) जो भी एलिजिबल हों उतनी चॉइस भरें।
  • स्कैन की हुई फोटो और सिग्नेचर तय साइज़ में अपलोड करें।
  • एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI) से जमा करें।
  • पूरा फॉर्म एक बार ध्यान से चेक करें और फाइनल सबमिट करें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

SSC CPO SI Vacancy 2026 में कौन सी Post चुनें?

फॉर्म भरते समय पोस्ट का चुनाव अपनी लोकेशन और बैकग्राउंड के हिसाब से करना समझदारी भरा कदम है। अगर आप दिल्ली के आसपास के हैं तो ज्यादातर कैंडिडेट्स सबसे पहले Delhi Police SI को ही चुनते हैं, क्योंकि यहां सैलरी और पोस्टिंग दोनों अच्छे माने जाते हैं। इसके बाद बाकी चॉइस अपनी लोकेशन के हिसाब से तय होती हैं जैसे North-East के कैंडिडेट्स के लिए ITBP एक अच्छा ऑप्शन रहता है, वहीं Bihar, West Bengal या Sikkim से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए SSB ज्यादा अच्छी मानी जाती है।
अगर आपका बैकग्राउंड साइंस साइड (Physics, Chemistry, Maths) से है, तो CISF SI Fire पोस्ट भी एक बढ़िया ऑप्शन है यहां ड्यूटी टाइमिंग फिक्स रहती है और काम का दबाव भी थोडा कम होता है, जिससे आगे की पढ़ाई भी साथ में जारी रखी जा सकती है। ध्यान रहे, सिर्फ वही कैंडिडेट यह पोस्ट चुनें जो इसके लिए एलिजिबल हों।

Some Important Links

SSC CPO 2026 Notification PDF Click Here
OTR Registration Click Here
SSC CPO SI Login Click Here
PM SVANidhi Yojana Click Here
WhatsApp Channel Fast Update Click Here
Official Website Visit

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी SSC के ऑफिशियल नोटिफिकेशन और अन्य विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है। फिर भी, फॉर्म भरने या किसी भी फैसले से पहले एक बार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर लेटेस्ट नोटिफिकेशन ज़रूर चेक कर लें, क्योंकि तारीखों और डिटेल्स में बदलाव संभव है। किसी भी गलती या भूल के लिए वेबसाइट/लेखक ज़िम्मेदार नहीं होगा।

Facebook
WhatsApp
Telegram
Telegram Join Karein