Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

DSSSB Delhi District Court Recruitment 2026: 641 Vacancies for SPA, PA, JJA, Process Server & Peon – Apply Online Out

dsssb-delhi-district-court-recruitment-2026
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

नमस्ते दोस्तों! DSSSB Delhi District Court Recruitment 2026 में दिल्ली के जिला कोर्ट और फैमिली कोर्ट के लिए 641 पदों पर भर्ती निकली है। नोटिफिकेशन (Advt No. 04/2026) 30 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। अच्छी बात यह है कि इसमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक, सबके लिए कोई न कोई पद है। Notification के अनुसार इसमें Level 8 से लेकर Level 3 तक की सैलरी वाले पद है जैसे Senior Personal Assistant (SPA), Personal Assistant (PA), Junior Judicial Assistant (JJA), Process Server और Peon/Orderly आदि।

जानकारी के अनुसार ऑनलाइन फॉर्म 6 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे और 4 नवंबर 2026 तक भरे जा सकेंगे। अगर आप 12वीं के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, ग्रेजुएशन कर रहे हैं या ग्रेजुएट हो चुके हैं, तो यह भर्ती आपके काम की हो सकती है।

चलिए आज की पोस्ट में हम आपको आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार बताएंगे कि कौन-कौन से पद हैं, कौन फॉर्म भर सकता है, उम्र कितनी चाहिए, फीस कितनी है, सिलेक्शन कैसे होगा और फॉर्म कैसे भरना है। एक बात और फॉर्म भरने से पहले DSSSB का official notification PDF एक बार ज़रूर पढ़ लें। उसका लिंक इस आर्टिकल में नीचे दिया है। चलिए शरू करते है

DSSSB Delhi District Court Recruitment 2026: Overview

Recruitment Board DSSSB (Delhi Subordinate Services Selection Board)
Department Delhi District & Sessions Courts & Family Courts
Advertisement No. 04/2026 Released on 30 September 2026
Posts Name SPA, PA, JJA, PS, Peon/Orderly/Dak Peon
Total Vacancy 641 Including Blacklock
Mode Online
Registration Start 06 October 2026 12:00PM
Job Posting City Delhi
Official Website dsssb.delhi.gov.in

DSSSB Important Dates & Applicable Fees

  • Notification Out Date: 30 September 2026
  • Online Registration Start On: 06 October 2026
  • Application Last Date: 04 November 2026
  • Age Limit Date: 01 June 2026
  • Exam Date: Announce Soon
  • For General / OBC / EWS: ₹ 100/-
  • For SC / ST / PwBD/ Ex-Servicemen: ₹ 0/-
  • For All Category Female : ₹ 0/-
  • Payment Mode (Online):  Debit Card, Credit Card, Internet Banking, IMPS, Cash Card / Mobile Wallet

Delhi District Court Post-wise Vacancy Details

अधिकारिक जानकारी के अनुसार दिल्ली जिला कोर्ट में 641 Posts पर भर्ती है लेकिन किस पद पर कितनी वेकेंसी चलिए जानते है:-
Post Name District & Sessions Courts Family Courts Total Posts Pay Level
Senior Personal Assistant (SPA) 27 0 27 Level 8
Personal Assistant (PA) 189 17 206 Level 7
Junior Judicial Assistant (JJA) 151 23 174 Level 5
Process Server 91 1 92 Level 4
Peon / Orderly / Dak Peon 139 3 142 Level 3
Total 597 44 641 –

Eligibility Criteria for DSSSB Delhi District Court Jobs 2026

अगर आप 10th Pass हैं तो Peon या Process Server, के लिए आवेदन कर सकते है और अगर आप ग्रेजुएट हैं तो JJA, PA या SPA देख सकते हैं। हर पद की योग्यता नीचे साफ-साफ दी है।
Posts Education/Skill
Peon / Orderly / Dak Peon 10वीं पास (मान्यता प्राप्त बोर्ड से)
Process Server 10वीं पास + वैलिड LMV (हल्के वाहन का) ड्राइविंग लाइसेंस + 2 साल का साफ-सुथरा ड्राइविंग अनुभव
Junior Judicial Assistant (JJA) ग्रेजुएट + कंप्यूटर पर 40 शब्द प्रति मिनट (wpm) की टाइपिंग स्पीड
Personal Assistant (PA) ग्रेजुएट + शॉर्टहैंड 100 wpm + टाइपिंग 40 wpm + कंप्यूटर की जानकारी
Senior Personal Assistant (SPA) ग्रेजुएट + शॉर्टहैंड 110 wpm + टाइपिंग 40 wpm
इन बातों का ध्यान रखें:-
  • भारत का नागरिक होना ज़रूरी है।
  • पढ़ाई और अनुभव की गिनती 4 नवंबर 2026 (फॉर्म की आखिरी तारीख) तक की होगी। यानी तब तक आपकी डिग्री या सर्टिफिकेट पूरा हो जाना चाहिए।
  • अगर आप ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में हैं, तो देख लें कि 4 नवंबर तक आपका रिजल्ट आ जाएगा या नहीं। रिजल्ट नहीं आया तो ग्रेजुएट वाले पदों के लिए आप योग्य नहीं माने जाएंगे।
  • 12वीं पास हैं तो आप Peon और (लाइसेंस व अनुभव हो तो) Process Server के लिए फॉर्म भर सकते हैं, क्योंकि इनमें कम से कम 10वीं पास मांगा गया है।
  • शॉर्टहैंड और टाइपिंग की स्पीड स्किल टेस्ट में जांची जाएगी, इसलिए इसकी प्रैक्टिस पहले से कर लें।

Age Limit Criteria & Relaxation

जैसे की हमने आपको बताया की सभी पदों के लिए उम्र 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। उम्र 1 जून 2026 के हिसाब से गिनी जाएगी। यानी आपका जन्म 2 जून 1999 से 1 जून 2008 के बीच हुआ हो, तभी आप सामान्य कैटेगरी में फॉर्म भर सकते हैं। एक बात और जन्मतारीख वही मानी जाएगी जो आपके 10वीं के सर्टिफिकेट पर लिखी है। फॉर्म भरने के बाद इसे बदलने की रिक्वेस्ट नहीं मानी जाएगी।
Category Age Relaxation
SC / ST 5 Year’s
OBC 3 Year’s
PwBD + सामान्य / EWS 10 Year’s
PwBD + OBC 13 Year’s
PwBD + SC / ST 15 Year’s
Ex-Servicemen सेना में की गई नौकरी के साल + 3 साल (ज़्यादा से ज़्यादा 55 साल तक)
सरकारी कर्मचारी कोई छूट नहीं
ध्यान दे: अगर आप OBC (Delhi) कैटेगरी से हैं, तो आपकी ज़्यादा से ज़्यादा उम्र 27 + 3 = 30 साल मानी जाएगी (1 जून 2026 के हिसाब से)। दिल्ली के बाहर के OBC उम्मीदवारों को सामान्य कैटेगरी में गिना जाता है।

DSSSB Delhi District Court Recruitment Salary / Pay Scale

अब आपके मन में सवाल होगी की किस पोस्ट पर लगभग कितनी सैलरी मिलती है तो SPA और PA की नौकरी Group B (नॉन-गैज़ेटेड) की है, और बाकी पद Group C के हैं। नीचे हर पद का 7th Pay Commission के हिसाब से Basic Pay दिया है।
Posts Pay Level Basic Pay P.M Group
Senior Personal Assistant Level 8 47,600 से 1,51,100 Group B
Personal Assistant Level 7 44,900 से 1,42,400 Group B
Junior Judicial Assistant Level 5 29,200 से 92,300 Group C
Process Server Level 4 25,500 से 81,100 Group C
Peon / Orderly / Dak Peon Level 3 21,700 से 69,100 Group C
ध्यान दे: यह सिर्फ बेसिक पे है। इसके ऊपर महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और दूसरे भत्ते अलग से जुड़ते हैं, इसलिए हाथ में आने वाली सैलरी इससे ज़्यादा या कम भी होती है। पूरी रकम पोस्टिंग और नियमों पर निर्भर करती है।

How to DSSSB Registration Online 2026

चलिए जानते है की फॉर्म सिर्फ ऑनलाइन भरा जाएगा, क्योंकि दिल्ली जिला कोर्ट भर्ती में डाक या हाथ से जमा करने की सुविधा नहीं है। आईये कैसे apply करना है step-by-step देखते है:-
  • सबसे पहले अपने मोबाइल/लैपटॉप में dsssbonline.nic.in वेबसाइट खोलें। (Direct Link नीचे दिया है)
  • नाम,DOB, पता आदि के साथ SignUP करे।

dsssb-online-registration

  • User ID और Password से लॉगिन करें।
  • Advertisement No. 04/2026 चुनें और अपने पद का Post Code चुनें।
  • अपनी सारी जानकारी ध्यान से भरें। फाइनल सबमिट के बाद कैटेगरी समेत कोई भी चीज़ बदली नहीं जा सकेगी।
  • अपना हाल का रंगीन फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। फोटो का बैकग्राउंड सफेद या हल्का होना चाहिए और चेहरा साफ दिखना चाहिए।
  • अगर आपकी कैटेगरी में फीस लगती है, तो SBI e-Pay से ₹100 भरें।
  • फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्म हुए फॉर्म का प्रिंटआउट सेव कर लें।
ध्यान दे: जैसे ही रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव होगा नीचे आपको डायरेक्ट लिंक दिया जायेगा जिससे आप अधिकारिक पोर्टल पर दिल्ली जिला कोर्ट के लिए आवेदन कर सकते है

Delhi District Court Vacancy Important Documents

जब आप पोर्टल पर आवेदन करेगे तब फॉर्म भरते समय फोटो और सिग्नेचर अपलोड होंगे। बाकी डॉक्यूमेंट शॉर्टलिस्ट होने के बाद (e-dossier स्टेज पर) मांगे जाएंगे। फिर भी इन्हें अभी से तैयार रखें।
  • 10वीं का सर्टिफिकेट (जन्मतारीख के सबूत के लिए)
  • पद के हिसाब से पढ़ाई का सर्टिफिकेट (ग्रेजुएशन आदि) और शॉर्टहैंड/टाइपिंग से जुड़े कागज़
  • Process Server के लिए LMV ड्राइविंग लाइसेंस और 2 साल के ड्राइविंग अनुभव का सबूत
  • OBC (Delhi) के लिए Non-Creamy-Layer सर्टिफिकेट, जो 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद बना हो
  • EWS के लिए Income & Asset सर्टिफिकेट, जो वित्त वर्ष 2026-27 के लिए वैलिड हो और 4 नवंबर 2026 तक बना हो
  • दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए Disability सर्टिफिकेट (कम से कम 40% दिव्यांगता)
  • पूर्व सैनिकों के लिए डिस्चार्ज सर्टिफिकेट
  • हाल का रंगीन फोटो और सिग्नेचर

Delhi Disctrict Court Bharti Selection कैसे होता है?

जैसे की आपको पता है किसी भी नौकरी में जाने के लिए अधिकतर पेपर देना होता है उसके आधार पर ही आपको नौकरी मिलती है। इसीलिए यहाँ भी पहले लिखित परीक्षा (MCQ) होगी, फिर पद के हिसाब से डिस्क्रिप्टिव टेस्ट, स्किल टेस्ट या ड्राइविंग टेस्ट, और आखिर में इंटरव्यू। लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट DSSSB लेगा। ड्राइविंग टेस्ट, इंटरव्यू और फाइनल मेरिट लिस्ट Delhi District Courts बनाएंगे।

SPA & PA (Post Code 805/26)

Stage Process Numbers/Time
Tier-I MCQ: English (50), GK (20), Reasoning (20) 90 नंबर, 90 मिनट। इसमें अच्छे नंबर वाले अगले राउंड में जाएंगे
Tier-II Descriptive English: Essay 250 शब्द (30), Grammar (25), Translation (20) 75 नंबर, 90 मिनट। यह मेरिट में जुड़ेगा
Tier-III स्किल टेस्ट: शॉर्टहैंड डिक्टेशन + टाइपिंग (40 wpm) सिर्फ क्वालिफाइंग
Tier-IV इंटरव्यू 15 नंबर

JJA (Post Code 806/26)

Tier-I MCQ: English (60), GK (30), Reasoning (30) 120 नंबर, 120 मिनट। अगले राउंड के लिए छंटनी
Tier-II Descriptive English: Essay 300 शब्द (50), Grammar (30), Translation (20) 100 नंबर, 120 मिनट। यह मेरिट में जुड़ेगा
Tier-III टाइपिंग टेस्ट (40 wpm) सिर्फ क्वालिफाइंग
Tier-IV इंटरव्यू 15 नंबर

Process Server (Post Code 807/26)

Tier-I MCQ (हिंदी और English दोनों में): English (25), Hindi (25), GK (25), Arithmetic (25) 100 नंबर, 120 मिनट
Tier-II ड्राइविंग टेस्ट (असली ट्रैफिक में) सिर्फ क्वालिफाइंग
Tier-III इंटरव्यू 15 नंबर

Peon / Orderly / Dak Peon (Post Code 808/26)

Tier-I MCQ (हिंदी और English दोनों में): English (25), Hindi (25), GK (25), Arithmetic (25) 100 नंबर, 120 मिनट
Tier-II इंटरव्यू 15 नंबर

DSSB Syllabus & Exam Pattern

एक्सपर्ट टीचर्स के अनुसार सिलेबस में वही विषय हैं जो SSC जैसी परीक्षाओं में आते हैं, इसलिए SSC की तैयारी करने वालों को अलग से बहुत कुछ नया नहीं पढ़ना पड़ेगा। टॉपिक के हिसाब से पूरा सिलेबस नोटिफिकेशन या परीक्षा से पहले जारी होने वाली जानकारी में देखें।

SPA, PA और JJA के लिए (ग्रेजुएट वाले पद)

  • English और Comprehension: ग्रामर, शब्दों का ज्ञान और पैराग्राफ पढ़कर सवालों के जवाब देना।
  • General Knowledge: करंट अफेयर्स और सामान्य जानकारी।
  • Reasoning (General Intelligence): सीरीज़, पैटर्न और तर्क वाले सवाल।
  • Descriptive पेपर: एक Essay लिखना, Grammar के सवाल हल करना और एक पैराग्राफ का Translation करना।

Process Server और Peon के लिए (10वीं वाले पद)

  • English, Hindi, GK और बेसिक Arithmetic (गणित), हर विषय से 25 सवाल।
  • गणित की तैयारी बेसिक टॉपिक से शुरू करें और रोज़ थोड़ा अभ्यास करें।

Delhi Court Vacancy Skill Test

  • SPA: 550 शब्द का डिक्टेशन (5 मिनट में) और फिर 40 मिनट में उसे टाइप करना। गलतियां ज़्यादा से ज़्यादा 22 (करीब 4%) चलेंगी।
  • PA: 500 शब्द का डिक्टेशन और 40 मिनट में टाइप करना। गलतियां ज़्यादा से ज़्यादा 20 (करीब 4%) चलेंगी।
  • JJA: कंप्यूटर पर 40 wpm की टाइपिंग।
  • Process Server: असली ट्रैफिक में ड्राइविंग टेस्ट।

Disclaimer: इस आर्टिकल की जानकारी DSSSB के नोटिफिकेशन (Advt No. 04/2026) के आधार पर दी गई है। पद, तारीखें या नियम बाद में बदल सकते हैं, इसलिए फॉर्म भरने से पहले official notification और वेबसाइट एक बार ज़रूर देख लें।

Some Important Links

DSSSB New Registration Click Here
Apply Online Click Here
Official Notification PDF (Advt 04/2026) Notification डाउनलोड करें
DSSSB All Vacancy Check Now
Tata Capital Scholarship Click Here
DSSSB Official Website Visit

DSSSB Important FAQs

Q1: DSSSB Delhi District Court Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

Ans: कुल 641 पद हैं (अनुमानित, बैकलॉग मिलाकर)। इनमें SPA 27, PA 206, JJA 174, Process Server 92 और Peon 142 पद हैं।

Q2. दिल्ली जिला कोर्ट भर्ती के फॉर्म भरने की आखिरी तारीख क्या है?

Ans: अधिकारिक dsssb notification के अनुसार आखिरी तारीख 4 नवंबर 2026 है, रात 11 बजे तक। फॉर्म 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे।

Q3. क्या दिल्ली जिला नौकरी में 12वीं पास भी फॉर्म भर सकते है?

Ans: हां, 12वीं पास उम्मीदवार Peon / Orderly / Dak Peon के लिए फॉर्म भर सकते हैं, क्योंकि इसमें 10वीं पास मांगा गया है। Process Server के लिए LMV लाइसेंस और 2 साल का ड्राइविंग अनुभव भी चाहिए।

Facebook
WhatsApp
Telegram
Telegram Join Karein