Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

Bihar Abhiyan Basera: भूमिहीन परिवारों को 3 डिसमिल जमीन फ्री जाने Online Apply कैसे करे New

Bihar-Abhiyan-Basera-registration-process
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

क्या आपके पास अपना घर बनाने के लिए जमीन नहीं है तो बिहार सरकार ने भूमिहीन ग्रामीण परिवारों के लिए बड़ी राहत दी है। Bihar Abhiyan Basera online apply 2026 अब शुरू हो चुका है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को 3 डिसमिल वासभूमि मुफ्त दी जा रही है, ताकि जो परिवार बिना सिरपर छत के रह रहे है उनके सर के ऊपर पर भी छत आ सके।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान बसेरा में सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन और पंचायत स्तर पर शिविर दोनों चालू हैं। 15 अगस्त को ही राज्यभर में 30 हजार परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र दिए जा चुके हैं। अब और परिवारों को फायदा पहुंचाने का काम तेज हो गया है।

मैंने आधिकारिक सरकारी पोर्टल से पूरी जानकारी जुटाई है। इस लेख में आपको साफ-साफ पता चलेगा कि कौन आवेदन कर सकता है, किन दस्तावेजों की जरूरत है और घर बैठे ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें। गलत खबरों और दलालों से बचकर सही तरीके से आवेदन कैसे करें आदि आपसे निवेदन है की पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़े।

 

Bihar Abhiyan Basera: Overview

Scheme Name अभियान बसेरा (अभियान बसेरा-02)
Department राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार
Benefits भूमिहीन ग्रामीण परिवारों को 3 डिसमिल वासभूमि
जमीन का आकार लगभग 1307 वर्गफुट
आवेदन का तरीका ऑनलाइन + अंचल कार्यालय + पंचायत शिविर
Latest Update 15 अगस्त 2026 को 30 हजार परिवारों को प्रमाण-पत्र
Target नवंबर 2026 तक और 30 हजार परिवार
Official Portal abhiyanbasera.bihar.gov.in

Bihar Abhiyan Basera क्या है?

Bihar Abhiyan Basera बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसका लक्ष्य ऐसे ग्रामीण परिवारों को अपना घर बनाने के लिए जमीन देना है, जिनके पास अपनी कोई वासभूमि नहीं है। इस अभियान को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग चला रहा है। योजना के तहत पात्र परिवारों को मुख्य रूप से 3 डिसमिल सरकारी जमीन दी जाती है। कुछ पुराने चरणों में अधिकतम 5 डिसमिल तक भी जमीन दी गई थी, लेकिन हाल के वितरण में 3 डिसमिल ही दी जा रही है।
यह सिर्फ जमीन नहीं, बल्कि परिवार को सम्मान और सुरक्षित भविष्य देने का काम है। पहले चरणों में 70 हजार से ज्यादा परिवारों को लाभ मिल चुका है। 15 अगस्त 2026 को अकेले 30 हजार परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र सौंपे गए। अब सरकार नवंबर तक और 30 हजार परिवारों को यह लाभ पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। अगर आप भूमिहीन हैं और ग्रामीण इलाके में रहते हैं, तो यह योजना आपके लिए अच्छी खबर है। अगले हिस्से में हम देखेंगे कि कौन इस योजना का फायदा ले सकता है।

Bihar Bhumihin Eligibility Criteria

मैने सोशल मीडिया पर कई विडियो में देखा है की बताया जाता है भारत के सभी लोगों को इसका लाभ मिलेगा लेकिन सच में ऐसा नहीं है क्योंकि अभियान बसेरा का फायदा हर किसी को नहीं मिलता। यह बिहार सरकार की तरफ से अभियान है जिसका लाभ बिहार राज्य के लोगों को मिलेगा इसके लिए सरकार ने साफ नियम बनाए हैं। नीचे दी गई शर्तें पूरी करने वाले ही Bihar Bhumihin आवेदन कर सकते हैं:-
  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • परिवार ग्रामीण क्षेत्र का होना चाहिए।
  • परिवार पूरी तरह भूमिहीन होना चाहिए, यानी घर बनाने के लिए अपनी कोई जमीन न हो।
  • आवेदक अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग या अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) से होना चाहिए।
  • पहले किसी भी सरकारी योजना के तहत वासभूमि का लाभ न मिला हो।
ध्यान दे: सिर्फ जाति प्रमाण पत्र होने से काम नहीं चलेगा। अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मचारी खुद जांच करेंगे कि परिवार वाकई भूमिहीन है या नहीं। अगर कोई शर्त पूरी नहीं होती, तो आवेदन खारिज हो सकता है। अगर आप ऊपर दी गई सभी शर्तें पूरी करते हैं, तो आगे दस्तावेजों की लिस्ट जरूर देख लें। सही कागजात होने से आवेदन आसानी से पास हो जाता है।

Abhiyan Basera Important Documents Required

चलिए, अब जानते है की आवेदन करने से पहले कौन-कौन से कागजात तैयार रखने चाहिए। क्योंकि अधूरे दस्तावेजों से आवेदन अटक सकता है या खारिज हो सकता है।l इसीलिए आप अच्छे से समझ ले:-
  • परिवार के सभी सदस्यों का नाम, उम्र और मोबाइल नंबर
  • आवेदक, पति/पत्नी और वयस्क सदस्यों के आधार कार्ड की स्व-अभिप्रमाणित कॉपी
  • जाति प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड, वोटर आईडी या निवास प्रमाण पत्र (जो भी उपलब्ध हो)
  • परिवार का सामूहिक फोटो
  • शपथ पत्र (इसमें लिखना होगा कि परिवार के पास वासयोग्य जमीन नहीं है और पहले किसी सरकारी योजना से वासभूमि नहीं मिली)
ध्यान दे: सभी दस्तावेज साफ और पढ़ने लायक होने चाहिए। शपथ पत्र सही प्रारूप में भरें, वरना बाद में दिक्कत हो सकती है। कागजात तैयार रखने के बाद अब आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Abhiyan Basera Online Apply कैसे करे?

digital bharat के साथ अब Bihar Abhiyan Basera Registration 2026ओ में बहुत आसान हो गया है। क्योकि आपको पटना जाने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। आप घर बैठे ऑनलाइन या नजदीकी अंचल कार्यालय/पंचायत में आवेदन कर सकते हैं। चलिए जानते है ऑनलाइन/ ऑफलाइन आवेदन कैसे कर सकते है

How to Abhiyan Basera Online Apply

  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर biharbhumi.bihar.gov.in खोलें। (Direct Link नीचे दिए है)
  • वहां “अभियान बसेरा हेतु आवेदन करें” पर क्लिक करे।
bihar-bhumihin-online-registration
  • अब नया page open होगा यहाँ “आवेदन करे” पर क्लिक करे।
  • यहाँ अपना मोबाइल नंबर भरे सत्यापन पर क्लिक करे
  • आप Registered नहीं है तो ऊपर “बिहार भूमि” पंजीकरण पर क्लिक करें।
  • अपना Aadhar Card, मोबाइल नंबर, DOB, Category, Address आदि भरकर पंजीकरण करे।
bihar-Abhiyan-Basera-apply
  • अपने मोबाइल नंबर भरकर लॉग इन करे।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद रसीद जरूर सेव कर लें या प्रिंट निकाल लें।

Bihar Abhiyan Basera ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • नजदीकी अंचल कार्यालय जाकर आवेदन जमा करें।
  • पंचायत सरकार भवन में लगने वाले विशेष शिविर में भी आवेदन दिए जा सकते हैं।
  • आवेदन जमा करने के बाद अंचल कार्यालय से प्राप्ति रसीद जरूर लें।
मेरी सलाह: किसी दलाल या एजेंट के चक्कर में न पड़ें। आवेदन मुफ्त है। सिर्फ आधिकारिक पोर्टल (.gov.in) या सरकारी कार्यालय में ही काम करवाएं। गलत वेबसाइट से बचें।

Land के लिए आवेदन के बाद क्या होगा?

जब आप बिहार में जमींन के लिए आवेदन जमा कर देते है तो उसके बाद प्रोसेस कुछ इस तरह आगे बढ़ता है:-
अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी आपके घर या इलाके में जाकर सत्यापन करेंगे। वे देखेंगे कि परिवार वाकई भूमिहीन है या नहीं और सरकारी जमीन उपलब्ध है या नहीं। पात्र पाए जाने पर आपको 3 डिसमिल मतलब लगभग 145 गज वासभूमि का आवंटन होगा और आपको बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। जमीन मिलने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ लेकर पक्का घर बनाने में मदद भी ले सकते है।

Some Important Links

Online Registration Click Here
Apply Online Click Here
Login Click Here
बिहार शपथ पत्र  Download Now
भू-रिकॉर्ड देखे Click Here
Join WhatsApp Join Now

Facebook
WhatsApp
Telegram
Telegram Join Karein