Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

Bihar Police SAP Vacancy 2026: बिहार पुलिस में 15,821 पदों पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती 1 जून से दानापुर में रैली शुरू

Bihar Police SAP Vacancy 2026 rally last date
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

Bihar Police SAP Bharti 2026: अगर आप इंडियन आर्मी या पैरामिलिट्री (CAPF) से रिटायर हो चुके हैं, तो बिहार में फिर से सरकारी नौकरी पाने का एक शानदार मौका आ गया है! बिहार पुलिस ने ‘सैप’ (SAP – Special Auxiliary Police) में 15,821 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।

इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको कोई लिखित परीक्षा (Written Exam) या दौड़-भाग (Physical) नहीं देनी होगी। आपका सिलेक्शन सीधे वॉक-इन इंटरव्यू (रैली) और नॉर्मल मेडिकल चेकअप के आधार पर होगा।

यह एक कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड नौकरी है, जिसके लिए 1 जून से 6 जून 2026 तक दानापुर कैंट, पटना में सीधी रैली होने जा रही है। DigitalApply.in के इस आर्टिकल में हम आपको एकदम आसान भाषा में बताएंगे कि सैलरी कितनी मिलेगी, आपके जिले की रैली किस दिन है और आपको घर से कौन-से जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाने हैं।

Bihar Police SAP Recruitment 2026: Overview

विवरण (Details) महत्वपूर्ण जानकारी (Information)
विभाग का नाम बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना
भर्ती संगठन विशेष सहायक पुलिस (SAP / सैप)
कुल पदों की संख्या 15,821 पद
भर्ती का प्रकार सीधी भर्ती रैली (Direct Walk-in Interview)
कौन आवेदन कर सकता है? केवल पूर्व सैनिक (Ex-Army / CAPF)
रैली शुरू होने की तिथि 01 जून 2026 प्रातः 09:30 बजे से शाम 16:00 बजे तक
रैली समाप्त होने की तिथि 06 जून 2026
रैली का स्थान (Venue) सेना रोजगार कल्याण संगठन, दानापुर कैंट, पटना
आधिकारिक वेबसाइट police.bihar.gov.in

Bihar Police SAP Vacancy 2026

Important Date

Application Fee

  • रैली शुरू होने की तिथि: 01 जून 2026
  • रैली समाप्त होने की तिथि: 06 जून 2026
Fee: ₹0 (कोई फॉर्म फीस नहीं)

Bihar Police SAP Vacancy & Salary Breakup

Post Name Vacancies Salary
जे०सी०ओ० (JCO) 148 ₹35,000/- प्रतिमाह
सैप जवान (SAP Jawan) 15,135 ₹30,000/- प्रतिमाह
रसोईया (Cook) 538 ₹25,000/- प्रतिमाह
कुल पद (Total) 15,821 (EPF की कटौती नियमानुसार होगी)

अन्य भत्ते और सुविधाएं

  • वर्दी भत्ता: बिहार पुलिस के नियमित जवानों के बराबर ही वार्षिक वर्दी भत्ता (धुलाई सहित) दिया जाएगा।
  • यात्रा भत्ता: सरकारी कार्य से यात्रा करने पर बिहार पुलिस के समतुल्य यात्रा/विराम भत्ता मिलेगा।
  • बीमा/मुआवजा: ड्यूटी के दौरान उग्रवादी या आतंकवादी घटना में शहीद होने पर परिवार को ₹10,00,000/- (दस लाख रुपये) का Ex-Gratia अनुदान दिया जाएगा। (नोट: आश्रितों को नौकरी देने का प्रावधान नहीं है)।
  • छुट्टियां: एक वर्ष के कार्यकाल में अधिकतम 40 दिनों का क्षतिपूर्ति अवकाश मिलेगा।

Bihar Police SAP Category-wise Vacancy List

आरक्षण की कोटि (Category) पदों की संख्या
अनारक्षित वर्ग (General / UR) 6,417
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 2,936
अनुसूचित जाति (SC) 2,688
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 1,582
पिछड़ा वर्ग (BC) 1,525
पिछड़ा वर्ग की महिला (BC Women) 510
अनुसूचित जन जाति (ST) 163
कुल पद (Total Posts) 15,821

क्षैतिज आरक्षण: स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती, नाती/नतिनी के लिए 316 पद और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए 4% यानी 633 पद आरक्षित हैं

Bihar Police SAP Vacancy 2026 Eligibility Criteria

इस विशेष वॉक-इन इंटरव्यू में भाग लेने के लिए पूर्व सैनिकों को निम्नलिखित पक्की शर्तें पूरी करनी होंगी:-
  • सैनिक पृष्ठभूमि: आवेदक भारतीय सेना (Army) या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF / अर्द्धसैनिक बल) से सेवानिवृत्त (Retired) होना चाहिए।
  • सटीक आयु सीमा: दिनांक 01 जून 2026 को सैप जवान की अधिकतम उम्र 47 वर्ष और जेसीओ (JCO) की अधिकतम उम्र 52 वर्ष होनी चाहिए।
  • मेडिकल व आचरण: रिटायरमेंट के समय आचरण ‘EXEMPLARY / VERY GOOD / GOOD’ होना चाहिए। मेडिकल कैटेगरी S1, H3, A3, P3, E3 होनी चाहिए (जिसमें SHAPE-1 को पहली प्राथमिकता मिलेगी)।
  • स्थायी निवासी: उम्मीदवार का बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। इसके लिए अंचलाधिकारी (CO) से 01 जनवरी 2026 के बाद का बना हुआ आवासीय प्रमाण-पत्र दिखाना होगा।
  • अस्त्र-शस्त्र का ज्ञान: छोटे, आधुनिक एवं स्वचालित हथियारों के इस्तेमाल का पूरा ज्ञान होना आवश्यक है।
  • प्राथमिकता: आपदा प्रबंधन, बम डिटेक्शन और डिस्पोजल, ड्राइविंग, स्विमिंग, गोताखोरी और मोटरबोट चलाने का अनुभव रखने वालों को चयन में वरीयता दी जाएगी।

अपात्रता (Ineligibility): वैसे पूर्व सैनिक जो पहले सैप (SAP), ERSS, या होमगार्ड में भर्ती थे और किसी कारणवश उनका अनुबंध समाप्त कर दिया गया था, वे इस भर्ती के पात्र नहीं होंगे।

Rally Schedule 2026

रैली का आयोजन रीजनल ऑफिस AWPO, दानापुर कैंट में निर्धारित तिथियों पर सुबह 09:30 बजे से शाम 16:00 बजे (4 PM) तक किया जाएगा।
उम्मीदवार अपने जिले के अनुसार नीचे दी गई तारीख पर ही पहुंचें:-
रैली की तिथि प्रमंडल का नाम रैली में शामिल होने वाले जिले (Districts Covered)
01 जून 2026 पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, नवगछिया, बांका, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर
02 जून 2026 मुंगेर, कोशी, सारण सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, सारण, सिवान, गोपालगंज
03 जून 2026 तिरहुत मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, बगहा, सीतामढ़ी, वैशाली, शिवहर
04 जून 2026 मगध गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, नवादा
05 जून 2026 पटना पटना, नालन्दा
06 जून 2026 भोजपुर, भभुआ, रोहतास, बक्सर

बड़ा अपडेट (मासिक इंटरव्यू): अधिसूचना के अनुसार, इन तय तारीखों के अलावा भी वित्तीय वर्ष 2026-27 तक प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में वॉक-इन इंटरव्यू (Walk-in Interview) आयोजित किया जाएगा।

How to Apply Offline Bihar Police SAP Vacancy 2026

इस भर्ती के लिए कोई ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा जाएगा, प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है:
  • आवेदन फॉर्म रीजनल ऑफिस AWPO, दानापुर कैंट के कार्यालय में निशुल्क उपलब्ध रहेगा।
  • अभ्यर्थी अपना फॉर्म पूरा भरकर उसके साथ ऊपर बताए गए सभी दस्तावेजों की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति (Photocopy) अटैच करें।
  • इस फॉर्म को AWPO दानापुर कैंट में जमा करें, जहाँ से जांच के बाद आपको निर्धारित तिथि पर रैली स्थल पर भेज दिया जाएगा।
  • विशेष सुविधा: यदि कोई अभ्यर्थी पहले जाकर फॉर्म जमा नहीं कर पाता है, तो उसे सीधे रैली स्थल पर भी फॉर्म भरकर जमा करने की सुविधा दी जाएगी।

ऑफिशियल हेल्पलाइन: किसी भी विशेष जानकारी के लिए आप रीजनल ऑफिस AWPO, दानापुर कैंट के दूरभाष नंबर 06115-222251 पर सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

पोस्टिंग और सेवा शर्तें (Important Rules)

  • गृह जिला में पोस्टिंग नहीं: भर्ती पर लिए गए जवानों को एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर किया जा सकता है। इसके अलावा परिवहन, उत्पाद या खनन विभाग में भी भेजा जा सकता है। कोई भी जवान अपने गृह जिला (Home District) में कार्यरत नहीं रहेगा
  • अनिवार्य AWPO निबंधन: रैली में भाग लेने से पहले रीजनल ऑफिस AWPO, दानापुर कैंट से ‘AWPO रजिस्ट्रेशन’ का सत्यापन कराना अनिवार्य है। इसके बिना पात्रता अमान्य होगी।
  • ECHS: भूतपूर्व सैनिकों को ECHS का सदस्य होना अनिवार्य है।

रैली में ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

उम्मीदवारों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की ऑरिजनल और स्व-अभिप्रमाणित (Self-attested) फोटोकॉपी लेकर रैली स्थल पर उपस्थित होना है:
  • डिस्चार्ज बुक (Discharge Book)
  • पी०पी०ओ० (PPO – पेंशन भुगतान आदेश)
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड / पैन कार्ड)
  • बैंक पासबुक (जिसमें पेंशन का स्पष्ट ब्योरा हो)
  • अंचलाधिकारी (CO) द्वारा जारी आवासीय प्रमाण-पत्र (01 जनवरी 2026 के बाद का बना हुआ)
  • जाति प्रमाण-पत्र (आरक्षण का लाभ लेने के लिए, ऑनलाइन बना होना चाहिए)
  • AWPO का निबंधन संख्या (Registration Number)
  • 4 पासपोर्ट आकार के संयुक्त फोटो (पति-पत्नी के साथ खींचे गए)

SOME USEFUL IMPORTANT DIRECT LINKS

लिंक का नाम (Important Links) क्लिक करें (Direct Links)
Official Website Click Here
Bihar Police SAP Vacancy Notification Download Pdf
Join Our WhatsApp Group (ताज़ा अपडेट्स) Join Now
15000 Free AI Scholarship 2026: Read Here
Bihar Scholarship 10th 12th पैसे कब आयेगे Read Here
Bihar NMMSS Scholarship ₹48,000 सीधे बैंक में यहाँ देखे
Facebook
WhatsApp
Telegram
Telegram Join Karein