अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपके घर में 9वीं या 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटिया हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खुशी की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी ने इस बार के बजट में छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है न्यूज़पोर्टल के अनुसार 9वीं कक्षा की बेटियों को मुफ्त साइकिल और 10वीं के मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप मिल सकते है
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी ने शिक्षा और बेटियों को बढ़ावा देने के लिए शानदार घोषणाएं की हैं। अब बेटिया को स्कूल जाने के लिए न तो पैदल चलना पड़ेगा और न ही ऑनलाइन पढ़ाई के लिए लैपटॉप खरीदने की टेंशन होगी। विभिन सोर्स के अनुसार बजट में पैसा आवंटित हो चुका है और योजना लागू होने की तैयारी शुरू हो गई है। आइए जानते हैं कि यह योजना किसके लिए है, क्या शर्तें हैं और आपकी बेटियों को इसका फायदा कैसे मिलेगा।
9वीं कक्षा की छात्राओं के लिए फ्री साइकिल योजना बेटियों के लिए बड़ा तोहफा
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली 9वीं कक्षा की लगभग 1 लाख 30 हजार छात्राओं को सरकार मुफ्त साइकिल देगी। इस योजना के लिए बजट में 90 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
सरकार का मानना है कि कई बेटियाँ सिर्फ इसलिए स्कूल छोड़ देती हैं क्योंकि घर से स्कूल की दूरी और आने-जाने का खर्च परिवार के लिए मुश्किल बन जाता है। साइकिल मिलने से न सिर्फ आवाजाही आसान होगी बल्कि ड्रॉपआउट दर में भी कमी आएगी।
इसके साथ ही स्कूल जाने वाली छात्राओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा पहले से जारी है और सैनिटरी पैड वितरण के लिए विशेष मशीनें भी स्कूलों में लगाई जाएंगी।
10वीं की होनहार छात्राओं के लिए दिल्ली सरकार की फ्री लैपटॉप योजना
आज के डिजिटल युग में पढ़ाई के लिए लैपटॉप बहुत ज़रूरी है, लेकिन हर परिवार इसे नहीं खरीद सकता। इस समस्या को खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार ने ‘लैपटॉप योजना’ (Laptop Scheme) की घोषणा की है।
इसमे 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाले टॉप 1,200 मेधावी छात्रों को “मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना” के तहत मुफ्त लैपटॉप दिया जाएगा। इसके लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। दिल्ली फ्री लैपटॉप योजना से बेटियों को इनाम के तौर पर फ्री लैपटॉप मिलेगा ताकि वे अपनी आगे की पढ़ाई और प्रोजेक्ट वर्क बिना किसी रुकावट के कर सकें।
खास बात यह है कि यह योजना पूरी तरह मेरिट आधारित है कोई जाति कोटा नहीं, कोई सिफारिश नहीं। CBSE बोर्ड की मेरिट सूची के आधार पर सीधे चयन होगा। चयनित छात्रों को i7 प्रोसेसर वाला लैपटॉप मिलेगा जिसकी बाज़ार कीमत 60,000 रुपये से अधिक है। यह योजना शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगी।
फ्री लैपटॉप और साइकिल योजना के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
यह घोषणा 24 मार्च को पेश किए गए बजट में की गई है। चूँकि अब अप्रैल से स्कूलों का नया एकेडमिक सत्र (Academic Session) 2026-27 शुरू हो चुका है, इसलिए शिक्षा विभाग जल्द ही इन दोनों योजनाओं के लिए आधिकारिक गाइडलाइन्स और फॉर्म जारी करेगा।
आमतौर पर ऐसी योजनाओं का डेटा सीधे स्कूलों के माध्यम से ही सरकार तक भेजा जाता है। इसलिए, सभी छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बच्चों के स्कूल टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क में रहें। जैसे ही इसके ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म शुरू होंगे, आपको सबसे पहले जानकारी दे दी जाएगी।
इन योजनाओं का बड़ा उद्देश्य क्या है?
दिल्ली सरकार की इन दोनों योजनाओं के पीछे एक साफ सोच है। पहली बेटियों की स्कूल तक पहुँच आसान बनाना ताकि वे पढ़ाई बीच में न छोड़ें। दूसरी मेधावी छात्रों को डिजिटल दुनिया से जोड़ना ताकि वे आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में पीछे न रहें।
इसके अलावा बजट में दिल्ली के स्कूलों के भवन निर्माण के लिए 200 करोड़ और स्कूल विस्तार के लिए 275 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है। साथ ही दिल्ली में पहला सैनिक स्कूल खोलने की भी घोषणा की गई है।
योजना के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ (अभी से तैयार रखें)
जब तक फॉर्म आते हैं, आप ये ज़रूरी कागज़ात तैयार करवा लें ताकि बाद में कोई भागदौड़ न करनी पड़े:
- छात्र का आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- स्कूल का आईडी कार्ड (School ID Card)
- पिछली कक्षा की पास मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र (Domicile)
TV9 Bharatvarsh की रिपोर्ट और Aaj Tak की Instagram पोस्ट में भी दिल्ली बजट 2026-27 की इस घोषणा का जिक्र किया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि योजना सरकारी बजट से जुड़ी है।
FAQs
Q1. क्या Delhi फ्री साइकिल योजना का लाभ लड़कों को भी मिलेगा?
Ans: नहीं, बजट की घोषणा के अनुसार मुफ़्त साइकिल योजना विशेष रूप से सिर्फ़ कक्षा 9 की छात्राओं (लड़कियों) के लिए शुरू की गई है।
Q2. फ्री लैपटॉप पाने के लिए 10वीं में कितने प्रतिशत (Percentage) नंबर चाहिए?
Ans: सरकार ने घोषणा की है कि लैपटॉप ‘मेरिट में आने वाले’ छात्रों को मिलेगा। इसके लिए न्यूनतम कट-ऑफ (Cut-off) और परसेंटेज की विस्तृत गाइडलाइन्स जल्द ही शिक्षा विभाग द्वारा जारी की जाएंगी।
Q3. क्या प्राइवेट स्कूल के बच्चे भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं?
Ans: आमतौर पर ऐसी सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिल्ली सरकार के सरकारी (Govt) और सरकारी सहायता प्राप्त (Aided) स्कूलों के छात्रों को मिलता है। विस्तृत नियम आधिकारिक नोटिफिकेशन आने पर स्पष्ट होंगे।
