Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

Delhi Old Age Pension 2026: 60 साल के हो गए हैं? हर महीने मिलेंगे ₹2,000, मोबाइल से ऐसे भरें फॉर्म

Delhi Old Age Pension kaise apply kare
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

दिल्ली जैसे महंगे शहर में अपना गुज़ारा करना आसान नहीं है, खासकर तब जब उम्र ढलने लगे और कमाई का कोई पक्का साधन न हो। बुढ़ापे में किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े, इसके लिए दिल्ली सरकार ने ‘मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना’ (Delhi Old Age Pension Scheme) चलाई हुई है।

अगर आपके घर में या आस-पड़ोस में कोई बुजुर्ग हैं जिनकी उम्र 60 साल से 69 साल के बीच है तो दिल्ली सरकार उन्हें हर महीने ₹2,000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दे रही है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी सरकारी दफ्तर के धक्के खाने की ज़रूरत नहीं है आप घर बैठे अपने मोबाइल से इसका फॉर्म भर सकते हैं।

आइए जानते हैं कि दिल्ली वृद्धा पेंशन योजना क्या है पात्रता, कौन-से कागज़ात चाहिए और ई-डिस्ट्रिक्ट (e-District) पोर्टल पर इसका ऑनलाइन फॉर्म कैसे भर सकते है।

Delhi Old Age Pension (Quick Info Box)

विवरणजानकारी
योजना का नाममुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना (दिल्ली)
किसके द्वारा संचालित?समाज कल्याण विभाग, दिल्ली सरकार
लाभार्थी की उम्र60 वर्ष से 69 वर्ष के बीच
पेंशन की राशि₹2,000 हर महीने (SC/ST और अल्पसंख्यक/Minority समुदाय के बुजुर्गों को ₹500 अतिरिक्त यानी कुल ₹2,500 प्रतिमाह मिलेंगे)
पारिवारिक आय सीमा₹1,00,000 प्रति वर्ष से कम
आधिकारिक पोर्टलedistrict.delhigovt.nic.in
आवेदन का तरीका100% ऑनलाइन (मुफ़्त)

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना क्या है?

दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही यह योजना राजधानी के गरीब और बेसहारा बुजुर्गों के लिए एक वरदान है।

इस योजना की शुरुआत सालों पहले हुई थी लेकिन महंगाई को देखते हुए समय-समय पर इसमें पेंशन राशि बढ़ाई गई है। वर्तमान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार इस योजना को पूरी तरह डिजिटल (e-District के माध्यम से) और पारदर्शी बना चुकी है।

इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को भोजन, कपड़े और दवाइयों के लिए किसी पर निर्भर न रहना पड़े। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 4.5 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिक हर महीने इस पेंशन योजना का सीधा लाभ उठा रहे हैं।

ध्यान दे: 60-69 साल के सामान्य वर्ग को ₹2,000 मिलते हैं, लेकिन अगर आप SC, ST या अल्पसंख्यक (Minority) समुदाय से हैं, तो सरकार आपको ₹500 जोड़कर कुल ₹2,500 हर महीने देगी! 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों के लिए भी यह राशि ₹2,500 है ।

Old Age Pension Delhi फॉर्म भरने के लिए ज़रूरी पात्रता (Eligibility) क्या है?

दिल्ली सरकार ने इस पेंशन को पाने के लिए कुछ नियम बनाए हैं। फॉर्म भरने से पहले चेक कर लें कि आप इन शर्तों को पूरा करते हैं या नहीं:

  • उम्र सीमा: आवेदन करने वाले बुजुर्ग (महिला या पुरुष) की उम्र कम से कम 60 साल होनी चाहिए।
  • दिल्ली का निवासी: यह सबसे बड़ी और ज़रूरी शर्त है। बुजुर्ग कम से कम पिछले 5 साल से दिल्ली में रह रहे हों।
  • आय सीमा (Income Limit): परिवार की कुल सालाना आमदनी ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) से कम होनी चाहिए।
  • अन्य पेंशन: आवेदक को पहले से केंद्र या राज्य सरकार की कोई और पेंशन (जैसे विधवा पेंशन, NDMC/MCD या सरकारी रिटायरमेंट पेंशन) न मिल रही हो।

पेंशन अप्लाई करने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ (Documents) कौन से लगते है?

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाने से पहले इन कागज़ातों की साफ़ फोटो अपने मोबाइल में खींच कर रख लें:

  • उम्र और पहचान का प्रमाण: आधार कार्ड (Aadhaar Card) और वोटर आईडी कार्ड (Voter ID)।
  • दिल्ली में रहने का सबूत: राशन कार्ड, बिजली का बिल, पानी का बिल या पिछले 5 साल का कोई भी ऐसा दस्तावेज़ जो साबित करे कि आप दिल्ली में रहते हैं।
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate): दिल्ली सरकार के रेवेन्यू विभाग (SDM ऑफिस) द्वारा जारी किया गया 1 लाख से कम का आय प्रमाण पत्र।
  • बैंक खाता: किसी भी बैंक की पासबुक। (बैंक खाता केवल दिल्ली राज्य की ही किसी ब्रांच का होना चाहिए और ‘आधार’ से लिंक होना चाहिए)।
  • आवेदक की एक पासपोर्ट साइज़ फोटो

विशेष छूट (बिना एड्रेस प्रूफ/झुग्गी वालों के लिए): अगर आपके पास 5 साल पुराना निवास प्रमाण पत्र या कोई पक्का बिल नहीं है, तो घबराएं नहीं! सरकार के नए नियम के अनुसार, आप अपने इलाके के MP/MLA, RWA प्रेसिडेंट, या किन्हीं 2 पड़ोसियों की गवाही (Witness Statement) और उनके एड्रेस/कांटेक्ट डिटेल लगाकर भी अपना फॉर्म पास करवा सकते हैं ।

Old Age Pension e-District Portal पर मोबाइल से ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

पेंशन का फॉर्म भरना अब बहुत आसान हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी दिल्ली सरकार की योजनाओ को पूरी तरह से डिजिटल करने के लिए तेजी से काम कर कर रही है इसीलिए दिल्ली के लोग अब बहुत-सी योजनाओ में घर बैठे ही अप्लाई कर सकते है अप्लाई करने के लिए बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Step 1: अपने मोबाइल या कंप्यूटर में दिल्ली सरकार का पोर्टल edistrict.delhigovt.nic.in खोलें।
  • Step 2: अगर आप पहली बार पोर्टल पर आए हैं, तो ‘New User’ पर क्लिक करके अपना आधार या वोटर आईडी नंबर डालकर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड बना लें।
  • Step 3: अब पोर्टल में लॉगिन करें और ऊपर मेनू में ‘Apply for Services’ विकल्प पर क्लिक करें।
Delhi Old Age Pension online apply
  • Step 4: आपके सामने योजनाओं की लंबी लिस्ट खुलेगी। इसमें Department of Social Welfare के सेक्शन में जाकर ‘Old Age Pension’ खोजें और उसपर क्लिक करें।
vridha pension yojana delhi
  • Step 5: आपके सामने पूरा फॉर्म खुल जाएगा। इसमें बुजुर्ग की सही जानकारी (नाम, पता, उम्र, बैंक डिटेल) भरें।
  • Step 6: मांगे गए सभी ज़रूरी दस्तावेज़ (आधार, पासबुक, फोटो, इनकम सर्टिफिकेट) स्कैन करके अपलोड करें।
  • Step 7: फॉर्म को एक बार अच्छे से चेक करें और ‘Final Submit’ कर दें। आपको एक ‘Application Number’ (रसीद) मिल जाएगी, जिसे स्टेटस चेक करने के लिए संभाल कर रख लें।

महत्वपूर्ण नियम: ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर फॉर्म जमा (Submit) होने का मतलब यह नहीं है कि पेंशन तुरंत चालू हो जाएगी। ओल्ड एज पेंशन सिर्फ़ तभी स्वीकृत (Approve) की जाती है, जब आपके विधानसभा क्षेत्र (Constituency) में पेंशन की ‘वैकेंसी’ (कोटा) खाली हो ।

Vridha Pension Delhi Important Links

काम का नाम (Quick Links)सीधा लिंक (Direct Link)
पेंशन का ऑनलाइन फॉर्म भरें (e-District)यहाँ क्लिक करें
दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन ऑफिसियल नोटिफिकेशनPdf Download करे

निष्कर्ष

दिल्ली सरकार की यह वृद्धावस्था पेंशन योजना बुजुर्गों के लिए एक बड़ा सहारा है। अगर आपके घर में सभी कागज़ात पूरे हैं और 2026 में भी आप इस योजना का लाभ नहीं ले रहे है तो अभी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के ज़रिए आज ही आवेदन करें। इसके अलावा, अगर आपके आस-पड़ोस में कोई ऐसा गरीब या अनपढ़ बुजुर्ग है जिसे इसकी ज़रूरत है, तो एक ज़िम्मेदार नागरिक होने के नाते उनका फॉर्म भरने में उनकी मदद ज़रूर करें।

अगर मुझे कोई सहायता चाहिये फॉर्म भरने में या किसी भी योजना में तो आप नीचे कमेंट कर सकते है हम आपकी पूरी सहायता में मदद करेगे साथ ही केवल अधिकारिक वेबसाइट पर ही अपनी जानकारी भरे देखे की सर्च में वेबसाइट के url में gov लगा है या नहीं

Disclaimer: यह लेख दिल्ली सरकार के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल और समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक गाइडलाइन्स के आधार पर लिखा गया है। नियमों में बदलाव संभव है। ताज़ा जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट edistrict.delhigovt.nic.in पर विज़िट करें।

FAQs

Q1. दिल्ली ओल्ड एज पेंशन का फॉर्म भरने के बाद पैसा आने में कितने दिन लगते हैं?

Ans: ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने के बाद समाज कल्याण विभाग आपके दस्तावेज़ों का वेरिफिकेशन करता है। अगर सब कुछ सही है तो पेंशन अप्रूव होने और खाते में पहला पैसा आने में आमतौर पर 2 से 3 महीने का समय लग जाता है।

Q2. मेरा बैंक खाता उत्तर प्रदेश (या अन्य राज्य) का है, क्या उसमें दिल्ली की पेंशन आ सकती है?

Ans: नहीं! दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन का पैसा सिर्फ़ उसी बैंक खाते में आएगा जो दिल्ली (सिर्फ़ Delhi, NCR नहीं) की किसी ब्रांच में खुला हो और NPCI (DBT) के तहत आधार से जुड़ा हो।

Q3. क्या पेंशन के लिए हर साल फॉर्म दोबारा भरना पड़ता है?

Ans: नहीं, एक बार फॉर्म पास होने के बाद आपको हर साल फॉर्म नहीं भरना पड़ता। लेकिन आपको साल में एक बार अपना ‘लाइफ सर्टिफिकेट’ (जीवन प्रमाण पत्र) जमा करना होता है ताकि सरकार को पता चले कि पेंशन लेने वाला व्यक्ति जीवित है।

Facebook
WhatsApp
Telegram

Related Posts