Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

दिल्ली सरकार दे रही है ₹20 लाख तक की Delhi Scholarship? SC, ST, OBC छात्र 30 अप्रैल से पहले करें Apply

elhi Scholarship 2026 Last Date 30 April Apply Online
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

Delhi Scholarship 2026: अगर आप दिल्ली जैसे महगे शहर में रहते हैं और आपके घर में कोई बच्चा दिल्ली के किसी भी स्कूल, कॉलेज में पढ़ रहा है या किसी professional course की पढ़ाई कर रहा है तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ज़रूरी है। क्योकि इस महगाई के दौर में पढ़ाई का खर्च लगातार बढ़ रहा है लेकिन अब परेशान होने की ज़रूरत नहीं।

क्योकि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी ने 2025-26 सत्र के लिए SC, ST और OBC वर्ग के छात्रों के लिए शानदार scholarship योजनाएं शुरू कर दी हैं। इनमें स्कूल के बच्चों से लेकर विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों तक सबके लिए कुछ न कुछ है। और सबसे ज़रूरी बात आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 है। यानी अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं।

अगर अभी तक आपने अपने बच्चो का फॉर्म नहीं भरा है तो पूरे एक साल का मौका हाथ से निकल जाएगा। आपको अपनी जेब से एक साल और पूरा खर्चा उठाना पड़ेगा। इसीलिए बिना समय बर्बाद किए जानते हैं की दिल्ली सरकार की स्कॉलरशिप योजना क्या है कौन बच्चे पात्र है स्कॉलरशिप से कितना पैसा मिलेगा और योजना में बच्चो का फॉर्म e-District portal कैसे भरे।

Delhi Scholarship 2026 Quick Update

विवरणजानकारी
योजना का नामदिल्ली सरकार Scholarship 2025-26
आवेदन की Last Date30 अप्रैल 2026
कौन apply कर सकता हैकेवल SC, ST और OBC छात्र
Official Portaledistrict.delhigovt.nic.in
पारिवारिक आय सीमा (ट्यूशन फीस के लिए)₹3 लाख प्रति वर्ष से कम
पारिवारिक आय सीमा (प्रतिभा योजना के लिए)₹8 लाख प्रति वर्ष से कम (75% अंक वालों के लिए कोई सीमा नहीं)
आवेदन शुल्कबिल्कुल मुफ्त
Delhi Scholarship Official Notification Pdf6 अप्रैल 2026 Pdf Download करे

दिल्ली स्कॉलरशिप क्या है?

दिल्ली सरकार का SC/ST/OBC Welfare Department हर साल इन योजनाओं के ज़रिए दिल्ली के आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों के बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है। इस बार 2025-26 के लिए official notification 6 अप्रैल 2026 को जारी हुई है।

यह scholarship सिर्फ एक scheme नहीं है बल्कि कई योजनाओ का पूरा एक पैकेज है। स्कूल की fees से लेकर विदेश में PhD करने वाले छात्रों तक मतलब हर level की पढ़ाई के लिए सरकार की तरफ से अलग-अलग मदद दी जाती है। जिससे बच्चो को पढाई पर पैसो की तंगी के कारण कोई समस्या नहीं आये

जो छात्र दिल्ली के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या University में पढ़ रहे हैं और SC, ST या OBC जाति से आते हैं वे सभी छात्र/छात्राए और उनके माता-पिता इस दिल्ली स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

दिल्ली सरकार की 5 बड़ी स्कॉलरशिप – किसे कितना पैसा मिलेगा?

यह जानकारी आपके लिए सबसे ज़रूरी है। इसीलिए ध्यान से पढ़ें क्योकि सरकार ने पहली क्लास से लेकर विदेश में पीएचडी (PhD) करने तक के लिए अलग-अलग योजनाएं बनाई हैं। आप यहाँ देखे कि आपका बच्चा इनमे से कौन-सी योजना के लिए पात्र है और बच्चे को कितना फायदा मिल सकता है:-

1. स्कूल छात्रों के लिए फीस की भरपाई (कक्षा 1 से 12 तक)

Class 1 से 12 तक के SC, ST और OBC छात्र चाहे वह सरकारी स्कूल में पढ़ रहे है या किसी मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल में ऐसी बच्चों की ट्यूशन फीस, लैब और लाइब्रेरी फीस की भरपाई सरकार करेगी (अधिकतम ₹48,000 तक) और शर्त ये है की बच्चे के पिछली क्लास में कम से कम 50% नंबर होने चाहिए और हाजिरी (Attendance) 70% होनी चाहिए साथ ही परिवार की सालाना आमदनी ₹3 लाख से कम होनी चाहिए।

2. मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना (Class 9 से 12)

यह योजना 9वीं से 12वीं तक के होनहार और पढ़ाई में अच्छे बच्चों के लिए है जिसमे दिल्ली सरकार ऐसी बच्चो को आगे की पढाई जारी रखने के लिए धन राशी देती है:-

Classसालाना राशिज़रूरी अंक
कक्षा 9 और 10₹5,000पिछली class में 50% या उससे ज़्यादा
कक्षा 11 और 12₹10,000पिछली class में 60% या उससे ज़्यादा

ध्यान दे: सबसे बड़ा फायदा इस योजना के लिए आय सीमा ₹8 लाख है। लेकिन अगर आपके बच्चे के पिछली क्लास में 75% या उससे ज़्यादा नंबर आए हैं तो कोई इनकम लिमिट नहीं है! (कोई भी फॉर्म भर सकता है) ।

3. उच्च शिक्षा छात्रों के लिए Delhi Merit Scholarship

अगर आप कॉलेज में हैं या कोई प्रोफेशनल/टेक्निकल कोर्स (जैसे B.Tech, Medical, Diploma, ITI) कर रहे हैं, तो दिल्ली सरकार आपको ₹8,000 से लेकर ₹24,000 तक की सालाना आर्थिक मदद देगी । यह राशि आपके कोर्स और इस बात पर निर्भर करेगी कि आप हॉस्टल में रहते हैं (Hosteller) या घर से आते हैं (Day Scholar)।

ज़रूरी शर्तें (Eligibility):

  • अंक (Marks): पिछली कक्षा में कम से कम 60% नंबर होना अनिवार्य है ।
  • आय सीमा (OBC): OBC छात्रों के लिए परिवार की सालाना आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए ।
  • आय सीमा (SC/ST): SC और ST छात्रों के लिए इस योजना में कोई आय सीमा (No Income Limit) नहीं है! (यानी वे कितनी भी इनकम पर फॉर्म भर सकते हैं)।

4. डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेट टॉपर अवॉर्ड

जो बच्चे बोर्ड या यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में टॉप करते हैं उनके लिए सरकार ने विशेष पुरस्कार का भी प्रावधान किया है। यह merit-based award SC/ST/OBC category के topper छात्रों को दिया जाता है। इसमे इनाम के तौर पर लगभग ₹25,000 की एकमुश्त (One-time) राशि मिल सकती है।

5. विदेश में पढ़ाई के लिए SC छात्रों के लिए खास मौका

यह उन SC काटोगेरी वाले छात्रों के लिए है जो भारत से बहार विदेश में Master’s या PhD करना चाहते हैं लेकिन पैसों की वजह से सपना अधूरा रह जाता है:-

Courseकुल अधिकतम सहायता
Master’s Programme₹10 लाख तक
PhD Programme₹20 लाख तक

Delhi Scholarship में फॉर्म भरने के लिए कौन-से दस्तावेज़ चाहिए?

लास्ट डेट नज़दीक है इसलिए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर अप्लाई करने से पहले ये कागज़ात तयार करवा ले अगर नहीं है और अपने मोबाइल फोन में स्कैन करके रख लें ताकि जब फॉर्म भरे आप अपने बच्चो के लिए तो कोई दिक्कत नहीं हो:-

  • छात्र का आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) जो दिल्ली सरकार से जारी हो
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate – 6 महीने से ज़्यादा पुराना न हो)
  • दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र (Domicile)
  • पिछली कक्षा की पास मार्कशीट
  • चालू बैंक खाते की पासबुक (बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए)
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

e-District Portal पर मोबाइल से ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

  • Step 1: अपने मोबाइल का ब्राउज़र खोलें और दिल्ली सरकार के आधिकारिक पोर्टल edistrict.delhigovt.nic.in पर जाएँ।
  • Step 2: अगर आप पहली बार आए हैं, तो ‘New User’ पर क्लिक करके अपना आधार नंबर या वोटर आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करें। अगर पहले से आईडी है तो ‘Registered Users Login’ पर क्लिक करें।
  • Step 3: लॉगिन करने के बाद, मेनू में ‘Apply for Services’ पर क्लिक करें।
  • Step 4: लिस्ट में से अपने काम की स्कॉलरशिप (जैसे: मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना) चुनें और ‘Apply’ बटन दबाएं।
Delhi Scholarship e district online apply
  • Step 5: फॉर्म में अपनी सारी सही जानकारी भरें और मांगे गए दस्तावेज़ (Documents) अपलोड करें।
  • Step 6: सब कुछ चेक करने के बाद ‘Final Submit’ पर क्लिक करें और फॉर्म का प्रिंटआउट (PDF) सेव कर लें।

ध्यान दें: कई बार फॉर्म भरने के बाद स्कूल या कॉलेज में इसका प्रिंटआउट जमा करना होता है इसलिए अपने स्कूल टीचर से एक बार ज़रूर पूछ लें।

FAQ

Q1. दिल्ली स्कॉलरशिप 2025-26 के फॉर्म भरने की लास्ट डेट क्या है?

Ans: ऑनलाइन आवेदन करने की आख़िरी तारीख 30 अप्रैल 2026 है। इसके बाद ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल बंद हो जाएगा।

Q2. क्या मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना के लिए कोई आय सीमा है?

Ans: हाँ, सामान्य तौर पर परिवार की आय ₹8 लाख तक होनी चाहिए । लेकिन सरकार का नया नियम है कि अगर छात्र ने पिछली क्लास में 75% या उससे ज़्यादा अंक प्राप्त किए हैं, तो आय की कोई सीमा (No Income Limit) लागू नहीं होगी।

Q3. क्या विदेश में पढ़ाई (Study Abroad) वाली स्कॉलरशिप OBC छात्रों को भी मिलेगी?

Ans: नहीं, विदेश में मास्टर्स (₹10 लाख) या पीएचडी (₹20 लाख) की पढ़ाई वाली यह योजना केवल SC (Scheduled Caste) वर्ग के छात्रों के लिए है।

Q4. मेरे बच्चे का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, क्या पैसा आएगा?

Ans: नहीं, सरकार अब सारा पैसा DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए सीधे आधार नंबर पर भेजती है। इसलिए फॉर्म भरने से पहले बैंक जाकर NPCI मैपिंग ज़रूर चालू करवा लें।

Facebook
WhatsApp
Telegram

Related Posts