...

Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

Digital Census 2026-27: घर बैठे मोबाइल से 15 मिनट में se.census.gov.in पर ऐसे भरें जनगणना फॉर्म?

Digital Census janganna 2026-27 online on mobile
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

वाराणसी के एक छोटे से मोहल्ले में रहने वाले 42 साल के राजेश प्रजापति पिछले हफ्ते अपनी दुकान बंद करके घर आए, तो पड़ोसी ने पूछा भाई, जनगणना वाले आए क्या तुम्हारे घर? राजेश ने कहा अरे, अब उनका इंतज़ार काहे करना? मैंने तो मोबाइल से खुद ही भर दिया।” पड़ोसी हैरान रह गया।

जी हाँ, 2026 की जनगणना में यही सबसे बड़ा बदलाव है। पहली बार भारत सरकार ने हर परिवार को यह अधिकार दिया है कि वे खुद अपना जनगणना फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। इसे Self-Enumeration यानी स्व-गणना कहते हैं। और इस पूरी प्रक्रिया में लगते हैं सिर्फ 15 मिनट।

भारत की पहली डिजिटल जनगणना (Digital Census 2027) क्या है?

2011 के बाद 15 साल का लंबा इंतज़ार खत्म हुआ। भारत में अब जनगणना 2027 शुरू हो चुकी है और यह सिर्फ एक जनगणना नहीं, बल्कि दुनिया की पहली पूरी तरह पेपरलेस और डिजिटल जनगणना है।

पहले क्या होता था एक सरकारी कर्मचारी आपके घर आता था, कागज़ पर सवाल पूछता था, फिर वह डेटा महीनों बाद कहीं दर्ज होता था। इस बार सब कुछ बदल गया है। अब जनगणना कर्मचारी (Enumerator) के पास कागज़ नहीं, स्मार्टफोन होगा। और आपके पास विकल्प होगा कि उनके आने से पहले ही आप खुद अपना फॉर्म भर लें।

सरकार ने इस ऐतिहासिक अभियान के लिए ₹11,718 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। देशभर में करीब 30 लाख कर्मचारी इस काम में लगे हैं। यह जनगणना सिर्फ गिनती नहीं है। इस डेटा के आधार पर तय होता है कि आपके गाँव में प्रधानमंत्री आवास योजना के कितने घर मिलेंगे, आपके बच्चे के लिए नया स्कूल कब बनेगा, राशन कार्ड की सूची कैसे अपडेट होगी और आरक्षण नीति किस दिशा में जाएगी।

PMUY LPG Gas eKYC करे अब घर बैठे कुछ ही मिनटों में

Self-Enumeration Portal (se.census.gov.in) क्या है?

सरकार ने इस बार एक खास पोर्टल बनाया है se.census.gov.in जहाँ कोई भी परिवार का मुखिया घर बैठे अपनी जनगणना की जानकारी खुद दर्ज कर सकता है।

se.census.gov.in पर यह सुविधा हिंदी, अंग्रेज़ी समेत 16 भाषाओं में उपलब्ध है। पूरी प्रक्रिया में लगभग 15 से 20 मिनट का समय लगता है।

फॉर्म सबमिट होते ही आपको एक 16 अंकों की SE ID (Self-Enumeration ID) मिलती है यह SMS और Email दोनों पर आती है। जब जनगणना कर्मचारी आपके घर आएं, तो बस यही ID उन्हें दिखा दें। वे सिर्फ आपकी जानकारी verify करेंगे, दोबारा सब कुछ नहीं पूछेंगे।

आपके राज्य में स्व-गणना कब होगी?

नीचे दी गई तारीखें se.census.gov.in पर दर्ज official जानकारी के अनुसार हैं:-

राज्य / केंद्र शासित प्रदेशस्व-गणना की अवधिस्थिति
Delhi (NDMC क्षेत्र)अप्रैल 2026शुरू हो चुकी है
Madhya Pradesh16 अप्रैल – 30 अप्रैल 2026जल्द शुरू
Bihar17 अप्रैल – 01 मई 2026जल्द शुरू
Uttar Pradesh07 मई – 21 मई 2026आगामी
अन्य राज्यमई – सितंबर 2026क्रमशः

Abha Card Online Apply: करना सीखे 5 मिनट में बनकर तेयार

घर बैठे जनगणना फॉर्म 2026 ऑनलाइन कैसे भरें?

  • Step 1: पोर्टल पर Login करें सबसे पहले se.census.gov.in खोलें। अपना राज्य चुनें और Captcha भरें। फिर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें OTP आएगा, उसे verify करें। ध्यान रखें, एक घर के लिए एक ही मोबाइल नंबर register होगा।
  • Step 2: अपने घर की Location Pin करें (Geo-Tagging) Login के बाद एक digital map खुलेगा। इस पर अपने घर की सही location को pin करना है। यह काम laptop या बड़ी screen पर ज़्यादा आसान होता है, हालाँकि मोबाइल पर भी हो जाता है।
  • Step 3: परिवार के मुखिया की जानकारी भरें घर के मुखिया का नाम बिल्कुल सही भरें यह जानकारी बाद में बदली नहीं जा सकती। आधार कार्ड सामने रखकर नाम और उम्र भरें ताकि spelling की कोई गलती न हो।
  • Step 4: 33 सवालों के जवाब दें पहले चरण (House Listing) में घर से जुड़े 33 आसान सवाल पूछे जाएंगे जैसे घर पक्का है या कच्चा, पीने का पानी कहाँ से आता है, बिजली है या नहीं, टीवी-इंटरनेट-गाड़ी है या नहीं। इस बार नए सवाल भी जुड़े हैं जैसे मुख्य अनाज क्या है और इंटरनेट की सुविधा है या नहीं।
  • Step 5: Submit करें और SE ID सुरक्षित रखें फॉर्म submit होते ही आपको 16 अंकों की SE ID SMS और Email पर मिलेगी। इसे तुरंत WhatsApp पर खुद को भेज दें या screenshot लेकर save करें जब enumerator घर आएं, यही ID उन्हें देनी होगी।
Phase 1 Live
📝
Self-Enumeration Form
पोर्टल पर खुद से अपना और परिवार का फॉर्म भरें
Click Here to Apply
Login
📱
Portal Login & SE ID
लॉगिन करें या अपनी 16 अंकों की ‘SE ID’ दोबारा प्राप्त करें
Login Here
Schedule
🗓️
State-wise Dates
जानें आपके राज्य में जनगणना फॉर्म कब से भरे जाएंगे
तारीखें देखें
Important
⬇️
Census App Download
मोबाइल ऐप से फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक ऐप इंस्टॉल करें
Download App

💡 ज़रूरी बात: भाषा का चुनाव login के बाद एक बार होता है और उसे बाद में बदला नहीं जा सकता। पहले सोचकर अपनी भाषा चुनें।

क्या ऑनलाइन जनगणना के लिए दस्तावेज़ (Documents) ज़रूरी हैं?

कमेंट में यह सवाल मुझसे सबसे ज़्यादा पूछा जा रहा है और मेरा सीधा जवाब है नहीं। क्योकि सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि se.census.gov.in पर फॉर्म भरते समय कोई भी दस्तावेज़ अपलोड नहीं करना है। न आधार, न राशन कार्ड, न कोई फोटो।

लेकिन एक समझदारी की बात फॉर्म भरते समय परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, राशन कार्ड और वोटर ID पास रखें। इससे नाम की spelling और उम्र भरते समय कोई गलती नहीं होगी। जनगणना का डेटा एक बार दर्ज होने के बाद 10 साल तक काम आता है इसलिए सही जानकारी देना ज़रूरी है।

जनगणना 2026-27 के दोनों चरण और उनकी तारीखें

यह जनगणना दो मुख्य चरणों में पूरी की जाएगी। नीचे दी गई जानकारी से समझें:-

जनगणना का चरण (Phase)कार्य का नाम (Process)कब से कब तक? (Schedule)मुख्य काम क्या होगा?
पहला चरण (Phase 1)मकान सूचीकरण (House Listing)अप्रैल 2026 से सितम्बर 2026घरों की गिनती, पक्के/कच्चे मकानों की पहचान और घर में मौजूद सुविधाओं (गाड़ी, टीवी, पानी) की जानकारी ली जाएगी।
दूसरा चरण (Phase 2)जनसंख्या गणना (Population Enumeration)फरवरी 2027 (अनुमानित)हर व्यक्ति की असली गिनती, उम्र, पेशा, शिक्षा और ‘जाति’ (Caste) आदि का डेटा जुटाया जाएगा।

दूसरा चरण जनसंख्या और जाति जनगणना अनुमानित (फरवरी 2027) यह मुख्य चरण होगा जिसमें हर व्यक्ति की उम्र, शिक्षा, धर्म, भाषा, रोज़गार और जाति की जानकारी ली जाएगी। 1931 के बाद पहली बार OBC जाति का डेटा भी दर्ज होगा जो आरक्षण नीति और सरकारी योजनाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। इस पूरी जनगणना की reference date 1 मार्च 2027 की मध्यरात्रि है।

2027 जनगणना में परिवारों से पूछे जाने वाले नए सवाल क्या हैं?

डिजिटल जनगणना 2026-27 के पहले चरण (मकान सूचीकरण) में, जब आप ऑनलाइन पोर्टल पर फॉर्म भरेंगे या अधिकारी आपके घर आएंगे, तो आपसे घर और सुविधाओं से जुड़े लगभग 31 से 33 आसान सवाल पूछे जाएंगे। इस बार समय के साथ हुए बदलावों को देखते हुए स्मार्टफोन और इंटरनेट से जुड़े कुछ नए सवाल भी जोड़े गए हैं।

इन सवालों को मुख्य रूप से 5 हिस्सों में बांटा गया है:

1. मकान की स्थिति (House Details)

  • मकान का इस्तेमाल किस लिए हो रहा है (सिर्फ रहने के लिए या दुकान भी है)?
  • मकान की छत, दीवार और फर्श किस चीज़ (ईंट, सीमेंट, मिट्टी, या टाइल्स) से बनी है?
  • मकान की हालत कैसी है (अच्छी, रहने लायक, या जर्जर)?

2. परिवार के मुखिया की जानकारी (Head of Household)

  • परिवार के मुखिया का नाम और लिंग क्या है?
  • क्या मुखिया अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) या अन्य वर्ग से है?
  • जिस मकान में आप रह रहे हैं, वह आपका अपना है या किराए का?
  • परिवार में कुल कितने सदस्य रहते हैं?

3. घर की बुनियादी सुविधाएं (Basic Amenities)

  • पीने का पानी: पीने का पानी कहाँ से आता है (नल, हैंडपंप, ट्यूबवेल या पैक्ड बोतल)? पानी का स्रोत घर के अंदर है या बाहर?
  • शौचालय (Toilet): घर में शौचालय है या नहीं? अगर है, तो वह किस प्रकार का है?
  • रोशनी व ईंधन: घर में रोशनी का मुख्य स्रोत क्या है (बिजली, सोलर या कुछ और)? खाना पकाने के लिए मुख्य रूप से किस ईंधन (LPG गैस, लकड़ी, या उपले) का इस्तेमाल होता है?
  • गंदे पानी की निकासी: घर के गंदे पानी के निकलने की क्या व्यवस्था है (खुली नाली या बंद नाली)?

4. डिजिटल सुविधाएं और संपत्ति (Digital Assets & Vehicles – नए अपडेट्स)

  • इंटरनेट और डिवाइस: क्या घर में स्मार्टफोन या साधारण मोबाइल है? क्या आपके पास लैपटॉप या कंप्यूटर है, और क्या उसमें इंटरनेट कनेक्शन है?
  • वाहन: क्या परिवार के पास साइकिल, स्कूटर/मोटरसाइकिल, या कार/जीप है?
  • मनोरंजन: क्या घर में टीवी या रेडियो है?

5. खान-पान (Food Habits)

  • परिवार में मुख्य रूप से खाने में किस अनाज (Cereal) का इस्तेमाल होता है (जैसे- गेहूं, चावल, बाजरा, मक्का आदि)?

एक ज़रूरी बात: सरकार ने साफ़ किया है कि यह सारी जानकारी पूरी तरह से ‘गोपनीय’ (Confidential) रखी जाती है। इन सवालों का मकसद आप पर टैक्स लगाना नहीं है, बल्कि सरकार इन आंकड़ों से यह तय करती है कि देश के किस हिस्से में पानी, बिजली, गैस या सड़क जैसी सरकारी योजनाओं को पहुँचाने की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है।

Facebook
WhatsApp
Telegram
function add_floating_social_buttons() { echo '
WhatsApp Join Karein Telegram Join Karein
'; } add_action('wp_footer', 'add_floating_social_buttons');