Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

Driving Licence Download by Name 2026: नाम से DL Number निकालकर लाइसेंस डाउनलोड करें New

Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

Short Info: अगर आपका Driving Licence (DL) खो गया है और आपके पास उसका नंबर भी उपलब्ध नहीं है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल की मदद से केवल नाम, Date of Birth या Mobile Number के आधार पर अपना DL Number खोजा जा सकता है। इसके बाद DigiLocker ऐप के माध्यम से Digital Driving Licence डाउनलोड किया जा सकता है, जो कई परिस्थितियों में मान्य डिजिटल दस्तावेज़ के रूप में उपयोग किया जा सकता है। इस लेख में नाम से DL Number खोजने और DigiLocker से Driving Licence डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में बताई गई है।

Driving Licence Download by Name 2026

Parivahan Sewa (Ministry of Road Transport & Highways)

Driving Licence Services

Important Information

Service Name Driving Licence Download
DL Number Search Available Online
Download Mode DigiLocker
Required Details Name, Date of Birth / Mobile Number
Document Type Digital Driving Licence
Service Mode Online
Application Fee No Fee
Official Portal Parivahan Sewa & DigiLocker

Driving Licence Download by Name 2026: Overview

Details Information
Portal Name Parivahan Sewa
Department Ministry of Road Transport & Highways (MoRTH)
DL Number Required Yes (यदि याद नहीं है तो पहले Search करें)
DL Number Search Name, DOB या Mobile Number से
Document Status Digitally Valid

Latest Update

जब आपका Driving Licence खो जाये और आपको अपना DL Number याद नहीं है तब ऐसे समय में भी आप ऑनलाइन अपना Driving Licence Number निकाल सकते हैं। इसके लिए आप Parivahan Sewa Portal पर जाकर DL Search सेक्शन से अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर 2026 में चेक कर सकते है।

जब DL Number मिल जाता है तो आप अपने मोबाइल फ़ोन में DigiLocker ऐप इनस्टॉल करके अपना Digital Driving Licence डाउनलोड कर सकते है। ऑनलाइन डाउनलोड किया गया ड्राइविंग लाइसेंस उतना ही मान्य होता है जितना की आपका physical driving licence होता है। 

Driving Licence Number कैसे खोजें?

चलिए अब जानते है की आप अपने मोबाइल फ़ोन से ऑनलाइन कुछ ही मिनटों में Online Driving Licence कैसे चेक चेक कर सकते है वो भी अपने नाम की मदद से इससे आप अपना खोया हुआ ड्राइविंग लाइसेंस दुबारा निकलवा सकते है और इससे आपको कही भी ट्रेवल करने में कोई समस्या नहीं होगी तो आइये जानते है कैसे खोया हुआ ड्राइविंग लाइसेंस कैसे पता करे
Step 1: Parivahan Sewa की आधिकारिक वेबसाइट parivahan.gov.in खोलें। (Direct Link नीचे दिया गया है)
Step 2: Drivers / Learner Licence विकल्प पर क्लिक करें।

how to find lost driving license

Step 4 अब अपना State चुने जैसे Uttar Pradesh, Bihar, Delhi Haryana, MP, RJ आदि।
Step 5 फिर मेनू में Other Option पर जाये यहाँ पर DL Search पर क्लिक करे।
pariwahan dl search option
Step 6 नया पेज खुलेगा यहाँ अपना मोबाइल नंबर, Captcha Code भरकर Send OTP पर क्लिक करके ओटीपी दर्ज करेगे
login portal driving license search
Step 7 अब फिर नया पेज खुलेगा यहाँ आपको कम से कम अपनी 2 जानकारी डालनी है Name, Date of Birth या DL अगर याद है।
Step 8 Captcha Code भरकर Search बटन पर क्लिक करें।
lost dl number find online step by step guide
Step 9 स्क्रीन पर आपका Driving Licence Number आ जायेगा। जैसे यहाँ मैने केवल नाम और DOB से चेक किया है।
lost driving licence find succesfully online
महत्वपूर्ण: यदि आपके नाम की स्पेलिंग को लेकर समस्या है, तो Anywhere आप्शन पर सेलेक्ट करें। इससे नाम का कोई भी हिस्सा मिलान होने पर Driving Licence रिकॉर्ड खोजने में आसानी होती है। यदि आपको अपने नाम की सही स्पेलिंग पता है, तो Exact विकल्प चुनना बेहतर रहेगा।

DigiLocker से Driving Licence कैसे डाउनलोड करें?

Driving Licence Number मिलने के बाद आप DigiLocker ऐप की मदद से अपना Digital Driving Licence डाउनलोड कर सकते हैं। DigiLocker भारत सरकार का आधिकारिक डिजिटल दस्तावेज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ जारी किए गए Driving Licence को सुरक्षित तरीके से रखा जा सकता है। यदि आपका Physical Driving Licence खो गया है, तो कई परिस्थितियों में DigiLocker में उपलब्ध Digital Driving Licence का उपयोग किया जा सकता है।
Step 1 अपने मोबाइल में DigiLocker ऐप इंस्टॉल करें या वेबसाइट खोलें। (Direct Link नीचे दिया गया है)
Step 2 Mobile Number से Login करें।
Step 3 पहली बार Login करने पर Aadhaar Verification पूरा करें।
Step 4 Dashboard में Driving Licence खोजें या Search विकल्प का पर क्लिक करें।
Step 5 अपना Driving Licence Number दर्ज करें। (जो आपने परिवहन पोर्टल से निकाला है)
Step 6 Terms & Conditions स्वीकार करके Get Document पर क्लिक करें।
Step 7 कुछ सेकंड में आपका Digital Driving Licence DigiLocker में उपलब्ध हो जाएगा।
Step 8 आवश्यकता पड़ने पर इसे कभी भी अपने मोबाइल में खोलकर उपयोग कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण: यदि आपने पहले कभी DigiLocker का उपयोग किया है और Security PIN याद नहीं है, तो Forgot PIN विकल्प की सहायता से नया PIN सेट करके दोबारा Login किया जा सकता है।

Some Important Links

Driving License के लिए पोर्टल पर जाने के लिए Direct Links यहाँ हमने आपको दिया है। ताकि आप आसानी से परिवहन के अधिकारिक पोर्टल पर ही जाये किसी fake वेबसाइट से बच सके। ध्यान रखे जब भी कोई सरकारी पोर्टल खोले gov, nic आदि होना जरुरी है इनपर ही आप भरोशा करे बाकी किसी वेबसाइट पर जाकर अपनी पर्सनल जानकारी ना भरे। 

Find Lost Driving Licence Search Click Here
Download Digital Driving Licence Download
DigiLocker Login Login Here
Parivahan Sewa Portal Visit Here
Driving Licence Reprint Service Available Online
Mobile App (NextGen mParivahan) Click Here

FAQs

Q1. अपना Driving Licence Number कैसे पता करें?

Ans: यदि आपके पास Driving Licence Number उपलब्ध नहीं है, तो Parivahan Sewa Portal पर उपलब्ध DL Search सुविधा की मदद से नाम, Date of Birth या Mobile Number के आधार पर Driving Licence Number खोजा जा सकता है।

Q2. मेरा Driving Licence खो गया है, दूसरा ऑनलाइन कैसे प्राप्त करें?

Ans: सबसे पहले Parivahan Sewa Portal से अपना Driving Licence Number खोजें। इसके बाद DigiLocker में Login करके उसी DL Number की सहायता से Digital Driving Licence प्राप्त किया जा सकता है। यदि Plastic/PVC Driving Licence दोबारा चाहिए, तो उसके लिए Reprint की अलग प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Q3. नाम से Driving Licence Number कैसे खोजें?

Ans: Parivahan Sewa Portal पर DL Search विकल्प में जाकर नाम, Date of Birth या उपलब्ध अन्य जानकारी दर्ज करके Driving Licence Number खोजा जा सकता है।

Q4. DigiLocker से Driving Licence कैसे डाउनलोड करें?

Ans: DigiLocker में Login करने के बाद Driving Licence सेवा चुनें, अपना DL Number दर्ज करें और Get Document विकल्प पर क्लिक करके Digital Driving Licence प्राप्त किया जा सकता है।

Q5. यदि DigiLocker का Security PIN भूल जाएँ तो क्या करें?

Ans: DigiLocker में Forgot PIN विकल्प की सहायता से नया Security PIN सेट करके दोबारा Login किया जा सकता है।

Facebook
WhatsApp
Telegram
Telegram Join Karein