Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

ITBP Assistant Commandant (Engineer) Recruitment 2026: B.Tech (Civil) वालों के लिए शानदार मौका, बिना Negative Marking के होगा Exam!

ITBP Recruitment 2026 online apply Date, Login, Notification PDF
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

Short Info: ITBP Assistant Commandant (Engineer) Recruitment 2026: इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) ने असिस्टेंट कमांडेंट (इंजीनियर) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार सिविल इंजीनियरिंग (Civil Engineering) में ग्रेजुएट हैं, उनके लिए ग्रुप ‘A’ गैजेटेड ऑफिसर बनने का यह एक सुनहरा मौका है।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 06 पदों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ITBP की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर 21 अप्रैल 2026 से 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पोस्ट में हमने Selection Process, Physical Standards (PST), और Exam Pattern से जुड़ी वो सभी बारीक जानकारियाँ दी हैं, जो आपको फॉर्म भरने से पहले जाननी चाहिए।

ITBP AC (Engineer) Recruitment 2026: Quick Overview

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम Indo-Tibetan Border Police Force (ITBP)
पद का नामAssistant Commandant (Engineer)
कुल पद (Total Posts)06 Vacancies
आवेदन शुरू होने की तिथि21 अप्रैल 2026 (00:01 AM)
आवेदन की अंतिम तिथि20 मई 2026 (11:59 PM)
सैलरी (Pay Scale)Level-10 (₹56,100 – ₹1,77,500)
आधिकारिक वेबसाइटrecruitment.itbpolice.nic.in
ITBP Official Notification PdfDownload करे

Category-Wise Vacancy Details (पदों का विवरण)

कुल 6 पदों को कैटेगिरी के अनुसार इस प्रकार बांटा गया है:

  • General (UR): 04 पद
  • OBC: 01 पद
  • ST: 01 पद
itbp recruitment eligibility official notification

ध्यान दे: SC और EWS के लिए कोई पद आरक्षित नहीं है लेकिन आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार वे General (UR) कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं

Educational Qualification & Age Limit (शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा)

  • योग्यता: भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से Civil Engineering में B.E या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए GATE स्कोर की कोई आवश्यकता नहीं है फाइनल ईयर के छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं, बशर्ते इंटरव्यू/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तक उनके पास पासिंग प्रूफ हो।
  • आयु सीमा: उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष (20 मई 2026 के अनुसार) होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार OBC (Non Creamy Layer) वर्ग को 3 साल और SC/ST वर्ग को 5 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी ।
Indo-Tibetan Border Police Force CONDITIONS
Image Credit | Official ITBP Notification

Physical Standard Test (PST) – शारीरिक मापदंड

डिफेंस की जॉब होने के कारण फिजिकल फिट होना बेहद ज़रूरी है। फॉर्म भरने से पहले अपनी हाइट ज़रूर चेक कर लें:

  • Male Candidates: न्यूनतम Height 165 cm, सीना (Chest) 81-86 cm.
  • Female Candidates: न्यूनतम Height 157 cm (महिलाओं के लिए Chest का कोई मापदंड नहीं है)।

ITBP AC Engineer 2026: Exam Pattern & Selection Process

ITBP की इस भर्ती में सिलेक्शन कई चरणों से होकर गुज़रेगा। यही कारण है कि कॉम्पिटिशन फ़िल्टर हो जाता है:

  1. PST / PET: सबसे पहले फिजिकल टेस्ट होगा (यह केवल क्वालीफाइंग नेचर का है)।
  2. Written Examination (लिखित परीक्षा):
    • Paper 1 (Objective/CBT): यह पेपर 100 अंकों का होगा और इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा । इसमें General Awareness (25), Reasoning (25), Numerical Aptitude (25), और General English (25) से प्रश्न पूछे जाएंगे ।
    • Paper 2 (Subjective – Civil Engineering): यह UPSC पैटर्न की तरह सब्जेक्टिव पेपर होगा । इसमें कुल 100 अंकों के लिए केवल 15 प्रश्न हल करने होंगे, जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा । पैटर्न इस प्रकार है:
      • Part A: 5 प्रश्न (प्रत्येक 2 अंक)
      • Part B: 5 प्रश्न (प्रत्येक 8 अंक)
      • Part C: 5 प्रश्न (प्रत्येक 10 अंक)
  3. Interview / Personality Test: 50 अंकों का इंटरव्यू होगा।
  4. Document Verification & Medical Exam.

Digital Apply Pro Tip (Hidden Detail): NTA के नोटिफिकेशन के अनुसार, छात्र Paper-II (Subjective) परीक्षा के लिए अपना Scientific Calculator परीक्षा हॉल में ले जा सकते हैं!

ध्यान दे: मेरिट लिस्ट में आने के लिए लिखित परीक्षा में न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स जनरल/OBC/EWS के लिए 50% और SC/ST के लिए 45% लाना अनिवार्य है ।

Application Fee (आवेदन शुल्क)

अधिकारिक वेबसाइट पर भी साफ़-साफ़ लिखा है अगर कोई व्यक्ति आपसे पैसे मांगता है या खुद को बल का सदस्य बताता है तो ऐसी लोगो से सावधान हो जाये क्योकि आपसे कोई भी पैसे नहीं मांगे जाते है:-

  • General / OBC / EWS: ₹400/-
  • SC / ST / Ex-Servicemen: ₹0/- (कोई फीस नहीं)
  • All Category Female: ₹0/- (फ्री)

जरुरी बात: फीस का भुगतान केवल Online (Debit/Credit Card, Net Banking) माध्यम से किया जा सकता है।

ITBP Assistant Commandant Online Form कैसे भरें?

  1. ITBP रिक्रूटमेंट पोर्टल recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
  2. अगर आप नए यूजर हैं तो “New Registration” पर क्लिक करके प्रोफाइल बनाएं।
  3. लॉग इन करें और “Assistant Commandant (Engineer)” के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपनी सभी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स सावधानी से भरें।
  5. निर्धारित फॉर्मेट में अपनी Photo और Signature अपलोड करें।
  6. अपनी केटेगरी के अनुसार Application Fee जमा करें और अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका Printout ज़रूर ले लें।

मेरा सलाह: अक्सर छात्र कम वैकेंसी (केवल 6 पद) देखकर फॉर्म नहीं भरते हैं और सोचते हैं कि सिलेक्शन नहीं होगा। इसी वजह से ऐसे फॉर्म्स में कॉम्पिटिशन कम हो जाता है। अगर आप एलिजिबल हैं, तो अपनी किस्मत जरूर आजमाएं, क्योंकि कभी-कभी कम वैकेंसी ही सिलेक्शन की चाबी बन जाती है!

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

विवरण (Description)डायरेक्ट लिंक (Direct Link)
Apply Online (पंजीकरण करें)यहाँ क्लिक करें
Official Website (ITBP Recruitment)यहाँ क्लिक करें
Join Our Telegram ChannelJoin Now
Join Our WhatsApp GroupJoin Now
Facebook
WhatsApp
Telegram

Related Posts