Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

Ladli Behna Yojana 35th Kist 2026: ₹1500 आया या नहीं? 2 मिनट में ऐसे चेक करें Status

mp Ladli Behna Yojana 35th installment status
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

मध्य प्रदेश की करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 12 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर के आष्टा से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में Ladli Behna Yojana की 35वीं किस्त के ₹1,500 सीधे DBT के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए हैं।

अगर आपके खाते में अभी तक यह राशि नहीं आई है, या आप जानना चाहती हैं कि पैसा आया या नहीं तो घर बैठे मोबाइल से 2 मिनट में status चेक करने का पूरा तरीका हम आगे बता रहे हैं।

MP Ladli Behna Yojana: Quick Overview

विवरण (Details)महत्वपूर्ण जानकारी
योजना का नाममुख्यमंत्री लाडली बहना योजना
राज्यमध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)
किसने क़िस्त जारी कीमध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव
लाभार्थीराज्य की करोड़ों पात्र महिलाएं
किस्त की राशि₹1500 प्रति माह
35th क़िस्त की तारीख12 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटcmladlibahna.mp.gov.in
लाभार्थियों की संख्यालगभग 1.25 करोड़ महिलाएं

मध्य प्रदेश लाडली बहन की 35वीं किस्त कब और कितनी जारी हुई?

विस्वसनीय अधिकारिक सोर्स के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के आष्टा से आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 35वीं किस्त जारी की है जिसमे कुल ₹1,836 करोड़ DBT के माध्यम से सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए।

राशि में क्या बदलाव आया है?

जब यह योजना मई 2023 में शुरू हुई थी तब महिलाओं मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से महिलाओ को ₹1,000 प्रति माह की आर्थिक सहायता मिलती थी। लेकिन समय के साथ महगाई को देखते हुई यह राशि बढ़ती रही। दिसंबर 2025 से यह राशि स्थायी रूप से ₹1,500 प्रति माह कर दी गई है। मध्य प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि 2028 तक इसे बढ़ाकर ₹3,000 प्रति माह किया जाए।

लाडली बहना योजना 35वीं किस्त का पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आपको अभी तक 1500 रूपये की 35वी क़िस्त का SMS नहीं आया है या आप खुद चेक करना चाहती हैं की बैंक अकाउंट में पैसा मिला या नहीं तो नीचे दिए गए steps follow करें:

  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर में cmladlibahna.mp.gov.in खोलें
  • Homepage पर”आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करें
  • अपना लाड़ली बहना Application Number या Samagra Member ID दर्ज करें
  • Registered mobile number पर आया OTP enter करें “खोजें”पर क्लिक करें
  • आपकी payment history और 35वीं किस्त का status दिखेगा
mp ladli bhen yojana 35th installment

अब आपकी स्क्रीन पर 35वीं किस्त का पूरा स्टेटस आ जाएगा। इसमें लिखा होगा कि पैसा किस बैंक खाते में गया है या किस वजह से फेल हुआ है।

35th installment खाते में ₹1500 नहीं आने के 3 सबसे बड़े कारण

अगर आपके पड़ोस में सबको पैसे मिल गए हैं और आपको नहीं मिले, तो इसके पीछे ये 3 टेक्निकल कारण हो सकते हैं:-

  • DBT (Direct Benefit Transfer) का इनएक्टिव होना: सरकार सीधे आधार कार्ड के ज़रिए पैसे भेजती है। अगर आपके बैंक खाते में DBT सर्विस बंद हो गई है तो पैसे ट्रांसफर फेल हो जाएंगे।
  • आधार और बैंक खाता लिंक न होना (Aadhar Seeding): अगर आपका बैंक अकाउंट आपके आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो योजना का पैसा आपके खाते में नहीं आ पाएगा।
  • समग्र आईडी e-KYC अपडेट न होना: मध्य प्रदेश में सरकारी योजनाओं के लिए ‘समग्र आईडी’ की KYC होना सबसे ज़रूरी शर्त है। अगर यह पेंडिंग है, तो नाम लिस्ट से हट सकता है।

समाधान (Solution): तुरंत अपनी बैंक शाखा (Branch) में जाएं और अपना आधार कार्ड देकर ‘DBT Enable’ और ‘Aadhar Seeding’ करवाएं। पैसा आपके खाते में आ जाएगा।

सीएम मोहन यादव लाडली बहन योजना की 36वीं किस्त कब आएगी?

लाड़ली बहना योजना की किस्त हर महीने 10 से 15 तारीख के बीच जारी होती है। जैसे इस बार MP Ladli Bhen Yojana 35th installment 12 अप्रैल 2026 को जारी हुई है इस pattern के अनुसार 36वीं किस्त मई 2026 के पहले या दूसरे हफ्ते में आने की उम्मीद है। जैसे ही सरकार कोई आधिकारिक तारीख घोषित करेगी हम इस पोस्ट में आपके साथ जानकारी साझा करेंगे।

Ladli Behna Yojana जरुरी डायरेक्ट लिंक

लिंक का नामडायरेक्ट लिंक
35वीं किस्त का स्टेटस चेक करेंClick Here
समग्र e-KYC स्टेटस चेक करेंClick Here
DBT इनेबल फॉर्म पीडीएफDownload Here
👉 ये भी पढ़ें (Trending)सरकारी अस्पताल में बच्चा हुआ तो मिलेंगे ₹1,400 क्या आपको यह पैसा मिला?
WhatsApp Joinयहाँ ज्वाइन करे

FAQs

Q1. MP लाडली बहन की 35वीं किस्त कब जारी हुई?

Ans: 12 अप्रैल 2026 रविवार को मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने आष्टा, सीहोर से 35वीं किस्त जारी की।

Q2. 2026 लाड़ली बहना योजना में कितना पैसा मिलता है?

Ans: अभी इस Ladli Bhen Scheme में ₹1,500 प्रति माह मिलते हैं। सरकार का लक्ष्य 2028 तक इसे ₹3,000 प्रति माह करना है।

Q3. अगर लाडली बहन योजना का पैसा नहीं आया तो कहां शिकायत करें?

Ans: आप Helpline Number 0755-2700800 पर Missed Call दें सकते है 24 घंटे में अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे।

Q4. क्या बैंक बदले जाने पर लाडली बहना का पैसा रुक सकता है?

Ans: योजना का पैसा अकाउंट नंबर से नहीं, बल्कि आधार नंबर (DBT) से भेजा जाता है। अगर आपने नया बैंक खाता खुलवाया है और उसमें DBT लिंक करवा लिया है, तो पैसा नए खाते में ऑटोमैटिक आ जाएगा।

Facebook
WhatsApp
Telegram

Related Posts