Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

PM Mudra Loan Yojana 2026: दुकान और बिज़नेस के लिए ₹50,000 से 20 लाख तक का लोन ऐसे Online Apply करे? New

PM Mudra Loan Yojana 2026 eligibility check, online apply step by step
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

2026 में अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते है या अपने व्यापर को बढ़ाना चाहते है तो अब आपको किसी सेठ को भारी भरकम ब्याज और अपनी सम्पति गिरवी रखने की जरुरत नहीं है क्योकि PM Mudra Loan Yojana (PMMY) में micro और small business के लिए ₹50,000 से ₹20 लाख तक लोन बिना गारंटी और कम ब्याज पर सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के द्वारा दिया जा रहा है ये लोन Shishu, Kishor, Tarun और Tarun Plus चार categories में दिया जाता है। चलिए, जानते है की PM Mudra Loan Yojana से घर बैठे कैसे लोन मिलेगा, Who is eligible for Pradhan Mantri Mudra loan?, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए कौन-सा बैंक सबसे अच्छा है, online form कैसे भरना है

PM Mudra Loan Yojana 2026: Overview

Scheme Name Pradhan Mantri Mudra Yojana (PMMY)
Launched On 8 April 2015
Target Beneficiaries Micro and small business owners / entrepreneurs
Loan Amount ₹50,000 to ₹20 Lakh
Interest Rate 8-12%
Collateral/Security Collateral Free
Official Portal mudra.org.in

PM Mudra Loan में कितने रुपये मिलते हैं?

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन 4 catogery में दिया जाता है जिसमे अलग-अलग पात्रता, नियम, शर्ते शामिल होती है चलिए समझते है पीएम मुद्रा योजना में कितना पैसा मिलता है:-
Category Loan Amount किसके लिए
Shishu ₹50,000 तक छोटे/शुरुआती business
Kishor ₹50,000 से ₹5 लाख तक business शुरू/स्थिर करने के लिए
Tarun ₹5 लाख से ₹10 लाख तक business बढानें के लिए 
Tarun Plus ₹10 लाख से ₹20 लाख तक पहले Tarun loan repay करने वाले entrepreneurs

Pradhan Mantri Mudra Yojana Eligibility

PM Mudra Loan के लिए आवेदन करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। अगर आप अपना छोटा business शुरू करना चाहते हैं या पहले से चल रहे business को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो नीचे दी गई eligibility को एक-एक करके check कर लें। PMMY में loan लेने के लिए applicant और उसके business को तय नियमों और lender की आवश्यकताओं को पूरा करना होता है।
  • उम्र 18-65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • भारतीय नागरिक जो income कमाने वाला business शुरू या चलाना चाहता हो।
  • नया या पहले से चल रहा छोटा/micro business हो।
  • Business manufacturing, trading या service से जुड़ा व्यापर हो।
  • Dairy, poultry, beekeeping जैसी agriculture-allied activities भी eligible हैं।
  • आप बैंक डिफ़ॉल्टर नहीं होने चाहिए।
  • महिलाओं को योजना में खास जगह दी जाती है।
ध्यान दे: इस योजना में शर्ते इनके अलावा भी हो सकती है इसीलिए अधिकारिक पोर्टल पर पात्रता जरुर चेक करे। 

PM Mudra Loan Documents Required

पीएम मुद्रा लोन में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज लगते हैं। ये दस्तावेज बैंक, NBFC या MFI के अनुसार थोड़े अलग हो सकते हैं, लेकिन आधिकारिक गाइडलाइन्स mudra.org.in के अनुसार कौन-कौन से कागजात चाहिए नीचे लिस्ट में देखे।
  1. आधार कार्ड: आपके नाम, पता, DOB और पैसा आधार लिंक बैंक में भेजने के लिए चाहिए।
  2. पैन कार्ड: टैक्स के लिए और खासकर Kishore और Tarun कैटेगरी में लोन लेने के लिए बहुत जरुरी है।
  3. बिजनेस प्लान: व्यापार में क्या काम करोगे पैसा का इस्तेमाल कैसे करोगे, मशीनरी, स्टॉक आदि
  4. Tarun Mudra Loan:  में आपके पास डिटेल्ड प्लान जरूरी है।
  5. बैंक स्टेटमेंट: पिछले 6-12 महीनों का इनकम और ट्रांजेक्शन दिखाने के लिए चाहिये।
  6. Udyam Certificate: udyamregistration.gov.in से फ्री मिलता है ये Optional है लेकिन लोन मिलने में काफी मदद मिलती है।
  7. KYC दस्तावेज: वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, हाल की पासपोर्ट साइज फोटो (2-3), और जाति प्रमाण पत्र SC/ST/OBC के लिए।
ध्यान दे: Shishu Mudra Loan ₹50,000 तक लोन मिलता है इसमे दस्तावेज सबसे कम लगते हैं जबकि Kishor/Tarun में फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स (ITR, बैलेंस शीट) ज्यादा जरूरी होते है।

PM Mudra Loan Online Apply कैसे करें?

आज के समय में PMMY Online Registration आप घर-बैठे ही मोबाइल/लैपटॉप की मदद से कुछ ही मिनटों में कर सकते है हालाकि, आपको यहाँ 2 आप्शन ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन करने के लिए दिए जाते है ज्यादातर लोग ऑनलाइन ही आवेदन करते है कैसे करते है चलिए जानते है:-
  • Step 1: JanSamarth Portal खोलें और loan section में जाएं।
  • Step 2: Homepage पर Schemes पर आकर Business Acivity Loan पर क्लिक करे।
  • Step 3: अब Pradhan Mantri Mudra Yojana पर क्लिक करे।

how to apply pm mudra loan mobile

  • Step 4: Business Cost आप कितना इन्वेस्ट करेगे कितना पैसा चाहिए आदि भरकर check eligibility पर क्लिक करे।
  • Step 5: यहाँ आपके बिज़नेस और cost के अनुसार best loan provider की लिस्ट आ जाएगी।

pradhan mantri mudra eligibility

  • Step 6: आपको कितना लोन मिल सकता है महीने की EMI कितनी जाएगी और कितने साल के लिए मिलेगे आदि जानकारी आ जाएगी।
  • Step 7: Login to apply पर क्लिक करे।
  • Step 8: अपना मोबाइल नंबर, कैप्चर कोड, OTP भरे।
  • Step 9: नाम, पता, आधार, PAN, बिजनेस डिटेल्स, लोन अमाउंट, बैंक स्टेटमेंट, Udyam सर्टिफिकेट डाक्यूमेंट्स अपलोड करे।
  • Step 10: बैंक लिस्ट आ जाएगी (SBI, PNB, HDFC) आदि जिनसे आपको पीएम मुद्रा लोन के तहत सहायता मिलेगी।
bank offer pm mudra loan
  • Step 11: बैंक चुनकर आवेदन सबमिट करें।
  • Step 12: एप्लीकेशन बैंक द्वारा चेक किया जायेगा सब सही होने पर लोन अकाउंट लगभग 1-2 हफ्ते में ट्रांसफर हो जाता है।
pm mudra yojana form submit
ध्यान दे: अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार कोई ऑफिशियल एजेंट नहीं है। इसीलिए ऑनलाइन फॉर्म ऑफिसियल वेबसाइट से फ्री में भरे। अगर दिक्कत आए, तो बैंक हेल्पलाइन या mudra.org.in पर संपर्क करें।

PM Mudra Loan vs Other Govt Business Schemes Comparison

PM Mudra Yojana छोटा business शुरू करने या बढ़ाने के लिए। इसमें ₹50,000 से ₹20 लाख तक की loan categories Wise मिलता हैं। Tarun Plus के लिए अलग eligibility लागू होती है।
PMEGP नया business शुरू करने वाले लोगों के लिए, खासकर जब project cost पर margin money subsidy का लाभ चाहिए।
Stand-Up India महिला और SC/ST entrepreneurs के लिए, जो comparatively बड़ा greenfield (नया) business शुरू करना चाहते हैं।
Udyogini महिलाओं के छोटे business के लिए state/agency-specific financial support इसकी eligibility और benefit राज्य तथा implementing agency के अनुसार अलग हो सकते हैं।

PM Mudra Loan की EMI नहीं चुकाई तो क्या होगा?

PM Mudra Loan भी एक loan ही है, बस इसमे अंतर ये है की आपको कम ब्याज और बिना कुछ गिरवी रखे लोन मिलता है इसलिए EMI समय पर चुकाना जरूरी है। अगर EMI देर से जाती है या लगातार payment नहीं किया जाता, तो इसका असर आपके credit record, loan account और आगे मिलने वाले credit पर पड़ सकता है। RBI के अनुसार term loan में principal या interest की किस्त 90 दिनों से ज्यादा overdue रहने पर account को NPA के रूप में classify किया जा सकता है। जिसकी वजह से भविष्य में सरकार की योजनाओ में लाभ मिलना बंद हो सकता है इसीलिए अपना व्यापार करे और समय पैर लोन की क़िस्त दे।

PM Mudra Loan की EMI कैसे Calculate होती है?

EMI Loan Amount + Interest Rate + Repayment Tenure पर निर्भर करती है। अगर आपने ₹3 लाख का loan 5 साल तक के लिया है, तो 5 साल के समय और 10% annual interest मानकर EMI लगभग ₹6,374 प्रति माह होगी।
Loan Amount/Tenure Example Interest Rate Approx. EMI
₹50,000/3 Years 10% ₹1,613
₹3Lakh/5 Years 10% ₹6,374
₹8Lakh/7 Years 10% ₹13,276
ध्यान दें: ये केवल समझने के लिए example हैं। 10% interest rate PMMY की fixed rate नहीं है। आपकी actual EMI संबंधित Bank SBI/BOB World/Union Bank/NBFC/MFI द्वारा तय interest rate और loan terms के आधार पर अलग हो सकती है। PMMY में interest rate lender की cost of funds, risk assessment और अन्य factors पर आधारित हो सकती है।

Some Important Links

Mudra Loan Registration Online Apply
Eligibility Check Click Here
Official Portal Vist
PMMY Kit Click Here

Facebook
WhatsApp
Telegram
Telegram Join Karein