...

Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

PMJAY Ayushman Card Apply Online 2026: Face Scan से मात्र 5 मिनट में हेल्थ कार्ड बनाये और ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज पाए

PMJAY Ayushman Card Apply Online 2026
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

अगर आपके पास अभी तक Ayushman Card नहीं है, तो अब आप घर बैठे सिर्फ अपने मोबाइल फोन से 5 मिनट के अंदर आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। सरकार की Ayushman Bharat PM-JAY Scheme के तहत पात्र परिवारों को हर साल ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब कार्ड बनवाने के लिए बार-बार CSC Center जाने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि पूरा eKYC Process मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है।

आज भी लाखों लोग ऐसे हैं जिन्हें पता ही नहीं है कि उनका नाम Ayushman Yojana List में जुड़ा हुआ है या नहीं। वहीं कई लोग यह भी नहीं जानते कि Face Authentication और Aadhaar OTP की मदद से कार्ड तुरंत डाउनलोड किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको Ayushman Card Online Apply 2026 की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में बताने वाले हैं, जिसमें Eligibility Check, eKYC, Face Scan, Card Download, Hospital List और Common Problems तक की जानकारी मिलेगी।

अगर आप भी ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी हो सकती है। खास बात यह है कि पहले से बीमारी होने पर भी इस योजना के तहत इलाज कराया जा सकता है।

Ayushman Bharat Yojana क्या है?

Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (PM-JAY) भारत सरकार की एक बड़ी स्वास्थ्य योजना है, जिसके तहत पात्र परिवारों को हर साल ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है। यह योजना खासकर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

इस योजना के तहत लाभार्थियों को Government और Empanelled Private Hospitals दोनों में Cashless Treatment की सुविधा मिलती है। यानी इलाज के समय मरीज को अस्पताल में पैसे जमा करने की जरूरत नहीं पड़ती। इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा कवर किया जाता है।

Ayushman Card को Health Card भी कहा जाता है। इस कार्ड के जरिए:

  • भर्ती (Hospitalization),
  • सर्जरी,
  • दवाइयां,
  • जांच,
  • और कई गंभीर बीमारियों का इलाज मुफ्त में कराया जा सकता है।

सबसे बड़ी खास बात यह है कि अगर किसी व्यक्ति को पहले से कोई बीमारी है, तब भी वह इस योजना के तहत इलाज का लाभ ले सकता है। यही कारण है कि आज करोड़ों लोग Ayushman Bharat Scheme का फायदा उठा रहे हैं।

आयुष्मान कार्ड मिलने क्या Benefits मिलते है?

BenefitsDetails
Free Treatmentहर साल ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज
Cashless Facilityअस्पताल में कैश जमा करने की जरूरत नहीं
Private Hospitalsकई बड़े Private Hospitals भी शामिल
Pre-Existing Disease Coverपुरानी बीमारी का इलाज भी कवर
Family Coverageपूरे परिवार को लाभ
Online Card Downloadमोबाइल से कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं
eKYC Facilityघर बैठे ऑनलाइन eKYC
Pan India Benefitदेशभर में इलाज की सुविधा

Ayushman Card Eligibility 2026

आयुष्मान भारत योजना का लाभ केवल उन्हीं परिवारों को दिया जाता है जिनका नाम सरकार की पात्रता सूची में शामिल होता है। Eligibility मुख्य रूप से SECC Data, राशन कार्ड और राज्य सरकारों द्वारा जोड़े गए लाभार्थियों के आधार पर तय की जाती है। अगर आपका नाम सूची में है, तो आप आसानी से Ayushman Card बनाकर योजना का लाभ ले सकते हैं।

CategoryEligibility
गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारEligible
राशन कार्ड धारक कई परिवारEligible (State Rules अनुसार)
ग्रामीण मजदूर परिवारEligible
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकEligible
PM-JAY Beneficiary FamiliesEligible
आशा / आंगनबाड़ी जैसी कुछ श्रेणियांState Wise Eligible
नए परिवार सदस्यनाम जुड़ने के बाद Eligible

आयुष्मान कार्ड में लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

अगर आपको यह नहीं पता कि आपका नाम Ayushman Bharat Yojana List में शामिल है या नहीं, तो आप इसे मोबाइल से आसानी से चेक कर सकते हैं।

नाम चेक करने का तरीका:

  • अपने मोबाइल में आयुष्मान हेल्थ एप्लीकेशन पर जाये
  • Official Beneficiary Portal खोलें (नीचे हमने डायरेक्ट लिंक दिया है)
  • मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • कैप्चर कोड भरे
  • OTP Verification करें
  • State Select करें
  • Aadhaar Number / Family ID डालें
  • Search पर क्लिक करें
ayushman health card 2026 new list name check

अगर आपका नाम सूची में होगा, तो परिवार के सभी सदस्यों के नाम स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी। जिनका नाम लिस्ट में होगा और कार्ड बना हुआ होगा उसके सामने green tick और Approved लिखा होगा और जिनका नाम लिस्ट में है लेकिन कार्ड नहीं बना हुआ वह Do ekyc करके अपना आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड प्राप्त कर सकते है

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए क्या जरूरी Documents लगते है?

Ayushman Card बनाने के लिए ज्यादा Documents की जरूरत नहीं होती। अगर आपका नाम पहले से योजना में शामिल है, तो केवल कुछ जरूरी जानकारी और पहचान पत्र के जरिए eKYC पूरी की जा सकती है।

Required DocumentsPurpose
Aadhaar Cardपहचान सत्यापन
Aadhaar Linked Mobile NumberOTP Verification
Ration Card / Family IDपरिवार विवरण
Passport Size PhotoCard Profile Photo
Address DetailsLocation Verification
Active Mobile NumberLogin एवं Updates

मोबाइल से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं?

अब आप Ayushman App की मदद से घर बैठे मोबाइल फोन से खुद अपना कार्ड बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले सरकार की Official Ayushman App डाउनलोड करनी होगी।

Step 1: Ayushman App डाउनलोड करें

  • Play Store खोलें
  • “Ayushman App” सर्च करें
  • Government Official App Install करें

Step 2: Login करें

  • App खोलें
  • Beneficiary Option Select करें
  • Mobile Number दर्ज करें
  • कैप्चर कोड भरे
  • OTP Verify करें

Step 3: State और Scheme Select करें

  • अपना State चुनें
  • PM-JAY Option Select करें
how to download ayushman health card on mobile phone 2026 new steps

Step 4: Aadhaar या Family ID से Search करें

  • Aadhaar Number दर्ज करें
  • Captcha भरें
  • Search पर क्लिक करें

इसके बाद आपके परिवार की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी। आप अपना हेल्थ कार्ड डाउनलोड कर सकते है

Ayushman Card eKYC Process कैसे पूरा करें?

जब आपकी Family Details स्क्रीन पर दिखाई देने लगती हैं, तब जिन सदस्यों का कार्ड नहीं बना होता उनके सामने “Do eKYC” या “Create Ayushman Card” का ऑप्शन दिखाई देता है। इसी के जरिए आपको eKYC प्रक्रिया पूरी करनी होती है। Ayushman App में Authentication के लिए 4 तरीके दिए जाते हैं:

  • Aadhaar OTP: आधार से लिंक मोबाइल पर OTP
  • Fingerprint: Biometric Verification
  • Iris Scan: Eye Verification
  • Face Authentication: चेहरे की पहचान द्वारा Verification

Face Authentication कैसे काम करता है?

आजकल सबसे ज्यादा इस्तेमाल Face Authentication का किया जा रहा है क्योंकि इसे मोबाइल से आसानी से पूरा किया जा सकता है। इसके लिए आपके फोन में “Aadhaar Face RD” App होना जरूरी है।

  • Face Authentication” Option Select करें
  • Consent Allow करें
  • Aadhaar Face RD App Open होगा
  • कैमरे के सामने चेहरा रखें
  • Face Scan Complete करें
  • OTP Verification करें

ध्यान रखें:

  • चेहरे पर पर्याप्त Light हो
  • Sunglasses या Cap न पहनें
  • Face पूरी तरह साफ दिखाई देना चाहिए
  • Scan के समय Eyes Blink करना जरूरी है

अगर Authentication सफल हो जाता है, तो आपका Match Score दिखाई देने लगता है।

Face Authentication में Match Score क्या होता है?

Face Authentication पूरा होने के बाद सिस्टम आपका Face Data और सरकारी रिकॉर्ड को Match करता है। इसे ही Match Score कहा जाता है।

Match ScoreMeaning
80% या उससे ज्यादाकार्ड तुरंत Generate हो सकता है
60% – 79%Manual Verification हो सकता है
60% से कमVerification Delay हो सकता है

सरकार ने यह सिस्टम Fraud रोकने के लिए लागू किया है ताकि कोई गलत व्यक्ति किसी दूसरे परिवार के नाम पर कार्ड न बना सके।

eKYC Complete होने के बाद क्या करें?

जब आपका Authentication सफल हो जाता है, तब आपको कुछ Basic Details भरनी होती हैं:

  • Passport Size Photo Upload
  • Mobile Number Verification
  • Relationship Select करना
  • Birth Year दर्ज करना
  • Address एवं District Select करना
  • Urban / Rural Area चुनना

इसके बाद Submit पर क्लिक करते ही आपकी eKYC प्रक्रिया पूरी हो जाती है। अगर Match Score अच्छा होता है, तो कार्ड कुछ ही मिनटों में Generate हो जाता है।

How to Download Ayushman Card for Mobile

eKYC Complete होने के बाद आप उसी App से अपना Ayushman Card डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Ayushman एप्लीकेशन खोले Login करें
  • Family Details Fetch करें
  • जिन सदस्यों के आगे Green Tick दिख रहा हो उन्हें Select करें
  • “Download Card” Option पर क्लिक करें
  • PDF Format में कार्ड डाउनलोड हो जाएगा

डाउनलोड किया गया कार्ड आप मोबाइल में सेव रख सकते हैं या प्रिंट भी निकलवा सकते हैं।

अगर Ayushman Bharat List में नाम नहीं दिख रहा तो क्या करें?

कई बार ऐसा होता है कि परिवार के कुछ सदस्यों का नाम Ayushman Bharat List में दिखाई नहीं देता। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार द्वारा नए सदस्यों को जोड़ने और Correction की सुविधा भी दी गई है। अगर परिवार में नया बच्चा हुआ है, शादी के बाद नया सदस्य जुड़ा है या किसी सदस्य का नाम पहले से शामिल नहीं है

तो आप नाम जोड़ने के लिए CSC Center, या संबंधित स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर Request दे सकते हैं। कुछ राज्यों में Online Request की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके लिए Family ID, Aadhaar और Relationship Proof की जरूरत पड़ सकती है।

How to Check Ayushman Health Card Hospital List 2026?

Ayushman Bharat Scheme के तहत Government Hospitals के साथ-साथ कई बड़े Private Hospitals भी जुड़े हुए हैं। कार्ड बनने के बाद आप देशभर में Empanelled Hospitals में Cashless Treatment का लाभ ले सकते हैं।

Hospital List Check करने का तरीका:

  • Official PMJAY Website खोलें
  • “Find Hospital” Option पर क्लिक करें
  • State और District Select करें
  • Hospital Type चुनें
  • Search करें

इसके बाद आपके आसपास के सभी Registered Hospitals की List दिखाई देने लगेगी। साथ ही अगर आप देखना चाहते है की कौन से हॉस्पिटल अब इस लिस्ट में शामिल नहीं है तो वो भी De-Empanelled/Suspended Hospital List सेक्शन में चेक कर सकते है

Important Links

Official Portal Direct Link
Official PMJAY Portal Click Here
Beneficiary Login Portal Visit Here
Ayushman App Download Download Here
PMJAY Hospital Search Search Here
Eligibility Check Portal Check Here
National Health Authority Click Here
Ayushman Card Download Download Ayushman Card
PMJAY Helpline 14555 / 1800-111-565

Facebook
WhatsApp
Telegram
function add_floating_social_buttons() { echo '
WhatsApp Join Karein Telegram Join Karein
'; } add_action('wp_footer', 'add_floating_social_buttons');