Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

PM Ujjwala Yojana 3.0: फ्री गैस कनेक्शन, 300 सब्सिडी के लिए Online Registration कैसे करे। New

pm ujjwala yojana registration 2026
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

Short Info: अगर आपके घर में अभी तक LPG गैस कनेक्शन नहीं है, तो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत आप फ्री गैस कनेक्शन के लिए Online Registration कर सकते हैं। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को नया LPG कनेक्शन, पहला रिफिल और लागू सरकारी नियमों के अनुसार ₹300 प्रति सिलेंडर की सब्सिडी का लाभ मिलता है।आज की इस पोस्ट में जानिए कौन आवेदन कर सकता है, कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए और PM Ujjwala Yojana में Online Registration कैसे करें।

PM Ujjwala Yojana 2026: Overview

Scheme Name Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (PMUY) 3.0
Launched By Government of India
Upgrade Year 2023 Upgrade (Ujjwala 3.0)
LPG Subsidy ₹300 per Cylinder (as per applicable Government rules)
Beneficiaries Eligible Adult Women from Poor Households
Gas Companies Indane, Bharatgas & HP Gas
Official Portal pmuy.gov.in

PM Ujjwala Yojana 3.0 में क्या-क्या फ्री मिलता है?

PM Ujjwala Yojana में महिला को Deposit-free LPG Connection दिया जाता है। इसके साथ पहला LPG Refill और दो बर्नर वाला LPG Stove (Hotplate) भी मुफ्त मिलता है। लाभार्थी को नया LPG Connection लेते समय कोई भी पैसा नहीं देना होता है। इसके सरकारी नियमों के अनुसार ₹300 प्रति सिलेंडर की DBT Subsidy भी बैंक खाते में मिलती है।
LPG Connection (BharatGas, Indane, HP Gas) Free
Cylinder Security Deposit Gov (Free)
Pressure Regulator फ्री 
LPG Hose Pipe मुफ्त
Domestic Consumer Card मुफ्त
Installation & Safety Demo मुफ्त
First LPG Refill मुफ्त
Two-Burner LPG Stove मुफ्त
LPG Subsidy ₹300 (सरकारी नियमों के अनुसार)

PM Ujjwala Yojana में कौन आवेदन कर सकता है?

पीएम उज्ज्वला योजना 3.0 ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले आपको जानना जरुरी है की उज्ज्वला सरकारी योजना में क्या पात्रता (eligibility) है। अगर आप पात्रता पूरी करती है तभी आप इस फ्री गैस योजना का लाभ ले सकती है:-
  • 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिला।
  • परिवार में पहले से किसी भी सदस्य के नाम पर LPG कनेक्शन न हो।
  • परिवार गरीब (Poor) रेखा में आता हो।
ध्यान दे: PM Ujjwala योजना का लाभ केवल महिला को ही मिलेगा कोई पुरुष इसके लिए आवेदन नहीं कर सकता है।

उज्ज्वला योजना 3.0 के लिए Required Documents

जब आप PM Ujjwala Yojana में आवेदन करेगे तब आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार होने चाहिये। अगर आपने Ujjwala 3.0 Form Submit करते समय सही दस्तावेज जमा नहीं करते हैं, तो आपका Ujjwala Yojana 3.0 Registration वेरिफिकेशन में रुक सकता है। इसलिए Online Apply  करने से पहले नीचे दिए गए कागजात जरुर तैयार रखे।
  • Aadhaar Card
  • KYC Application Form
  • Family Members Aadhaar Card
  • Ration Card
  • Bank Passbook
  • Passport Size Photo
ध्यान दे: उज्ज्वला योजना में फॉर्म भरते समय कोई और भी डाक्यूमेंट्स भी आपसे माँगा जा सकता है। इसीलिए फॉर्म भरते समय सभी कागजात जमा जरुर करे।

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana Online Registration कैसे करे?

New PMUY Connection 3.0 फॉर्म भरने के लिए अब आप घर बैठे अपने मोबाइल/लैपटॉप से कुछ ही मिनटों में Online Registration कर सकते है चलिए जाने कैसे apply करना है।
  • Step 1: सबसे पहले मोबाइल/लैपटॉप/कंप्यूटर में ऑफिसियल वेबसाइट pmuy पर जाए। (Link नीचे दिया है)
  • Step 2: Homepage पर Apply for New Ujjwala PMUY Connection पर क्लिक करे। 
pm ujjwala 3.0 yojana online registration
  • Step 3: यहाँ Online Portal ऑफिसियल लिंक पर क्लिक करेगें।
  • Step 4: गैस कनेक्शन भारत गैस, इंडियन गैस, HP गैस चुनेगे।
how to apply online ujjwala yojana
  • Step 5: पोर्टल पर Type of Connection में Ujjwala 3.0 New Connection चुने।
  • Step 6: अपना राज्य, जिला चुनकर Show List पर क्लिक करे।
  • Step 7: नजदीगी गैस एजेंसी चुनकर Continue पर क्लिक करे।
ujjwala free gas connection online form process
  • Step 8: अपना मोबाइल नंबर, कैप्चर और OTP भरेगे।
  • Step 9: यहाँ राशन कार्ड नंबर और General/OBC/SC/ST जानकारी भरेगे।
  • Step 10: नाम, आधार कार्ड, पता, पिन कोड, डाक्यूमेंट्स आदि सभी जानकारी भरकर सबमिट कर देगे।
ujjwala scheme registration form completed
ध्यान दे: पीएम उज्ज्वला योजना 3.0 में रजिस्ट्रेशन पूरा होने बाद इंतजार करे। नजदीगी गैस एजेंसी से जल्द ही आपको कॉल आएगा आगे के प्रोसेस को पूरा करने के लिए साथ ही आपको कोई पैसा नहीं देना है।

PM Ujjwala 3.0 Status Track कैसे चेक करे?

Ujjwala Scheme Registration Form approval के लिए एजेंसी के पास जाएगी। जैसे Bharatgas, Indane, HP Gas जिसके लिए भी आवेदन किया है। आप अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर गैस कनेक्शन स्टेटस चेक कर सकते है। जैसे हमने भारतगैस के लिए online registration किया है। चलिए, ujjwala gas connection status चेक करते है।
  • गैस कनेक्शन फॉर्म सबमिट करने के बाद स्टेटस चेक करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट my.ebharatgas.com पर आए।
  • Request ID, DOB भरकर OTP Generate करे।
  • OTP भरकर Check Status पर क्लिक करे।
check online gas connection status
जरुरी बात: आपने भारतगैस, HP Gas, Indene किसी से भी Ujjwala Yojana 3.0 के लिए आवेदन किया है तो उसका ऑनलाइन स्टेटस अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही देख सकते है।

Some Important Links

Apply for New PMUY Connection Apply Online
Indane Online Application Registration
BharatGas Online Application Registration
HP Gas Online Application Registration
PMUY KYC Form Download
PMUY Official Portal Visit

FAQs

Q1. उज्ज्वला योजना में 1 साल में कितने सिलेंडर मिलते हैं?

Ans: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 2026 के नए नियमों के अनुसार अब एक साल में केवल 4 सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर ही मिलते हैं।

Q2. प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना 2026 के लिए क्या नया है?

Ans: पीएम उज्ज्वला योजना 3.0 2026 में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि सरकार ने एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सालाना सब्सिडी की सीमा को घटाकर केवल 4 सिलेंडर प्रति वर्ष कर दिया है। प्रति सिलेंडर ₹300 की सब्सिडी मिलती रहेगी, लेकिन यह अब साल के पहले चार रिफिल तक ही सीमित है।

Q3. भारत गैस का न्यू कनेक्शन कितने का है?

Ans: भारत गैस का नया कनेक्शन लेने पर 14.2 किलोग्राम वाले सिंगल सिलेंडर की सिक्योरिटी डिपॉजिट लगभग ₹2,200 होती है। लेकिन सिलिंडर लेना गैस चूल्हा आदि को मिलकर 3-4 हजार रूपये तक हो सकता है।


Facebook
WhatsApp
Telegram
Telegram Join Karein