Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

UP Board 10th Result 2026 Live: हाईस्कूल का रिज़ल्ट, Roll Number से ऐसे करें Check

up Board result 10th result carrer option
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल (10वीं) बोर्ड परीक्षा पहली बार देने वाले लगभग 27 लाख छात्रों की धड़कनें इस वक्त बहुत तेज़ हैं। घबराहट और उत्साह का यह मिला-जुला माहौल स्वाभाविक है, क्योंकि आज आपके महीनों की कड़ी मेहनत का परिणाम आने वाला है।

आपका इंतज़ार अब खत्म हो गया है! यूपी बोर्ड की तरफ से आज, 23 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे 10वीं का रिज़ल्ट घोषित कर दिया गया है।

इस लेख में हम आपको न सिर्फ यह बताएंगे कि आप अपना रिज़ल्ट सिर्फ रोल नंबर (Roll Number) से सबसे जल्दी कैसे चेक कर सकते हैं, बल्कि यह भी गाइड करेंगे कि रिज़ल्ट देखने के बाद 11वीं कक्षा में आपको कौन सा सब्जेक्ट (Stream) चुनना चाहिए ताकि आपका भविष्य सुरक्षित हो सके।

UP Board 10th Result 2026: Quick Overview

विवरण (Details)महत्वपूर्ण जानकारी
बोर्ड का नामउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
कक्षाहाईस्कूल (Class 10th)
रिज़ल्ट का समय23 अप्रैल 2026, शाम 4:00 बजे
कुल शामिल छात्रलगभग 27.32 लाख
पासिंग मार्क्सप्रत्येक विषय में 33% अंक
चेक करने के लिए ज़रूरीRoll Number (और School Code)

Roll Number से UP 10th की मार्कशीट कैसे निकालें? (Step-by-Step Guide)

सरकारी वेबसाइट क्रैश होने से बचने के लिए और सबसे तेज़ रिज़ल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Step 1: रिज़ल्ट घोषित होते ही आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक्स पर क्लिक करें।
  • Step 2: होमपेज पर मेनू सेक्शन में “परीक्षाफल” पर क्लिक करे
upmsp check 10th up board result
  • Step 3: ‘UP Board High School (Class X) Examination 2026 Results’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। बॉक्स में अपना 10 अंकों का Roll Number (रोल नंबर) दर्ज़ करें।
  • Step 4: School Code की जानकारी भरे ध्यान दें, upmsp.edu.in पर आमतौर पर सिर्फ रोल नंबर से काम चल जाता है। लेकिन अगर आप किसी वैकल्पिक सर्वर से चेक कर रहे हैं, तो वहां 5 अंकों का School Code मांगा जा सकता है। यह कोड आपके एडमिट कार्ड (Admit Card) पर साफ-साफ लिखा होता है, इसलिए उसे साथ रखें।
  • Step 5: दिया गया कैप्चा (Captcha) कोड भरें और ‘Submit’ बटन दबाएं। आपकी विषयवार मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
file deatils on upmsp portal for checking result

10वीं में Pass होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

UP Board 10वीं में Pass होने के लिए हर Subject में कम से कम 33% अंक ज़रूरी हैं।

Total MarksPass होने के लिए Minimum
100 नंबर के Subject मेंकम से कम 33 नंबर
70 Theory + 30 PracticalTheory में 23 + Practical में 10
50 नंबर के Subject मेंकम से कम 17 नंबर

Grading System क्या होता है?

Marks (%)Gradeमतलब
91-100%A1Outstanding
81-90%A2Excellent
71-80%B1Very Good
61-70%B2Good
51-60%C1Average
33-50%C2/DPass
33% से कमFail

Distinction (D): किसी Subject में 75 या उससे ज़्यादा नंबर आने पर Marksheet पर ‘D’ (Distinction) लिखा आता है यह एक अच्छी achievement है।

क्या UP Board में Grace Marks मिलते हैं?

हाँ, UP Board एक special policy के तहत उन छात्रों को grace marks दे सकता है जो किसी एक subject में बहुत कम नंबरों से fail हो जाते हैं। यह पूरी तरह Board के discretion पर होता है और हर साल automatically apply होता है इसके लिए अलग से apply नहीं करना होता।

10वीं पास कर ली? अब आगे क्या? (सही Stream कैसे चुनें)

रिज़ल्ट देखने के बाद 15-16 साल के छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है “मैं साइंस लूँ, कॉमर्स या आर्ट्स?” दोस्तों की देखा-देखी विषय न चुनें। यहाँ जानिए आपके लिए क्या सही है:-

1. साइंस स्ट्रीम (Science – PCM/PCB)

  • किसके लिए सही: जिन्हें गणित (Maths) के फॉर्मूले सुलझाना और विज्ञान (Science) के प्रयोग करना अच्छा लगता है।
  • 10वीं में कितने % चाहिए: आपके 10वीं में मैथ्स और साइंस में कम से कम 60% से अधिक नंबर होने चाहिए।
  • भविष्य (Careers): आप Engineer (B.Tech), Doctor (MBBS), NDA Officer, Data Scientist या IT Professional बन सकते हैं।

2. कॉमर्स स्ट्रीम (Commerce)

  • किसके लिए सही है: जिन्हें पैसों का हिसाब-किताब, बिज़नेस, और अर्थव्यवस्था (Economy) को समझना पसंद है।
  • 10वीं में कितने % चाहिए: 10वीं में 50% से 60% अंक लाने वाले छात्रों के लिए यह बेहतरीन विकल्प है। गणित का बेसिक ज्ञान ज़रूरी है।
  • भविष्य (Careers): आप CA (Chartered Accountant), Bank Manager, Financial Advisor या बिज़नेसमैन बन सकते हैं।

3. आर्ट्स स्ट्रीम (Arts / Humanities)

  • किसके लिए सही है: जिन्हें इतिहास, भूगोल, राजनीति (Politics) और समाज को समझना पसंद है। जिन्हें रटने से ज़्यादा समझने में मज़ा आता है।
  • 10वीं में कितने % चाहिए: इसमें कोई पाबंदी नहीं है। 33% से पास होने वाला छात्र भी आर्ट्स लेकर टॉप कर सकता है।
  • भविष्य (Careers): आप UPSC (IAS/IPS), वकील (Lawyer), पुलिस इंस्पेक्टर, टीचर या सरकारी नौकरी की तैयारी कर सकते हैं।

4. पॉलिटेक्निक या ITI (Technical Diploma)

  • किसके लिए सही: वो छात्र जो 11वीं-12वीं पढ़ने के बजाय तुरंत कोई टेक्निकल काम सीखकर जल्दी नौकरी (Job) पाना चाहते हैं।
  • 10वीं में कितने % चाहिए: 10वीं पास होना काफी है (50% स्कोर अच्छा माना जाता है)।
  • भविष्य (Careers): जूनियर इंजीनियर (JE), मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन या रेलवे (ALP) में सरकारी नौकरी।

[Direct Link] 10वीं का रिज़ल्ट यहाँ से करें चेक

रिज़ल्ट लिंक (Result Links)डायरेक्ट लिंक (Click Here)
UP Board 10th Result (Server 1)Check Result Now
UP Board 10th Result (Server 2)Check Result Now
Official UPMSP WebsiteVisit Portal

निष्कर्ष

UP Board 10वीं का Result आज शाम 4 बजे आ रहा है। चाहे result कैसा भी हो यह आपके जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। Pass हुए हैं तो ऊपर दी गई Stream Guide से अपना सही रास्ता चुनें। Compartment आई है तो घबराएं नहीं एक और मौका मिलेगा।

ताज़ा अपडेट्स और Result Link सबसे पहले पाने के लिए हमारा Telegram Channel अभी Join करें।

FAQs

Q1. यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?

Ans: माध्मिक शिक्षा परिषद् ने 22 अप्रैल 2026 को नोटिफिकेशन जारी कर बताया की शाम 4 बजे 23 अप्रैल 2026 को रिजल्ट अधिकारिक रूप से जारी किया जायेगा जिसमे 10th और 12th बोर्ड दोनों क्लास के परिणाम होगे

Q2. अगर 1 Subject में Fail हो गया तो क्या साल बर्बाद होगा?

Ans: बिल्कुल नहीं। आप Compartment Exam दे सकते हैं जो 1-2 महीने बाद होता है। Pass होने पर उसी साल की Marksheet मिलती है और साल बर्बाद नहीं होता।

Q3. यूपी बोर्ड 10th -12th रिजल्ट के बाद Original Marksheet कब मिलेगी?

Ans: Result जारी होने के लगभग 15-20 दिन बाद आपके School से Original Marksheet मिलेगी।

Facebook
WhatsApp
Telegram

Related Posts