UP Vridha Pension New List 2026
UP Vridha Pension New List 2026

UP Vridha Pension New List 2026-27: लिस्ट में नाम है या नहीं? यहाँ से तुरंत चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस

UP Vridha Pension New List 2026: आप सभी को मेरा नमस्ते! आज की पोस्ट मैं खास बुजुर्गो के लिए लेकर आया हूँ मुझे पता है नया साल 2026 का मार्च महिना शुरू हो चुका है और आपको बेसब्री से अपनी 60 साल वाली वृद्धा पेंशन आने का इंतजार होगा अगर आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी है तो आपकी तरह ही लाखों बुजुर्गों भी 2026 की पहली Vridha Pension Yojana Kist का इंतजार कर रहे है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अब आपने भी कुछ खबरों को देखा होगा जहा अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर की क़िस्त कुछ लोगो को 2026 के जनवरी माह में ही मिल रही है यहाँ अगर आपकी क़िस्त नहीं आई है अब तक तो आपके मन में भी कई ऐसे सवाल आ रहे होगे की क्या 2026 की नई लिस्ट में मेरा नाम है या कट गया, क्या इस बार मुझे पेंशन मिलेगी या नहीं, उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन लिस्ट 2025-26 कैसे देखें, vridha pension kab tak aayegi 2026 आदि

मैं समझता हु की आपकी यह चिंता बिकुल जायज़ है क्योंकि पिछले कुछ महीनों में हमने देखा है की सरकार ने लोगो के आधार वेरिफिकेशन और e-KYC करवाना अनिवार्य कर दिया है ऐसे में अगर ये काम नहीं होने के कारण कई लोगों के नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं। जिससे आपको जानना जरुरी है की कही अगला नाम आपका तो नहीं लेकिन मुझे लगता है की इसमे घबराने जैसी कोई बात नहीं है सरकार की कुछ शर्ते है जिसके अनुसार ही UP old age Pension योजना का लाभ ले सकते है।

अगर आप जानना चाहते हैं कि वृद्धा पेंशन मोबाइल से कैसे चेक करें, वृद्धा पेंशन की योग्यता क्या होनी चाहिए या फिर आपका रुका हुआ पैसा कब आएगा, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको घर बैठे अपने मोबाइल से पेंशन लिस्ट चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताएंगे और साथ ही यह भी जानेंगे कि अगर आपका पैसा नहीं आया तो आपको तुरंत क्या करना चाहिए। तो क्या आप आज की महत्वपूर्ण जानकरी के लिए तेयार है हां तो चलिए 2026 की नई लिस्ट में अपना नाम चेक करते हैं।

Direct Update: अगर आप बिना समय गँवाए सीधे UP Vridha Pension New List 2026 चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए “Direct Link” सेक्शन पर जा सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट sspy-up.gov.in पर विज़िट करें।

UP Vridha Pension Yojana 2026: एक नज़र में:-

योजना का नामUP वृद्धा पेंशन योजना 2026-27
किस्त का महीनाजनवरी – मार्च 2026
पेंशन राशि₹3000 (तिमाही)
लिस्ट चेक करने का तरीकारजिस्ट्रेशन नंबर या जिले वार
ऑफिशियल वेबसाइटsspy-up.gov.in

उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना क्या है और इसके नियम?

UP Vridha Pension New List 2026 rule

हालाकि इस योजना के बारे में और नियमो के बारे में बहुत से लोग पहले से जानते है लेकिन अभी भी ऐसे लाखो लोग है जिनको अभी भी उत्तर प्रदेश की वृद्धावस्था पेंशन योजना (UP Old Age Pension Scheme) के बारे में जानकरी नहीं है तो चलिए मैं आपको बताता हु यह वृद्धावस्था पेंशन स्कीम समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जाती है जो 60 साल से अधिक उम्र के गरीब बुजुर्गों को हर महीने आर्थिक मदद देती है। इसका मुख्य उद्देश्य उन बुजुर्गों को सहारा देना है जो गरीबी रेखा से नीचे (BPL) से नीचे जीवन जी रहे हैं उनके पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है और वे दूसरों पर निर्भर हैं।

kalyansaathi.in के अनुसार इस योजना को सुरु हुए लगभग 31 साल हो गए है नए साल 2026 में 32वा साल सुरु हो गया है क्योकि यह योजना साल 1995 से चली आ रही है सुरु में इस योजना का को NOAPS नेशनल ओल्ड ऐज पेंशन स्कीम के नाम से जानना जाता है पर 19 नवम्बर 2007 से इस योजना का नाम बदलकर IGNOAPS मतलब इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना कर दिया गया और लाखों बुजुर्गों को फायदा पहुंचा रही है।

इस योजना के तहत पात्र बुजुर्गों को प्रति माह सरकार द्वारा निर्धारित पेंशन राशि आमतौर पर 500 से 1000 रुपये के बीच दी जाती है जो सीधे उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से आती है। सटीक राशि समय‑समय पर जारी होने वाले शासनादेश और बजट के अनुसार तय होती है। लेकिन इस योजना में शामिल होने के लिए कुछ नियमो का पालन करना जरुरी है

जैसे व्यक्ति की उम्र 60 साल या उससे ज्यादा होनी चहिये साथ ही जो इस योजना में हिसा लेना चाहता है उनको उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना, कोई सरकारी पेंशन न ले रहा हो और गरीबी रेखा से नीचे का जीवन जी रहा हो। ऐसे व्यक्ति ही इस योजना का लाभ ले सकते है हमने इस आर्टिकल में पात्रता को विस्तार से बताया है आप आगे पढ़े

अधिक जाने: UP Abhyuday Yojana 2026: फ्री कोचिंग रजिस्ट्रेशन और सिलेक्शन लिस्ट कैसे चेक करें?

UP Vridha Pension New List 2026 कब जारी होगी?

UP Vridha Pension New List 2026 release date

उत्तर प्रदेश की वृद्धावस्था पेंशन योजना की 2026 की नई लाभार्थी लिस्ट अब जारी हो चुकी है। समाज कल्याण विभाग ने जनवरी 2026 की शुरुआत में sspy-up.gov.in पोर्टल पर संशोधित पेंशनर सूची (वित्तीय वर्ष 2025‑26) अपलोड कर दी है इसी को 2026 की पहली Vridha Pension List माना जा रहा है क्योंकि वित्तीय वर्ष मार्च 2026 तक 2025‑26 के नाम से ही चलता है। जिसमें पुराने नामों की जांच‑परख के साथ कई नए पात्र बुजुर्गों को भी जोड़ा गया है। अब लाभार्थी अपने जिले, ब्लॉक और ग्राम पंचायत चुनकर ऑनलाइन देख सकते हैं कि उनका नाम नई लिस्ट में है या नहीं।

समाज कल्याण विभाग ने पेंशन के लिए आधार को बैंक खाते से लिंक करना (आधार सीडिंग) और NPCI मैपिंग को अनिवार्य रखा है। जिससे आपका पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में पहुच सके और एक बात ओर जिन बुजुर्गों का बैंक खाता NPCI से लिंक नहीं है या आधार सीडिंग नहीं हुई है उनका पेंशन पैसा रुक सकता है। कई जिलों में ऐसे लाभार्थियों की सूची जारी की जाती है। इसीलिए ताकि आपका पैसा ना रुके तो जल्दी बैंक जाकर यह काम करवा लें ताकि पेंशन बिना रुके मिले।

2026-27 की नई लिस्ट (अप्रैल से): वित्तीय वर्ष 2025-26 मार्च 2026 में समाप्त हो रहा है। अप्रैल 2026 से नया वित्तीय वर्ष 2026-27 शुरू होगा और sspy-up.gov.in पर नई पेंशनर सूची 2026-27 अपलोड होगी। इसलिए अप्रैल 2026 के बाद पोर्टल पर ‘पेंशनर सूची 2026-27’ का विकल्प आना शुरू होगा आमतौर पर यह सूची जून-जुलाई 2026 तक अपलोड होती है, इसलिए समय-समय पर पोर्टल चेक करते रहें। अभी (मार्च 2026 तक) 2025-26 की सूची ही देखनी होगी।

महत्वपूर्ण नोट: सोशल मीडिया पर पेंशन ₹3000 प्रति माह होने की खबरें चल रही हैं। कृपया ध्यान दें कि वर्तमान में विभिन्न स्रोतों के अनुसार अधिकतर लाभार्थियों को कुल मिलाकर लगभग 1000 रुपये प्रतिमाह के बराबर राशि तिमाही किस्त के रूप में मिल रही है, हालांकि सरकार की तरफ से 3000 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने का कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।

2026 में पहली पेंशन किस्त कब तक आएगी?

अक्टूबर–नवंबर–दिसंबर 2025 (Q3) की तिमाही पेंशन अधिकांश लाभार्थियों के खाते में जनवरी–फरवरी 2026 के बीच आ गई है। अब जनवरी–फरवरी–मार्च 2026 (Q4) की तिमाही किस्त ₹3000 सरकार ने 28 फरवरी 2026 से DBT के माध्यम से भेजना शुरू कर दिया है। जिन लाभार्थियों का e-KYC, आधार सीडिंग और NPCI मैपिंग पूरी है, उनके खाते में 72 घंटे के भीतर पैसा पहुंच रहा है। अगर अभी तक नहीं आया तो तुरंत PFMS पोर्टल pfms.nic.in पर स्टेटस चेक करें।

आपके काम की बात: UP रोजगार मेला 2026 – 98,000+ पदों पर भर्ती, यहाँ जाने अपने जिले की तारीख और लोकेशन?

UP Vridha Pension Eligibility 2026 में वृद्धा पेंशन के लिए कौन पात्र है?

जैसे की हमने आपको सुरु ,में ही जानकरी साझा की थी की सरकार की कुछ शर्ते होती है अगर आप उनपर खरा उतारते है तभी आप योजना का लाभ ले सकते है तो उत्तर प्रदेश की 60 sal ki pension yojana में 2026 में भी पात्रता के मुख्य नियम वही रहने की संभावना है क्योंकि फिलहाल आधिकारिक नियमों में कोई बड़ा बदलाव घोषित नहीं हुआ है इसलिए 2026 में भी पात्रता की मुख्य शर्तें पहले जैसी ही हैं। इस योजना का लाभ मुख्य रूप से ऐसे बुजुर्गों को दिया जाता है जिनकी खुद की आय नहीं होती है। चलिए अच्छे से समझते है पात्रता में क्या क्या शामिल होता है:-

  1. आयु सीमा (Age Limit): आवेदक की उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। आधार कार्ड में जन्मतिथि (DOB) के अनुसार चेक किया जाता है
  2. निवासी (Resident): जो व्यक्ति इस योजना में शामिल होना चाहता है वह उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी (Permanent Resident) होना चाहिए। दूसरे राज्य के लोग इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
  3. आय सीमा (Income Limit): सरकार ने गरीबी रेखा के आधार पर वार्षिक आय की सीमा तय की है जिसमे ग्रामीण क्षेत्र Rural Area के परिवार की सालाना आय ₹46,080 से अधिक नहीं होनी चाहिए। और अगर व्यक्ति शहर Urban Area में रहता है तो परिवार की पुरे साल की आमदनी ₹56,460 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  4. अन्य पेंशन का लाभ न हो: यदि आवेदक को पहले से ही किसी अन्य सरकारी योजना (जैसे: विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, या कर्मचारी पेंशन) का लाभ मिल रहा है, तो वे वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र नहीं होंगे।
  5. BPL सूची: आवेदक का नाम 2002 की BPL सूची में हो या वे एस.ई.सी.सी. (SECC) डेटा के अंतर्गत पात्र हों। हालांकि, अब आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) को मुख्य आधार माना जाता है।

Pro Tip: अगर आपके आधार कार्ड और बैंक पासबुक में आपकी उम्र अलग-अलग है तो आपका फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा। आवेदन करने से पहले आधार कार्ड में अपनी जन्मतिथि सही करवाएं।

Important Documents for UP Vridha Pension Yojana 2026?

अब तक हमने कई जरुरी सुरुवाती चरणों के बारे में बात की है अगर आप सही पर खरा उतरते है तो अब आपको जानना जरुरी है की किन किन डाक्यूमेंट्स की जरुरत पड़ती है क्योकि आपके दस्तावेज़ों के आधार पर ही आपका आकलन होता है की आप आवेदन कर सकते है भी यां नहीं चलिए जानते है किन डाक्यूमेंट्स की जरुरत आपको पड़ने वाली है:-

  1. आधार कार्ड (Aadhaar Card): आज के समय में यह सबसे ज़रूरी है। क्योकि अधिकतर आपके काम डिजिटली करने के लिए आधार जरुरी है साथ ही इसमें आपका मोबाइल नंबर लिंक होना भी उतना ही जरुरी है।
  2. बैंक पासबुक (Bank Passbook): केवल राष्ट्रीयकृत (Nationalized) बैंक का खाता। बैंक खाता आधार से लिंक (DBT Enabled) होना चाहिए।
  3. आय प्रमाण पत्र (Income Certificate): तहसील द्वारा जारी किया गया नया आय प्रमाण पत्र ग्रामीण के लिए ₹46,080 और शहरी के लिए ₹56,460 से कम।
  4. पासपोर्ट साइज फोटो: हाल ही में खींची गई आपकी वाइट बैकग्राउंड पर साफ़ सुथरी फोटो।
  5. मोबाइल नंबर: जो हमेशा चालू रहे ताकि अपडेट, OTP आ सके।
  6. जन्म प्रमाण पत्र: आप जन्म प्रमाण पत्र भी लगा सकते है

UP Vridha Pension New List 2026 में अपना नाम कैसे चेक करें?

how to check name Vridha Pension scheme

मैने देखा है की 60 की उम्र के बाद व्यक्ति का चलना फिरना कभी मुश्किल हो जाता है ये हम सभी जानते है और अगर आप पढ़ रहे तो मुझे लगता है की आपकी उम्र साठ से अधिक होगी तो आप अच्छे से समझ सकते है क्योकि मेरे दादा जी की उम्र 65 है तो उन्हें तो चलने में काफी समस्या आती है और कई बार जैसे तेसे बैंक पहुचते है चेक करवाने के लिए तो वहा भी जाने पर कई बार काफी भीड़ मिलती है

तो कई सारी समस्या का सामना करना पड़ता है इससे अच्छा आप घर बैठे अपने मोबाइल से चेक कर सकते हैं कि 2026 की नई लिस्ट में आपका नाम आया है या नहीं। इससे आपका समय भी बचेगा और कई मुश्किल से भी आप बच सकते है चलिए नीचे जानते है की आप Vridha Pension New List 2026 में नाम कैसे चेक कर सकते है

  • Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउज़र खोलें और आधिकारिक वेबसाइट sspy-up.gov.in टाइप करके ओपन करें।
  • Step 2: होमपेज पर ऊपर मेन्यू में वृद्धावस्था पेंशन (Old Age Pension) विकल्प चुनें यहाँ से आप नीचे स्क्रॉल करके पेंशनर सूची 2025-26 पर जा सकते हैं या फिर चाहें तो लॉगिन पेज के जरिए डैशबोर्ड में लॉगिन कर सकते हैं।
  • Step 3: फिर आपके सामने लॉग इन के लिए डैशबोर्ड आएगा वह आपको सुरु में दिव्यांग पेंशन, विडो पेंशन और UP Old Age Pension List 2026 Check Online पेंशन 3 आप्शन दिखाई देगे आपको वृद्धावस्था पेंशन पर क्लिक करना है। फिर अपना रजिस्ट्रेशन आईडीई, रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर डाले मोबाइल पर OTP आएगा उसको भरे साथ ही कैप्चर डाले और फिर लॉग इन पर क्लिक करे
  • Step 4: अब Pensioner List देखें अब एक नया पेज खुलेगा। नीचे की तरफ स्क्रॉल करें आपको ‘पेंशनर सूची’ का सेक्शन दिखेगा। वहां “पेंशनर सूची 2025-26” पर क्लिक करें। एक जरुरी बात यहाँ कई लोग कंफ्यूज हो जाते है 2026 की शुरुआत में आपको 2025-26 की लिस्ट ही देखनी होगी क्योंकि वित्तीय वर्ष मार्च तक चलता है
  • Step 5: अपना क्षेत्र चुनें अब आपके सामने यूपी के सभी जिलों (District) की लिस्ट आएगी। अपने जिले पर क्लिक करें। इसके बाद अगर आप गांव से हैं तो अपना Block चुनें और अगर शहर से हैं तो नगर निकाय (Town) चुनें।
  • Step 6: ग्राम पंचायत और गांव चुनें अब अपनी ग्राम पंचायत के नाम पर क्लिक करें। इसके बाद आपके गांव का नाम आएगा।
  • Step 7: लिस्ट ओपन करें गांव के नाम के आगे आपको कुल पेंशनर्स की एक संख्या (जैसे: 50, 60 या 100) नीले रंग में लिखी दिखेगी। उस नीले नंबर पर क्लिक करें।
  • Step 8: अपना नाम चेक करें क्लिक करते ही पूरी लिस्ट खुल जाएगी। यहाँ आप चेक कर सकते हैं आपका नाम और पिता का नाम।रजिस्ट्रेशन संख्या। धनराशि आपके खाते में गई है या नहीं, कितनी राशि आई, तारीख क्या है, ट्रांजैक्शन स्थिति Payment Success लिखा है या Pending आदि सब देख सकते है।

महत्वपूर्ण: अगर लिस्ट में आपके नाम के आगे “Transaction Failed” या “Aadhaar Not Linked” लिखा है, तो इसका मतलब है कि आपका पैसा बैंक खाते की दिक्कत की वजह से रुका है। ऐसे में तुरंत अपनी बैंक शाखा (Branch) में संपर्क करें और KYC अपडेट कराएं।

वृद्धावस्था पेंशन स्टेटस और पेमेंट कैसे चेक करें -Pension & Payment Status Check

Vridhan Pension payment status check online

तो चलिए आब अंतिम स्टेप को समझ लेते है अगर आपने यूपी वृद्धावस्था पेंशन योजना में आवेदन किया है या पेंशन ले रहे हैं तो आपके लिए एप्लीकेशन स्टेटस और पेमेंट की जानकारी ऑनलाइन चेक करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको आधिकारिक पोर्टल https://sspy-up.gov.in/ पर जाकर आप अपना स्टेटस देख सकते हैं। जैसे आपने अपना नाम लिस्ट में देखा है वैसे ही एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए पोर्टल के होमपेज पर वृद्धावस्था पेंशन सेक्शन में जाएं फिर लॉग इन करे और अब आपके सामने साइड में “Application Status” ऑप्शन चुनें का आप्शन आएगा। अब देखे स्टेटस जैसे अप्रूव्ड, पेंडिंग या रिजेक्टेड दिख जाएगा।

पेमेंट ट्रैकिंग के लिए पोर्टल पर भुगतान स्थिति सेक्शन में जाकर जिला, तहसील और गांव चुनें, फिर आप Pension List PDF Download भी कर सकते हैं। अपना नाम सर्च करें। पेंशन की राशि DBT से सीधे बैंक खाते में आती है इसलिए बैंक पासबुक या अकाउंट स्टेटमेंट चेक करें या PFMS पोर्टल pfms.nic.in पर जाकर पेमेंट ट्रैक करें। अगर पैसा नहीं आया तो आधार-NPCI लिंकिंग चेक करें और बैंक से कन्फर्म करें। किसी समस्या में जिला समाज कल्याण कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर 14568, या वाट्सऐप नंबर 6391114568 पर मेसेज करें साथ ही मेरी सलाह है की आप समय-समय पर पोर्टल चेक करते रहें ताकि कोई नया अपडेट मिस न हो।

महत्वपूर्ण: अगर आप Vridha Pension List PDF Download करना चाहते है तो आपको पहले पोर्टल पर लॉग इन होना होगा तभी इसको डाउनलोड कर सकते है

यूपी वृद्धावस्था पेंशन स्कीम मे अपना पुराना मोबाइल नम्बर कैसे अपडेट करे?

यूपी वृद्धावस्था पेंशन स्कीम मे अपना पुराना मोबाइल नम्बर कैसे अपडेट करे

अगर आपका पुराना मोबाइल नंबर बदल गया है या गलत दर्ज है तो इसे अपडेट करना जरूरी है क्योंकि पेंशन से जुड़ी सारी जानकारिया जैसे किस्त आने की जानकारी, OTP, पेमेंट चेक करना आदि इसी नंबर से हो पाता है। इसीलिए अगर सही मोबाइल नंबर अपडेट न होने से पेंशन में दिक्कत आ सकती है। अच्छी बात यह है कि अब आप घर बैठे ऑनलाइन ही नंबर अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आप जब लॉग इन करते है तो आपको साइड में ही आप्शन मिल जाता है अपना पुराना मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए बस आपको उसपर क्लिक करे फिर अपनी डिटेल्स भरे जैसे अपनी पेंशन चुने, बैंक अकाउंट नंबर डाले, फिर नया मोबाइल नंबर ऐड करे साथ ही फिर पुराने मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा वो ऐड करे फिर कैप्चर भरे और सबमिट पर क्लिक करे बस आपका नया मोबाइल नंबर 24-48 घंटे में अपडेट हो जायेगा

निष्कर्ष

दोस्तों,2026 में यूपी वृद्धा पेंशन का लाभ बिना रुकावट पाने के लिए सबसे ज़रूरी है कि आपका धार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक NPCI Seeded हो। अगर लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो घबराएं नहीं बल्कि अपनी ग्राम पंचायत या समाज कल्याण विभाग में जाकर संपर्क करें। सरकार समय-समय पर लिस्ट अपडेट करती रहती है इसलिए हमारी सलाह है कि आप हर 3 महीने में एक बार अपना स्टेटस ज़रूर चेक करते रहें। अगर आपको अपना नाम चेक करने में कोई दिक्कत आ रही है तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपना ज़िला और समस्या लिखें हम आपकी पूरी मदद करेंगे। मुझे उम्मीद है आपको हमारी ये पोस्ट काफी पसंद आई होगी अगर जानकरी अच्छी लगी है तो कृपया अपने दोस्तों के साथ साझा जरुर करे यहाँ तक पढने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद्!

इन्हे भी पढ़े:-

जानिये 2026 में Rojgaar Sangam Yojana के लिए पात्रता और रजिस्ट्रेशन करने का पूरी प्रोसेस?

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1. 2026 में वृद्धा पेंशन कितनी मिल रही है?

Ans: वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार बुजुर्गों को ₹1000 प्रति माह (₹3000 तिमाही) पेंशन दे रही है। यह राशि UP Budget 2026-27 में भी ₹1000 प्रति माह ही बरकरार रखी गई है कुल 67.50 लाख लाभार्थियों के लिए ₹8,950 करोड़ आवंटित किए गए हैं। सोशल मीडिया पर ₹3000 प्रतिमाह होने की अफवाहें गलत हैं ₹3000 तिमाही (3 महीने में एकसाथ) मिलते हैं।

Q2. वृद्धा पेंशन लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

Ans: आप आधिकारिक वेबसाइट sspy-up.gov.in पर जाकर, अपना जिला और ब्लॉक चुनकर ग्राम पंचायत वार लिस्ट देख सकते हैं।

Q3. पेंशन का पैसा न आने पर क्या करें?

Ans: सबसे पहले अपना e-KYC स्टेटस चेक करें और बैंक में जाकर आधार लिंक करवाएं। आप 1076 (CM हेल्पलाइन) पर भी शिकायत कर सकते हैं।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *