PM Surya Muft Bijli Yojana क्या है?
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार की एक क्रांतिकारी पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत के गरीब परिवारों को बिजली के बिल से राहत दिलाना है। इस योजना के तहत सरकार आपकी छत पर सोलर रूफटॉप (Solar Rooftop) लगवाने के लिए मोटी सब्सिडी देती है।
अब तक लगभग 19-20 लाख से ज्यादा रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाये जा चुके है जिसकी वजह से करीब 24 लाख परिवार मुफ्त बिजली पा रहे हैं। अब उनको ना तो गर्मी की टेंसन और ना ही बिजली बिल की झंझट।
रिपोर्ट्स के अनुसार कई राज्यों में जैसे त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान आदि में हजारों परिवार अब सोलर से अपना बिजली बिल जीरो कर चुके है साथ ही बिजली ग्रिड बेचकर भी पैसे कमा रहे हैं।
घर पर सोलर पैनल लगवाने में कितना खर्चा आता है?
अब बहुत से लोग सोचते हैं कि पीएम सूर्य घर योजना में कितना खर्च आएगा। क्या पूरी खर्चा सरकार उठाएगी या हमे अपने तरफ से भी कुछ पैसे लगाने होते है। आएगी समझते है:-
- यदि 3kW का सिस्टम ₹1,45,000 में लगाया जाता है।
- तो सरकार इसमे आपको ₹78,000 की सब्सिडी देती है ये अधिकतम है।
- तो आपको लगभग ₹67,000 खर्च करने होंगे।
ध्यान दे: आप आपके पास तुरंत इतना पैसा नहीं है तो आप सरकार से Low-interest पर Loan भी ले सकते हैं। इसको आप किस्तों में जमा कर देगे कुछ समय के बाद बिजली बिल आपका फ्री हो जायेगा और क़िस्त चुकने के बाद सालो तक आपको बिजली फ्री में मिलती रहेगी
प्रधानमन्त्री सूर्य घर योजना से सोलर लगवाने के क्या फायदे हैं?
पीएम मोदी की योजना सिर्फ बिजली बिल कम नहीं करती बल्कि आपके घर को स्मार्ट और कमाने वाला बना देती है चलिए जानते है कैसे:-
1. मासिक बिजली बिल जीरो या बहुत कम
3 kW सिस्टम लगवाने पर आप रोज 10-15 यूनिट बिजली बना सकते हैं। योजना के तहत 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलती है यानी अगर आपका इस्तेमाल इससे कम है, तो बिल जीरो कई परिवार अब हर महीने ₹1,000-2,000 की बचत कर रहे हैं, और सालाना ₹15,000-18,000 तक बचत हो रही है।
2. एक्स्ट्रा बिजली बेचकर पैसे कमाएं
अगर आपकी सोलर से ज्यादा बिजली बनती है जैसे दिन में जब घर में कोई नहीं होता तो नेट मीटरिंग से ग्रिड में बेच सकते हैं। कई घरों में महीने में ₹500-1,000 की कमाई हो रही है यानी सोलर आपके लिए “पैसे कमाने वाली मशीन” बन जाता है।
3. लंबे समय तक फायदा, कम खर्च
मैने ऐसे लोगो से बात की जिन्होंने पहले से ही सरकार की PM Muft Bijli Yojana से अपने घरो की छतों पर सोलर पैनल लगवाए हुए है उन्होंने बताया की सोलर पैनल 25+ साल चलते हैं मेंटेनेंस बहुत कम आता है।
सिर्फ साल में 1-2 बार सफाई करनी पढ़ती है। और सरकार की सब्सिडी के बाद आपकी लागत 5-7 साल में रिकवर हो जाती है उसके बाद 15-20 साल तक लगभग फ्री बिजली आपको मिलती है।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
1. खुद को Register करे
- Registration: आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाएं।
- ‘Login‘ पर क्लिक करें।
- Consumer Login पर क्लिक करे।

- Mobile Number: अपना मोबाइल नंबर डालें (जो बिजली बिल से लिंक हो)।
- Capture Code: सही नंबर भरें, चेकबॉक्स टिक करें।
- Verify: पर क्लिक करें। OTP आएगा उसे डालकर वेरिफाई करें।

- State: का नाम चुने (UP, Bihar, MP, RJ, Haryana, Maharashtra) पुरे भारत में जिस भी राज्य से आप आते है।
- DISCOM: अपने इलाके का चुनें
- Personal Information: कंज्यूमर नंबर/उपभोक्ता खाता संख्या, ईमेल आईडी और पता भरे, Save/Submit करें।
2. पीएम सूर्य बिजली योजना का फॉर्म भरे
- आपका नाम, पता, पिनकोड आदि आपने आप भर जायेगा।
- छत का क्षेत्रफल: का अनुमान लगा सकते है अगर क्षेत्रफल 200-300 sq ft है तो 3kW के लिए काफी है।
- सिस्टम साइज: 1 kW, 2 kW या 3 kW+ चुनें ज्यादातर लोग 3 kW चुनते हैं।

- वेंडर चुने: पोर्टल पर Tata Power, Freyr, Loomsolar आदि वेंडर में किसी एक को चुने।
- फोटो अपलोड करे: छत की फोटो या मैप मांगे तो अपलोड करें।
- अब Submit बटन पर क्लिक करें।
3. अब अप्रूवल का इंतजार करें:
जब आप फॉर्म भरकर जमा कर देते है तो इसके बाद अधिकारी चेक करते हैं। आपकी छत और ग्रिड पर सोलर लग सकता है या नहीं। आमतौर पर 7-15 दिनों में अप्रूवल ईमेल/SMS/पोर्टल पर आ जाता है।
टिप: अगर देरी हो तो पोर्टल पर स्टेटस चेक करें या लोकल वेंडर से फॉलो-अप लें।
4. घर पर सोलर सिस्टम लगवाए
अप्रूवल मिलने के बाद पंजीकृत वेंडर (Empanelled Vendor) चुनें। वेंडर आपके घर आएगा, साइट सर्वे करेगा जब सब कुछ ठीक होगा तो 2-7 दिनों में सिस्टम लगा दिया जाता है।
ध्यान दे: वेंडर MNRE-अप्रूव्ड हो गलत वेंडर से सब्सिडी फंस सकती है जो सही होते है वो पैनल लगाने के बाद जानकारी पोर्टल पर अपलोड करते है।
सोलर पैनल लगने के बाद सूर्य मुफ्त योजना सब्सिडी कैसे मिलेगी?
सोलर पैनल लगने के बाद आपको PM Surya Ghar Portal पर नेट मीटर के लिए आवेदन करना होता है। DISCOM द्वारा निरीक्षण और नेट मीटर लगने के बाद ही सब्सिडी की प्रक्रिया पूरी होती है। हालांकि योजना के तहत बिजली और सब्सिडी का लाभ मिलता है।
लेकिन नेट मीटर लगवाने के लिए आपकी संबंधित बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) कुछ शुल्क ले सकती है। यह शुल्क अलग-अलग राज्यों और कंपनियों के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
जब ये सभी काम हो जाये तब पोर्टल पर बैंक अकाउंट डिटेल्स, कैंसल चेक या पासबुक फ्रंट पेज अपलोड करें। 30 दिनों के अंदर कई बार 15-20 दिन में सब्सिडी सीधे आपके बैंक में आ जाती है 2kW के लिए ₹60,000 और 3kW या ज्यादा के लिए मैक्सिमम ₹78,000 रूपये तक मिलती है।
निष्कर्ष
आज के समय में बिजली की कीमतें जिस तेजी से बढ़ रही हैं, उसे देखते हुए PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana किसी वरदान से कम नहीं है। यह योजना न केवल आपको हर महीने आने वाले महंगे बिजली बिल से आजादी दिलाती है बल्कि आने वाले 25 सालों के लिए आपको ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनाती है।
FAQ
Q1. क्या सोलर पैनल लगवाने के लिए बैंक से लोन मिलता है?
Ans: हाँ, सरकार की तरफ से 3kw का सिस्टम लगवाने पर ₹78,000 तक की सब्सिडी के साथ बहुत ही कम ब्याज दर पर सरकारी बैंकों से लोन भी मिल सकता है।
Q2. क्या किराएदार PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana का लाभ ले सकते हैं?
Ans: नहीं, यह योजना ऐसी परिवारों के लिए नहीं है जिनके पास अपनी छत नहीं है यह केवल मकान मालिकों के लिए है जिनके नाम पर बिजली बिल आता है।
Q3. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में क्या-क्या मिलता है?
Ans: प्रधानमन्त्री मुफ्त बिजली स्कीम में पात्र व्यक्तियों को उनकी छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए ₹30,000 – ₹78,000 तक की सब्सिडी और कम ब्याज पर लोन दिया जाता है।
Q4. 1 किलोवाट सोलर पैनल 1 दिन में कितनी बिजली बनाता है?
Ans: आमतौर पर 1kw सोलर 4-5 यूनिट हर दिन बनता है। ये मौसम पर भी निर्भर करता है।




