PM Awas Yojana New List: अगर आप भी 2026 में अपने पक्के घर का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। “केंद्र सरकार की Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) के तहत लाभार्थियों की सूची पोर्टल पर लगातार अपडेट की जा रही है। इस सूची में उन परिवारों के नाम शामिल होते हैं जिन्होंने आवेदन किया है और जिनका वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे कि आप घर बैठे अपने मोबाइल से PM Awas Yojana Gramin और Urban के तहत अपनी वर्तमान लाभार्थी सूची व स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं। PMAY‑G और PMAY‑U की लिस्टें सरकार द्वारा पोर्टल पर समय‑समय पर अपडेट की जाती हैं, ताकि आम जनता को किसी दफ्तर के चक्कर न लगाने पड़ें।
PM Awas Yojana 2026 Quick Overview:
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
|---|---|
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) |
| साल | 2025-26 |
| लाभार्थी | ग्रामीण और शहरी बेघर परिवार |
| सहायता राशि | ₹1.20–₹1.30 लाख प्रति घर (क्षेत्र के अनुसार) + शौचालय व मनरेगा लाभ |
| आधिकारिक वेबसाइट | (ग्रामीण): pmayg.dord.gov.in (शहरी): pmay-urban.gov.in, pmaymis.gov.in |
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए पात्रता क्या है? (Eligibility Criteria)
PMAY के तहत मिलने वाली सहायता राशि और लाभ हर किसी को नहीं मिलते। सरकार ने इसके लिए कुछ ज़रूरी नियम तय किए हैं, ताकि लाभ सही और ज़रूरतमंद परिवारों तक पहुँच सके। अगर आप 2026 में आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई शर्तों को ध्यान से पढ़ें:
- पक्के मकान की शर्त: सबसे पहली और बड़ी शर्त यह है कि आवेदक या उसके परिवार के किसी भी सदस्य के पास भारत में कहीं भी अपना “पक्का मकान” नहीं होना चाहिए। अगर आपके पास पहले से ही पक्की छत वाला घर है, तो आप इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
- आय की सीमा (Income Limits): PMAY‑Urban के तहत पहले लाभार्थियों को आमतौर पर आय के आधार पर EWS, LIG और MIG वर्गों में बाँटा जाता था (जैसे EWS: सालाना आय ₹3 लाख तक, LIG: ₹3–6 लाख, MIG: ₹6–18 लाख तक)। इन वर्गों का उपयोग खास तौर पर home loan interest subsidy (CLSS) जैसी स्कीमों में किया जाता था, जो अब 31 मार्च 2022 को बंद हो चुकी हैं। ताज़ा स्थिति के लिए हमेशा आधिकारिक पोर्टल या बैंक से जानकारी लें।
- परिवार की परिभाषा: योजना के अनुसार ‘परिवार’ का मतलब है पति, पत्नी और उनके अविवाहित बच्चे। अगर आप शादीशुदा हैं, तो आप एक अलग इकाई (Unit) के रूप में आवेदन कर सकते हैं।
- सरकारी लाभ की स्थिति: अगर आपने या आपके परिवार ने पहले कभी किसी सरकारी आवास योजना (जैसे इंदिरा आवास या पुरानी PMAY) का लाभ लिया है, तो आप दोबारा आवेदन नहीं कर सकते।
अगर आप PMAY‑Urban 2.0 के लिए अपनी पात्रता चेक करना चाहते हैं, तो आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के इस आधिकारिक पेज पर जाएँ https://pmaymis.gov.in/PMAYMIS2_2024/PMAY_SURVEY/EligiblityCheck.aspx यहाँ आप बेसिक डिटेल भरकर preliminary eligibility देख सकते हैं।
कई लोगो के मन में सवाल होता है की क्या पुराने लाभार्थी फिर से अप्लाई कर सकते हैं? तो मैं आपको बता दू की अगर आपको एक बार पैसा मिल चुका है, तो दोबारा उसी नाम पर आवेदन नहीं होगा। हालांकि, अगर आपके पास सिर्फ “कच्चा मकान” है और पुराने घर की मरम्मत के लिए मदद चाहिए, तो आप PMAY-G (Rural) के तहत रिनोवेशन की कुछ विशेष श्रेणियों के लिए जानकारी अपने ब्लॉक ऑफिस से ले सकते हैं।
जरुरी जानकरी: ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों की पहचान SECC‑2011 Permanent Wait List और Awaas+ (2018) जैसी सरकारी सूचियों और ग्राम सभा के वेरिफिकेशन के आधार पर होती है, सिर्फ़ इनकम सर्टिफिकेट से नहीं।
इन्हे भी पढ़े: PM Muft Bijli Yojana में ₹78,000 सब्सिडी कैसे लें? Eligibility, Process और Benefits
पीएम आवास योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज (Important Documents)
PMAY की नई लिस्ट में नाम जुड़वाने या आवेदन करने के लिए आपके पास सही दस्तावेजों का होना बहुत जरूरी है। अक्सर लोग छोटी-सी गलती (जैसे आधार और बैंक अकाउंट में नाम अलग होना) की वजह से योजना के लाभ से वंचित रह जाते हैं। साथ ही ज़रूरी दस्तावेज़ राज्य, ज़िला और स्कीम (ग्रामीण/शहरी) के अनुसार थोड़े अलग हो सकते हैं लेकिन सामान्य तौर पर निम्न कागज़ तैयार रखना बेहतर है।
अगर आप 2026 में आवेदन कर रहे हैं, तो इन पेपर्स को पहले ही तैयार कर लें:
- आधार कार्ड (Aadhaar Card): यह सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। ध्यान रहे कि आपके आधार कार्ड में आपकी फोटो और पता अपडेटेड होना चाहिए।
- मोबाइल नंबर (Mobile Number): एक ऐसा नंबर जो आपके आधार से लिंक हो। योजना की हर अपडेट और OTP (ओटीपी) इसी नंबर पर आएगी।
- बैंक अकाउंट की जानकारी (Bank Account Details): योजना की सहायता राशि सीधे आपके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजी जाती है। इसलिए आपके पास एक सक्रिय (Active) बैंक खाता और उसकी पासबुक होनी चाहिए।
- राशन कार्ड (Ration Card): परिवार की पहचान और आर्थिक स्थिति को प्रमाणित करने के लिए राशन कार्ड की फोटोकॉपी अनिवार्य है।
- निवास प्रमाण पत्र (Address Proof): आप उसी क्षेत्र के निवासी हैं जहाँ से आवेदन कर रहे हैं, इसके लिए वोटर आईडी, बिजली बिल या मूल निवास प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ सकती है।
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate): यह साबित करने के लिए कि आपकी सालाना कमाई सरकार द्वारा तय की गई सीमा के भीतर है।
- जमीन के दस्तावेज: अगर आप ग्रामीण इलाके से हैं, तो उस जगह के कागज जहाँ आप घर बनाना चाहते हैं।
एक जरूरी सलाह (Pro-Tip): फॉर्म भरते समय यह जरूर चेक कर लें कि आपके सभी दस्तावेजों में आपका “नाम और जन्मतिथि” एक जैसी हो। अगर नाम की स्पेलिंग में अंतर है, तो उसे पहले ही ठीक करवा लें, वरना पैसा अटक सकता है।
PM Awas Yojana Gramin List 2026: ग्रामीण नई लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें? (Step-by-Step Guide)
अगर आप ग्रामीण इलाके (Village) में रहते हैं और आपने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया है, तो अब आप घर बैठे अपने मोबाइल से नई लिस्ट चेक कर सकते हैं। आपको किसी भी सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:
- Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में PMAY‑G की आधिकारिक वेबसाइट pmayg.dord.gov.in खोलें, फिर ऊपर मेनू से Awaassoft → Report सेक्शन पर जाएँ (या आप सीधे रिपोर्ट पोर्टल https://report.pmayg.dord.gov.in/netiay/newreport.aspx भी खोल सकते हैं
- Step 2: ‘Awaassoft’ टैब को चुनें: वेबसाइट के होमपेज पर आपको ऊपर की तरफ एक मेन्यू दिखाई देगा। यहाँ आपको ‘Awaassoft’ वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- Step 3: ‘Report’ सेक्शन पर क्लिक करें: जैसे ही आप Awaassoft पर क्लिक करेंगे, एक ड्रॉपडाउन मेन्यू खुलेगा। यहाँ आपको ‘Report’ वाले बटन पर जाना होगा। यह आपको एक नए पेज पर ले जाएगा जहाँ योजना से जुड़ी सभी रिपोर्ट्स मौजूद होती हैं।

- Step 4: सोशल ऑडिट रिपोर्ट (Social Audit Reports) तक पहुँचें: रिपोर्ट पेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करें। यहाँ ‘H’ सेक्शन में आपको ‘Beneficiary details for verification’ का एक विकल्प मिलेगा। लिस्ट देखने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें।

- Step 5: अपने क्षेत्र का चुनाव करें (Selection Filter): अब आपके सामने एक फिल्टर बॉक्स खुलेगा। यहाँ आपको अपनी लोकेशन के हिसाब से जानकारी चुननी होगी सबसे पहले अपना राज्य (State) चुनें। फिर अपना जिला (District) सिलेक्ट करें। इसके बाद अपना ब्लॉक (Block) और फिर अपनी ग्राम पंचायत (Panchayat) चुनें। अंत में साल ‘2025-26’ और योजना का नाम ‘Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin’ सिलेक्ट करें।
- Step 6: कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें: दी गई स्क्रीन पर एक छोटा सा गणित का सवाल (जैसे 15+20=?) या कैप्चa कोड दिखाई देगा। इसे हल करके ‘Submit’ बटन पर क्लिक कर दें।

PM Awas Yojana Gramin List 2026 अपने राज्य के अनुसार देखे?
नीचे दिए गए किसी भी राज्य पर क्लिक करने के बाद खुले हुए ऑफिशियल PMAY‑G रिपोर्ट पेज पर अपना State, District, Block और Gram Panchayat चुनकर 2025‑26 की लाभार्थी सूची देख सकते हैं (सभी राज्यों के लिए लिंक समान है, सिर्फ़ फिल्टर अलग‑अलग चुनने होते हैं)।
रिजल्ट: जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपकी ग्राम पंचायत की पूरी Beneficiary List नीचे खुल जाएगी। यहाँ आप अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, और सेंक्शन हुई राशि (Sanctioned Amount) देख सकते हैं। आप चाहें तो इस लिस्ट को ‘Download PDF’ बटन पर क्लिक करके अपने फोन में सेव भी कर सकते हैं।
ये भी जाने: How to Apply Sarkari Yojana Without Mistakes 2026: 7 अहम टिप्स जो कोई नहीं बताता! यहाँ पढ़े
PM Awas Yojana Shahari (Urban): अपना स्टेटस कैसे देखें?
अगर आप शहर (Town or City) में रहते हैं और आपने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) के तहत आवेदन किया है, तो आपके लिए प्रक्रिया थोड़ी अलग है। शहरी लाभार्थियों के लिए सरकार ने एक समर्पित पोर्टल बनाया है जहाँ आप अपने आधार कार्ड या नाम की मदद से स्टेटस चेक कर सकते हैं।
नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- Step 1: PMAY‑Urban MIS पोर्टल खोलें: “https://pmaymis.gov.in/track_application_status.aspx” यहाँ क्लिक करके डायरेक्ट अधिकारिक वेबसाइट पर जाये
- Step 2: स्टेटस चेक करने का तरीका चुनें: इस पेज पर आपको दो विकल्प दिखेंगे “By Assessment ID” और “By Name, Father’s Name & Mobile No”.
- Step 3: Assessment ID से स्टेटस देखें (अगर ID है): तो “By Assessment ID” चुनें। फिर अपना Assessment ID और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरें। नीचे दिया गया कैप्चा कोड डालकर Submit बटन पर क्लिक करें। अगर आपका आवेदन PMAY‑Urban में registered है, तो स्क्रीन पर आपका नाम, शहर/ULB और आवेदन किस stage पर है, यह सब दिख जाएगा।

- Step 4: नाम और मोबाइल से स्टेटस देखें (अगर ID नहीं है): तब आप “By Name, Father’s Name & Mobile No” विकल्प चुनें। फिर अपना नाम, पिता का नाम, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, राज्य और शहर/ULB की जानकारी भरें। साथ ही कैप्चा कोड भरकर Submit पर क्लिक करें। अगर आपकी जानकारी पोर्टल पर मौजूद डेटा से match होती है, तो आपका आवेदन रिकॉर्ड और उसकी वर्तमान स्थिति दिख जाएगी।
PMAY‑Urban को हर राज्य में State Level Nodal Agency (SLNA) के माध्यम से लागू किया जाता है; इन एजेंसियों की पूरी सूची PMAY‑Urban MIS पर ‘SLNA List’ PDF में दी गई है।
महत्वपूर्ण नोट: PMAY‑Urban के तहत home loan पर ब्याज सब्सिडी देने वाला CLSS (Credit Linked Subsidy Scheme) component 31 मार्च 2022 को बंद हो चुका है। वर्तमान में मिशन मुख्य रूप से पहले से sanction हो चुके शहरी घरों को पूरा करने पर केंद्रित है, इसलिए 2026 में किसी नई subsidy या नए CLSS लाभ के लिए हमेशा आधिकारिक पोर्टल या अपने बैंक से ताज़ा जानकारी ज़रूर लें।
PM Awas Yojana Amount 2026: आपको कितनी सहायता राशि और सब्सिडी मिलेगी?
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार केवल घर ही नहीं देती, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को Financial Support भी प्रदान करती है। इसमें मिलने वाली राशि इस बात पर निर्भर करती है कि आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं या शहरी।
1. ग्रामीण क्षेत्र के लिए सहायता राशि (PMAY-Gramin Amount)
ग्रामीण इलाकों में घर बनाने के लिए सरकार सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में पैसा भेजती है:
- मैदानी इलाकों (Plain Areas) के लिए: ₹1,20,000 (1.20 लाख रुपये)।
- पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों के लिए: ₹1,30,000 (1.30 लाख रुपये)।
- अतिरिक्त लाभ: इसके अलावा, Swachh Bharat Mission के तहत शौचालय बनाने के लिए अलग से ₹12,000 दिए जाते हैं और मनरेगा (MGNREGA) के तहत 90-95 दिनों की मजदूरी का लाभ भी मिलता है।
2. शहरी क्षेत्र (PMAY‑Urban) – पहले मिलने वाली होम लोन सब्सिडी (CLSS)
PMAY‑Urban के तहत पहले Credit Linked Subsidy Scheme (CLSS) के ज़रिए आर्थिक रूप से कमजोर (EWS), कम आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के परिवारों को home loan पर ब्याज में सब्सिडी दी जाती थी। इस स्कीम के तहत eligible लाभार्थियों को उनकी loan राशि और category के अनुसार कुछ प्रतिशत तक interest subsidy और कुल मिलाकर लगभग ₹2.67 लाख तक की अधिकतम सब्सिडी का लाभ मिल सकता था।
लेकिन आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अनुसार CLSS component 31 मार्च 2022 को बंद हो चुका है और अब PMAY‑Urban मिशन मुख्य रूप से पहले से sanction हो चुके घरों को पूरा करने के लिए चल रहा है। इसलिए 2026 में home loan subsidy के बारे में कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने बैंक और आधिकारिक पोर्टल से ताज़ा जानकारी ज़रूर लें।
जरूरी सलाह: अगर आप 2026 में होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो SBI, HDFC या ICICI जैसे बैंकों में PMAY Subsidy Eligibility के बारे में जरूर पूछें।
PM Awas Yojana 2026: अगर लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो क्या करें?
कई बार पात्रता (Eligibility) होने के बावजूद भी कुछ तकनीकी कारणों या दस्तावेजों की कमी की वजह से लाभार्थियों का नाम नई लिस्ट में नहीं आ पाता। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो घबराएं नहीं। आप नीचे दिए गए दो तरीकों से अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं:
1. ग्राम प्रधान या ब्लॉक ऑफिस (Block Office) से संपर्क करें
ग्रामीण क्षेत्रों में लिस्ट तैयार करने में Gram Panchayat की बड़ी भूमिका होती है।
- सचिवालय जाएँ: सबसे पहले अपने ग्राम प्रधान या पंचायत सचिव से मिलें और पूछें कि आपका नाम ‘Waitlist’ में है या रिजेक्ट हो गया है।
- ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO): अगर पंचायत स्तर पर समाधान न मिले, तो अपने तहसील या ब्लॉक ऑफिस में BDO से मिलें। वहां आप अपने आवेदन का ‘Current Status’ जान सकते हैं और जरूरी दस्तावेज दोबारा जमा कर सकते हैं।
2. ऑनलाइन शिकायत पोर्टल (Online Grievance Portal) का उपयोग
अगर आपको लगता है कि आप पात्र हैं लेकिन आपका नाम जानबूझकर काटा गया है, तो आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं:
- CPGRAMS Portal: आप भारत सरकार के pgportal.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यह एक केंद्रीय पोर्टल है जहाँ सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान होता है।
- PMAY-G App: आप ‘AwaasApp’ डाउनलोड करके भी अपनी शिकायत या फीडबैक भेज सकते हैं।
- Helpline Number: ग्रामीण क्षेत्र के लिए टोल‑फ्री हेल्पलाइन 1800‑11‑6446 है (यह नंबर PMAY‑G की आधिकारिक वेबसाइट पर दिया गया है)। शहरी क्षेत्र के लिए latest contact number और email ID आप सीधे PMAY‑Urban के आधिकारिक ‘Contact’ पेज (https://pmay-urban.gov.in/contact) से देख सकते हैं इसलिए ऑफिसियल वेबसाइट जरुरी विजिट करे क्योंकि हेल्पलाइन डिटेल समय‑समय पर बदल सकती हैं।
निष्कर्ष
PM Awas Yojana New List 2026 न केवल एक सूची है, बल्कि करोड़ों बेघर परिवारों के लिए अपने पक्के घर का सपना सच होने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सरकार ने पारदर्शिता (Transparency) बढ़ाने के लिए PMAY‑G और PMAY‑U के ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल ऐप उपलब्ध कराए हैं, जिनकी मदद से आप बिना किसी बिचौलिए के सीधे अपना नाम और पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
अगर आपका नाम इस नई लिस्ट में आ गया है, तो अपने सभी जरूरी दस्तावेज (Aadhaar, Bank Passbook, etc.) तैयार रखें ताकि अगली क़िस्त का पैसा आपके खाते में बिना किसी देरी के आ सके। वहीं, जिन लोगों का नाम इस बार लिस्ट में नहीं है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है वे अपने ब्लॉक ऑफिस या ग्राम प्रधान के जरिए दोबारा अपील कर सकते हैं या सुधार (Correction) करवा सकते हैं।
हमारा उद्देश्य आपको सरकारी योजनाओं की सटीक और सही समय पर जानकारी देना है। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें ताकि वे भी इस योजना का लाभ उठा सकें।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सरकारी वेबसाइटों और प्रेस रिलीज़ पर आधारित है लेकिन नियम और पोर्टल समय‑समय पर बदल सकते हैं किसी भी आवेदन या वित्तीय निर्णय से पहले हमेशा आधिकारिक साइट या स्थानीय कार्यालय/बैंक से ताज़ा जानकारी की पुष्टि करें। यह वेबसाइट सरकारी पोर्टल नहीं है।
PM Awas Yojana 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1: PM Awas Yojana की 2026 की नई लिस्ट कब आएगी?
Ans: PM Awas Yojana‑Gramin (PMAY‑G) की लाभार्थी सूची सरकार द्वारा 2024‑29 के फेज के दौरान लगातार अपडेट की जा रही है। आप किसी भी समय pmayg.nic.in/netiay पर जाकर ‘Financial Year 2025‑26’ चुनकर अपने क्षेत्र की वर्तमान सूची देख सकते हैं।
Q2: आवास योजना का पैसा बैंक अकाउंट में कब आता है?
Ans: लिस्ट में नाम आने और आपका ‘House Sanction’ होने के बाद, पहली क़िस्त का पैसा आमतौर पर 15 से 30 दिनों के भीतर आपके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेज दिया जाता है। ध्यान रहे कि इसके लिए आपका बैंक खाता आधार (Aadhaar) से लिंक होना अनिवार्य है।
Q3: क्या 2026 में नए रजिस्ट्रेशन (New Registration) हो रहे हैं?
Ans: : केंद्र सरकार ने PMAY‑Gramin के तहत वित्त वर्ष 2024‑25 से 2028‑29 के बीच 2 करोड़ अतिरिक्त पक्के घर बनाने का लक्ष्य तय किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में eligible परिवारों की पहचान सरकार द्वारा तैयार की गई सूचियों (SECC‑2011 Permanent Wait List और Awaas+ 2018) के माध्यम से की जाती है। अगर आपको लगता है कि आपका नाम सूची में नहीं है, तो आप ग्राम पंचायत या ब्लॉक ऑफिस से अपने status के बारे में जरूर पता करें। शहरी क्षेत्र में PMAY‑Urban मिशन फिलहाल मुख्य रूप से पहले से sanction हो चुके घरों को पूरा करने पर केंद्रित है।
Q4: पीएम आवास योजना की सब्सिडी चेक करने के लिए कौन सा नंबर है?
Ans: ग्रामीण क्षेत्र के लिए PMAY‑G का टोल‑फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800‑11‑6446 है (यह नंबर ऑफिशियल रिपोर्ट पोर्टल पर दिया गया है)। शहरी क्षेत्र में पहले CLSS से जुड़ी queries के लिए NHB का टोल‑फ्री नंबर 1800‑11‑3377 उपयोग होता था वर्तमान स्थिति और अन्य contact details के लिए PMAY‑Urban के ‘Contact’ पेज पर दिया गया official नंबर देखना सबसे बेहतर है।
Q5: अगर मेरा घर अभी तक अधूरा है, तो क्या अगली क़िस्त मिलेगी?
Ans: आवास योजना का पैसा किस्तों में मिलता है। अगली क़िस्त तभी जारी की जाती है जब आप पिछली मिली राशि का उपयोग करके घर का एक निश्चित हिस्सा (जैसे नींव या दीवार) बना लेते हैं और उसकी फोटो पोर्टल पर अपलोड कर दी जाती है।



